Tag: uttarakhand News
Rudrapur: चलती ट्रेन के सामने खड़े होकर ले रहे थे सेल्फी, टक्कर से हो गई दोनों दोस्तों की मौत
चंदन सिंह रुद्रपुर. सोशल मीडिया पर यूनिक सेल्फी डालने के शौक ने दो लोगों की जान ले ली. मामला रुद्रपुर का है. यहां दो दोस्तों ने चलती ट्रेन के आगे सेल्फी लेने की कोशिश की और ट्रेन की चपेट में आ गए. इस हादसे में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए. इन दोनों की पहचान लोकेश लोहनी (35) और मनीष कुमार (25) के रूप में हुई है. यह दुर्घटना रुद्रपुर में हुई. यहां की शांति कॉलोनी के पास शुक्रवार की रात देहरादून से काठगोदाम जा रही ट्रेन ... Read more
Covid-19 in Uttarakhand : पुलिस महकमे में हड़कंप, इन जिलों में कोरोना अलर्ट और सैंपलिंग, ट्रेनिंग फिर तेज़
देहरादून. ढाई महीने बाद एक दिन में नये केसों की संख्या सबसे ज़्यादा पाए जाने और नैनीताल में पीएसी के 23 जवानों में कोविड की पुष्टि होने के बाद से राज्य के पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. इन जवानों के कॉंटैक्ट ट्रैस करने के साथ ही सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं, तो ज़िले के तमाम पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच हो रही है. पौड़ी जनपद में 7 पुलिसकर्मी पॉज़िटिव पाए गए हैं, तो चंपावत ज़िले में 2. पौड़ी में अब जाकर स्वास्थ्य विभाग की सुस्ती टूट रही है, तो अल्मोड़ा में भी कोविड को लेकर अलर्ट ... Read more
उत्तराखंड चुनाव से पहले 35 IAS-PCS इधर से उधर, कुमाऊं के कमिश्नर को हटाया
देहरादून. उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अफसरशाही में फेरबदल करते हुए आला अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह नगर यूएसनगर की डीएम रंजना को हटाकर उनके स्थान पर युगल किशोर पंत को रखा गया है. रंजना को पर्यटन, नागरिक उड्डयन और उकाडा जैसे दायित्व सौंप दिए गए हैं. आईएएस अफसरों समेत कुल 35 नौकरशाहों के ट्रांसफर को सीएम धामी की तरफ से सहमति मिलने के बाद कार्मिक विभाग ने मंगलवार की देर रात तबादलों के आदेश जारी किए. किसे क्या ज़िम्मेदारी मिली?1. ऊधम सिंह नगर की ... Read more
Crime in Uttarakhand: मीलों दूर बैठे लोगों से करोड़ों की ठगी, दमन-दीव पुलिस ने कबूतरबाज को पहाड़ में दबोचा
रिपोर्ट – सुष्मिता थापा बागेश्वर. दादरा एवं नागर हवेली व दमन दीव की पुलिस एक ठग को पकड़ने के लिए 1700 किमी दूर उत्तराखंड के बागेश्वर पहुंची. केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले बागेश्वर निवासी एक युवक को दमन दीव पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया. आरोप है कि कबूतरबाज ने कई युवकों के पासपोर्ट अपने पास रखवाकर उनसे करोड़ों रुपए ठगे. यही नहीं, इस ठग ने दमन दीव के दो या चार नहीं, बल्कि डेढ़ सौ लोगों के साथ जालसाज़ी की है, जिन्होंने इसके खिलाफ मुकदमा ठोका हुआ ... Read more
Uttarakhand Culture : पिछले साल रस्म अदायगी थी, इस बार ऐतिहासिक ढंग से होगा उत्तरायणी मेला
सुष्मिता थापाबागेश्वर. ऐतिहासिक, धार्मिक, व्यवसायिक एवं पौराणिक महत्व का उत्तरायणी मेला इस बार धूमधाम के साथ मनाया जाएगा. मेले के दौरान नगर समेत बागनाथ मंदिर आदि प्रमुख स्थानों में भव्य सजावट की जाएगी. गत वर्ष कोरोना के चलते मेला मात्र धार्मिक रूप में ही मनाया गया. इस बार मेला अपने ऐतिहासिक स्वरूप में मनाया जाएगा. विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि उत्तरायणी मेला राज्य की पहचान है, जिसे शान्तिपूर्वक ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सबका सहयोग लिया जाएगा. खास बात यह है कि मेले के समय तक अगर विधानसभा ... Read more
Rising Uttarakhand: रोज़गार, देवस्थानम बोर्ड, हरीश रावत और चुनावी मुद्दों पर CM धामी ने दिए बड़े बयान
