Category: उत्तराखंड
कमाल की जोड़ी….एक साथ की पढ़ाई…फिर साथ ही जॉब, अब शुरू किया अनोखा स्टार्टअप, मचा दी है धूम
अरशद खान/देहरादून.उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की रहने वाली शिखा बिष्ट और निधि रावत की जोड़ी कमाल की है. इन्होंने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई एक साथ की. उसके बाद शिखा ने दिल्ली में कुछ समय जॉब भी की लेकिन कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते उन्हें घर बैठना पड़ा और यहां से शुरुआत हुई उनके स्टार्टअप की. वैसे तो आपने अपने घरों में भी इस तरह के टी कोस्टर, फोटो फ्रेम, कपड़े के बैग देखे होंगे. इनका पूरा आर्ट वर्क हाथों से किया जाता है और इस काम को करती हैं निधि रावत और शिखा बिष्ट. वह लकड़ी के गुटकों ... Read more
जिम कॉर्बेट से जुड़ा है बैंड स्टैंड का इतिहास, कभी बजा करता था ' कैप्टन राम सिंह का बैंड'
तनुज पाण्डे/ नैनीताल. उत्तराखंड का नैनीताल जितना खूबसूरत है, उतना ही समृद्ध नैनीताल का इतिहास है. नैनीताल में ब्रिटिशकाल की अनेकों निशानियां आज भी देखने को मिलती हैं. इन्हीं में से एक है नैनीताल का बैंड स्टैंड (Band Stand Nainital). इसका निर्माण प्रसिद्ध शिकारी जिम कॉर्बेट (Jim Corbett) से जुड़ा हुआ है. नैनीताल के प्रसिद्ध इतिहासकार प्रोफेसर अजय रावत बताते हैं कि जिम कॉर्बेट युवा अवस्था में मुकमा घाटी में जब रेलवे में बतौर फ्यूल इंस्पेक्टर नौकरी करते थे, तो उस दौरान ही साल 1920 में वह नौकरी छोड़कर नैनीताल आए और नैनीताल नगरपालिका के सदस्य बन गए थे. जिम ... Read more
पहाड़ों में आज भी खेती ही आमदनी का जरिया! उगाने से लेकर बेचने तक की मेहनत, फिर मिलते हैं चंद रुपये
रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में जहां एक ओर पलायन बड़ी समस्या बना हुआ है, तो वहीं कुछ गांव ऐसे भी हैं, जो कठिन हालातों का भी डटकर सामना कर रहे हैं और सीमित संसाधनों में अपने पारंपरिक पेशे से ही जुड़े हुए हैं. अल्मोड़ा जिले के माल गांव के लोग आज भी खेतीबाड़ी पर ही निर्भर हैं. गांव के लोग आमदनी के लिए खेतों में हरी सब्जियां उगाते हैं. पिछले कई साल से यहां के लोग सब्जियों से अपना रोजगार कर रहे हैं. गांव में उगाई गई हरी सब्जियों को बेचने के लिए यहां के लोग कई ... Read more
मेजर दिग्विजय सिंह होंगे कीर्ति चक्र से सम्मानित, मणिपुर में विद्रोहियों को किया था नेस्तनाबूद
कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल.इस बार जिन वीर जवानों को कीर्ति चक्र (Kirti Chakra 2024) से सम्मानित किया जाएगा, उनमें एक नाम उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के मेजर दिग्विजय सिंह रावत का भी है. अदम्य साहस के लिए 21 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) के ट्रूप कमांडर मेजर दिग्विजय सिंह रावत (Major Digvijay Singh Rawat) को ’कीर्ति चक्र’ से सम्मानित किया जाएगा. कीर्ति चक्र के लिए नाम जारी होने की सूचना मिलने के बाद से ही मेजर दिग्विजय के परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगना शुरू हो गया है. दिग्विजय सिंह रावत मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के धूमाकोट क्षेत्र के ... Read more
अल्मोड़ा के अस्पताल में अब नशा छुड़ाने का इलाज, इस थेरेपी से शुरुआत
रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा में मेडिकलकॉलेज (Almora Medical College) से संबद्ध बेस अस्पताल में नशा रोगियों का उपचार शुरू हो गया है. यहां मनोचिकित्सकों द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा है. नशे के आदी व्यक्ति को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित कर उनका उपचार किया जा रहा है. बेस अस्पताल में काफी मरीज आ रहे हैं. अगर 200 मरीजों की ओपीडी रोजाना हो रही है, तो इसमें से 50 मरीज नशे के आदी मिल रहे हैं, जो अपना इलाज कराने के लिए बेस अस्पताल आ रहे हैं. दरअसल, पहाड़ों में नशे के बढ़ते जहर ने हर उम्र ... Read more
