Category: उत्तराखंड
अल्मोड़ा में इंस्टीट्यूट पर तालाबंदी कर सड़कों पर उतरे होटल मैनेजमेंट के छात्र, जानें वजह
रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. स्कूल या फिर किसी भी संस्थान में बच्चे पढ़ाई करने के लिए जाते हैं, जहां से वह अपनी शिक्षा को ग्रहण करते हैं. पर जिस संस्थान में वह पढ़ाई कर रहे हैं और वहां टीचर की कमी हो तो बच्चे आखिर क्या कर सकते हैं. ऐसा ही मामला उत्तराखंड के अल्मोड़ा के होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट से सामने आया है. यहां पर टीचरों की कमी के चलते छात्रों ने होटल मैनेजमेंट संस्थान में तालाबंद कर दिया है . जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट साल 1991 में स्थापित हुआ था और यहां पर विभिन्न राज्यों के बच्चे पढ़ाई ... Read more
त्योहारों की कर रहे तैयारी, तो स्मार्ट सिटी देहरादून की सड़कों पर चलना पड़ेगा भारी, जानें कैसे
हिना आज़मी/देहरादून. नवरात्रि (Navratri 2023) शुरू हो चुकी हैं और अन्य त्योहार भी आने वाले हैं. दुकानें सजने लगी हैं और बाजार गुलजार नजर आ रहे हैं. लोग त्योहारों के लिए शॉपिंग भी करने घर से बाहर निकल रहे हैं, लेकिन स्मार्ट सिटी के अधूरे पड़े काम लोगों के लिए जाम का जाम पैदा कर रहे हैं. शहर की मुख्य सड़कों पर नालियों और सड़कों के निर्माण के अधूरे पड़े काम के कारण ट्रैफिक जाम से सड़कों का आलम यह होता है कि टू व्हीलर और फोर व्हीलर वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों का चलना भी दुश्वार हो रहा ... Read more
अपराधियों के लिए काल हैं ये IPS, कभी मुठभेड़ में चली थीं 3000 गोलियां, सरकारी स्कूल, IIT, फिर निकाला UPSC
DGP Story: हमारे देश में कई ऐसे जांबाज आईपीएस अफसर हुए हैं, जिनकी बहादुरी के किस्से लोगों के बीच मशहूर हैं. ऐसे ही एक अफसर की कहानी हम आपको आज बताएंगे, जिन्होंने यूपी और उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में अपराध को जड़ से मिटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. छोटे से गांव से निकलकर डीजीपी बनने तक का उनका सफर शानदार रहा है. पढ़िए उनकी पूरी कहानी-
कैसे स्कूल में ली गई NCC आपका सेना में जाने का सपना पूरा कर सकती है, इन एक्सपर्ट ने दिया हर जवाब
कमल पिमोली/ पौड़ी गढ़वाल.एनसीसी यानी “नेशनल केडेट कॉर्प्स” की स्थापना 16 जुलाई 1948 को की गई थी. इसका उद्वेश्य छात्रों, युवाओं को सेना के बुनियादी प्रशिक्षण देना है. एनसीसी में तीन सर्टिफिकेट होते हैं. इनकी अपनी मान्यतायें होती है व इन प्रमाण पत्रों को प्राप्त करने के लिए ड्रिल, कैंप व लिखित परीक्षा को पास करना होता है. जिसके बाद ही छात्र का एनसीसी कोर्स पूरा होता है. डिफेंस में जाने का शौक़ रखने वाले युवाओं को अपने स्कूल या काॅलेज समय में NCC जरूर लेनी चाहिए. यहाॅ व्यक्तित्व निखार के साथ-साथ आपको देशभक्ति, अनुशासन व सेना के छोटे हथियारों ... Read more
PM नरेंद्र मोदी के स्वागत की जबरदस्त तैयारी! 5 KM तक दिखेगी कुमाऊं की संस्कृति, 1000 छोलिया कलाकार पहुंचे पिथौरागढ़
हिमांशु जोशी/ पिथौरागढ़. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के पिथौरागढ़ दौरे को लेकर पूरा शहर दुल्हन की तरह सजाया गया है. यहां पहाड़ की संस्कृति से जुड़ी चीजों की चित्रकारी से दीवारें रंगी गई हैं, तो वहीं कुमाऊं की संस्कृति की झलक पीएम मोदी (PM Modi Pithoragarh Visit) तक पहुंचाने के लिए कुमाऊं भर से महिलाओं के साथ ही यहां के सभी छोलिया कलाकारों को बुलाया गया है. 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए एक हजार छोलिया डांसर इकट्ठा हुए हैं. वहीं कुमाऊं के जिलों की महिलाओं के झोड़ा चांचरी ग्रुप भी प्रधानमंत्री के स्वागत ... Read more
पौड़ी गढ़वाल में आयोजित हो रहा मिनी गढ़देवा महोत्सव 2023, 2 हजार छात्र होंगे शामिल
कमल पिमोली/पौड़ी गढ़वाल. उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में शरदकालीन/शीतकालीन खेल प्रतियोगिता ( मिनी गढ़देवा 2023) का आगाज होने जा रहा है. इसमें पौड़ी जिले के 15 ब्लॉकों के हजारों छात्र प्रतिभाग करेंगे. वहीं, खिर्सू ब्लॉक प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है. 12 अक्टूबर से आयोजित होने वाला मिली गढ़देवा खेल महोत्सव का आयोजन सीडीएस जनरल विपिन रावत स्टेडियम श्रीनगर गढ़वाल में किया जा रहा है. श्रीनगर गढ़वाल में 12 से 14 अक्टूबर तक चलने वाले खेल महोत्सव में जनपद भर के सरकारी स्कूलों के छात्र प्रतिभाग करेंगे. प्रतियोगिता को लेकर शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है. इसमें विभिन्न खेल ... Read more
Chamoli News: मुश्किल हालातों में भी नहीं मानी हार, जानिए कौन हैं ‘गोल्डन गर्ल’ मानसी नेगी?
