Tag: Local 18

नेहा बेजुबानों का बनी सहारा, मां के नाम पर शुरू किया NGO, रेस्क्यू सेंटर बना कर रही मुफ़्त इलाज

हिना आज़मी/देहरादून. परमात्मा ने इंसान को बोलने की क्षमता दी है जिससे वह अपने दर्द दूसरे से बयां कर सकता है. लेकिन, जानवर अपने दर्द और अपनी भूख-प्यास को किसी को बता नहीं सकते हैं. सबसे ज्यादा वफादार माने जाने वाले डॉगी के नन्हे बच्चे सड़कों पर गाड़ियों के नीचे दबकर या बीमार होकर दम तोड़ देते हैं. कुछ लोग उन्हें बचाते हैं, उन्हीं में से एक है देहरादून की नेहा रावत, जो बचपन से ही एनिमल लवर रही है. बेजुबान जानवरों के दर्द को समझकर उनकी मदद करती आई हैं. उन्होंने एक एनजीओ की शुरुआत कर डॉगी का रेस्क्यू ... Read more

उत्तराखंड की महिलाओं को हुनरमंद बनाएगी ये योजना, मिलेगा रोजगार होगी आमदनी

कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. महात्मा गांधी ने जिस खादी को देश की पहचान बनाई थी आज वह खादी महिलाओं के रोजगार का जरिया भी बन रही है. खादी का एक-एक धागा देश को आत्मनिर्भर बना रहा है. इन दिनों उत्तराखंड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा श्रीनगर गढ़वाल में 4 तकुवा पर ऊनी धागा प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है. जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय महिलायें प्रशिक्षण ले रही हैं. श्रीनगर गढ़वाल खादी ग्रामोद्योग शाखा में महिलाओं को करघा मशीन चलाने के प्रशिक्षण के साथ सूत काटने की ट्रेनिंग भी दी जा रही है. गृहणी महिलाएं अपना घर का कार्य खत्म करने के ... Read more

MS धोनी की शादी में परोसी गई फ्रूट सलाद आई थी देहरादून से, जानें दुकान की लोकेशन

हिना आज़मी/देहरादून. वैसे तो पकौड़े, चाट, मोमो, चाउमीन आदि जंक फूड की कैटेगरी में आता है और कहा जाता है कि यह हमारी सेहत के लिए हानिकारक होता है. लेकिन अगर आप चाट के शौकीन हैं, रोजाना चाट खाना चाहते हैं और इस बात से डरते हैं कि अगर आप रोजाना चाट खाएंगे, तो आपकी सेहत को नुकसान होगा, तो आज हम आपको एक ऐसी चाट के बारे में बताने वाले हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी है. अगर आप रोजाना इसे खायेंगे तो यह नुकसान नहीं करेगी, बल्कि आपकी हेल्थी को बनाएगी. हेल्थ कॉन्शियस लोगों के लिए ... Read more

‘अपणु आधार’ बनाने के लिए विशेष इंतजाम, जानें किसे मिलेगा फायदा, रोस्टर तैयार

सोनिया मिश्रा/रुद्रप्रयाग. जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सौरभ गहरवार ने स्कूली बच्चों की आधार संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए ‘अपणु आधार’ नाम से स्कूलों में शिविर आयोजित करवाए हैं, जिसमें सभी स्कूली छात्र छात्राओं के साथ, बाहरी लोग भी आधार संबधी दिक्कतों को ठीक करवा सकेगे. बशर्तें उसके लिए पहले दिए नंबरों पर फोन से बातचीत कर जानकारी लेनी होगी. अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में विगत माह जिले के विद्यार्थियों के आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यालयों में अपणु आधार बनाए जाने हेतु विशेष शिविर आयोजित किए गए थे, जिनमें संबंधित क्षेत्र ... Read more

इस जगह के अप्पे का हर कोई दीवाना, एक बार ट्राई करेंगे तो बार-बार खाएंगे

हिना आज़मी/ देहरादून. व्यंजनों की अगर बात करें तो देहरादून में खानपान की चीज जगह-जगह मिल जाती है. देहरादून के खानपान की खासियत यह भी है कि देशभर की अलग-अलग मशहूर चीज भी देहरादून में उपलब्ध हो जाती है. आगरा का पेठा हो या हैदराबाद- मुरादाबाद की बिरयानी हो या फिर पंजाबी और साउथ इंडियन फ़ूड हर तरह के व्यंजन यहां मिल जाते हैं. ऐसे ही हैं देहरादून में मिलने वाले अप्पे.. यह साउथ इंडियन स्नैक्स है और देहरादून के फाउंटेन चौक के पास जी 170 पर मिलते हैं. कई दिनों से देहरादून में अप्पे का इंतजार करने वाले तुषार ... Read more

