Category: उत्तराखंड

इन स्कूलों से पढ़कर कोई PM बना तो कोई एक्टर, बड़े मशहूर हैं देहरादून ये स्कूल

01 भारत के बेस्ट बोर्डिंग में दूसरा स्थान हासिल करने वाला देहरादून का दून स्कूल है. यह एक बॉयज स्कूल है जहां सिर्फ लड़कों को पढ़ाया जाता है. इसकी स्थापना 1935 में की गई थी. जिसका कैंपस 72 एकड़ जमीन पर फैला हुआ है. इस स्कूल में एडमिशन पाना आसान नहीं है. इस स्कूल से पढ़ने वाले प्रसिद्ध लोगों की सूची में- राजीव गांधी, राहुल गांधी, करण थापर, प्रणय रॉय, शिवेंद्र मोहन सिंह जैसे लोग शामिल हैं. एडमिशन के लिए स्कूल की ऑफिशल वेबसाइट http://www.doonschool.com पर संपर्क किया जा सकता है.

आपदाग्रस्त लोगों की मदद के लिए युवाओं ने मिलकर बनाया LDRF ग्रुप, जानें कैसे काम करता है यह संगठन?

सोनिया मिश्रा/चमोली.उत्तराखंड के लोगों का आपदाओं से चोली दामन का साथ है. जहां एक ओर यहां के मैदानी इलाकों में लगातार जल भराव की समस्या देखी जाती है. वहीं पहाड़ी जिलों में भूकंप, भूस्खलन, दवाग्नि, भू-क्षरण, भू-धंसाव जैसी कई प्राकृतिक आपदाओं से यहां के लोग जूझते रहते हैं. जिससे बड़ी मात्रा में जान-माल की हानि होती है. इसका जीता जागता उदाहरण 2013 की केदारनाथ आपदा है. सिर्फ इतना ही नहीं इसी तरह की कई आपदाओं के लिए पहाड़ पूरी देश दुनिया में कुख्यात हैं. प्राकृतिक आपदाओं की समस्या को देखते हुए चमोली जिले के युवाओं ने मिलकर एक संगठन का ... Read more

कभी होता था नशेड़ियों का जमावड़ा…आज चलती है संगीत की क्लास, जानें इस वीरान पहाड़ की कहानी

तनुज पांडे/ नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित प्रतिष्ठित सेंट जोसेफ कॉलेज के बच्चों और कर्मचारियों की मेहनत रंग लाई है. सालों से स्कूल के पीछे वीरान पड़ी पहाड़ी को संवार कर सुंदर इको गार्डन बनाया गया है. स्कूल के प्रिंसिपल ब्रदर हेक्टर पिंटो ने बताया कि गार्डन को बनाने के लिए विद्यालय के पुराने सामान का प्रयोग किया गया है. जिसमें स्कूल के छात्रावास के पुराने बेड के फ्रेम का उपयोग पार्क की रेलिंग बनाने, पुराने रेफ्रिजरेटर को मछलीघर की तरह उपयोग किया गया है और पुराने पॉली हाउस के सामान का उपयोग कर म्यूजिक रूम में बदला गया ... Read more

नैनीताल आ रहे हैं? जरूर चखें इस रेस्टोरेंट की लाजवाब ‘बन टिक्की’ का स्वाद, हो जाएंगे दीवाने

तनुज पाण्डे/नैनीताल. नैनीताल उत्तराखंड के लोकप्रिय शहरों में से एक है, जो पूरे साल पर्यटकों से गुलजार रहता है. जितना प्रसिद्ध नैनीताल अपनी खूबसूरती के लिए है, उतना ही प्रसिद्ध यहां मिलने वाले विभिन्न प्रकार के स्थानीय व्यंजनों के लिए भी है. फिर चाहें यहां के मोमो हो या फिर यहां की जलेबी, इन सभी व्यंजनों का स्वाद लोगों को अपनी ओर खींच ही लाता है. वहीं नैनीताल के तल्लीताल बाजार स्थित नीरूज रेस्टोरेंट की बन टिक्की का स्वाद पर्यटकों और स्थानीय लोगों को काफी पसंद आता है. स्थानीय निवासी मुकुल बताते हैं कि वह कई सालों से यहां बन टिक्की ... Read more

डिजिटल युग में पहाड़ों में घोड़ा लाइब्रेरी का क्रेज! जून 2023 से जारी है प्रयोग

पवन सिंह कुंवर/हल्द्वानी. क्या आपने कभी चलती फिरती लाइब्रेरी देखी है? कुछ युवाओं ने मिलकर ऐसा मुमकिन कर डाला है. चलिए आज आपको हम बताते हैं कि युवाओं ने यह चलती फिरती लाइब्रेरी कैसे शुरू की और इस लाइब्रेरी का नाम उन्होंने घोड़ा लाइब्रेरी क्यों रखा है ? उत्तराखंड के नैनीताल में अनोखी और खास लाइब्रेरी फेमस हो रही है. न तो इसकी कोई बिल्डिंग है न ही किसी स्कूल में ये लाइब्रेरी है. इतना ही नहीं लाइब्रेरी कहीं भी आ जा सकती है. दरअसल ये चलता फिरता पुस्तकालय घोड़े की पीठ पर है. घोड़े पर किताब लादकर बच्चों तक ... Read more

