Tag: उत्तराखंड न्यूज़

Positive Story: हरिद्वार के दिव्यांग शिक्षक का कमाल, इस वजह से मिला राष्ट्रपति से पुरस्कार

हाइलाइट्स दिव्यांग शिक्षक प्रदीप नेगी ने किया कमाल अपनी लगन और विशेष विधा के कारण राष्ट्रपति से हुए सम्मानित रिपोर्ट- पुलकित शुक्लाहरिद्वार. अगर सोच सही और इरादे फौलादी हों तो फिर कोई कमी भी वरदान बन जाती है. इसका उदाहरण पेश किया है उत्तराखंड के एक शिक्षक ने. उत्तराखंड के एक दिव्यांग शिक्षक ने दूसरे शिक्षकों के लिए मिसाल पेश की है. हरिद्वार के दिव्यांग शिक्षक प्रदीप नेगी ने यह साबित कर दिया है कि अगर इनोवेटिव सोच और अपने काम से लगाव हो तो शारीरिक चुनौतियां भी आड़े नहीं आती हैं. हरिद्वार के बीएचईएल सेक्टर वन स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में ... Read more

राजस्थान की गहलोत सरकार में मंत्री के उत्तराखंड वाले घर व फैक्ट्री पर छापा, IT रेड से किच्छा में हड़कंप

रिपोर्ट – चंदन बंगारीउधमसिंह नगर. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में कद्दावर मंत्री राजेंद्र यादव के परिवार के उत्तराखंड के ठिकानों पर इनकम टैक्स की बड़ी छापेमारी से हड़कंप मच गया. किच्छा में इनकम टैक्स विभाग ने राजेंद्र यादव के भाई विजय यादव के घर और फूड फैक्ट्री पर छापेमारी की. आज 7 सितंबर की सुबह 8 बजे से चल रही इस कार्रवाई में रुद्रपुर और हल्द्वानी के एक दर्जन के अधिक अधिकारियों की टीम जुटी हुई है, जो कई गाड़ियों से यादव के आवास तक पहुंची. दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं और सुरक्षा इतनी कड़ी है कि किसी व्यक्ति ... Read more

Nainital: कुमाऊंनी बोली को बचाने की पहल, रंग लाएगी स्कूली बच्चों की यह कोशिश

नैनीताल. उत्‍तराखंड के नैनीताल के ऐतिहासिक मां नंदा देवी महोत्सव के तहत श्री राम सेवक सभा ने कुमाऊंनी गीतों की एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया. इसमें नैनीताल के 13 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया. इस प्रतियोगिता को आयोजित कराने का मकसद पहाड़ के बच्चों को उत्तराखंड की भाषा और संस्कृति से अवगत कराना है. उत्तराखंड राज्य यहां की परंपरा और बोली के लिए जाना जाता है. हालांकि आज के दौर में पहाड़ के रहने वाले कई युवा हिंदी और अंग्रेजी भाषा की ओर ज्यादा रुझान रखने लगे हैं जिस वजह से कुमाऊंनी बोली अपनी पहचान धीरे-धीरे खो रही ... Read more

Nainital: नैनीताल के DSB कॉलेज में चल रहा दीक्षारंभ, छात्र-छात्राओं को होगा ये बड़ा फायदा

हिमांशू जोशी नैनीताल. कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी कैंपस में नए सत्र के लिए एडमिशन लगभग पूरे हो गए हैं. यूजी कोर्स करने के लिए आए छात्रों के लिए डीएसबी परिसर की तरफ से इंडक्शन प्रोग्राम यानी दीक्षारंभ का आयोजन किया जा रहा है. इस प्रोग्राम के जरिए यहां फ्रेश एडमिशन लेने वाले छात्र छात्राओं को कॉलेज, यहां की पढ़ाई और एग्जाम पैटर्न समेत अन्य विषयों से अवगत कराया जा रहा है. स्कूल में 12वीं क्लास तक छात्रों को बेसिक पढ़ाई की जानकारी दी जाती है. हालांकि कॉलेज में दाखिला लेते ही वह अपने करियर की पहली सीढ़ी चढ़ना शुरू करते ... Read more

पहले बलियानाला और अब नैनीताल की इस पहाड़ी से लोग खौफजदा, जान दांव पर लगाने को मजबूर

हाइलाइट्स आज की तारीख में यह खतरा जीआईसी और हरिनगर तक पहुंच गया है कृष्णापुर से वीर भट्टी मार्ग के ठीक ऊपर की पहाड़ी दरक रही है रिपोर्ट- हिमांशु जोशी नैनीताल. नैनीताल से महज एक किलोमीटर दूर स्थित कृष्णापुर की एक पहाड़ी यहां के रहने वाले लोगों के लिए डर की वजह बनी हुई है. इस पहाड़ी में बड़ रही दरारें यहां से आवाजाही करने वाले लोगों के लिए डर का सबब बनी हुई हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह पहाड़ी गिरती है तो बड़े आवासीय क्षेत्र को नुकसान पहुंचा सकती है. कृष्णापुर से लगे हुए बलियानाला ... Read more

