Category: उत्तराखंड

Weather Update: 7 अक्टूबर को बंद रहेंगे नैनीताल के स्कूल, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

हाइलाइट्स नैनीताल जिले में भारी बारिश का रेड एलर्ट जारी किया गया है. अलर्ट को लेकर डीएम ने जिले के स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है. नैनीताल. देहरादून मौसम विभाग द्वारा जिला नैनीताल के लिए 7 अक्टूबर का रेड एलर्ट जारी किया गया है. अलर्ट के मुताबिक नैनीताल जिले में कल भारी बारिश हो सकती है. भारी बारिश से किसी तरह की जान और माल का नुकसान ना हो इसके लिए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं. इसी कारण नैनीताल के डीएम ने स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है. डीएम के आदेश के मुताबिक शुक्रवार को ... Read more

भीमताल के इस वार्ड का रास्ता बेहद खतरनाक, दर्जनों परिवार परेशान, सड़क बनाने की मांग

रिपोर्ट- हिमांशु जोशी भीमताल. उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भीमताल नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर दो शहीद मनोज नौगाई सार्वजनिक मार्ग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है. यह पिछले काफी समय से खराब पड़ा है. इस मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के गिरने का खतरा बना रहता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार नगर प्रशासन से मांग करने के बाद भी मार्ग की हालत नहीं सुधरी है और वे लोग रोज इस खराब सड़क से परेशान रहते हैं. उन्हें इस सड़क पर हादसों का भी डर बना ... Read more

अल्मोड़ा में गिरफ्तार हुआ दिल्ली का ADM, नाबालिग से यौन शोषण का है आरोप

हाइलाइट्स ADM पर अल्मोड़ा में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप नाबालिग के मां की तहरीर के बाद पॉस्को एक्ट में केस दर्ज पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल अल्मोड़ा. अल्मोड़ा में दिल्ली के एडीएम एवी प्रेमनाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. प्रेमनाथ, अल्मोड़ा के डाड़ा कांडा से भागकर दिल्ली जा रहा था. जिसे, पुलिस ने हल्द्वानी में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. प्रेमनाथ पर अल्मोड़ा के डाडा कांडा में नाबालिग से दुराचार का प्रयास सहित सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप है. पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के ऊपर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ... Read more

उत्तराखंड पुलिस का ऑपरेशन मुक्ति भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों के लिए बना ‘वरदान’, जानें कैसे

रिपोर्ट- हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड पुलिस इन दिनों बच्चों को भिक्षावृत्ति से रोकने और उन्हें पढ़ाई की ओर अग्रसर करने की ओर प्रतिबद्ध है, जिसके लिए पूरे राज्य में ही ऑपरेशन मुक्ति चलाया जा रहा है. इसकी थीम ‘भिक्षा नहीं, शिक्षा दें’ के अंतर्गत पहाड़ी जिले चंपावत और पिथौरागढ़ में लगातार पुलिस लोगों को भिक्षावृत्ति रोकने के लिए जागरूक कर रही है. साथ ही चंपावत पुलिस ने अभी तक 35 ऐसे बच्चों को स्कूल की राह दिखाई है, जो भिक्षावृत्ति और श्रम में लिप्त पाए गए. चंपावत के एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि अभियान तीन चरणों में चल रहा है. ... Read more

Nainital: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में शुरू होने जा रही एयर एंबुलेंस सेवा, नार्वे की कंपनी से हुआ करार

हाइलाइट्स 27 सितंबर को सिक्स सिग्मा ने नॉर्वे के हेलिट्रांस कंपनी के सीईओ ओले क्रिश्चियन के साथ दिल्ली में करार किया. इसके अलावा एडवेंचर स्पोर्ट्स, रेस्क्यू ऑपरेशंस, आपदा प्रबंधन और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाएगा. रिपोर्ट : हिमांशु जोशी नैनीताल. उत्तराखंड के मरीजों को जल्द ही एयर एंबुलेंस की सुविधा मिल सकेगी. दरअसल उत्तराखंड के कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां एंबुलेंस का पहुचना मुश्किल है. ऐसे इलाकों में अगर एयर एंबुलेंस की सुविधा शुरू होती है तो यह बड़ी बात होगी. बता दें कि उत्तराखंड राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में कई तरह की समस्याएं हैं, जिनमें स्वास्थ्य संबंधित ... Read more

Uttarakhand: जंगल के नियमों का उल्लंघन करने पर 9 गुलदारों को आजीवन कारावास, जानें पूरा मामला