सोनिया मिश्रा/ चमोली. उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली के युवाओं में टैलेंट की कमी नहीं है. जनपद के कई युवा राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में पूरे देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, उन्हीं में से एक है गोल्डन गर्ल मानसी नेगी (Mansi Negi Walk Race). बेहद सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली मानसी चमोली के मजोठी गांव की है. उनका जन्म 3 मई 2003 को हुआ था. मानसी के पिता का नाम लखपत सिंह और मां का नाम शकुंतला देवी है. घर की पारिवारिक स्थिति ठीक न होने की वजह से परिवार की अन्य महिलाओं ... Read more
यहां स्कूटर पर लगती है दुकान, पिज्जा, मोमो, बर्गर और पास्ता का स्वाद लाजवाब, ये है लोकेशन
पवन सिंह कुंवर/ हल्द्वानी. हल्द्वानी के युवक मुकुल सक्सेना ने स्कूटर को इस तरह से मॉडिफाई किया है कि उस पर पूरी फास्ट फूड की दुकान चलाते हैं. वैसे तो एक दुकान खोलने के लिए बहुत संसाधनों की जरूरत होती है, पर ही इस युवक ने पूरी दुकान एक स्कूटर पर खोली है. मुकुल सक्सेना द्वारा स्कूटर के स्लॉट पर पिज्जा बनाया जाता है, जो लोगों को बेहद आ रहा है. मुकुल सक्सेना ने बताया कि बेरोजगारी के चलते उन्होंने अपना स्वरोजगार शुरू किया है उन्होंने बताया कि फूड वैन या अन्य स्वरोजगार शुरू करने में लाखों रुपए का खर्च ... Read more
पिथौरागढ़ के योगाचार्य का कमाल…शीर्षासन में हनुमान चालीसा पाठ कर बनाया विश्व रिकॉर्ड, देखें Video
हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ शहर में एक से बढ़कर एक प्रतिभाएं निकलकर विश्व स्तर तक पहुंच चुकी हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. यहां के रहने वाले योगाचार्य विजय प्रकाश जोशी ने एक और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इस बार उन्होंने यह रिकॉर्ड शीर्षासन करके सबसे कम समय में हनुमान चालीसा का पाठ पूरा कर अपने नाम किया है. दरअसल विजय ने सिर के बल पर एक मिनट 40 सेकंड में हनुमान चालीसा का पाठ पूरा किया है. जबकि उनकी इस उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिली है. बता दें ... Read more
श्रीनगर में यूथ का फेवरेट प्लेस! यहां मिलता है कम बजट में बेस्ट फास्टफूड, जानें लोकेशन
कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. युवाओं में फास्टफूड के प्रति अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है. उत्तराखंड का श्रीनगर गढ़वाल एजुकेशन हब है. यहां हजारों की संख्या में छात्र देशभर से उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में यहां कम बजट में अच्छा फास्टफूड खाने का शौक रखने वाले युवाओं की जरूरत को पूरा करता है देव फास्टफूड. यहां कई वैरायटी के चाइनीज आइटम खाने को मिल जाएंगे.श्रीनगर गढ़वाल में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अमन सैनी और उनके साथी देव फास्टफूड कॉर्नर नाम से अपना कार्ट लगाते हैं. यहां शाम होते ही युवाओं की भीड़ जुटनी शुरू ... Read more