Category: उत्तराखंड

उत्तराखंड: 30 मदरसों में तालीम ले रहे 750 हिंदू बच्चे, आखिर क्यों उठ रहे सवाल?

देहरादून. उत्तराखंड में मदरसों को लेकर छिड़ी बहस तेज हो गई है. हाल ही में बच्चों के साथ छेड़खानी करने समेत विभिन्न शिकायतों के कारण चर्चाओं में आए पांच मदरसों पर सरकार बुलडोजर चला चुकी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि अवैध मदरसों को बंद किया जाएगा, बावजूद इसके अभी भी सात सौ से अधिक मदरसे संचालित हो रहे हैं, जिनका रिकॉर्ड खुद मदरसा शिक्षा परिषद के पास भी नहीं है. इस बीच बड़ा खुलासा हुआ है कि नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में चल रहे तीस मदरसों में साढे सात सौ गैर मुस्लिम ... Read more

भारत का ‘बकिंघम पैलेस’, जानें नैनीताल के इस खूबसूरत भवन का रोचक इतिहास

तनुज पाण्डे/ नैनीताल.उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित राजभवन ब्रिटिश वास्तुकला की अद्भुत विरासत है. गौथिक शैली में बनी इस इमारत की खूबसूरती, परिवेश, हरियाली, शांत वादियां और पहाड़ों का ठंडा मौसम इसे देश के सर्वश्रेष्ठ राजभवनों में से एक बनाता है. चारों तरफ हरियाली और और कई तरह के पेड़ पौधों से घिरा नैनीताल का राजभवन बेहद खूबसूरत है, जो नैनीताल के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है. समुद्र तल से 6,785 फीट ऊंचाई पर स्थित इस राजभवन की नींव 27 अप्रैल 1897 को रखी गई थी, जो मार्च 1900 में बनकर तैयार हुआ. गौथिक शैली में बने इस ... Read more

…तो उत्तराखंड के 20 हजार से अधिक शिक्षक लोकसभा चुनाव में नहीं करेंगे वोटिंग! ये है वजह 

देहरादून. प्रमोशन, ट्रांसफर पॉलिसी में काउंसलिंग की व्यव्स्था समेत शिक्षक संघ की 35 मांग है. इसको लेकर संघ पिछले 1 महीने से आंदोलनरत है. अब 6 नवंबर को शिक्षा निदेशालय में तालाबंदी करने का भी ऐलान कर चुके हैं. पिछले एक महीने से कभी शिक्षा निदेशालय में प्रोटेस्ट तो कभी स्कूलों में काली पट्टी बांधकर स्टूडेन्ट्स को पढ़ा रहे टीचर्स अब लोकसभा चुनाव में वोट नहीं करने की बात कह रहे हैं. प्रदेश के राजकीय शिक्षक संघ ने यह फैसला लिया है. शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम सिंह चौहान का कहना है की कई दौर की मीटिंग हो चुकी है, ... Read more

दिल की धड़कन रुके तो CPR से बच सकती है जान, यहां 5 हजार लोगों को ट्रेनिंग दे चुके डॉक्टर

कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल.अचानक कार्डियक अरेस्ट के कारण बढ़ते मौत के मामलों को लेकर अब स्वास्थ्य महकमा भी गंभीर हो गया है. कार्डियक अरेस्ट को लेकर आम लोगों को जागरूक करने व सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) की जानकारी देने के लिए वृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में भी स्कूली छात्रों को सीपीआर संबधित जानकारी दी जा रही है. उत्तराखंड विषम भौगोलिक परिस्थिति वाला क्षेत्र है. यहां के दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध नहीं है. इलाज के लिए लोगों को कई किलोमीटर के चक्कर काटने पड़ते हैं. ऐसे में कई बार यहां ... Read more

इस शख्स के बिना अधूरी है पिथौरागढ़ की रामलीला, 25 सालों से कर रहे हैं तबला वादन

हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़.पहाड़ों में इन दोनों रामलीला का जोर है. रामलीला को सफल बनाने के लिए सभी लोग तन मन धन से अपना सहयोग करते हैं. पर्दे के आगे कलाकार अपना अभिनय दिखाकर जनता को मनोरंजन से तो जोड़ते ही हैं लेकिन असली भूमिका निभाते हैं पर्दे के पीछे रहने वाले लोग, जो इस पूरी रामलीला को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं. आज ऐसे ही शख्स के बारे में हम बात कर रहे हैं जिनके बिना रामलीला अधूरी ही लगती है और वो शख्स हैं संगीत के मास्टर भुवन पांडे. भुवन पांडे रामलीला में तबला वादक का काम ... Read more

