Blog

जमीन पर उच्च शिक्षा : कॉलेजों में फर्श पर चल रही कक्षाएं

कोटा। हाड़ौती के नवीन राजकीय महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा का स्तर जमीन पर पहुंच गया। सरकारी मशीनरी की लचरता व लापरवाही से 372 विद्यार्थी जमीन पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। कॉलेजों में विद्यार्थियों के बैठने के लिए टेबल कुर्सियां नहीं हैं। कहीं, दरी पट्टियों पर बिठाकर पढ़ाया जा रहा तो कहीं जमीन पर बिछाने के लिए दरी पट्टी तक नहीं है। ऐसी अव्यवस्थाओं के बीच  छात्र-छात्राओं को कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। दरअसल, मुख्यमंत्री बजट घोषणा में सत्र 2024-25 में कोटा, बूंदी झालावाड़ में चार नए राजकीय कला महाविद्यालय खोले हैं। जिनमें करीब 447 विद्यार्थी ... Read more

चीन में रहस्यमयी मामला, 19 साल के लड़के को भूलने की बीमारी, दुनिया में इस उम्र का पहला अल्जाइमर मरीज

लड़के की याददाश्त में लगभग 17 साल की उम्र में गिरावट शुरू हुई और कॉग्नेटिव लॉस धीरे-घीरे और खराब होती गई. रोगी के ब्रेन की इमेजिंग में हिप्पोकैम्पस में सिकुड़न दिखाई दी, जो याददाश्त से जुड़ा होता है और उसके सेरेब्रोस्पाइनल फ्लूड में डिमेंशिया के इस सबसे आम रूप के सामान्य मार्करों का संकेत मिला. अल्जाइमर रोग को अक्सर एक वृद्ध व्यक्ति की बीमारी माना जाता है और फिर भी शुरुआती मामलों में, जिसमें 65 साल से कम उम्र के रोगी शामिल हैं सभी डायग्नोस का 10 प्रतिशत तक हिस्सा है. यह भी पढ़ें: इस विटामिन की कमी से भी होने ... Read more

इजरायल और हिजबुल्लाह कौन किस पर पड़ रहा भारी, कहां जा रही लड़ाई

नई दिल्ली: Israel Hezbollah war: पिछले कुछ दिनों से से हिजबुल्लाह लड़ाकों पर इजरायल (Israel Vs Lebanon) के हमले जारी हैं. हिजबुल्लाह के कई कमांडरों की मौत के बाद से लेबनान में इजरायल के ताबड़तोड़ हमलों में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है. ऐसे में माना जा रहा था कि इजरायल हिजबुल्लाह (Israel Vs Hezbollah) की कमर तोड़ चुका है, लेकिन हकीकत यह नहीं है. इजरायल पर अब हिजबुल्लाह (Hezbollah Strikes back) ने पलटवार किया है. जैसे की माना जा रहा था कि इजरायल को लेबनान कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता है, ऐसा नहीं है. लेबनान की ओर से ... Read more

मनचलों की अब खैर नहीं, लड़कियों-महिलाओं का सुरक्षा कवच बनी पिंक यूनिट

श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के पौड़ी जिले में अब मनचलों की खैर नहीं. स्कूल-कॉलेज और नौकरीपेशा लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए पौड़ी पुलिस की पिंक यूनिट अब सुरक्षा कवच का काम करेगी. इसके लिए स्कूल-कॉलेजों के गेट पर महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी. पिंक यूनिट द्वारा छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर पुलिस से संपर्क करने के बारे में बताया जा रहा है. अब पूरे जिले में महिलाएं बेखौफ होकर घूम सकती हैं क्योंकि महिला पुलिसकर्मी और अन्य पुलिस जवान उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहेंगे. पौड़ी के ... Read more

प्‍लीज हमें एक डेड बॉडी दे दो.. भले ही लावारिस हो… अल्‍मोड़ा का अस्‍पताल क्‍यों करता फ‍िर रहा ये डिमांड?

