Category: उत्तराखंड

ऐपण गर्ल ने अपने हुनर से विदेश तक बनाई पहचान, पूर्व सीएम समेत कई हस्तियां पूजा के हुनर की कायल

रिपोर्ट- तनुज पाण्डे/ नैनीताल. उत्तराखंड की लोककला ऐपण अब खास मौकों पर घर के आंगन, देहली, मंदिर व दीवारों तक ही सीमित नहीं रह गई है. यह कला अब घर की दहलीज़ों से बाहर निकलकर रक्षाबंधन की राखी से लेकर तमाम अवसरों पर विदेशों तक अपनी पहचान बनाने लगी है. इसी रूप में ऐपण कला का शानदार नमूना भीमताल की बेटी पूजा पडियार ने पेश किया है. प्रदेश के साथ ही देश और विदेश में अपनी कला का लोहा मनवा रहीं पूजा मूल रूप से ओखलकांडा ब्लॉक के भीड़ापानी की रहने वाली हैं और वर्तमान में भीमताल में रह रही ... Read more

नेहा बेजुबानों का बनी सहारा, मां के नाम पर शुरू किया NGO, रेस्क्यू सेंटर बना कर रही मुफ़्त इलाज

हिना आज़मी/देहरादून. परमात्मा ने इंसान को बोलने की क्षमता दी है जिससे वह अपने दर्द दूसरे से बयां कर सकता है. लेकिन, जानवर अपने दर्द और अपनी भूख-प्यास को किसी को बता नहीं सकते हैं. सबसे ज्यादा वफादार माने जाने वाले डॉगी के नन्हे बच्चे सड़कों पर गाड़ियों के नीचे दबकर या बीमार होकर दम तोड़ देते हैं. कुछ लोग उन्हें बचाते हैं, उन्हीं में से एक है देहरादून की नेहा रावत, जो बचपन से ही एनिमल लवर रही है. बेजुबान जानवरों के दर्द को समझकर उनकी मदद करती आई हैं. उन्होंने एक एनजीओ की शुरुआत कर डॉगी का रेस्क्यू ... Read more

आज भी यहां मौजूद है गांधी जी की हस्ताक्षर वाली यात्रा की तस्वीर, उल्टे नाव जैसी है इस म्यूजियम की छत

तनुज पाण्डे/नैनीताल : उत्तराखंड की संस्कृति, इतिहास और राजनीतिक धरोहरों को संजोए हुए नैनीताल के डीएसबी परिसर में हिमालय संग्रहालय स्थित है. इस संग्रहालय में रखी उत्तराखंड से जुड़ी प्रत्येक धरोहर का इतिहास हिमालय की तरह ही विराट रहा है. इस संग्रहालय में उत्तराखंड की संस्कृति, पौराणिकता और इतिहास का मिला जुला संयोग देखने को मिलता है. हिमालय संग्रहालय की स्थापना साल 1987 में डीएसबी परिसर के इतिहास विभाग में एक छोटे से कमरे में हुई थी. साल 2004 में इस संग्रहालय को वर्तमान के असेंबली हॉल में स्थापित किया गया. यहां उत्तराखंड की संस्कृति, इतिहास, दस्तावेज, उत्तराखंड की पत्रकारिता ... Read more

बापू ने अपने हाथों से रखी थी इस आश्रम की नींव, आज नौनिहालों के लिए बना वरदान!

हिना आज़मी/ देहरादून. 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है. स्वतंत्रता आंदोलन में सबको राह दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन को सारा देश बड़े उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाता है. स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान बापू कई बार उत्तराखंड आए थे. वहीं उन्होंने देहरादून के श्री श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम का उद्घाटन किया था, जहां आज कई बच्चे रहकर शिक्षा हासिल कर रहे हैं. इस आश्रम में रहने वाली दीप्ति का कहना है कि यहां हर सब्जेक्ट्स की पढ़ाई करवाई जाती है. उन्हें स्कूल भेजा जाता है और शाम को ट्यूशन पढ़ाया जाता है. उनका कहना है ... Read more

Gandhi Jayanti 2023: महात्मा गांधी का अल्मोड़ा से रहा है गहरा नाता, यहां हैं बापू से जुड़ी कई यादें

रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. देश की आजादी के लिए जब स्वतंत्रता आंदोलन चरम पर चल रहा था, तो उस समय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Gandhi Jayanti 2023) अल्मोड़ा भ्रमण पर आए थे. बापू ने 20 जून, 1929 को लक्ष्मेश्वर मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया था और लोगों को सत्यता के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया था. इसके अलावा, युवाओं में आजादी की अलख भी जगाई थी. महात्मा गांधी ने इस मैदान में अपना लोटा भी नीलाम किया था. आज, इस मैदान को गांधी सभा स्थल शहीद पार्क लक्ष्मेश्वर के नाम से जाना जाता है. दरअसल, कुमाऊं भ्रमण के ... Read more

फ्लोरबॉल हॉकी: दिव्यांग रोहित कनवाल का चयन, बेहदर प्रदर्शन के बाद नेशनल में आएंगे नजर, साकार होगा सपना

रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. विशेष बच्चों के लिए स्पेशल ओलंपिक भारत के अंतर्गत कई प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. जिसमें दिव्यांग बच्चों अपने-अपने कैटेगरी की प्रतियोगिता में भाग लेते हैं. उत्तराखंड के अल्मोड़ा के दिव्यांग बच्चे भी स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में काफी बेहतर कर रहे हैं. मंगलदीप विद्या मंदिर के छात्र रोहित कनवाल का फ्लोरबॉल हॉकी में चयन हुआ है. दरअसल मंगलदीप विद्या मंदिर दिव्यांग बच्चों का स्कूल है और यहां पर बच्चों को उनकी मानसिक से लेकर उन्हें शारीरिक रूप से फिट रखा जाता है. कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जो खेलकूद में आगे रहते हैं. इस बार फ्लोरबॉल में दिव्यांग ... Read more

‘स्वच्छता ही सेवा’ से जुड़ेंगे गांववासी, स्वच्छ और सुंदर ग्राम पंचायतें बढ़ाएंगी देहरादून का मान

हिना आज़मी/देहरादून. एक तरफ उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में देहरादून नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में अव्वल आने की रेस में कमर कसे है, तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर कई तरह के प्रयास किये जा रहे हैं. अपनी ग्राम पंचायतों को स्वच्छ रखने वाले लोग अब सम्मानित किए जाएंगे. अब शहर के साथ ग्रामवासी को एक कदम स्वच्छ दून सुंदर दून की ओर बढ़ाएंगे. मुख्य विकास अधिकारी झरना कामठान ने जानकारी दी कि “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े के अवसर पर हमारे सभी ग्राम पंचायतों में सफाई स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. इसी कार्यक्रम के तहत हाल ... Read more

उत्तराखंड की महिलाओं को हुनरमंद बनाएगी ये योजना, मिलेगा रोजगार होगी आमदनी

कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. महात्मा गांधी ने जिस खादी को देश की पहचान बनाई थी आज वह खादी महिलाओं के रोजगार का जरिया भी बन रही है. खादी का एक-एक धागा देश को आत्मनिर्भर बना रहा है. इन दिनों उत्तराखंड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा श्रीनगर गढ़वाल में 4 तकुवा पर ऊनी धागा प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है. जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय महिलायें प्रशिक्षण ले रही हैं. श्रीनगर गढ़वाल खादी ग्रामोद्योग शाखा में महिलाओं को करघा मशीन चलाने के प्रशिक्षण के साथ सूत काटने की ट्रेनिंग भी दी जा रही है. गृहणी महिलाएं अपना घर का कार्य खत्म करने के ... Read more

क्लास में स्टूडेंट बनकर पहुंचे IAS दीपक रावत, अंग्रेजी के टीचर से पूछा सवाल, नहीं मिला जवाब तो…

पवन सिंह कुंवर/ हल्द्वानी. उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के कमिश्नर IAS दीपक रावत अपनी तेजतर्रार छवि के लिए देशभर में अलग पहचान रखते हैं. वह अक्सर किसी भी सरकारी विभाग या संस्था में निरीक्षण के लिए पहुंच जाते हैं. अव्यवस्था मिलने पर अधिकारियों का वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस देने में वह जरा भी नहीं हिचकते. हर शनिवार को हल्द्वानी दफ्तर में लगने वाला उनका ‘जनता दरबार’ भी जनता को बहुत राहत देता है. यहां हर शिकायत का समाधान होता है. IAS अफसर दीपक रावत के निरीक्षण का ताजा मामला एक इंटर कॉलेज का है, जहां की शिकायत उनको ... Read more