हाइलाइट्स हरिद्वार के चिड़ियाघर में जेल में बंद हैं 9 गुलदार इंसानी बस्ती में घुसने या इंसानों की हत्या का किया है अपराध हरिद्वार. राजनीति में “जंगलराज” शब्द का उपयोग आपने बहुत देखा होगा. दरअसल, जहां कानून का पालन न हो, उस जगह को ही कहते हैं जंगलराज. क्योंकि, जंगल ही वो एरिया है, जहां जानवरों के लिए कोई कायदे-कानून नहीं होते. लेकिन उत्तराखंड में एक जगह ऐसी भी है, जहां कानून तोड़ने वाले जानवरों को भी जेल जाना पड़ता है. वो जगह है हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर बना चिड़ियापुर ट्रांजिट एवं पुर्नवास सेंटर. यहां इंसानी कत्ल या फिर इंसानी बस्ती ... Read more

Lal Bahadur Shastri Jayanti: ‘हार्ट ऑफ सिटी’ है देहरादून का घंटाघर, लाल बहादुर शास्त्री ने किया था उद्घाटन

हिना आज़मी/देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बीचोंबीच घंटाघर स्थित है, जिसे ‘हार्ट ऑफ सिटी’ कहा जाता है. इसका अलग ही इतिहास है. पिता बलबीर सिंह की याद में यह घंटाघर आनंद सिंह ने बनवाया था और तत्कालीन रेलवे व यातायात मंत्री लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri Jayanti) ने इसका उद्घाटन किया. आज (2 अक्टूबर, 2022) शास्त्री जी की जयंती है. उनका जन्म 2 अक्टूबर, 1904 को उत्तर प्रदेश केमुगलसराय में हुआ था. उनके पिता स्कूल शिक्षक थे. वह 9 जून, 1964 से 11 जनवरी, 1966 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे. देहरादून का घंटाघर शहर की पहचान है. ... Read more

Pithoragarh: बारिश से पिथौरागढ़ के ग्रामीण इलाके बेहाल, कहीं डोली में अस्पताल पहुंच रहे मरीज तो…

रिपोर्ट- हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में आज भी कई ग्रामीण इलाकों में सड़क नहीं पहुंच पाई है और जहां सड़क पहुंच गई है. उन इलाकों में बरसात के बाद सड़क की हालत खस्ता हो चुकी है, जिसका खामियाजा यहां रह रहे ग्रामीण उठा रहे हैं. हालात यह हैं कि सड़क मार्ग बंद होने से मरीजों को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाया जाता है. जबकि इमरजेंसी में तत्काल इलाज न मिल पाने के कारण यह कई बार जानलेवा भी साबित हुआ है. बरसात के बाद बंद पड़े ग्रामीण मार्ग न खुलने से बच्चों को स्कूल जाने में ... Read more

DAV कॉलेज देहरादून: पढ़ाई शुरू होने को तैयार लेकिन खत्म नहीं हो रहा सिलेबस का इंतजार, छात्र परेशान

रिपोर्ट-हिना आज़मी देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रसिद्ध डीएवी पीजी कॉलेज (DAV PG College Dehradun) में इस बार नई शिक्षा नीति 2022 के तहत बीए, बीएससी और बीकॉम के नए सत्र की शुरुआत होने जा रही है. इसकी काउंसिलिंग अगले हफ्ते की जाएगी. वहीं, यूनिवर्सिटी की तरफ से कई विषयों का सिलेबस अभी तक नहीं भेजा गया है. अब सवाल यह है कि जब सिलेबस नहीं होगा तो छात्र कैसे पढ़ेंगे? बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा विभूति मंडोला ने कहा कि इस बार नई शिक्षा नीति लागू हुई है. इस साल का सत्र जल्द ही शुरू होगा, लेकिन अब ... Read more

Nainital: बिना किसी प्रवेश परीक्षा के IGNOU में मिलेगा MBA में एडमिशन, जानें प्रोसेस

हिमांशु जोशी/नैनीताल.अगर आप भी MBA करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की तरफ से अब एमबीए प्रोग्राम को पूरी तरह से री-डिजाइन किया गया है. अब इस प्रोग्राम में प्रवेश लेना और भी आसान हो गया है. इस कोर्स में एडमिशन के लिए अब कोई भी एंट्रेंस एग्जाम देने की जरूरत नहीं है. प्रवेश के लिए ग्रेजुएशन में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. आरक्षित श्रेणी के लिए यह 45 फीसदी रखा गया है. यह प्रोग्राम एआईसीटीई यानि ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल ... Read more