Category: Uncategorized

देशव्यापी छापों के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय एजेंसियों को दी चेतावनी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (फाइल फोटो) रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को कहा कि यदि राज्य की पुलिस को केंद्रीय एजेंसियों द्वारा किसी को ‘अनावश्यक’ परेशान किए जाने की शिकायत मिलती है तो ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बघेल दुर्ग जिले में अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे.  यह भी पढ़ें कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बघेल ने कहा, ‘‘डीआरआई, ईडी, आयकर विभाग-इन सबसे डरने की जरूरत नहीं है. छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया के रूप में मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यदि कोई अधिकारी आपको नाहक परेशान करे ... Read more

“पहले अपने घर के बाहर…” : ‘एंटी-करप्शन’ बोर्ड को लेकर सिद्धारमैया का CM बोम्मई पर तंज

पूर्व मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी थी कि पार्टी बीजेपी के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी अभियान तेज करेगी. बेंगलुरु: भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी राज्य की बीजेपी सरकार पर कांग्रेस के सिद्धारमैया ने सोमवार को नए अंदाज में हमला बोला. उन्होंने राज्य सरकार द्वारा सरकारी कार्यालयों में कथित रिश्वत के कल्चर को खत्म करने के लिए प्रस्तावित प्रतिज्ञा की आलोचना की. दरअसल, बसवराज बोम्मई सरकार को एक नागरिक समूह से प्रस्ताव मिला है कि सभी सरकारी अधिकारियों के पास अपनी ईमानदारी की पुष्टि करने के लिए उनके कमरों में एक बोर्ड होना चाहिए.  यह भी पढ़ें इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ... Read more

मध्यप्रदेश में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, स्कूलों में झाड़ू लगाने और प्लेट साफ करने के लिए मजबूर हैं छात्र

भोपाल: मध्यप्रदेश में शिक्षा व्यवस्था पर लगातार सवाल उठते रहे हैं.  कुछ सरकारी स्कूलों की तस्वीर सामने आयी है जिसमें बच्चे झाड़ू थामे और रोटी बनाते नजर आ रहे हैं. राज्य में हजारों ऐसे स्कूल हैं जो एक शिक्षक के बूते चल रहे हैं. राज्य में शिक्षा व्यवस्था के हालत को इस बात से ही समझा जा सकता है कि राज्य में माध्यमिक विद्यालयों में ड्रॉप-आउट दर 2020-2021 में 23.8 प्रतिशत थी. कोयलरी के सरकारी स्कूल में छात्र रोटियां बनाते दिखे हैं. कुछ अन्य को छात्रावास के कमरों में झाडू लगाने के लिए कहा गया था. चकदेवपुर गांव के माध्यमिक विद्यालय में कक्षा ... Read more

Viral Video : 6 साल की बच्ची को खींच कर ले गई स्कूल बस….”देखना है मुश्किल”

स्कूल बस की महिला चालक ने बच्ची को उतरते हुए नहीं देखा और लापरवाही में हुई दुर्घटना एक खौफनाक वीडियो (Video) एक बार फिर सोशल मीडिया (Social Media) पर तैर रहा है. इसमें दिखता है कि एक छोटी लड़की को एक स्कूल बस करीब 1000 फीट तक घसीट कर ले जाती है. यह क्लिप शुक्रवार को यूज़र डीन ब्लंडेल ( Dean Blundell) ने शेयर किया. तब से लेकर अब तक इस वीडियो को 5 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं. इस छोटी लड़की को वीडियो में स्कूल बस से उतरते हुए देखा गया जब उसका बस्ता स्कूल बस के गेट में अटक ... Read more

‘कांग्रेस से अपना घर नहीं संभल रहा’, राजस्थान में जारी उठापटक पर अरविंद केजरीवाल ने कहा

