Category: उत्तराखंड
छात्राओं के लिए खुशखबरी! उत्तराखंड परिवहन निगम दे रहा फ्री बस सेवा की सुविधा, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. विषम भौगोलिक परिस्थिति होने के कारण पहाड़ों में सफर काफी लंबा हो जाता है. छोटी-छोटी जरूरतों के लिए कई किलो मीटर का चक्कर काटना पड़ता हैं. वहीं सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है पहाड़ के छात्रों को. 12 वी कक्षा तक तो छात्रायें गांव के स्कूल, इंटर कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर लेती है, लेकिन उच्च शिक्षा के लिए उन्हें अपने घर से कई किमी दूर का सफर तय करना होता है. ऐसे में उत्तराखंड परिवहन निगम उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं को फ्री बस सेवा योजना चला रही है. इसके लिए छात्राओं को ... Read more
कुमाऊंनी संस्कृति को मॉडर्न रूप दे रहीं शिवांशी जोशी, ‘पहाड़ी चेली’ को बना दिया ब्रांड
तनुज पाण्डे/ नैनीताल. देवभूमि उत्तराखंड जितना अपनी खूबसूरत भौगोलिक संरचना के लिए जाना जाता है, उतना ही अपनी संस्कृति और लोककला के लिए भी जाना जाता है. चाहें यहां का नृत्य हो या फिर गेरू (लाल मिट्टी) और बिसवार (चावल को पीस कर बना सफेद रंग) से बने ऐपण. दशकों से चली आ रही इस लोककला को जीवंत रखने का काम उत्तराखंड के बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन नैनीताल से महज 23 किलोमीटर की दूरी में स्थित ग्रामसभा गागर की शिवांशी जोशी कर रही हैं. नैनीताल में पली-बढ़ी शिवांशी की स्कूल से लेकर कॉलेज तक की पढ़ाई नैनीताल से ही पूरी ... Read more
टीचर के साथ ही गजब के मेकअप आर्टिस्ट भी हैं योगेश, रामलीला के किरदारों में फूंक देते हैं जान
हिमांशु जोशी/ पिथौरागढ़.पहाड़ों में इन दोनों रामलीला का जोर है. रामलीला को सफल बनाने के लिए सभी लोग तन मन धन से अपना सहयोग करते हैं. पर्दे के आगे कलाकार अपना अभिनय दिखाकर जनता को मनोरंजन से तो जोड़ते ही हैं लेकिन असली भूमिका निभाते हैं पर्दे के पीछे रहने वाले लोग, जो इस पूरी रामलीला को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं. 25 सालों से कर रहे हैं मेकअपआज ऐसे ही शख्स के बारे में हम बात कर रहे हैं जो पिछले 25 सालों से रामलीला में अभिनय करने वाले लोगों का मेकअप कर रहे हैं. हम ... Read more
उत्तराखंड का ये कैसा स्कूल? जर्जर छत, क्षतिग्रस्त दीवारें! मौत के साए में पढ़ते मजबूर छात्र
कमल पिमोली/ पौड़ी गढ़वाल. उत्तराखंड का शिक्षा महकमा भले ही शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लाख दावे कर रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है. पौड़ी जिले के नैनीडांडा ब्लॉक के हल्दुखाल स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय जर्जर हो गया है. यहां नौनिहाल मौत के साये में पढ़ने को मजबूर हैं. यहां सिर्फ स्कूल भवन की स्थिति जर्जर नहीं बनी हुई है, बल्कि संकुल संसाधन केन्द्र भी अपने बदहाली के दिन गिन रहा है. उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सरकारी शिक्षा व्यवस्था की बदहाली किसी से छिपी नहीं है. कहीं छात्रों को पढ़ाने के लिए ... Read more
Kumaon Mahotsav 2023: कुमाऊं महोत्सव में लगा बॉलीवूड का तड़का, जानें कौन कलाकार किस दिन करेंगे परफॉर्म?
रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा को उसकी संस्कृति की वजह से जाना जाता है. यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम देखने को मिलती है. अल्मोड़ा में 2018 से कुमाऊं महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है.जिसका इस बार शुभारंभ हो चुका है. इस बार के महोत्सव में और भी चार चांद लगेंगे क्योंकि उत्तराखंड के कलाकारों के साथ कई बॉलीवुड सितारे यहां पर आकर अपनी प्रस्तुति देंगे. गुरुवार के दिन इसकी शुरुआत हो चुकी है और करीब 11 दिन तक यह महोत्सव चलेगा. इस महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ उत्तराखंड के कलाकारों को भी मंच दिया जाता ... Read more
पद्मश्री यशोधर मठपाल ने बच्चों को चित्रकारी के सिखाए गुर, कहा- प्रतिभाओं की है भरमार
रोहित भट्ट/अल्मोड़ा.आजकल के समय में बच्चे हर क्षेत्र में आगे रहते हैं चाहे वह खेलकूद हो या फिर पढ़ाई हो, कई ऐसे बच्चे भी हैं जो काफी सुंदर-सुंदर चित्र बनाते हैं. अगर इन बच्चों को एक राह दिखाई जाए तो आगे जाकर ये बेहतरीन कार्य कर सकते हैं. अल्मोड़ा के शारदा पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं चित्रकारी में काफी बेहतरीन कार्य कर रहे हैं और यहां पर पढ़ने वाले बच्चों को समय समय पर वरिष्ठ चित्रकारों से मुलाकात कराई जाती है जिससे बच्चों को आने वाले समय में अनुभव मिल सके. इन दिनों शारदा पब्लिक स्कूल में पद्मश्री यशोधर ... Read more
इस बोर्ड ने जारी किए सैंपल पेपर, 90% से ज्यादा मार्क्स चाहिए तो करें डाउनलोड
नई दिल्ली (UK Board Exams 2024 Date Sheet). उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स डेटशीट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. पिछले सालों के ट्रेंड्स पर नजर डालें तो उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2024 मार्च-अप्रैल में हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले महीने तक उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2024 डेटशीट जारी की जा सकती है (Uttarakhand Board Exams 2024 Date Sheet). उत्तराखंड बोर्ड ने एग्जाम शेड्यूल से पहले कक्षा 12वीं के सभी विषयों के सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं (UK Board Sample Paper Class 12). इन्हें उत्तराखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते ... Read more
श्रीनगर में एसएसबी जवानों और NCC कैडेट्स ने नशा मुक्ति को लेकर निकाली जागरूकता रैली
कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में नशे के प्रति जागरूक करने के लिए एसएसबी के जवान समेत एनसीसी कैडेट सड़कों पर उतरे. यहां उन्होंने युवाओं को फिट रहने का संदेश भी दिया. साथ ही किस तरह नशे से दूर रहें इसके टिप्स भी दिये गए. इस दौरान एसएसबी श्रीनगर के डीआईजी समेत सीओ श्रीनगर, शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसरों ने भी युवाओं को जागरूक किया मार्डन कल्चर के साथ युवाओं में नशे के प्रति भी आकर्षण तेजी से बढ़ रहा है. आलम यह है कि पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड भी नशे की गिरफ्त में आ रहा है. यहां की ... Read more
अब स्कूली छात्राएं सिखाएंगी मनचलों को सबक! Unarmed Combat ट्रेनिंग से बढ़ेगा मनोबल
कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. इन दिनों नवरात्रि चल रही है. इस दौरान देवी दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना की जा रही. वहीं नवरात्रि के पावन अवसर पर पौड़ी पुलिस माता रानी के प्रतिरूप बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखा रही है. नवरात्रि के दौरान एसएसपी पौड़ी श्वैता चौबे ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण तेज करने के निर्देश दिये हैं. जिसके तहत पौड़ी पुलिस की महिला कांस्टेबल व एसआई विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर छात्राओं को प्रशिक्षित कर रही हैं. अक्सर स्कूली छात्राओं के साथ छेड़खानी करने की घटनाएं सामने आती हैं, जिससे कई छात्राएं अवसाद में भी ... Read more
श्रीनगर गढ़वाल हुआ हाईटेक! चप्पे-चप्पे पर होगी तीसरी आंख की नज़र, अब अपराधियों की खैर नहीं
कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड का श्रीनगर गढ़वाल पहाड़ का एकमात्र नगर निगम है. धीरे-धीरे श्रीनगर शहर आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है. यहां की आबादी में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है. ऐसे में शहर की सुरक्षा व्यवस्था को भी हाईटेक किया जा रहा है. श्रीनगर नगर क्षेत्र को पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है. यहां अब चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जायेगी. इनमें कई हाइटेक सीसीटीवी कैमरे भी इंस्टाल किये गए हैं. अब शहर के अंदर छोटी से छोटी मूवमेंट पर तीसरी आंख की नजर रहेगी. बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा का मुख्य पड़ाव श्रीनगर गढ़वाल ... Read more