Category: राजस्थान
माफियाओं पर नियंत्रण होना जरूरी
प्रवर्तन निदेशालय, आतंकवाद निरोधक दल तथा अन्य जांच एजेंसियां कुछ दिनों से मादक पदार्थों को जब्त करने व इन्हें छुपाने, बेचने वालों को पकड़ने के अभियान में व्यस्त हैं। कुछ दिन पूर्व दिल्ली में जब्त मादक पदार्थों के प्रकरण पर 11 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज करते हुए दिल्ली, मुंबई, गुरुग्राम तथा अन्य नगरों में छापामारी हुई है। छापे के दौरान ये मादक पदार्थ 2 अक्टूबर को दिल्ली स्थित महिपालपुर क्षेत्र के एक गोदाम में पाए गए। पदार्थ में 560 किलो से अधिक का कोकीन तथा 40 किलो का हाइड्रोपोनिक मारिजुआना शामिल था। इसका अनुमानित मूल्य 7000 करोड़ से अधिक है। ... Read more
एमबीबीएस काउंसलिंग: कॉलेज में ज्वॉइन कर चुके विद्यार्थियों को रिजाइन का अवसर
जयपुर। एमबीबीएस काउंसलिंग में कॉलेज ज्वॉइन कर चुके विद्यार्थियों को पहली बार सीट रिजाइन करने का मौक दिया गया है। इसको लेकर मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की सेंट्रल काउंसलिंग के थर्ड राउंड में सीट एलॉटमेंट वाले कैंडिडेट के लिए राजस्थान स्टेट मेडिकल डेंटल काउंसलिंग बोर्ड ने सूचना जारी की है, जिसके तहत राजस्थान की नीट यूजी काउंसलिंग के सेकंड राउंड में सीट अलॉट में कॉलेज में ज्वॉइन कर चुके कैंडिडेट्स को रिजाइन का अवसर दिया है। इसके लिए उन्हें अपने कॉलेज में जाकर रिजाइन करना होगा और उनके सिक्योरिटी जब्त कर ली जाएगी। ऑल इंडिया 15 फीसदी कोटा एमबीबीएस-बीडीएस काउंसलिंग के ... Read more
जमीन पर उच्च शिक्षा : कॉलेजों में फर्श पर चल रही कक्षाएं
कोटा। हाड़ौती के नवीन राजकीय महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा का स्तर जमीन पर पहुंच गया। सरकारी मशीनरी की लचरता व लापरवाही से 372 विद्यार्थी जमीन पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। कॉलेजों में विद्यार्थियों के बैठने के लिए टेबल कुर्सियां नहीं हैं। कहीं, दरी पट्टियों पर बिठाकर पढ़ाया जा रहा तो कहीं जमीन पर बिछाने के लिए दरी पट्टी तक नहीं है। ऐसी अव्यवस्थाओं के बीच छात्र-छात्राओं को कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। दरअसल, मुख्यमंत्री बजट घोषणा में सत्र 2024-25 में कोटा, बूंदी झालावाड़ में चार नए राजकीय कला महाविद्यालय खोले हैं। जिनमें करीब 447 विद्यार्थी ... Read more
संघ कार्यकर्ताओं का हुआ पथ संचलन, भैयाजी जोशी ने किया संबोधित
जयपुर। विजयादशमी पर आरएसएस के सांगानेर महानगर के हजारों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में पराक्रम प्रदर्शन करेंगे। 11 से 14 अक्टूबर तक 6 नगरों के 6 स्थानों पर यह कार्यक्रम होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जयपुर महानगर के गोपाल नगर में विजयदशमी उत्सव और पथ संचलन का आयोजन किया गया। इसमें संघ के पूर्व सरकार्यवाहक सुरेश भय्याजी जोशी भी मौजूद रहें और अपनी बात रखी। पथ संचलन सामुदायिक केंद्र भवन त्रिवेणी नगर से हुआ। शुक्रवार के बाद तेजस-2024 कार्यक्रम 12 अक्टूबर प्रातः 8.30 बजे योगेंद्र नगर पार्क, अभ्युदय 2024 का 12 अक्टूबर प्रातः 9 बजे जानकी देवी स्कूल प्रताप नगर में, स्वराज-2024 ... Read more
6 माह की परीक्षा 2 माह में, सिलेबस पूरा होना तो दूर, पास होना ही चुनौती
कोटा। हाड़ौती में खुले 4 नए कॉलेजों के विद्यार्थियों का भविष्य अधरझूल में है। दिसम्बर में बीए फर्स्ट ईयर के प्रथम सेमेस्टर एग्जाम होने हैं लेकिन अभी तक कई कॉलेजों में कक्षाएं ही प्रारंभ नहीं हुई है। ऐसे में आगामी 2 माह में सिलेबस पूरा होना तो दूर विद्यार्थियों का पास होना ही चुनौतिपूर्ण है। दरअसल, मुख्यमंत्री बजट घोषणा में सत्र 2024-25 में सरकार ने कोटा, बूंदी व झालावाड़ में कुल 4 नए राजकीय कला महाविद्यालय खोले हैं। इनमें प्रवेश प्रक्रिया ही 30 सितम्बर तक जारी रही है। वहीं, कागजों में एक अक्टूबर से कक्षाएं प्रारंभ कर दी गई लेकिन ... Read more
