Tag: Local 18

श्रीनगर गढ़वाल हुआ हाईटेक! चप्पे-चप्पे पर होगी तीसरी आंख की नज़र, अब अपराधियों की खैर नहीं 

कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड का श्रीनगर गढ़वाल पहाड़ का एकमात्र नगर निगम है. धीरे-धीरे श्रीनगर शहर आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है. यहां की आबादी में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है. ऐसे में शहर की सुरक्षा व्यवस्था को भी हाईटेक किया जा रहा है. श्रीनगर नगर क्षेत्र को पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है. यहां अब चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जायेगी. इनमें कई हाइटेक सीसीटीवी कैमरे भी इंस्टाल किये गए हैं. अब शहर के अंदर छोटी से छोटी मूवमेंट पर तीसरी आंख की नजर रहेगी. बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा का मुख्य पड़ाव श्रीनगर गढ़वाल ... Read more

त्योहारों की कर रहे तैयारी, तो स्मार्ट सिटी देहरादून की सड़कों पर चलना पड़ेगा भारी, जानें कैसे

हिना आज़मी/देहरादून. नवरात्रि (Navratri 2023) शुरू हो चुकी हैं और अन्य त्योहार भी आने वाले हैं. दुकानें सजने लगी हैं और बाजार गुलजार नजर आ रहे हैं. लोग त्योहारों के लिए शॉपिंग भी करने घर से बाहर निकल रहे हैं, लेकिन स्मार्ट सिटी के अधूरे पड़े काम लोगों के लिए जाम का जाम पैदा कर रहे हैं. शहर की मुख्य सड़कों पर नालियों और सड़कों के निर्माण के अधूरे पड़े काम के कारण ट्रैफिक जाम से सड़कों का आलम यह होता है कि टू व्हीलर और फोर व्हीलर वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों का चलना भी दुश्वार हो रहा ... Read more

देश के पहले CDS दिवंगत जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा गया इस स्टेडियम का नाम, निखर रही प्रतिभाएं

कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल स्थित एकमात्र खेल मैदान जीएण्ड आईटीआई मैदान के रेलवे परियोजना में चले जाने के बाद आरवीएनएल द्वारा श्रीनगर के श्रीकोट में खेल स्टेडियम का निर्माण किया गया. इस खेल स्टेडियम का नाम देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस रहे  जनरल बिपिन रावत (CDS General Bipin Rawat) के नाम पर रखा गया है. आज यह नगर क्षेत्र का एकमात्र खेल मैदान है, जहां खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाती है. यहां ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तरीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगितायें आयोजित कराई जाती है. खेल मैदान वह स्थान होता है जहां बच्चे जीवन संघर्षों ... Read more

हल्द्वानी की बेटी चित्रा बिष्ट बिच्छू घास-खुमानी और हल्दी से बना रहीं हर्बल प्रोडक्ट, ब्रांड को नाम दिया ‘पिछौड़ा’

पवन सिंह कुंवर/ हल्द्वानी. उत्तराखंड के युवा स्वरोजगार में दिलचस्पी दिखा रहे हैं और इसके साथ ही वे कुमाऊंनी कल्चर को भी प्रमोट कर रहे हैं. आज हम बात कर रहे हैं हल्द्वानी की बेटी चित्रा बिष्ट की, जो शहर में रहकर ही स्वरोजगार कर रही हैं. उत्तराखंड में कोरोना काल के बाद से स्वरोजगार की ओर रिकॉर्ड संख्या में युवाओं ने रुख किया है. इस लिस्ट में चित्रा बिष्ट का नाम भी शामिल है, जिन्होंने पर्सनल केयर उत्पादों से जुड़ा काम शुरू किया और नाम दिया पिछौड़ा (Pichora Herbal Products). यह उनका हर्बल प्रोडक्ट्स स्टार्टअप है. चित्रा ने कहा ... Read more

कैसे स्कूल में ली गई NCC आपका सेना में जाने का सपना पूरा कर सकती है, इन एक्सपर्ट ने दिया हर जवाब

कमल पिमोली/ पौड़ी गढ़वाल.एनसीसी यानी  “नेशनल केडेट कॉर्प्स” की स्थापना 16 जुलाई 1948 को की गई थी. इसका उद्वेश्य छात्रों, युवाओं को सेना के बुनियादी प्रशिक्षण देना है. एनसीसी में तीन सर्टिफिकेट होते हैं. इनकी अपनी मान्यतायें होती है व इन प्रमाण पत्रों को प्राप्त करने के लिए ड्रिल, कैंप व लिखित परीक्षा को पास करना होता है. जिसके बाद ही छात्र का एनसीसी कोर्स पूरा होता है. डिफेंस में जाने का शौक़ रखने वाले युवाओं को अपने स्कूल या काॅलेज समय में NCC जरूर लेनी चाहिए. यहाॅ व्यक्तित्व निखार के साथ-साथ आपको देशभक्ति, अनुशासन व सेना के छोटे हथियारों ... Read more

