Tag: children
ब्लॉक में 78 स्कूल भवन जर्जर, कई में शिक्षकों का अभाव
दीगोद। कस्बे में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का अभाव है तो दूसरी ओर भवन जर्जर हो रहे हैं। ब्लॉक के करीब 78 स्कूलों को भवनों की मरम्मत का इंतजार है। वहीं क्षेत्र में कई स्कूल ऐसे हैं, जो एक अध्यापक के भरोसे चल रहे हैं। वहीं किसी स्कूल में तो अध्यापक ही नहीं हैं। ऐसे में अन्य जगह से व्यवस्था कर बच्चों को अध्ययन करवाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो ब्लॉक क्षेत्र में करीब 181 स्कूल हैं, जिनमें कुछ न कुछ सुविधाओं का अभाव है। ब्लॉक क्षेत्र के स्कूलों में बिल्डिंग जर्जर है तो शिक्षकों की कमी होने ... Read more
नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, घर बैठे बनेगा बाल आधार कार्ड
कोटा । आधार कार्ड पहचान का ऐसा दस्तावेज है। जिसका प्रत्येक सरकारी कार्य में उपयोग होता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक का आधार कार्ड जरूरी है। आधार कार्ड बनवाने के लिए भीड़ के चलते परेशानी होती है। डाक विभाग ने पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के आधार कार्ड बनाने के प्रावधान में बदलाव किया है। अब आधार कार्ड बनवाने के लिए परिजनों को चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बल्कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों का घर पर ही आसानी से आधार बन जाएगा। डाक विभाग ने बच्चों के आधार में परिजन को छूट दी है। पांच ... Read more
खस्ताहाल शिक्षा का मंदिर: मासूमों की जिंदगी पर संकट
मनोहरथाना। मनोहरथाना ब्लॉक में शिक्षा के मंदिर पूरी तरह से बदहाली का शिकार हो चुके हैं। मनोहरथाना ब्लॉक स्थिति राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिपुरा में बने कमरों और बरामदों की छत पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। छत कब गिर जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है जिससे मासूमों की जिंदगी पर मौत का संकट मंडरा रहा है लेकिन शिक्षा विभाग के अफसरों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इस सरकारी स्कूल में शिक्षा के नाम पर मासूमों को मौत के मुंह में धकेलने का काम चल रहा है लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारी आंख मूंद कर बैठे ... Read more
प्रोजेक्ट परिवर्तन के पांच साल पूरे, पंजाब में हर साल 2000 से अधिक बच्चों को मिल रहा लाभ
नई दिल्ली: अग्रणी पेंट एवं कोटिंग कंपनी और ड्यूलक्स पेंट्स की निर्माता एक्ज़ोनोबेल ने पंजाब के मोहाली जिले में अपनी प्रमुख शिक्षा पहल- ‘प्रोजेक्ट परिवर्तन’ के पांच वर्षों का जश्न मनाया. इसके तहत ज़िले के मौली बैदवान और सनेटा स्थित दो गवर्नमेंट हाई स्कूलों में तकरीबन 800 बच्चों और अध्यापकों में खुशियां बांटने का प्रयास किया. गर्मी की छुट्टियों के दौरान एक्ज़ोनोबेल मोहाली प्लांट के 10 कर्मचारियों और ड्यूलक्स के कुशल पेंटरों से तकरीबन 700 लीटर ड्यूलक्स पेंट का इस्तेमाल कर इन स्कूलों की आठ दीवारों पर प्रेरणादायी चित्र (म्युरल्स) बनाए. एक्ज़ोनोबेल इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राजीव राजगोपाल ... Read more
2 साल से नौनिहालों के पोषाहार पर संकट
मनोहरथाना। एक तरफ सरकार बच्चों की शिक्षा को लेकर अलग-अलग नवाचार कर रही है और शिक्षा के प्रति सजग दिखाई देती है, लेकिन मनोहरथाना ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसखेड़ा में पिछले करीब 2 सालों से कक्षा 6 से 8 तक के नौनिहाल को पोषाहार नहीं दिया जा रहा है, जिससे बच्चें परेशान होते नजर आ रहे है। जानकारी अनुसार करीब 2 साल पहले कक्षा 6 से 12 तक विद्यालय गांव के बाहर संचालित हुआ है, तब से ही विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 8 वी तक के करीबन 150 बच्चों को 2 सालों से पोषाहार नहीं ... Read more