अल्मोड़ा : अल्मोड़ा में कई सालों के संघर्षों के बाद मेडिकल कॉलेज खुल तो गया, लेकिन फैकल्टी की कमी से मरीज और स्टूडेंट्स परेशान हैं. हद तो तब हो गई कि स्टूडेट्स को प्रैक्टिकल करने के लिए बॉडी ही नहीं है. ऐसे में कैसे बेहतर डॉक्‍टर इस मेडिकल कॉलेज से निकलेगें. वे किन परेशानियां में पढ़ाई कर रहे हैं और उनकी क्‍या-क्‍या मांगे हैं, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज से आइये आपको दिखाते हैं इस रिपोर्ट में.. साल 2022 के जनवरी में पहले बैच की पढ़ाई के साथ ही कुमांऊ का पहला मेडिकल कॉलेज शुरु हो गया, लेकिन पिछले 3 सालों में ... Read more

गाजा के नुसीरत रिफ्यूजी कैंप पर इजरायल का बड़ा हमला, 20 की मौत

गाजा के नुसीरत रिफ्यूजी कैंप पर इजरायल ने बड़ा हमला किया है, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई है. आईडीएफ ने सोशल मीडिया पर इस हमले की पुष्टि की है. गाजा पर इजरायली हमले में कुछ बच्चों की मौत भी हुई है. एक स्कूल में बने शरणार्थी शिविर को निशाना बनाया गया. इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं. सभी अस्पताल में हैं. अभी एक हफ़्ते पहले ही इज़रायली सेना ने जबालिया पर भी हमला किया था. सेना का दावा है कि उसने हमास को फिर से संगठित होने से रोकने के लिए हमला किया था. बता दें कि ... Read more

मुख्तार अंसारी के बेटे की जमानत याचिका सहित इन महत्वपूर्ण मामलों की आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट दिल्ली/NCR प्रदूषण से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करेगा. सुनवाई की पिछली तारीख पर शीर्ष अदालत ने प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के हस्तक्षेप की प्रभावशीलता पर सवाल उठाया था और कहा था कि उसके निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर केवल अस्थायी प्रभाव पड़ता है. यूपी मदरसा एजुकेशनल बोर्ड को अवैध ठहराने को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती: पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा एजुकेशन एक्ट, 2004 को असंवैधानिक घोषित करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के हालिया फैसले पर रोक लगा दी. किसानों का विरोध: सुप्रीम कोर्ट हरियाणा सरकार की याचिका पर ... Read more

'सरकार चलाने में दिक्कत आए तो मैं मदद के लिए तैयार…': उमर अब्दुल्ला से बोले केजरीवाल

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को डोडा में थे. यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”दिल्ली हाफ स्टेट है और दिल्ली की तरह जम्मू-कश्मीर भी हाफ स्टेट है. यहां पर चुनी हुई सरकार की शक्ति काफी कम होती है. लेकिन, एलजी की शक्ति बहुत ज्यादा होती है. अगर उमर अब्दुल्ला को सरकार चलाने में परेशानी आती है तो उन्हें घबराने की जरुरत नहीं है. मैं उन्हें सरकार चलाने में मदद करूंगा.” उन्होंने कहा, ”दिल्ली में मैंने सरकार चलाकर दिखाई है. कुछ ही दिनों में उमर अब्दुल्ला यहां के ... Read more

अब डाक विभाग स्कूली बच्चों को देगा 6000 रुपए सालाना छात्रवृत्ति, बस करना होगा यह काम

देहरादून. मोबाइल इंटरनेट के जमाने में आज की पीढ़ी चिट्ठी पत्रों को नहीं जानती है और न ही उन्हें डाक टिकट का ज्ञान है. ऐसे में अब स्कूली बच्चों को परंपरागत सूचना माध्यम से जोड़ने और उसके बारे में जानकारी देने के लिए भारतीय डाक विभाग एक कार्यक्रम चला रहा है. डाक विभाग कक्षा 6 से 9 तक के स्कूली बच्चों के लिए दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत डाक टिकट कलेक्शन पर जोर देगा. देहरादून समेत उत्तराखंड के बच्चे इसमें भाग ले सकते हैं. इसमें क्विज प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी और इसमें जीतने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को ₹500 ... Read more

टीचर के पैंट से फन फैलाकर बाहर निकला लंबा चौड़ा कोबरा, देखकर लोगों की निकल गई चीखें, बोले- ये अंदर घुसा कैसे

Pant Se Cobra Nikalne Ka Video: इंटरनेट पर इन दिनों सांप से जुड़ा एक वीडियो लोगों के रोंगटे खड़े कर रहा है, जिसमें एक शख्स की पैंट से लंबा चौड़ा कोबरा निकलते देखा जा सकता है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का अजीबोगरीब रिएक्शन देखने को मिल रहा है. बताया जा रहा है कि, वायरल हो रहा रूह कंपा देने वाला यह वीडियो स्नेक स्पेशलिस्ट की देखरेख में रिकॉर्ड किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे स्नेक स्पेश शख्स की पैंट से कोबरा को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं. ... Read more