उत्तराखंड: सरकारी शिक्षक के दूसरी गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई, सरकार ने चेताया

हाइलाइट्स पेपर लीक में एक शिक्षक की मिली संलिप्तता फिजिकल के शिक्षक तनुज को किया गया सस्पेंड देहरादून: उत्तराखंड में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में एक टीचर की संलिप्तता के बाद अब शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है. शिक्षा विभाग ऐसे टीचर्स का एनालाइसिस करने में जुटा है, जो इस तरह के मामलों में संलिप्त रहते हैं. शिक्षा विभाग शिक्षकों के बारे में जानकारियां एकत्रित कर रहा कि कहीं वो अपने मैनपॉवर के इस्तेमाल में कोई चूक तो नहीं कर रहे हैं. दरअसल अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामलें में उत्तरकाशी के मोरी के ... Read more

प्रकाश चंद्र जोशी: ‘गुरुजी’ से लेकर नगरपालिका अध्यक्ष तक, जानें कैसे जीता जनता का दिल

रिपोर्ट- रोहित भट्ट अल्मोड़ा. उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में कई ऐसी शख्सियतें हैं, जो किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. इन्हीं में से एक हैं अल्मोड़ा के नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी (Prakash Chandra Joshi Almora), जो 75 साल की उम्र में भी बखूबी नगरपालिका की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. यही नहीं, वह सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हुए अपने परिवार के लिए भी वक्‍त निकालते हैं. अल्मोड़ा के लोग प्यार से उन्हें ‘गुरुजी’ बुलाते हैं. नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने News 18 Local से खास बातचीत में अपने सामाजिक और निजी जीवन के बारे में बताया. उन्होंने ... Read more

Dehradun: बच्चों को पर्यावरण से जोड़ने के लिए स्कूलों में बनेंगे ‘हरेला क्लब’, इस स्कूल से हुई शुरुआत

हिना आज़मी देहरादून. भारत में लगातार जिस तरह से विकास के लिए कई जगह अंधाधुंध पेड़ों का कटान हो रहा है. ऐसे में भविष्य में भारत को ग्लोबल वार्मिंग और ग्रीन हाउस प्रभाव के खतरनाक परिणाम झेलने पड़ सकते हैं. ऐसी भयावह स्थिति से बचने के लिए देश के भविष्य माने जाने वाले बच्चों को पर्यावरण से जोड़ना जरूरी है. इसी कड़ी में पर्यावरण के लिए काम करने वाली धाद स्मृतिवन संस्था द्वारा पर्यावरण से बच्चों को जोड़ने के लिए स्कूलों में हरेला क्लब बनाए जाएंगे, जिसमें बच्चे पर्यावरण संरक्षण का पाठ सीखेंगे. धाद स्मृतिवन की सचिव नीना रावत ने ... Read more

हल्द्वानी: भारी बारिश से टूटी सड़क, 10 ग्राम सभाओं का शहर से कटा संपर्क, मुश्किल में 20 हजार लोग

रिपोर्ट- पवन सिंह कुंवर हल्द्वानी. पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से भीमताल ब्लॉक में अमृतपुर-जमरानी मार्ग डहरा के पास ध्वस्त हो गया है. सड़क टूटने से डहरा, अमिया, पसोली, जमरानी, पिनरो समेत कई गांवों का हल्द्वानी शहर से संपर्क टूट गया है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं. वहीं, स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव वालों को खाद्य सामग्री लाने के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है. सड़क टूटने से 10 ग्राम सभाओं का मुख्य शहर से संपर्क टूट गया है. इन ग्राम सभाओं में करीब 20 हजार की आबादी ... Read more

Bhimtal: बारिश की वजह से गिरी दीवार 6 साल में भी नहीं बनी, ग्रामीणों को सता रहा ‘डर’

रिपोर्ट- हिमांशु जोशी नैनीताल. भीमताल नगर पंचायत के वार्ड दो डांठ से नौकुचियाताल रोड तक जाने वाले पैदल रास्ते में करीब 6 साल पहले एक दीवार गिर गई थी, जो आज तक नहीं बन पाई है. इस वजह से साल 2016 इस सड़क से आवाजाही करने वाले लोगों के लिए हमेशा खतरा बना रहता है. दरअसल वार्ड दो के करीब तीन दर्जन से भी ज्यादा परिवार इसी सड़क से आना-जाना करते हैं. यही नहीं, नौकुचियाताल, पांडे गांव और दूरदराज गांव के लोग इसी रास्ते से सरकारी दफ्तर, तल्लीताल अस्पताल आते-जाते हैं. इसके अलावा कई स्कूल के बच्चे, ट्यूशन पढ़ने बच्चे ... Read more