हितेश कुनियाल ने रचा इतिहास, जानें क्या है ‘द हिमालय खारदुंगला’ चैलेंज

सोनिया मिश्रा/चमोली. राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहाड़ के युवाओं ने प्रत्येक क्षेत्र में अपनी मेहनत और लगन से अपना लोहा मनवाया है. उन्हीं में से एक हैं उत्तराखंड के चमोली जिले के ‘द हिमालय खारदुंगला चैलेंज’ पार करने वाले हितेश कुनियाल. जिले के दूरस्थ क्षेत्र देवाल के देवस्थली गांव के हितेश ने लगातार दूसरे साल भी दुनिया की सबसे ऊंची अल्ट्रा मैराथन रेस खारदुंगला को 10 घंटे 40 मिनट में पूरा कर लिया है. जबकि दौड़ को पूरी करने के लिए सभी प्रतिभागियों को 12 से 13 घंटे का समय दिया गया था. हितेश बताते हैं ... Read more

मां की अंतिम इच्छा पूरी करने की शपथ, कई बेटियों की शिक्षा में कर रहे मदद

हिना आज़मी/देहरादून. अपने माता-पिता से प्रेम करने वाले कई लोगों की मिसाल हम समाज में देखते आए हैं. ऐसी ही एक मिसाल देहरादून के समाजसेवी जितेंद्र लिंगवाल ने पेश की हैं. जिन्होंने मां की अंतिम इच्छा पूरी करने का प्रण लिया था. जितेंद्र की मां एक पहाड़ी महिला थी, जो उम्रभर शिक्षा से वंचित रही और पढ़ने की मन में आस लेकर ही दुनिया से चली गई. ऐसे ही समाज की बेटियों के लिए जितेंद्र लिंगवाल ने गोद जन सेवा फाउंडेशन की स्थापना की. यह फाउंडेशन आर्थिक रूप से कमजोर परिवार और अनाथ बेटियों को अपनी माता के नाम से छात्रवृत्ति ... Read more

इंडियन स्वच्छता लीग 2.0, दून को गार्बेज फ्री सिटी बनाने में दे अपना सहयोग

हिना आज़मी/देहरादून. शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 शुरू किया गया था जो अब देहरादून भी पहुंच रहा है. इसका सीधा मतलब है कि देहरादून की युवा अब देहरादून को स्वच्छ दून बनाने में अपना सहयोग कर सकेंगे. अगर आपको भी अपने शहर देहरादून से प्यार है तो आप इसे गार्बेज फ्री बनाने के लिए केंद्र सरकार के अभियान इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 से जुड़ सकते हैं जिसके रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. पर्यावरणविद् नीना रावत का कहना है कि साल 2022 में केंद्र सरकार ने शहरों की सूरत निखारने ... Read more

इन स्कूलों से पढ़कर कोई PM बना तो कोई एक्टर, बड़े मशहूर हैं देहरादून ये स्कूल

01 भारत के बेस्ट बोर्डिंग में दूसरा स्थान हासिल करने वाला देहरादून का दून स्कूल है. यह एक बॉयज स्कूल है जहां सिर्फ लड़कों को पढ़ाया जाता है. इसकी स्थापना 1935 में की गई थी. जिसका कैंपस 72 एकड़ जमीन पर फैला हुआ है. इस स्कूल में एडमिशन पाना आसान नहीं है. इस स्कूल से पढ़ने वाले प्रसिद्ध लोगों की सूची में- राजीव गांधी, राहुल गांधी, करण थापर, प्रणय रॉय, शिवेंद्र मोहन सिंह जैसे लोग शामिल हैं. एडमिशन के लिए स्कूल की ऑफिशल वेबसाइट http://www.doonschool.com पर संपर्क किया जा सकता है.

आपदाग्रस्त लोगों की मदद के लिए युवाओं ने मिलकर बनाया LDRF ग्रुप, जानें कैसे काम करता है यह संगठन?

सोनिया मिश्रा/चमोली.उत्तराखंड के लोगों का आपदाओं से चोली दामन का साथ है. जहां एक ओर यहां के मैदानी इलाकों में लगातार जल भराव की समस्या देखी जाती है. वहीं पहाड़ी जिलों में भूकंप, भूस्खलन, दवाग्नि, भू-क्षरण, भू-धंसाव जैसी कई प्राकृतिक आपदाओं से यहां के लोग जूझते रहते हैं. जिससे बड़ी मात्रा में जान-माल की हानि होती है. इसका जीता जागता उदाहरण 2013 की केदारनाथ आपदा है. सिर्फ इतना ही नहीं इसी तरह की कई आपदाओं के लिए पहाड़ पूरी देश दुनिया में कुख्यात हैं. प्राकृतिक आपदाओं की समस्या को देखते हुए चमोली जिले के युवाओं ने मिलकर एक संगठन का ... Read more