Blog
'फेंगल' तमिलनाडु-पुडुचेरी में मचाएगा कहर! स्कूल-कॉलेज किए गए बंद, अलर्ट भी जारी
नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान फेंगल के आज दोपहर पुडुचेरी के निकट पहुंचने की आशंका है. भारत मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान हवा की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. तूफान के मद्देनजर अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को यहां सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. जिलाधिकारी ए कुलोथुंगन ने पीडब्ल्यूडी, स्थानीय प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की और हालात की समीक्षा की. वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मछुआरों को चेतावनी जारी करते हुए उन्हें समुद्र में न जाने की सलाह ... Read more
दिल्ली में महिलाओं को जल्द मिलने लगेंगे हर महीने 1000 रुपये, शुरू हो रहा है रजिस्ट्रेशन
नई दिल्ली: दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं को 1,000 रुपये मासिक मानदेय देने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत पंजीकरण जल्द ही शुरू होगा. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बुराड़ी में आप के पदयात्रा अभियान के दौरान इस योजना के बारे में केजरीवाल ने कहा कि आवेदक महिला राष्ट्रीय राजधानी की पंजीकृत मतदाता होनी चाहिए. मार्च में प्रस्तुत वित्त वर्ष 2024-25 के अपने बजट में आप नीत सरकार ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की थी, जिसमें 2,000 करोड़ रुपये के ... Read more
70-80 KMPH तूफानी हवा, भारी बारिश : तमिलनाडु-पुडुचेरी में तबाही मचा सकता है 'फेंगल'
चेन्नई: बंगाल की खाड़ी पर बने गहरे दबाव के शनिवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के बीच तट को पार करने की प्रबल संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव एक चक्रवात में तब्दील हो गया है, इसका नाम फेंगल है, जिसका उच्चारण ‘फींजल’ है. इसका शनिवार को कराईकल और मामल्लपुरम के बीच तमिलनाडु तट को पार करने की संभावना है. वहीं चक्रवात के कारण 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है. आईएमडी ने कहा, “भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी ... Read more
ऐ भाई! जरा देखके चलो… ये है चौमहला की सड़क
चौमहला। चौमहला से साकरिया व्याहा रावतपुरा सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो रही है। सड़क में बड़े बड़े गड्ढे हो रहे है, जिस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौमहला से साकरिया करीब 6 किमी सड़क मार्ग पूरा क्षतिग्रस्त हो रहा है। इस मार्ग पर जगह जगह गहरे गड्ढे हो रहे है, जिससे चार पहिया वाहन तो क्या दो पहिया वाहन भी सही नहीं चल पाते है, इनके साथ साथ पैदल राहगीर भी परेशान हो रहे है। वाहन चालक यह 6 किमी की दूरी दस मिनिट की बजाय 30 से 40 मिनिट में पूरी कर रहे ... Read more
कही घी घणां कही न मुट्ठीभर चणा…
इटावा। इटावा में सरकारी शिक्षा का सिस्टम भी अलग ही इटावा ब्लॉक में शिक्षा व्यवस्था के लिए हालात इस कदर है कि कही नामांकन है छात्रों का लेकिन शिक्षक नहीं है और कही नामांकन नहीं है, लेकिन फिर भी शिक्षक है। ऐसी स्थिति में इटावा क्षेत्र में सरकारी सिस्टम की खामी नजर आती है जो शिक्षा व्यवस्था की पोल को खोल रही है। कही जर्जर भवन में स्कूल चल रहे है, कही विद्यार्थी भी नहीं होने के बाद भी स्कूल बन रहे हैं। क्षेत्र में हाड़ौती की वह कहावत चरितार्थ हो रही है कि कही घी घणों कही न मुट्ठी ... Read more
प्रदेश को नंबर एक बनाने का लक्ष्य निर्धारित करेंगे संस्थाप्रधान
जयपुर। परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 की पूर्व तैयारियों को लेकर डॉ. राधाकृष्णन शिक्षा संकुल में गुरुवार को बैठक आयोजित हुई। इसमें राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में आगामी सर्वेक्षण के लिए सभी विद्यालयों की तैयारियों का गहन मूल्यांकन किया गया और राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पर लाने की योजना बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त अविचल चतुर्वेदी ने सर्वेक्षण में राजस्थान को प्रथम स्थान पर लाने का लक्ष्य निर्धारित करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों, पीओ एवं संस्था प्रधानों को जिला ... Read more
दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट ने दिया ग्रैप-4 जारी रखने का आदेश
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में स्कूलों को छोड़कर सभी मामलों में 2 दिसंबर तक ग्रैप-4 जारी रखने का आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट में साफ है कि ग्रैप-4 को लागू करने में प्रशासन पूरे तरीके से विफल रहा है। कोर्ट ने इस संबंध में एनसीआर के राज्यों से जवाब तलब किया है कि ग्रैप-4 का उल्लंघन प्रभावी तरीके से कैसे रोका जाए। सुनवाई के दौरान एएसजी ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि दिल्ली में दाखिल होने के लिए दिल्ली के अन्य राज्यों से जुड़ी सीमाओं पर 113 प्वाइंट हैं। करीब ... Read more
दिल्ली में आज भी AQI 400 के करीब, आखिर लोगों को कब मिलेगी राहत?
नई दिल्ली: दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में प्रदूषण से लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह 6 बजे दिल्ली के अधिकतर इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के करीब दर्ज किया गया. जो कि ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. आज दिल्ली के अलीपुर में AQI 362, आनंद विहार में 393, जहांगीरपुरी में 384, मुंडका में 396, नरेला में 383, नेहरू नगर में 362, पंजाबी बाग में 370, शादीपुर में 398, रोहिणी में 381 और विवेक विहार में 395 दर्ज किया गया. वायु प्रदूषण के ... Read more
इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ी, पहला चुनाव हारे, हेमंत सोरेन के झारखंड टाइगर बनने की कहानी
Hemant Soren Life: 28 नवंबर को चौथी बार झारखंड के सीएम पद की शपथ लेने वाले 49 वर्षीय हेमंत सोरेन सियासत में भले विरासत की उपज हों, लेकिन 21 सालों में अपनी समझ-बूझ, तेवर, संघर्ष और सियासी कौशल की बदौलत उन्होंने अपनी शख्सियत और राजनीतिक करियर को लगातार विस्तार दिया है. उनके पिता शिबू सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जो राजनीतिक जमीन बनाई, उसे हेमंत सोरेन ने न सिर्फ बखूबी संभाला, बल्कि चुनावी स्कोर बोर्ड पर कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त, 1975 को झारखंड के तत्कालीन हजारीबाग जिले के ... Read more
चिन्मय कृष्ण दास: बांग्लादेश का वो संन्यासी जो चार महीने में ही हिंदुओं की मुखर आवाज बन गया
नई दिल्ली: चिन्मय कृष्ण दास वह नाम है जो आजकल बांग्लादेश की मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है. इस साल जुलाई में बांग्लादेश के युवा सड़कों पर उतर गए थे. युवा बांग्लादेश की शेख हसीना सरकार की आरक्षण नीति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. इसके दवाब में शेख हसीना को इस्तीफा देकर भारत में शरण लेनी पड़ी थी. हसीना के इस्तीफे के बाद बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा भड़क उठी थी. इसमें हिंदू और हिंदुओं की संपत्तियों को निशाना बनाया गया. इसके बाद से चिन्मय दास बांग्लादेश में हिंदुओं के अधिकारों और उनके उत्पीड़न के खिलाफ आवाज ... Read more