यहां जन्माष्टमी पर आधी रात को लगाया जाता है भगवान श्री कृष्ण को छप्पन भोग 

हिमांशु नायक/गुरुग्राम.साइबर सिटी गुरुग्राम के इस्कॉन सेक्टर 45 के श्री राधा गोपीनाथ मंदिर में आज कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के लिए तैयारी जोरों पर चल रहा है. हर साल की भांति इस साल भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाएगा. इस अवसर पर इस्कॉन सेक्टर 45 मंदिर में भजन कीर्तन और मनमोहक झांकियां के लिए मंदिर को सजाया जा रहा हैं. जन्माष्टमी के अवसर पर “इस साल एक दिवसीय कार्यक्रम भी मनाया जाएगा. आधी रात को मंगल आरती, भोग आरती, कलश अभिषेक और महाभिषेक के साथ उत्सव शुरू होगा. मंदिर प्रबंधन कमेटी ने बताया कि “हमने भारी सुरक्षा ... Read more

Janmashtami 2023: श्रीनगर गढ़वाल में जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्णा बने नन्हें बच्चे

कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. सांस्कृतिक धरोहरों को संभाले गढ़वाल क्षेत्र की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले श्रीनगर गढ़वाल में बड़े ही धूम-धाम से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. शायद ही ऐसा कोई त्यौहार हो, जिसे यहां हर्षों उल्लास के साथ न मनाया जाए. जनमाष्टमी से पहले श्रीनगर गढ़वाल में जन्माष्टमी की धूम देखने को मिल रही है, जहां बाजार सज चुके हैं. तो वहीं कृष्ण के पोशाक की बिक्री भी शुरू हो गई है. स्कूलों में जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. जहां छोटे-छोटे बच्चे कृष्ण की वेशभूषा में सजे हुए दिख रहे हैं तो वहीं ... Read more

‘MBA PIZZA WALA’ पर दून वासियों को मिल रहा बंपर बाय-वन, गेट-वन फ्री का ऑफर

अरशद खान/देहरादून : राजधानी देहरादून में स्थित ‘एम.बी.ए पिज्जा वाला’ दून वासियों को कमाल के ऑफर दे रहा है. वो भी एक-दो दिन नहीं बल्कि हफ्ते में पूरे 6 दिन यह ऑफर दिया जा रहा है. हम सभी ने एम.बी.ए ‘चाय वाला’ तो सुना ही था लेकिन देहरादून में एम.बी.ए ‘पिज्जा वाला’ वाला भी किसी से कम नहीं है. पिज्जा लवर्स के लिए यह एक वन स्टॉप सॉल्यूशन है. यहां पर आपको वेज और नॉनवेज दोनों प्रकार के पिज्जा मिलेंगे. वेज में इनके पास 9 प्रकार के पिज्जा मौजूद है और नॉनवेज में 5 वेरायटियां कस्टमर को सर्व की जा ... Read more

PM मोदी से मिलेंगे देवप्रयाग विधानसभा के छात्र, वंदे भारत ट्रेन से 25 सितंबर को जाएंगे दिल्ली

कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. अपनी अनोखी पहल के लिए सुर्खियों में रहने वाले उत्तराखंड के देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी इस वर्ष भी विधानसभा के हाई स्कूल टॉपर छात्रों को भारत भ्रमण करेंगे. 24 सितंबर से होने वाले भारत दर्शन कार्यक्रम के लिए इस बार विधानसभा के 90 छात्रों का चयन किया गया है. यह सभी छात्र देवप्रयाग विधानसभा के सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत छात्र हैं. इन्होंने दसवीं की परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त किये हैं. बता दें कि, विधायक विनोद कंडारी ने वर्ष 2019 में भारत दर्शन कार्यक्रम की शुरुआत की थी. इस दौरान उनकी इस पहल को काफी सराहा ... Read more

ITI करने में छात्रों की रुचि हुई कम, उत्तराखंड में 52 कॉलेज पर लटके ताले

पवन सिंह कुंवर/हल्द्वानी. ITI करने में छात्रों की रुचि अब लगातार कम दिख रही है. उत्तराखंड के आईटीआई कॉलेज में छात्रों की संख्या का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है. जिस वजह से उत्तराखंड के 52 आईटीआई कॉलेज में ताले लटके हुए हैं, प्रदेश के युवाओं को कौशल बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार लगातार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था यानी ITI कॉलेज खोल युवाओं को कौशल बनाने की कोशिश कर रही है. लेकिन सिस्टम की बेरुखी और संसाधनों के अभाव के चलते प्रदेश में संचालित 52 आईटीआई कॉलेज में ताले लटक चुके हैं. प्रदेश के सभी युवा आईटीआई करने में अपनी ... Read more