असर खबर का – स्कूली मैदान में खतरा बने अनुपयोगी सूखे कुएं को मलबा डाल कर किया बंद
मिश्रोली। निकटवर्ती ग्राम पंचायत सिलेहगढ़ के गांव झीकड़िया में राजकीय प्राथमिक स्कूल के खेल मैदान में बच्चों के लिए खतरा बना हुआ अनुपयोगी कुएं को मलबा डालकर बंद कर दिया गया। जिससे स्कूल स्टाफ और बच्चों ने राहत की सांस ली। बच्चे अब स्कूल के इस मैदान आसानी से खेल सकते है और स्कूल के कार्यक्रम के लिए भी अच्छी खासी जगह मिल गई। गौरतलब है कि दैनिक नवज्योति की खबर प्रकाशित होने के बाद पंचायती राज विभाग ने मलबा डालकर मंगलवार का कुएं को बदं कर दिया। प्राचीन अनुपयोगी खुला कुआं बच्चों के लिए खतरा बना हुआ था जिसको ... Read more
झीकड़िया स्कूल में खड़ा ‘यमदूत’
मिश्रौली। मिश्रौली कस्बे के निकटवर्ती ग्राम पंचायत सिलेहगढ पंचायत के गाँव झीकड़िया में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में खेलकूद मैदान में प्राचीन कुआ ंबच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। जानकारी अनुसार मिश्रौली के ग्राम पंचायत सिलेहगढ पंचायत के गांव झीकडियां के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के परिसर में एक प्राचीन कुआं बना हुआ है जिसके आस पास सुरक्षा दीवार भी नहीं है । यह कुआ काफी सालों पुराना है, लेकिन विद्यालय में इस कुएं के होने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। विद्यालय में कई बच्चें है जो पढ़ने आते है, वहीं अंतराल के दौरान खाना खाने के ... Read more
दस्त से हर साल 3900 बच्चों की होती है मौत
जयपुर। डायरिया से होने वाली मौतों को खत्म करने के लिए एक जुलाई से 31 अगस्त तक प्रदेश में स्टॉप डायरिया अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश में वर्तमान में हर साल पांच साल से कम उम्र के 3900 बच्चों की मौत डायरिया यानी दस्त लगने से होती है। हालांकि यह आंकड़ा राष्ट्रीय औसत से कम है। देश में हर साल 5.8 फीसदी बच्चे इसके कारण मौत का शिकार बन जाते हैं। एसीएस शुभ्रा सिंह ने स्वास्थ्य भवन में स्टॉप डायरिया अभियान-2024 की पूर्व तैयारियों की समीक्षा कर रही थीं। कहा कि आगामी दो माह मौसमी एवं जलजनित बीमारियों को देखते हुए ... Read more
पेट की आग झुलसा रही मासूमों का भविष्य
कोटा। प्रदेश के सभी विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 की कक्षाएं 26 जून से शुरू हो जाएंगी। वहीं सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से प्रवेशोत्सव चलाया जाएगा। लेकिन शहर में सड़क किनारे और झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले अधिकांश बच्चे इस सत्र में भी विद्यालय नहीं जा पाएंगे। क्योंकि इनके प्रवेश विद्यालयों में हो पाए हैं ना किसी संस्थान की ओर से इन बच्चों की मदद के लिए कोई मुहिम चलाई गई है। हलांकि शिक्षा विभाग की ओर से चारागाह विद्यालय भी चलाए जाते हैं लेकिन वो गिने चुने ही हैं। ऐसे में जिन्हें ... Read more
गर्मी की छुट्टियों में बोर हो रहे हैं बच्चे? जानिए, खेल और मस्ती में पढ़ाई के साथ ही कैसे सीख लेंगे जिंदगी के सबक
Summer Vacation: भीषण गर्मियों में बच्चों को स्कूल की पढ़ाई से करीब एक महीने की लंबी छुट्टी मिल जाती है. इन दिनों में बच्चे अपने माता-पिता के काम और छुट्टियों के हिसाब से ही कहीं घूमने के लिए जा पाते हैं. थोड़े दिनों के बाद ही घर वापस लौटने पर बच्चे फिर से बोर होने लगते हैं. इस दौरान रोजाना की एक जैसी रूटीन से कुछ अलग करने और जिंदगी के सबक सीखने के लिए बच्चों को कुछ नए आइडियाज की जरूरत होती है. गर्मी की छुट्टियों को बच्चों के लिए कैसे क्रिएटिव और मजेदार बनाएं (How to make summer ... Read more