Tag: न्यूज 18 लोकल
Chamoli News: 22 साल से मूलभूत सुविधाओं की बाट जोह रहे ग्रामीण, सड़क न होने से डंडी-कंडी ही बीमारों का सहारा
रिपोर्ट: सोनिया मिश्रा चमोली. उत्तराखंड बने हुए 22 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन आज भी राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों की जनता अपनी मूलभूत जरूरतों से कोसों दूर है. उत्तराखंड के सीमांत और सबसे बड़े चमोली जिले के ग्रामीण इलाकों में आज भी अस्पताल रेफर सेंटर बने हुए हैं, तो यहां स्कूलों में शिक्षकों की कमी का असर बच्चों की पढ़ाई पर दिखता है. खस्ताहाल सड़कें या फिर गांवों तक सड़कें न बनना अब आम बात हो चुकी है. स्थानीय लोग जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा-लगाकर थक गए हैं, लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है. विकासखंड पोखरी के तहत ग्राम ... Read more
Nainital Bubu’s Cafe: अमेरिका में नौकरी छोड़ नैनीताल में खोला बूबूज कैफे, जानिए पूरी कहानी
हिमांशु जोशीनैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल के तल्लीताल बाजार में खुला है बूबूज ट्रीट कैफे (Bubu’s Treat Cafe), जो यहां के स्थानीय लोगों और नैनीताल आने वाले पर्यटकों को स्वादिष्ट और अच्छा खाना दे रहा है. इस कैफे की खास बात है इसका नाम और इसके अंदर का बनाया गया डिजाइन. कैफे के मालिक वैभव ने ‘न्यूज 18 लोकल’ से बात करते हुए बताया कि उन्होंने नैनीताल के स्कूल से ही पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की और फिर एमबीए का कोर्स किया. इस दौरान वह यूएस चले गए और वहां इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट में काम किया. कोरोना काल की ... Read more
Almora News: उत्तराखंड की लड़कियों में बढ़ रहा हॉकी के लिए जुनून, वंदना कटारिया जैसा बनना चाहत
अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय ओपन महिला हॉकी प्रतियोगिता का आगाज हो चुका है. कई सालों से इस टूर्नामेंट को विक्टोरिया क्लब एवं धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा द्वारा आयोजित किया जा रहा है. महिला हॉकी प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से टीम पहुंचती हैं.कोरोना के चलते पिछले दो सालों से इस टूर्नामेंट को नहीं कराया गया, पर इस साल इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है. इसमें राज्य भर की कई टीमों ने हिस्सा लिया है. ऋषिकेश, काशीपुर, नैनीताल, हल्द्वानी, शारदा पब्लिक स्कूल, विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा और अल्मोड़ा स्टेडियम की टीमें ... Read more
नारायणी शिला मंदिर: श्राद्ध तर्पण के लिए प्रसिद्ध है यह मंदिर, यहां मिलता है पुरखों को मोक्ष!
रिपोर्ट, ओम प्रयास हरिद्वार. देश-विदेश में हरिद्वार को धर्म नगरी के रूप में जाना जाता है जहां हर साल तीज-त्योहारों पर होने वाले गंगा स्नान में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं. हरिद्वार में कई धार्मिक स्थल ऐसे हैं जिनका वर्णन धार्मिक ग्रंथों में किया गया है. वहीं हरिद्वार में श्राद्ध करने का भी विशेष महत्व है. हरिद्वार में स्थित प्राचीन नारायणी शिला मंदिर कई हजार साल पुराना बताया जाता है, जहां पर पिंडदान करने और श्राद्ध करने का विशेष महत्व बताया गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहां श्राद्ध तर्पण करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. हरिद्वार नारायणी शिला ... Read more
उत्तराखंड के पहाड़ों में ये कैसा विकास? 10 साल में सिर्फ 3 किलोमीटर ही बन पाई सड़क
रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. उत्तराखंड के पर्वतीय जिले राज्य गठन के 22 साल बीत जाने के बाद भी विकास से कोसों दूर हैं. पहाड़ के गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य मूलभूत सुविधाएं आज भी लोगों की पहुंच से दूर हैं. अल्मोड़ा जिले की सड़कों की बात करें, तो यहां कुछ गांव ऐसे भी हैं जहां सड़क तो काट दी गई है, पर अभी तक डामरीकरण नहीं हो किया गया है. अल्मोड़ा के होली एंजल से मेडिकल कॉलेज और विकास भवन तक पहुंचने वाली यह सड़क करीब 10 किलोमीटर की है. गरगूंठ गांव में आने वाली यह सड़क करीब 10 साल पहले ... Read more