बनाइए कन्याओं को शक्ति रूपा
देश भर में नवरात्र चल रहे हैं। अष्टमी व नवमी पर कन्या पूजन की समृद्ध परंपरा है। देवी मां के भक्त इन कन्याओं के चरण धोते हैं, इन्हें भोजन कराते हैं, नए वस्त्र एवं उपहार आदि भेंट करपुण्य कमाते हैं। हर साल वर्ष में दो बार यह परंपरा निभाई जाती है, लेकिन कुछ प्रश्न हर बार पीछे छूट जाते हैं। यदि कन्याओं का सम्मान है तो फिर क्या वजह है कि उन्हें समाज में उनका उचित स्थान आज तक नहीं मिल पाया है और उनके शोषण के प्रकरण प्रकाश में आते रहते हैं। अच्छी परंपराओं को निभाया जाना अच्छी बात ... Read more
जर्जर भवन: दहशत में शिक्षा ग्रहण कर रहे नौनिहाल
भण्डेड़ा। क्षेत्र में मूण्डली के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा कक्षों की छत की पट्टियां टूट रही। वही कक्षों की दीवारों में भी दरारें आ चुकी है। इस सरकारी विद्यालय में कक्षा कक्ष कम कक्षाएं अधिक होने से खतरे के साए में शिक्षा ग्रहण करने को नौनिहाल मजबूर है। शाला के जिम्मेदार ने संबंधित विभाग को लिखित-पत्र के माध्यम से अवगत भी करवाया गया। अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। जिसकी वजह से शाला परिवार परेशान हो रहा है। जानकारी के अनुसार मूण्डली ग्राम में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में आठ कक्षाएं संचालित है। ... Read more
बीए पास गीता कोटा में चला रही आॅटो
कोटा । काम कोई भी हो , छोटा या बड़ा नहीं होता। उस काम को करने की इच्छा शक्ति होनी चाहिए। हर व्यक्ति को नया काम शुरू करने में कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है विशेष रूप से महिलाओं को वह भी ऐसा काम जो अधिकतर पुरुष ही करते रहे है। लेकिन कोटा की बेटियों ने शादी के बाद भी घर परिवार के साथ ही लोगों का सामना करते हुए अपने लिए एक सुरक्षित रोजगार चुना वह है ऑटो चलाना। कोटा शहर में ऑटो चलाने का काम पहले अधिकतर पुरुष ही करते थे। लेकिन वर्तमान में करीब दो ... Read more
शक्ति वंदन कार्यक्रमों से छात्राएं बन रही शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत: ग्रेटर महापौर
जयपुर। नगर निगम जयपुर ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने कहा कि शक्ति वंदन कार्यक्रमों में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे छात्राएं शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बन रही है। प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से छात्राएं नैतिकता का पाठ सीख रही है। शक्ति वंदन 2.0 के तहत एसएसजी पारीक पीजी महिला महाविद्यालय बनीपार्क में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 5 सितम्बर से कनोडिया कॉलेज से शुरू हुए शक्ति वंदन 2.0 कार्यक्रम के तहत अब तक की श्रृखंला में महारानी कॉलेज, आर्च कॉलेज, एमजीपीएस विद्याधर नगर, रेनबो स्कूल झोटवाड़ा, राजकीय विद्यालयों में आत्मरक्षा ... Read more
83 आरएएस और 45 आरपीएस के तबादले, 39 एसडीएम, 10 एडीएम बदले
जयपुर। राज्य सरकार ने सोमवार देर रात प्रदेश में कार्यरत 83 आरएएस और 45 आरपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। तबादलों में प्रदेश में 39 एसडीएम और 10 एडीएम पदों पर नए आरएएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सूची में जितेन्द्र सिंह नरूका को अलवर नगर परिषद का आयुक्त, भावना गर्ग को अजमेर भूप्रबन्धन अधिकारी, मुनीदेव यादव को भरतपुर वृत्त में उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक, सुनील आर्य को भरतपुर में भूप्रबन्धन अधिकारी, कार्तिकेय मीणा को कोटा में जिला रसद अधिकारी, गोपालराम बिरदा को प्रारम्भिक शिक्षा विभाग बीकानेर में अतिरिक्त निदेशक, डॉ. विभु कौशिक को चिकित्सा विभाग में ... Read more