Category: राजस्थान

भारत में सिर्फ गुणगान, फीजी का तो हिंदी में ही संविधान

जयपुर। भारत में ऐसे लोगों की तादाद 52 करोड़ से कहीं अधिक है, जिनकी पहली भाषा हिन्दी है। लेकिन अंग्रेजी महज दो से तीन लाख लोगों की भाषा है, जो सिर्फ अंग्रेजी बोलते और समझते हैं। भारत में हिन्दी का गुणगान तो बहुत होता है, लेकिन हिन्दी अब भी राष्ट्रभाषा नहीं, राजभाषा है। लेकिन फीजी में 10 लाख लोगों में से महज तीन लाख 70 हजार के आस-पास आबादी होने के बावजूद वहां का संविधान हिन्दी में है। फीजी में हिंदी का संवैधानिक महत्व2013 में फीजी ने हिंदी को अपनी संविधानिक भाषा के रूप में अपनाया। यह न केवल फीजी ... Read more

प्रदेश को हरा-भरा बनाने में स्टूडेंट होंगे मददगार

जयपुर। वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण के साथ ही वातावरण के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। ऐसे में स्कूली बच्चे पर्यावरण के रक्षक बन प्रदेश को हरा-भरा बनाने में मददगार साबित होंगे। जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स न सिर्फ स्कूल में बल्कि, अपने घर, सार्वजनिक स्थान पर पौधरोपण कर सकेगा। इसकी देखरेख टीचर्स करेंगे। उसके आधार पर ही स्टूडेंट्स को अंक दिए जाएंगे।  इसी तरह स्कूलों में स्टूडेंट्स को सामाजिक गतिविधियों के साथ शैक्षणिक गतिविधियों में सम्मिलित करने के लिए अलग-अलग प्रोजेक्ट दिए जाते हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि यह प्रोजेक्ट स्कूल और ... Read more

विजयपुर का प्राथमिक स्कूल खंडहर में तब्दील

बारां। बारां के समीप स्थित ग्राम विजयपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अव्यवस्थाओं का आलम लगा हुआ है। विद्यालय खंडहर में तब्दील हो चुका है। स्कूल कक्षा 1 से 5वीं तक है, लेकिन पूरा स्कूल जर्जर की हालत में हैं। धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। ग्रामीणों ने कई बार स्कूल विकास के लिए स्थानीय सरपंच और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया, लेकिन आज तक विद्यालय का जीर्णोद्धार नहीं हुआ। प्रधानाध्यापक अनिता गौड ने बताया कि स्कूल की समस्याओं को लेकर शिक्षा विभाग को अवगत करा रखा है। वहीं गांव के कई बच्चे गांव के स्कूल में नहीं पढकर ... Read more

शिक्षा विभाग में अधिशेष शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया होगी शुरू 

जयपुर। शिक्षा विभाग में अधिशेष 37 हजार शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया 18 सितम्बर से शुरू होगी, जो 25 सितम्बर को पूरी होगी। इससे शिक्षकों को काफी फायदा मिलेगा। इन अधिशेष शिक्षकों के समायोजन के लिए प्रारंभिक और माध्यमिक दोनों शिक्षा निदेशकों के संयुक्त हस्ताक्षर से निर्देश जारी किए हैं। इसको लेकर शिक्षकों की ओर से लंबे समय से मांग की जा रही थी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक आशीष मोदी ने कहा कि समायोजन की प्रक्रिया को लेकर विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है, जिसकी शुरुआत 18 सितंबर से की जाएगी, जो 25 सितंबर तक पूरी होगी।  राजस्थान ... Read more

सड़क सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी में विभाग, उपकरणों की होगी खरीद

जयपुर। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा को लेकर अब कवायद तेज कर दी है। प्रदेश में पुलिस के संसाधन मजबूत कर प्रवर्तन कार्यों को बढ़ावा देने, चिकित्सा संसाधनों को भी रोड सेफ्टी फंड से मजबूत किया जाएगा। इस कार्य के लिए परिवहन विभाग ने शिक्षा, पुलिस, चिकित्सा विभाग को करीब 100 करोड़ फंड दिया है। प्रदेश में पुलिस अब प्रवर्तन की कार्रवाई के साथ ही हादसे होने की स्थिति में मरीज को बेसिक लाइफ सपोर्ट देने और घायलों की तत्परता से मदद करेगी। वहीं प्रदेश के ट्रॉमा सेंटर्स के संसाधनों को सुधारा जाएगा।  परिवहन एवं सड़क ... Read more