सर्दियों में पहाड़ की दालों और सब्जियों के हैं बड़े फायदे, शरीर को रखती हैं फिट, जानें पूरी डिटेल
पवन सिंह कुंवर/हल्द्वानी.जिस तरह से उत्तराखंड की खूबसूरती का जिक्र पूरी दुनिया में होता है, उसी तरह यहां का खाना भी काफी लोकप्रिय है. यह खाना न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि खूब पौष्टिक भी होता है. पहाड़ का भोजन आपको सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी बीमारियों से भी बचाने का काम करता है. पहाड़ की दालें और सब्जियां इम्युनिटी बढ़ाती हैं और उत्तराखंड के अलावा कई और राज्यों में भी इनकी काफी डिमांड रहती है. सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है और इस समय हमें अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए. सर्दियों में अगर आप पहाड़ी दालों ... Read more
Nainital: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में शुरू होने जा रही एयर एंबुलेंस सेवा, नार्वे की कंपनी से हुआ करार
हाइलाइट्स 27 सितंबर को सिक्स सिग्मा ने नॉर्वे के हेलिट्रांस कंपनी के सीईओ ओले क्रिश्चियन के साथ दिल्ली में करार किया. इसके अलावा एडवेंचर स्पोर्ट्स, रेस्क्यू ऑपरेशंस, आपदा प्रबंधन और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाएगा. रिपोर्ट : हिमांशु जोशी नैनीताल. उत्तराखंड के मरीजों को जल्द ही एयर एंबुलेंस की सुविधा मिल सकेगी. दरअसल उत्तराखंड के कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां एंबुलेंस का पहुचना मुश्किल है. ऐसे इलाकों में अगर एयर एंबुलेंस की सुविधा शुरू होती है तो यह बड़ी बात होगी. बता दें कि उत्तराखंड राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में कई तरह की समस्याएं हैं, जिनमें स्वास्थ्य संबंधित ... Read more
Nainital: बिना किसी प्रवेश परीक्षा के IGNOU में मिलेगा MBA में एडमिशन, जानें प्रोसेस
हिमांशु जोशी/नैनीताल.अगर आप भी MBA करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की तरफ से अब एमबीए प्रोग्राम को पूरी तरह से री-डिजाइन किया गया है. अब इस प्रोग्राम में प्रवेश लेना और भी आसान हो गया है. इस कोर्स में एडमिशन के लिए अब कोई भी एंट्रेंस एग्जाम देने की जरूरत नहीं है. प्रवेश के लिए ग्रेजुएशन में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. आरक्षित श्रेणी के लिए यह 45 फीसदी रखा गया है. यह प्रोग्राम एआईसीटीई यानि ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल ... Read more
अल्मोड़ा के इस इंटर कॉलेज में आज भी बजती है ब्रिटिशकाल की घंटी, यहां रखी हैं अंग्रेजों की कई निशानियां
रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. उत्तराखंड का अल्मोड़ा अंग्रेजों को बेहद पसंद था. उन्होंने यहां स्कूल, अस्पताल समेत कई संस्थान खोले थे. अल्मोड़ाका रैमजे इंटर कॉलेज जिसका अपना प्राचीन इतिहास रहा है. यह कॉलेज कुमाऊं के सबसे प्राचीन शिक्षण संस्थानों में शुमार है. रैमजे इंटर कॉलेज कुमाऊं का सबसे पहला कॉलेज है. इसकी नींव ब्रिटिशकाल में कुमाऊं के कमिश्नर रहे सर हेनरी रैमजे ने रखी थी. स्कूल की स्थापना में 1851 में हुई थी. उस समय इस स्कूल को चीनाखान में शुरू किया गया था. उसके बाद अल्मोड़ा के मौजूदा भवन में इसे शिफ्ट कर दिया गया. रैमजे इंटर कॉलेज में आज भी ... Read more
भीमताल की रामलीला: राम-लक्ष्मण पढ़ रही हैं 9वीं में जबकि भरत-शत्रुघ्न चौथी में, सीता देंगी 7वीं की परीक्षा
हाइलाइट्स आदर्श रामलीला कमेटी की रामलीला भीमताल के डांठ में शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक 26 सितंबर से होगी. इस बार रावण का किरदार निभा रहे हैं 48 साल के जितेंद्र सिंह बिष्ट. वे नौकुचियाताल में साड़ी बिजनेस करते हैं. रिपोर्ट: हिमांशु जोशी भीमताल. नवरात्र बस शुरू होने वाला है और इसी के साथ उत्तराखंड की कई जगहों पर रामलीला शुरू होने वाली हैं. इस बार भीमताल की आदर्श रामलीला कमेटी की रामलीला कई अर्थों में बिल्कुल अलग होगी. इस बार यहां की रामलीला में छोटी-छोटी बच्चियां मुख्य किरदार में नजर आएंगी. यानी रामायण के महत्त्वपूर्ण किरदार ... Read more