नई दिल्ली: राजस्थान में जारी राजनीतिक घटनाक्रम पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हमें राजनीति आती नहीं हैं. जनता के लिए काम करते हैं. स्कूल-अस्पताल बनाते हैं. वही चीजें हैं जो जनता को चाहिए, जनता को तोड़फोड़ की राजनीति पसन्द नहीं आती है. हम काम की राजनीति करते हैं, इसलिए पहले दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाई, अब गुजरात मे जनता कह रही है कि वहां भी AAP की सरकार बनेगी. वे (कांग्रेस) अपना घर नहीं संभाल रहे हैं, दोनों ही पार्टियां जोड़ तोड़ करती है. वे ये कहते रहते हैं कि केजरीवाल मुफ्त देना बंद ... Read more

VIDEO: ‘मालम पित्ता पित्ता’ पर Katrina Kaif ने लगाए जमकर ठुमके, स्कूल स्टूडेंट्स के साथ की मस्ती

VIDEO: साउथ के गाने पर कटरीना कैफ की मस्ती, स्कूल स्टूडेंट्स के साथ किया जबरदस्त डांस Katrina Kaif Dance With School Students: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का हाल ही में वायरल एक वीडियो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. अपने बेहतरीन डांस मूव्स के लिए बी टाउन फैन्स के बीच छाई रहने वाली कैटरीना कैफ इन दिनों एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही है. वायरल हो रहे इस वीडियो में कैटरीना कैफ अपनी किसी लेटेस्ट डांसिंग नंबर पर नहीं, बल्कि स्कूल स्टूडेंट्स के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. यह वीडियो तमिलनाडु के एक ... Read more

अगर आप Anxiety और  Depression से जूझ रही हैं तो इस नेचुरल थैरेपी का लें सहारा, जल्द जाएंगी उबर

Anxiety reason : अवसाद से उबरने के लिए अपनी रूटीन में बदलाव लाएं. खास बातें आठ घंटे की नींद जरूर पूरी करें. एंग्जाइटी को कम करने के लिए रोजाना योगासन करें. एंग्जाइटी कम करने के लिए आप निगेटिव लोगों से दूर रहें. Anxiet and depression therepy : तनाव, चिंता और अवसाद युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है. इसका कारण एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ है. ऑफिस हो, घर हो या स्कूल हर जगह लोग नंबर वन बनने की दौड़ में शामिल हैं. जिसके कारण उनको इस तरह के मानसिक तनाव से गुजरना पड़ रहा है. इस लेख में ... Read more

MP: भरी क्लास में शिक्षक ने आदिवासी छात्रा से गंदी यूनिफॉर्म उतरवाया, अंडरगारमेंट में घंटों रखा खड़ा

जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त ने शिक्षक त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है. शहडोल: मध्य प्रदेश में 10 साल की आदिवासी छात्रा से अन्य छात्राओं के सामने कथित तौर पर अपनी गंदी यूनिफॉर्म उतारने के लिए कहने पर एक स्कूल शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. शहडोल जिले के जयसिंहनगर ब्लॉक के जन शिक्षा केंद्र पौड़ी के तहत शासकीय प्राथमिक स्कूल बरा टोला में शुक्रवार को हुई इस घटना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, ... Read more

Weather Update: सोमवार तक दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होती रहेगी बारिश, पहाड़ी राज्यों में IMD का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के बुलेटिन में कहा गया है कि, राजधानी में रविवार को भी बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (हिंडन वायु सेना अड्डा, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़) में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश हुई. आईएमडी द्वारा साझा किए आंकड़ों के अनुसार, शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 100 फीसदी दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में शनिवार के लिए भी ‘येलो’ अलर्ट जारी किया था. इस दिन दिल्ली ... Read more

UP : बदायूं में तीसरी क्लास की बच्ची को स्कूल प्रिंसिपल ने दिखाया अश्‍लील वीडियो, मामला दर्ज

पुलिस ने बच्ची के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के हवाले से बताया कि मामला बीते 15 सितंबर का है. बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं (Badaun) में तीसरी क्लास की बच्ची को स्कूल प्रिंसिपल द्वारा अश्‍लील वीडियो दिखाने का मामला सामने आया है. जिले में संचालित एक प्राइवेट स्कूल (Private School) के प्रिंसिपल (Principal) ने तीसरी क्लास की एक छात्रा को कथित तौर पर अश्‍लील वीडियो और तस्वीरें दिखायीं, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी . पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. ... Read more