Month: February 2023

Karnaprayag History: कर्णप्रयाग खूबसूरत होने के साथ है बेहद खास, महाभारत के कर्ण से जुड़ा है नाता!

रिपोर्ट: सोनिया मिश्रा कर्णप्रयाग. उत्तराखंड के पांच प्रयागों में से एक अलकनंदा और पिंडर नदी के संगम पर कर्णप्रयाग (Karnaprayag History) नगर बसा है. आसपास के तमाम ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने का यह एक कस्बा है, जहां दूरदराज के गांवों से जुड़े लोग तमाम छोटी बड़ी जरूरत के सामान को लेने पहुंचते हैं. माना जाता है कि महाभारत के पात्र दानवीर कर्ण के नाम पर ही इस नगर का नाम कर्णप्रयाग पड़ा है. उत्तराखंड के चमोली जिले में कर्णप्रयाग शहर अलकनंदा और पिंडर नदी के संगम पर बसा है, जो धार्मिक, पर्यटन, राजनैतिक ऐतिहासिक दृष्टि से अपना बेहद महत्वपूर्ण स्थान ... Read more

तुर्की-सीरिया में भूकंप के बाद देवभूमि की बेटी की हो रही दुनियाभर में तारीफ, ये है वजह

रिपोर्ट- हिना आज़मीदेहरादून. बीते दिनों आए भूकंप से दुनिया के दो देश तुर्की और सीरिया कांप उठे. इन देशों में रविवार तक करीब 34 हजार से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. दोनों देशों की वायरल हो रही तस्वीरें दुनियाभर के लोगों का दिल दहला रही हैं. कहीं लोगों ने अपने पूरे परिवार को खो दिया, तो कहीं भूकंप के बाद परिवार में बचे हुए लोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि अब जिंदगी कैसे जी जाएगी. राहत-बचाव कार्य में भारत इन दोनों देशों के साथ खड़ा है. भारत सरकार ने एनडीआरएफ और मेडिकल टीमें भेजी हैं. भारत ... Read more

Dehradun News: हर उम्र के लिए खास है देहरादून का गांधी पार्क, जानिए इससे जुड़ी बातें

रिपोर्ट- हिना आजमी देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित गांधी पार्क ब्रिटिश कालीन है, जिससे कई अहम बातें जुड़ी हैं. इसमें न सिर्फ बच्चों के लिए मनोरंजन के साधन हैं बल्कि युवाओं के लिए जिम आदि की सुविधा भी उपलब्ध है. गांधी पार्क शहर के बीचोंबीच स्थित है, इसलिए यहां आने वाले लोगों के लिए यह पार्क हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहता है. इसमें बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क है, जिसमें कई तरह के झूले, ट्रेन आदि मनोरंजन के साधन मौजूद हैं. जबकि आसपास के लोग यहां मॉर्निंग मॉर्निंग वॉक के लिए आते हैं. गांधी पार्क में इवनिंग ... Read more

सैनिक स्कूलों में एडमिशन

  जयपुरPublished: Feb 12, 2023 05:11:16 pm भारत (India) में विभिन्न रक्षा अकादमियों (Defence Academies) के लिए सीबीएसई (CBSE) से संबद्ध 39 को-एड अंग्रेजी माध्यम फीडर संस्थान हैं। ये आवासीय पब्लिक स्कूलों की तर्ज पर कक्षा 6वीं-12वीं तक संचालित होते हैं जो रक्षा बलों में शामिल होने वाले लड़के-लड़कियों को शिक्षा प्रदान करते हैं। मेरिट कम मीन्स कॉन्सेप्ट के अनुसार स्कॉलरशिप भी देते हैं।

सिल्वर लाइन पब्लिक स्कूल को पर्यावरण सुरक्षा के लिए मिला ZERO WASTE SCHOOL अवार्ड

