Tag: Local 18

CBSE ने इन स्कूलों की रद्द की मान्यता, इसलिस्ट में आपके स्कूल का नाम तो नहीं?

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने राजधानी देहरादून के 10 स्कूलों की मान्यता खत्म कर दी है. उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के ये सभी स्कूल सामान्य मान्यता पर चल रहे थे. जिन स्कूलों की मान्यता खत्म की गई है, उनमें 10वीं और 12वीं की मान्यता वाले स्कूल शामिल हैं. ये सभी स्कूल प्रोविजनल मान्यता पर चल रहे थे. बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक, इन सभी स्कूलों में बोर्ड परीक्षाएं नियमित तौर पर नहीं हुईं, साथ ही मान्यता संबंधी कई नियमों की अनदेखी की गई. इसी वजह से इनकी मान्यता रद्द की गई है. मिली जानकारी के अनुसार, CBSE के संयुक्त ... Read more

राजस्थानी हैंडीक्राफ्ट से लेकर आउटफिट तक… देहरादून की इस दुकान पर मिलता है सबकुछ, जानें लोकेशन

हिना आज़मी/देहरादून: हमारे देश में अलग-अलग तरह की शैलियों में कई चीजें तैयार की जाती हैं, जिनमें सबसे ज्यादा राजस्थानी शैलियों की चीजों की डिमांड रहती है. अगर आप राजधानी देहरादून में रहते हैं और राजस्थान की अलग-अलग चीजों का कलेक्शन बनाना चाहते हैं या आपको राजस्थानी ज्वेलरी,ड्रेस आदि पसंद है तो आप देहरादून के राजस्थान इम्पोरियम आ सकते हैं. यहां आपको राजस्थान की ड्रेस, जेवर, गिफ्ट आइटम्स, डेकोरेशन एसेसरीज और बच्चों के लिए कठपुतली जैसे खिलौने मिलते हैं. इसके अलावा यहां राजस्थान में बनाई बहुत हल्की रजाई भी मिलती है. राजस्थान इम्पोरियम की मालकिन अनुराधा शर्मा ने बताया कि ... Read more

नौकरी की चाह छोड़ शुरू किया खुद का काम, गौरव की ग्रो मोर नर्सरी में मिलते हैं औषधीय पौधे

पवन सिंह कुंवर/ हल्द्वानी. उत्तराखंड के हल्द्वानी के रहने वाले गौरव बिष्ट चाहते तो किसी कंपनी में लाखों के पैकेज वाली नौकरी पा सकते थे. लेकिन गौरव ने अपने शहर में रहकर ही स्वरोजगार पर फोकस किया और आज वह कुछ हटके कर रहे हैं. दरअसल आजकल के युवाओं को नर्सरी खोलने में जरा भी दिलचस्पी नहीं होती है, वहीं गौरव ने हल्द्वानी में ग्रो मोर नर्सरी की शुरुआत कर अपने दिल की सुनी है. उन्होंने दिल्ली से बीबीए की पढ़ाई पूरी की और उसके बाद उन्होंने अपने ही शहर में स्वरोजगार करना चाहा। अब वर्तमान में वह अपने साथ-साथ ... Read more

International Yoga Day: तनाव-चिंता से मुक्ति पाने के लिए बेस्ट हैं ये 5 योग

ईशा बिरोरिया/ ऋषिकेश: उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश एक पावन तीर्थ स्थल है. हर साल हजारों की संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं. इस तीर्थ नगरी को योगनगरी के नाम से भी जाना जाता है. वहीं हर साल देश-विदेश से पर्यटक यहां योग और ध्यान के लिए भी आते हैं और अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा में वृद्धि पाते हैं. हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2023) मनाया जाता है. योग हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है. यह न केवल हमे शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी लाभ देता है. योग कैपिटल के नाम ... Read more

रिटायरमेंट के बाद काटने लगा अकेलापन तो 20 साल छोटी महिला पर आया दिल, धोखेबाज हसीना ने ठग लिए 80 लाख

रिपोर्ट- शिविका पांडेदेहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक रिटायर्ड बैंक अफसर से ठगी का अनोखा मामला सामने आया है. बुजुर्ग का रिटायरमेंट से पहले तलाक हो गया था. वह अकेला महसूस कर रहे थे, लिहाजा उनसे 20 साल छोटी एक महिला उनके संपर्क में आई.वह पहली ही मुलाकात में महिला को दिल दे बैठे. मुलाकातें बढ़ती गईं और फिर बात शादी तक पहुंच गई. इस दौरान बुजुर्ग महिला को कई किश्तों में 80 लाख रुपये दे चुके थे. महिला ने कभी प्लॉट खरीदने तो कभी घर बनाने के नाम पर यह रकम ली थी. जब शादी का दिन आया, ... Read more

बाघ की दहशत! पौड़ी के 24 गांवों में नाइट कर्फ्यू, स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद

रिपोर्ट: सोनिया मिश्रा पौड़ी. उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बाघ के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. पिछले पांच दिनों में बाघ ने दो लोगों को मार डाला है. इसके बाद पौड़ी जिले के रिखणीखाल और धूमाकोट विकासखंड के 24 गांवों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है. वहीं, जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने के आदेश दिए हैं. हमलावर बाघ को पकड़ने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है. प्रभावित इलाकों में कैमरे और पिंजरे लगाए जा रहे हैं. वहीं, बाघ को ट्रेंकुलाइज करने के लिए भी टीम तैयार ... Read more

Rishikesh: 5वें दिन मिला IAS के भाई का शव, लाइफ जैकेट के बावजूद कैसे गंगा में बह गया शिक्षक?

रिपोर्ट – ईशा बिरोरिया ऋषिकेश. उत्तराखंड के ऋषिकेश में SDRF ने ब्रह्मपुरी के पास गंगा में डूबे IAS अफसर के भाई का शव बरामद कर लिया है. वह 7 अप्रैल को रिवर राफ्टिंग के दौरान गंगा नदी में लापता हो गए थे. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए AIIMS ऋषिकेश भेज दिया है. जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को मृतक के दोस्त ने राफ्टिंग कंपनी के संचालक और दो राफ्टिंग गाइड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. एसडीआरएफ ढालवाला प्रभारी कविंद्र सजवाण ने जानकारी दी कि मंगलवार को पशुलोक बैराज में एक शव मिलने ... Read more

उधारी के पैसे निकलवाने के लिए दोस्‍त ने किया लड़की का इस्‍तेमाल, इंस्‍टाग्राम पर दोस्ती और फिर…

रिपोर्ट: हिना आजमी देहरादून. अपने दोस्त से उधारी का पैसा निकलवाने और बदला लेने के लिए एक युवक अजीब प्लान बनाया. वहीं, इस प्‍लान को जानकर पुलिस भी दंग रह गई. दरअसल आरोपी ने इस साजिश में देहरादून की रहने वाली एक लड़की की मदद ली और अपने दोस्त के भाई को टारगेट किया. लड़की ने युवक की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना ली. वह इस प्लान में कुछ हद तक सफल भी हुए, लेकिन इससे पहले कि दोनों उससे मोटी रकम ऐंठ पाते पुलिस के हत्थे चढ़ गए. लड़की को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया ... Read more