पौड़ी गढ़वाल में आयोजित हो रहा मिनी गढ़देवा महोत्सव 2023, 2 हजार छात्र होंगे शामिल

कमल पिमोली/पौड़ी गढ़वाल. उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में शरदकालीन/शीतकालीन खेल प्रतियोगिता ( मिनी गढ़देवा 2023) का आगाज होने जा रहा है. इसमें पौड़ी जिले के 15 ब्लॉकों के हजारों छात्र प्रतिभाग करेंगे. वहीं, खिर्सू ब्लॉक प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है. 12 अक्टूबर से आयोजित होने वाला मिली गढ़देवा खेल महोत्सव का आयोजन सीडीएस जनरल विपिन रावत स्टेडियम श्रीनगर गढ़वाल में किया जा रहा है. श्रीनगर गढ़वाल में 12 से 14 अक्टूबर तक चलने वाले खेल महोत्सव में जनपद भर के सरकारी स्कूलों के छात्र प्रतिभाग करेंगे. प्रतियोगिता को लेकर शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है. इसमें विभिन्न खेल ... Read more

नैनीताल के संजय का चाट बेचने का अनोखा स्टाइल, सोशल मीडिया पर हुए वायरल

रिपोर्ट- तनुज पाण्डे/ नैनीताल. उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल (Nainital News) अपनी नैसर्गिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए विश्व विख्यात है. यहां की खूबसूरत वादियां, नैनी झील और प्राकृतिक वातावरण दिल छू लेने वाला है. इस वजह से देश-विदेश के पर्यटकों की पहली पसंद नैनीताल होता है. सरोवर नगरी के खूबसूरत पर्यटन स्थलों पर सालभर सैलानियों की आमद रहती है. यहां आने वाले सैलानियों का स्वागत नैनीताल के लेक व्यू प्वाइंट में चाट का स्टॉल लगाने वाले संजय बिष्ट बेहद ही खास अंदाज में करते हैं, जिस वजह से संजय इन दिनों सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं. ... Read more

यहां स्कूटर पर लगती है दुकान, पिज्जा, मोमो, बर्गर और पास्ता का स्वाद लाजवाब, ये है लोकेशन

पवन सिंह कुंवर/ हल्द्वानी. हल्द्वानी के युवक मुकुल सक्सेना ने स्कूटर को इस तरह से मॉडिफाई किया है कि उस पर पूरी फास्ट फूड की दुकान चलाते हैं. वैसे तो एक दुकान खोलने के लिए बहुत संसाधनों की जरूरत होती है, पर ही इस युवक ने पूरी दुकान एक स्कूटर पर खोली है. मुकुल सक्सेना द्वारा स्कूटर के स्लॉट पर पिज्जा बनाया जाता है, जो लोगों को बेहद आ रहा है. मुकुल सक्सेना ने बताया कि बेरोजगारी के चलते उन्होंने अपना स्वरोजगार शुरू किया है उन्होंने बताया कि फूड वैन या अन्य स्वरोजगार शुरू करने में लाखों रुपए का खर्च ... Read more

श्रीनगर में यूथ का फेवरेट प्लेस! यहां मिलता है कम बजट में बेस्ट फास्टफूड, जानें लोकेशन

कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. युवाओं में फास्टफूड के प्रति अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है. उत्तराखंड का श्रीनगर गढ़वाल एजुकेशन हब है. यहां हजारों की संख्या में छात्र देशभर से उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में यहां कम बजट में अच्छा फास्टफूड खाने का शौक रखने वाले युवाओं की जरूरत को पूरा करता है देव फास्टफूड. यहां कई वैरायटी के चाइनीज आइटम खाने को मिल जाएंगे.श्रीनगर गढ़वाल में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अमन सैनी और उनके साथी देव फास्टफूड कॉर्नर नाम से अपना कार्ट लगाते हैं. यहां शाम होते ही युवाओं की भीड़ जुटनी शुरू ... Read more

ऐपण गर्ल ने अपने हुनर से विदेश तक बनाई पहचान, पूर्व सीएम समेत कई हस्तियां पूजा के हुनर की कायल

रिपोर्ट- तनुज पाण्डे/ नैनीताल. उत्तराखंड की लोककला ऐपण अब खास मौकों पर घर के आंगन, देहली, मंदिर व दीवारों तक ही सीमित नहीं रह गई है. यह कला अब घर की दहलीज़ों से बाहर निकलकर रक्षाबंधन की राखी से लेकर तमाम अवसरों पर विदेशों तक अपनी पहचान बनाने लगी है. इसी रूप में ऐपण कला का शानदार नमूना भीमताल की बेटी पूजा पडियार ने पेश किया है. प्रदेश के साथ ही देश और विदेश में अपनी कला का लोहा मनवा रहीं पूजा मूल रूप से ओखलकांडा ब्लॉक के भीड़ापानी की रहने वाली हैं और वर्तमान में भीमताल में रह रही ... Read more