यात्रा के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सियोल टेक्निकल हाई स्कूल का किया दौरा

जयपुर। दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा के दूसरे दिन मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सियोल टेक्निकल हाई स्कूल का दौरा किया, जहाँ उन्होंने नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने वाली छात्रों के अनुरूप उल्लेखनीय पहलों को देखा और स्कूल के प्रिंसिपल जोबोक ली और स्कूल के अन्य अधिकारियों, शिक्षकों और छात्रों से मुलाकात की। सीएम ने स्कूल के अंदर बने एडवांस्ड टेक्नीकल सेंटर को भी देखा, छात्रों से बातचीत की और कक्षाओं में पढ़ाई जा रही अत्यधिक उन्नत AI तकनीक का अनुभव किया।  इस अवसर पर बोलते हुए, शर्मा ने कहा कि कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करना बहुत अच्छा ... Read more

गंदगी से परेशान बस्तीवासी, जिम्मेदार बेपरवाह

केबलनगर। केबल नगर (जगपुरा) नगर निगम दक्षिण वार्ड 10 जगपुरा राजपूत कॉलोनी में आम रास्ते बरसात के पानी से भर गए हैं। यहां स्कूल व रहागिरो बस्तीवासी को आने जाने मे काफी परेशानी का जमकर सामना करना पड़ रहा है। बस्तीवासी ने बताया कि जगपुरा क्षेत्र विकास की राह तख रहा है। यहां राजनेता झूठी वाही वाही लुटने के लिए कुछ स्थानो व अपने कार्यकर्ताओ को खुश करने के लिए उनके बताए स्थान पर विकास कार्य करवा देते हैं हकीकत तो यह है कि नगर निगम दक्षिण वार्ड 10 जगपुरा अभी भी विकास कार्य के लिए पिछडा हुआ है। यहां ... Read more

IAS आशीष मोदी को रिलीव नहीं किया, महेंद्र खडगावत जॉइनिंग के इंतजार में 

जयपुर। राजस्थान सरकार ने लंबी तबादला लिस्ट जारी कर पिछले दिनों आईएएस अधिकारी आशीष मोदी को चूरू का जिला कलेक्टर बनाया था, लेकिन मोदी को माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक पद से रिलीव नहीं किया गया है। वही माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक पद पर लगाए गए महेंद्र खडगावत यहां जॉइनिंग नहीं कर पा रहे हैं। जानकारी के अनुसार खडगावत शनिवार को ही बीकानेर माध्यमिक शिक्षा विभाग के दफ्तर पहुंच गए थे, लेकिन सरकार स्तर पर आशीष मोदी को रिलीव करने से रोका गया बताए। ऐसे में संभव है आशीष मोदी और महेंद्र खडगावत के तबादला संशोधन के आदेश जल्द ... Read more

Former Chief Minister Gehlot extended best wishes on International Literacy Day

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश और प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने कहा है कि राजस्थान जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले प्रदेश में साक्षरता का प्रसार एक चुनौती थी, जिसे हमने कई नवाचारों के साथ बेहतर करने का कार्य किया। राजीव गांधी पाठशालाओं के माध्यम से गांव-ढाणी तक स्कूल खोले गए। गहलोत ने कहा कि हर ग्राम पंचायत पर एक उच्च माध्यमिक विद्यालय खोलने की नीति से गांव में ही उच्च माध्यमिक शिक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया। आरटीई के तहत 12वीं कक्षा तक में शिक्षा निशुल्क की गई‌। राजकीय विद्यालयों ... Read more

रेप पीड़िता किशोरी की मार्क्सशीट में कांट-छांट करने वाला प्रिंसीपल गिरफ्तार

जयपुर। मुरलीपुरा पुलिस ने पोक्सो एक्ट प्रकरण की पीड़ित किशोरी की मार्क्सशीट में कांट-छांट कर फर्जी मार्क्सशीट बनाने वाले स्कूल प्रिंसीपल को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी विजेंद्र कुमार देवरिया यूपी का रहने वाला है और हाल में देवरिया के सोनू-घाट स्थित एक निजी स्कूल में प्रिंसीपल थे। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि इस संबंध में वेस्ट जिले की महिला अनुसंधान सेल के एडिशनल डीसीपी गुरुशरण राव की तरफ  से मुरलीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में खुलासा हुआ कि नाबालिग किशोरी को उसकी बुआ ने दो लाख रुपए में बेच दिया था, जहां पर ... Read more