Tag: लोकल18

CBSE 12th Board Exam Tips : पॉलिटिकल साइंस में पहले करें कॉन्सेप्ट क्लियर चुटकियों में हल होंगे टफ क्वेश्चन

देहरादून : सीबीएसई की 12 वीं क्लास के पॉलिटिकल साइंस का पेपर 22 मार्च है और कम समय में इसकी तैयारी को लेकर कई छात्र परेशान हैं. लेकिन चिंता की कोई बात नहीं. देहरादून के जाने-माने शिक्षक गुरदीप सिंह ने इस विषय की तैयारी को आसान बनाने के लिए कुछ खास टिप्स साझा किए हैं. उनका मानना है कि अगर छात्र सही रणनीति अपनाते हैं, तो न सिर्फ परीक्षा के पैटर्न को समझ पाएंगे, बल्कि बेहतर स्कोर भी कर सकेंगे. गुरदीप सिंह ने बताया कि सबसे पहले, छात्रों को विगत वर्षों के प्रश्न पत्रों का गहराई से अध्ययन करना चाहिए. ... Read more

शहरों की हवा हुई जहरीली तो पर्यटकों ने किया नैनीताल का रुख, बढ़े टूरिस्ट

नैनीताल: इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली की हवा दिन-प्रतिदिन प्रदूषित होती जा रही है, यहां का AQI लेवल बढ़ता जा रहा है. आलम ये है कि दिल्ली के कुछ इलाकों में AQI लेवल 500 पार पहुंच चुका है. ऐसे में दिल्ली की हवा जहरीली होती जा रही है. इसका कारण दिवाली के दौरान हुआ प्रदूषण और किसानों द्वारा खेतों में पराली जलाना है. वहीं दिल्ली के प्रदूषण से निजात पाने के लिए काफी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंच रहे हैं. नैनीताल में नवम्बर का महीना ऑफ सीजन रहता था लेकिन दिल्ली एनसीआर के पर्यटकों से इन दिनों सरोवर नगरी ... Read more

अपने 7 साल के बच्चे के साथ देश के भ्रमण पर निकला है यह शख्स, अब तक कर चुका 13000 KM की यात्रा

नैनीताल : देश में स्वामी विवेकानंद के विचारों को प्रचार प्रसारित करने और देश को विश्वगुरु बनाने की चाह लेकर जयपुर निवासी राधा गोविंद अपने 7 साल के बच्चे के साथ पूरे देश की यात्रा पर निकले हैं. उनका उद्देश्य इस यात्रा के दौरान गांव गांव जाकर लोगों को शिक्षा, स्वास्थ, पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है. इसके साथ ही स्वामी विवेकानंद के विचारों का प्रचार प्रसार करवाना है. अपनी कार से पूरे देश की यात्रा कर रहे राधा गोविंद अभी तक 13000 किमी की यात्रा कर 8 राज्यों में घूम चुके हैं. और आज नैनीताल पहुंचे हैं. राधा गोविंद ... Read more

नैनीताल में ताइक्वांडो का दिया जा रहा है प्रशिक्षण, बच्चों को आत्मरक्षा के सिखाए जा रहे हैं गुर

नैनीताल – महिलाओं के प्रति हिंसा को रोकने और आत्मरक्षा के लिए उत्तराखंड के नैनीताल में बच्चों को ताइक्वांडो के माध्यम से आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं. नैनीताल के तल्लीताल और मल्लीताल में रोजान शाम को बच्चों को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जाता है. जिसमें स्थानीय स्कूली बच्चे बढ़ चढ़कर प्रतिभाग कर रहे हैं. वहीं प्रतिभाग करने वाले बच्चों मै ज्यादातर लड़कियां हैं जो ताइक्वांडो में नेशनल तक खेल चुकी हैं. नैनीताल के वृन्दावन ताइक्वांडो क्लब की प्रशिक्षिका ज्योति दुर्गापाल ने बताया कि उनके द्वारा रोजाना बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाता है. और समय समय पर नैनीताल में ... Read more

नैनीताल बैंक ने बेटियों के लिए शुरू की यह खास योजना, मिलेगा यह लाभ

नैनीताल – उत्तराखंड में बालिकाओं  को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए नैनीताल बैंक सामने आया है. और बैंक द्वारा चेली भुली योजना की शुरुआत की गई है. इस योजना के तहत नैनीताल बैंक के सामाजिक दायित्व मद से हर साल लगभग 18 लाख की धनराशि उत्तराखंड के विभिन्न सरकारी स्कूल की मेधावी छात्राओं को आवंटित की जाएगी. इस योजना के लिए कुमाऊं और गढ़वाल के कुछ दस स्कूलों को चयनित किया गया है. जहां प्रत्येक स्कूल से 3 दसवीं की छात्राओं का और 3 बारहवीं की छात्राओं का उनके प्राप्तांको के आधार पर चयन किया जाएगा और 10वीं ... Read more