कांग्रेस उत्तराखंड से फूंकेगी चुनावी बिगुल,खरगे करेंगे प्रचार अभियान की शुरुआत
देहरादून. Loksabha Election 2024: कांग्रेस उत्तराखंड से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना प्रचार अभियान शुरू करने जा रही है. पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करने और चुनाव के लिए उत्तराखंड में पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करने को लेकर रविवार को यहां पहुंचेंगे. पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया, ‘‘वह (खरगे) पूरे देश में जा रहे हैं. हम आभारी हैं कि उन्होंने बदलाव के आह्वान के लिए उत्तराखंड को चुना.’’ रावत ने कहा कि, ‘‘राहुल गांधी की न्याय यात्रा का मतलब न्याय है. पार्टी अध्यक्ष का कार्यक्रम इसका ... Read more
कलियर शरीफ दरगाह पर आजादी के बाद पहली बार फहराया गया तिरंगा
हरिद्वार. हरिद्वार की विश्व प्रसिद्ध कलियर शरीफ की दरगाह पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर पहली बार तिरंगा फहराया गया. पहली बार देश की आजादी के बाद कलियर शरीफ की दरगाह पर ध्वजारोहण किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने शिरकत की. वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा कि आज के इस शुभ अवसर पर मुझे यहां तिरंगा फहराने का अवसर मिला है. जिससे मैं खुश हूं और मां भारती को मैं अपना सलाम पेश करता हूं. उन्होंने कहा कि देश के अंदर हर जगह तिरंगा फहराना चाहिए. ... Read more
गरीब बच्चों की पढ़ाई पर खर्च कर रहे पेंशन, इलाज में भी मदद को हरदम तैयार पीबी डोभाल
कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल. अक्सर रिटायरमेंट के बाद व्यक्ति आरामदायक जिंदगी जीता है. रिटायरमेंट से मिले पैसों को खुद पर या परिवार के लिए खर्च करता है, लेकिन उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में एक ऐसे व्यक्ति भी हैं, जो सेवानिवृत्त होने के बाद समाज सेवा में जुटे हुए हैं. उनका उद्देश्य समाज के शोषित और वंचित वर्ग के उन बच्चों को शिक्षा दिलाना है, जो पढ़ना तो चाहते हैं लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के चलते पढ़ नहीं पाते हैं. ऐसे बच्चों को पी.बी. डोभाल अपने खर्चे पर शिक्षित कर रहे हैं. उन्होंने स्वर्गीय चंद्रशेखर डोभाल शास्त्री मेमोरियल धर्मार्थट्रस्ट ... Read more
इतिहास की परतें कुरेदने वाले डॉ यशवंत सिंह कठोच को मिला पद्मश्री, जानें उनके बारे में
कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के प्रसिद्व इतिहासकार यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री (Padma Shri 2024) सम्मान से सम्मानित करने के लिए चुना गया है. गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्हें उत्तराखंड के इतिहास और साहित्य संकलन के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए इस सम्मान से सम्मानित किया गया है. डॉ यशवंत सिंह कठोच (Yashwant Singh Kathoch) इतिहास के विशेषज्ञ व जानकार हैं. उत्तराखंड के इतिहास को लेकर उन्होंने काफी कार्य किया और वह इसे किताबों के माध्यम से दुनिया के सामने लाए. आज भी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में उनके द्वारा लिखित किताबों को संदर्भित करते हुए ... Read more
उत्तराखंड घूमने जा रहे हैं? जरूर पढ़ लें ये खबर, मौसम में होने वाला है 'बड़ा बदलाव'
देहरादून : उत्तराखंड में ठंड का सितम कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. पहाड़ से मैदान तक ठंड से लोगों का जीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है. मैदानी इलाकों में भी घने कोहरे और कम विसिबिल्टी की वजह से सड़कों पर गाड़ी चलाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हरिद्वार में तो ठंड का आलम ये है कि जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है. प्रदेश के मैदानी इलाकों में गुरुवार को भी कोहरा छाया रहा. सुबह-शाम के साथ ही रात को कोहरा छाने से गलन वाली ठंड ... Read more