देहरादून. उत्तराखंड चुनाव पर सबसे बड़ी चर्चा राइज़िंग उत्तराखंड में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा की वापसी को सुनिश्चित मानते हुए कई अहम बातें कहीं. हरीश रावत के तमाम आरोपों को खारिज करते हुए धामी ने उन्हें ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ की मिसाल दी. उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस सरकार में काम नहीं हुए. वहीं, आम आदमी पार्टी की चुनौती को भी खारिज करते हुए धामी ने कहा कि बहुमत से दोबारा भाजपा जीतेगी. हालांकि अपनी चुनावी सीट पर उन्होंने खुलासा नहीं किया, लेकिन कहा कि खटीमा ही ... Read more
Rising Uttarakhand : ‘यूपी के हाथ उत्तराखंड बेचकर आए CM धामी’, मुफ्त की सियासत पर क्या बोले कोठियाल
देहरादून. उत्तराखंड चुनाव पर सबसे बड़ी चर्चा राइज़िंग उत्तराखंड में कर्नल कोठियाल ने कई अहम बिंदुओं पर बड़े बयान दिए. आम आदमी पार्टी चीज़ें और सेवाएं मुफ्त देने की सियासत ही करती है, इस सवाल को डिफेंड करते हुए कोठियाल ने कहा कि यह हवाबाज़ी के बयान और घोषणाएं नहीं हैं बल्कि इनके पीछे एक पूरी सोच और मॉडल है. उन्होंने कहा, हम उत्तराखंड के दूरस्थ लोगों तक पहुंचे हैं, उनकी ज़रूरतों को समझा है और राज्य के संसाधनों पर आधारित एक मॉडल तैयार किया है, जो उत्तराखंंड के 21 साल हो जाने पर भी न तो कांग्रेस कभी कर ... Read more
UTET 2021 Exam: शिक्षक बनने के लिए 85,000 अभ्यर्थी आज देंगे परीक्षा, इन नियमों का रखना होगा खास ख्याल
नई दिल्ली. UTET 2021 Exam: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) 2021 का आयोजन आज किया जाना है. इसके लिए एडमिट कार्ड 1 सप्ताह पहले ही जारी किए जा चुके हैं. परीक्षा के सफल आयोजन के लिए राज्य के 29 जिलों में 178 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. प्रत्येक शहर में एक नोडल अधिकारी और पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है जो परीक्षा केंद्र में पहुंचकर वहां की व्यवस्था का जायजा लेंगे. वहीं परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से कोविड नियमों का पालन करना होगा और मास्क पहन कर रखना होगा. बता दें कि इस बार यूटीईटी लेवल -1 ... Read more
ये कैसा अंधविश्वासः स्कूली बच्चों की अचानक बिगड़ी तबियत तो परिजन पहुंचे झाड़-फूंक करवाने
रिपोर्ट -बलबीर सिंह परमार उत्तरकाशी- आज जमाना पूरी तरह हाईटेक हो चुका है. इंसान मंगल ग्रह पर जीवन की तलाश में जुटा हुआ है. लेकिन आज भी लोग अन्धविश्वास की जकड़ से खुद को निकाल नहीं पाए हैं. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में जब कुछ बच्चे अचानक बीमार पड़ने लगे तो उनके परिजनों ने झाड़-फूंक का सहारा ले लिया. वहीं कुछ बच्चों की माता-पिता उनके लिए हिमाचल के स्वास्थ्य केंद्र की ओर दौड़ पड़े. दरअसल, इन बच्चों की बीमारी का कारण दूषित पानी है, जिस वजह से उनमें लीवर इंफेक्शन (पीलिया) की समस्या देखी गई. स्कूल में बच्चे जिस पानी को ... Read more
Uttarkashi News : 30 स्कूली बच्चे लिवर इन्फेक्शन के शिकार, स्कूल का पानी पीना हुआ खतरनाक
बलबीर परमारउत्तरकाशी. उत्तराखंड के एक सरकारी स्कूल में दूषित पानी पीने के कारण ढाई दर्जन बच्चों की सेहत बिगड़ने की खबर आई है. उत्तरकाशी के दूरस्थ विकासखण्ड मोरी के आपदाग्रस्त क्षेत्र आराकोट बंगाण स्थित राजकीय इंटर कालेज टिकोची मे पिछले कई दिनों से लगातार स्कूली छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य बिगड़ रहा था. जब इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने ज़िला प्रशासन को दी तो ज़िला प्रशासन ने नज़दीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आराकोट के साथ ज़िला सीएमओ कार्यालय से डॉक्टरों की टीम को राजकीय इंटर कॉलेज टिकोची भेजा गया. जांच टीम ने 30 बच्चों में पीलिया की शिकायत पाई, ... Read more