किताबों से ही आता है ज्ञान! इसलिए मुफ्त बांटता हूं….देहरादून के लेखक की अनोखी पहल, ऐसे करें संपर्क

अरशद खान/देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के लेखक और शिक्षक राजीव मगन ठाकुर किताबों की अहमियत और उसके ज्ञान को बचाने के लिए विद्यार्थियों को मुफ्त किताबें बांट रहे हैं. इसी के साथ वह बच्चों को मुफ्त पढ़ाई भी कराते हैं. उनका उद्देश्य है कि आज के डिजिटल युग में किताबों का अस्तित्व खोना नहीं चाहिए. किताबें महंगी होती हैं और मोल लेनी पड़ती हैं. इसलिए ज्यादातर स्टूडेंट इंटरनेट का सहारा लेकर पढ़ाई करने की सोचते हैं. लेकिन उनका ज्ञान दुरुस्त किताबों से ही होता है, इसलिए वह बच्चों को मुफ्त किताबें देते हैं और जरूरत अनुसार उनकी मुफ्त पढ़ाई ... Read more

3 साल बाद दिखेगा बैकुंठ चतुर्दशी मेले का वैभव, इस तारीख से होगी शुरुआत

कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल.उत्तराखंड अपनी सांस्कृतिक धरोहरों के लिए जाना जाता है, यहां के स्थानीय मेलों में देवभूमि की संस्कृति देखने को मिलती है. नवरात्रों के बाद से ही गढ़वाल क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में मेलो का आयोजन होता है, इनमें से कई ऐसे पौराणिक मेले हैं जिन्हें वापस जीवंत करने का प्रयास किये जा रहे हैं. ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के लिए पूरे गढ़वाल क्षेत्र में पहचाने जाने वाला बैकुंठ चतुर्दशी मेले का खोया हुआ वैभव वापस लौटने वाला है. लम्बे समय के बाद इस वर्ष बैकुंठ चतुर्दशी मेला धूमधाम के साथ आयोजित किया जायेगा. मेले के आयोजन को ... Read more

MBPG College Election: कौन बनेगा छात्रसंघ अध्यक्ष… सूरज या संजय?

पवन सिंह कुंवर/ हल्द्वानी. MBPG कॉलेज उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल का सबसे बड़ा डिग्री कॉलेज है. कुमाऊं यूनिवर्सिटी ने छात्रसंघ चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है. नवंबर के पहले सप्ताह में छात्रसंघ चुनाव पूरा कर लिया जाएगा. एमबीपीजी कॉलेज प्रशासन ने चुनाव के लिए कमर कस ली है. 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और देर शाम नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. कुमाऊं का यह महाविद्यालय राजनीति में अपना भविष्य देखने वालों का स्कूल है, जहां से निकलकर नेता विधानसभा और लोकसभा की दहलीज तक पार करते हैं. कॉलेज में चुनावी रंग अब तेजी से दिखने लगा है. सभी ... Read more

Breaking News: स्‍कूल बस-वैन की टक्‍कर में 4 बच्‍चों समेत 5 की मौत | Badaun Accident | Uttar Pradesh

October 30, 2023, 12:27 IST News18 UP Uttarakhand Breaking News: स्‍कूल बस-वैन की टक्‍कर में 4 बच्‍चों समेत 5 की मौत | Badaun Accident | Uttar PradeshBreaking News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां सोमवार सुबह स्कूल बस और स्कूल वैन की जोरदार टक्कर हो गई. दुर्घटना में 4 बच्चों और वैन ड्राइवर समेत 5 की मौत हो गई है.

कामकाजी महिलाओं के बच्चों के लिए फ्री वात्सल्य डे केयर सेंटर, मिलता है मां जैसा दुलार

हिना आज़मी/देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में वह कामकाजी महिलाएं जिनके घर में उनके छोटे बच्चों को संभालने के लिए कोई नहीं होता है, उनके लिए देहरादून के सर्वे चौक पर वात्सल्य डे केयर सेंटर स्थित है जहां 6 साल तक कि उम्र के बच्चों को रखा जाता है. यहां बच्चों के खेलने के लिए खिलौने ,झूले और सोने के लिए बेड भी लगाए गए हैं तो वही बच्चों के खाने के लिए भी कुछ ना कुछ बना कर दिया जाता है. वात्सल्य डे केयर सेंटर की एचओडी रिद्धि भारद्वाज ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए कहा कि ऐसी ... Read more