युवक का गजब का जज्बा! लकड़ी को बनाया स्वरोजगार का जरिया, बेरोजगारी को दे दी मात

नैनीताल : उत्तराखंड में पहाड़ों के युवाओं के सामने सबसे बड़ा संकट नौकरी का है. जिसके लिए युवा अपने घर छोड़कर बड़े शहरों की तरफ पलायन कर रहे हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे युवा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने पहाड़ में रहकर प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर न सिर्फ खुद के लिए रोजगार का जरिया बनाया है, बल्कि 7 लोगों को भी रोजगार दिया है. हम बात कर रहे हैं नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर निवासी अर्जुन सिंह बिष्ट की. जो पिछले 8 सालों से गांव के लोगों से लकड़ी के हैंडक्राफ्ट के आइटम्स के साथ ... Read more

Public opinion: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जुटे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ मोर्चा

देहरादून: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उत्तराखंड के कर्मचारी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं. सोमवार को इसी मांग को लेकर देहरादून में एक विशाल महारैली आयोजित की गई, जिसमें राज्यभर के शिक्षक और विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल हुए. रैली के दौरान कर्मचारियों ने सचिवालय का घेराव करते हुए परंपरागत ढोल-दमाऊ बजाकर सरकार को “जगाने” का प्रयास किया. इस महारैली का नेतृत्व राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने किया, और कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यदि 2027 से पहले पुरानी पेंशन स्कीम बहाल नहीं की जाती, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे. पुरानी पेंशन ... Read more

जज्बे को सलाम! पति ने छोड़ा साथ, तो स्वादिष्ट मोमोज ने बदल दी जिंदगी; आज बच्चों को भी दे रहीं उच्च शिक्षा

नैनीताल: हमारे समाज में ऐसे कई लोग मौजूद हैं, जो अपनी अथाह मेहनत से समाज में मिसाल के तौर पर जाने जाते हैं. ऐसी ही एक मिसाल पेश कर रहीं हैं नैनीताल की लक्ष्मी, जो रोजाना ठीक शाम छह बजे से रात नौ बजे तक नैनीताल की प्रसिद्ध माल रोड में मोमोज की दुकान लगाती हैं और अपने परिवार का भरण पोषण करती हैं. लक्ष्मी बताती हैं कि उनके पति उनसे अलग रहते हैं. जिसके बाद तीन बच्चों की जिम्मेदारी उनके ऊपर है. यही वजह है कि उन्होंने मोमोज बेचने शुरू किए. आज वह अपने तीनों बच्चों को अच्छी शिक्षा ... Read more

फूलों और सब्जियों से बना ये हर्बल रंग अमेरिका और जर्मनी में मचा रहा धमाल! ऐसे करें ऑर्डर

तनुज पाण्डे/ नैनीताल . पूरे देश में होली की धूम है. होली का त्योहार रंगों का त्योहार है. ऐसे में बाजारों में कई तरह के केमिकल युक्त रंग मिलते हैं, जिनका प्रयोग हमारी त्वचा के लिए भी हानिकारक है. वहीं उत्तराखंड के नैनीताल की महिलाओं ने इन केमिकल युक्त रंगों और गुलालों से त्वचा को बचाने के लिए एक अनूठा तरीका निकाला है. नैनीताल की मोनाल संस्था की महिलाओं द्वारा खराब पड़े फूलों और सब्जियों से हर्बल रंग तैयार किए जा रहे हैं. संस्था की फाउंडर नायला खान पिछले तीन साल से अन्य महिलाओं के साथ इन हर्बल रंगों को ... Read more

वादियों की इस व्यू को अगर कर दिया है मिस , तो खाक घूमें नैनिताल “टिफिन टॉप”…

तनुज पाण्डे/ नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल में वैसे तो कई खूबसूरत पर्यटक स्थल है. जहां से आप नैनीताल की खूबसूरत वादियों का दीदार कर सकते हैं. ऐसा ही एक बेहद सुंदर पर्यटक स्थल नैनीताल की अयारपाटा पहाड़ी की चोटी में स्थित टिफिन टॉप है. बेहद खूबसूरत ट्रेक के बाद आप यहां तक पहुंच सकते हैं. यहां से दिखने वाला नैनीताल का खूबसूरत नजारा दिल को सुकून प्रदान करता है. इस जगह को एक अन्य नाम ‘डोरोथी सीट’ के नाम से भी जाना जाता है. टिफिन टॉप नैनीताल शहर से लगभग 5 किमी की ऊंचाई पर स्थित है. यहां तक आप ... Read more