पुरस्कार दिल्ली पूर्व नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर वंदना राव द्वारा प्रदान किया गया। शकरपुर- पूर्व दिल्ली में सिल्वरलाइन स्कूल को “दिल्ली नगर निगम” द्वारा प्रदान किये गए “जीरो वेस्ट स्कूल” पुरस्कार को प्राप्त किया। यह पुरस्कार वहीं स्कूलों को दिया जाता है जो अपने वेस्ट प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन दर्ज करते हैं। इस पुरस्कार को दिल्ली पूर्व नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर वंदना राव द्वारा प्रदान किया गया। पुरस्कार प्रिंसिपलअनुराधा शर्मा द्वारा स्कूल के नाम से प्राप्त किया गया। सिल्वर लाइन स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती अनुराधा शर्मा ने बताया कैसे स्कूल लगातार अपनी क्रिएटिव एक्टिवटी के दवारा छात्रों की ... Read more

Uttarakhand News: 20 साल से सरकारी टीचर बना बैठा था 10वीं फेल, जब खुला खेल तो…

रिपोर्ट : पवन सिंह कुंवर सितारगंज. उत्तराखंड में लगातार भर्ती घोटाले सामने आ रहे हैं. शुक्रवार को देहरादून समेत कई जिलों में युवाओं ने भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली की सीबीआई जांच की मांग की और देहरादून में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज का विरोध जताया. वहीं, उधमसिंह नगर जिले में एक सरकारी टीचर के फर्जीवाड़े का ऐसा मामला सामने आया है कि आप भी माथा पकड़ लेंगे. यह टीचर पिछले 20 साल से बच्चों को पढ़ा रहा था. जब इसके दस्तावेज की जांच की गई, तो वह 10वीं फेल निकला. आरोपी शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है. पुलिस ने ... Read more

Haridwar News: बच्चों को स्कूल भेजने के लिए महिला चलाती है ई-रिक्शा, इस वजह से छोड़ा पति का साथ

हरिद्वार की 28 साल की रूपा पिछले 8 महीने से ई-रिक्शा चला कर अपने परिवार का लालन-पालन कर रहीं है . पति शराबी था और मारपीट करता था इसलिए रूपा ने अलग रहने का फैसला किया . रूपा आज के दौर में महिलाओं की ओर से एक ऐसा उदाहरण पेश कर रही हैं कि मेहनत करने में वे पुरुषों से जरा भी कम नहीं हैं.

Haldwani: दिल की बात सुन युवा ने शुरू की मशरूम खेती, अब दूसरे राज्य से भी आती है डिमांड

पवन सिंह कुंवर हल्द्वानी. उत्तराखंड के हल्द्वानी के युवा अश्वनी मेहरा ने अपने दिल की बात सुन कर खेती-बाड़ी का काम शुरू किया, और आज वो एक कामयाब किसान हैं. जिले के गौलापार के देवलातल्ला गांव के अश्वनी मेहरा ने पांच साल पहले मशरूम की खेती शुरू की थी, और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. अश्वनी की मेहनत रंग लाई और मशरूम उत्पादन से वो आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं. साथ ही, अब यह गांव के कई परिवारों के लिए भी रोजगार का साधन बन चुका है. अश्वनी मेहरा ने बीयर शिवा स्कूल से इंटरमीडिएट करने के बाद ... Read more

सावधान! बाइक-कार चलाते पकड़े गए अगर नाबालिग तो माता-पिता जाएंगे जेल

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्कूल जाने वाले नाबालिग बच्चे तेज रफ्तार में स्कूटी-बाइक चलाते हुए दिख जाते हैं. इससे जनता को परेशानी होती है. कई बार भयानक एक्सीडेंट भी हो चुके हैं. 

बच्चों को जागरूक करने स्कूल गई पुलिस हुई भौंचक, छात्रा ने बताया- 63 साल का बुड्डा करता है रेप

रिपोर्ट: रोहित भट्ट अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. उत्तराखंड पुलिस इन दिनों सभी जिलों में गौरा शक्ति ऐप और उत्तराखंड पुलिस की ऐप को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है. इसी दिशा में पुलिसकर्मी स्कूल जा-जाकर बच्चों को इसके उपयोग और लड़कियों को किसी भी तरह की मुसीबत के समय गौरा शक्ति ऐप को इस्तेमाल करने के बारे में बता रहे हैं. इस बीच सोमेश्वर के एक स्कूल में जब पुलिस पहुंची, तो वहां की एक छात्रा ने पुलिस को सामने देख जो आपबीती सुनाई, उससे सुन सभी के होश उड़ गए. ... Read more