Category: राजस्थान
आप पार्टी को खत्म करना चाहते है मोदी, भाजपा ने शुरू किया ऑपरेशन झाड़ू : केजरीवाल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए उनकी पार्टी चुनौती बन सकती है। इसलिए वह आप को खत्म करना चाहते हैं। केजरीवाल ने पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय तक मार्च निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के भारी सुरक्षा बंदोबस्त की वजह से वह आप मुख्यालय से आगे नहीं बढ़ पाए। उन्होंने मार्च निकालने से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी और भाजपा ने आम आदमी पार्टी को कुचलने के लिए ऑपरेशन झाड़ू शुरू ... Read more
ग्रेजुएशन के 4 साल बाद भी डिग्री के लिए भटक रहे छात्र
कोटा। कोटा यूनिवर्सिटी की लापरवाही के भंवर में हजारों विद्यार्थी ऐसे फंसे की उन्हें सब काम छोड़ तपती दोपहरी में चक्कर काटने को मजबूर हो गए। कभी कॉलेज तो कभी विश्वविद्यालय का रास्ता नाप रहे हैं। हालात यह हैं, ग्रेज्यूएशन व पोस्ट ग्रेज्यूएशन पूरी करने के 4 साल बाद भी उन्हें डिग्री नहीं मिली। अफसरों की लेटलतीफी का आलम यह है, आगामी 2 जुलाई को दीक्षांत समारोह है, लेकिन कॉलेजों को वर्ष 2019 की डिग्रियां बांटी जा रही हैं। जबकि, अभी तक संभाग के अधिकतर कॉलेजों में वर्ष 2020 की डिग्रियां तक नहीं पहुंची। जिसकी वजह से उनकी नौकरी व ... Read more
अमेरिका में विकराल तूफान की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत, पेड़ उखड़े
ह्यूस्टन। अमेरिका में टेक्सास प्रांत के सबसे बड़े शहर ह्यूस्टन में विकराल तूफान की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई। प्रांतीय प्रशासन के मुताबिक हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि लोगों की मौत कैसे हुई। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शहर में देर रात करीब नौ बजे आये तूफान से कई क्षेत्रों में पेड़ उखड़ गये और बिजली की लाइनें टूट गयीं। टेक्सास के सबसे बड़े स्कूल जिले ह्यूस्टन आईएसडी ने तूफान से हुई क्षति और बिजली कटौती के कारण सभी कक्षाएं रद्द कर दीं। एक अमेरिकी इलेक्ट्रिक और प्राकृतिक गैस उपयोगिता, सेंटरप्वाइंट ने ... Read more
India's Best Dancer Audition : नई दिल्ली में कल होगा शो का ऑडिशन
मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के होमग्रोन डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4 का ऑडिशन दिल्ली में 18 मई को होगा। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन डांस रियलिटी शो, इंडियाज बेस्ट डांसर अपने चौथे सीजन के साथ वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है। शो के निर्माता 18 मई को भारत की राजधानी दिल्ली में इंडियाज बेस्ट डांसरकी तलाश शुरू करेंगे। 18 मई 2024 को सेंट्रल एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल, नई दिल्ली मेंइंडियाज बेस्ट डांसरके लिए ऑडिशन होगा। जाने-माने कोरियोग्राफऱ, पुनीत जे पाठक, इंडियाज बेस्ट डांसर – सीजन 3 की पूर्व-प्रतियोगी हंसवी टोंक के साथ, शहर के युवा डांस प्रेमियों को ... Read more
राममंदिर पर बुलडोजर चलवा देगी कांग्रेस : मोदी
बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि अगर कांग्रेस आई तो राममंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदल देगी और राममंदिर पर बुलडोजर चलवा देगी। जैदपुर मार्ग के समीप विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये प्रधानमंत्री ने इंडिया गठबंधन को नसीहत भी दी कि उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ट्यूशन लेना चाहिए कि कहां बुलडोजर चलाना है और कहां नहीं। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि आपके एक वोट की ताकत ने 500 साल के इंतजार को खत्म करके भव्य राममंदिर में श्रीरामलला को विराजमान कराया। ... Read more
पैरेन्ट्स की छोटी सी लापरवाही बच्चे पर पड़ सकती है भारी
कोटा। इटावा में बुधवार को ही माता पिता की थोड़ी सी लापरवाही से एक मासूम बच्ची कार में दम घुटने से मर गई। वह कब कार में जा बैठी माता पिता को पता ही नहीं चला। इस बीच पीछे से कार लॉक हो गई और दम घुटने से बच्ची की जान चली गई। इसी तरह कोटा रेलवे स्टेशन से अपहरण हुए बच्चे के साथ भी पिता की छोटी सी गलती ने उस नन्ही जान को जोखिम में डाल दिया। ऐसी अनगितन घटनाएं प्रतिदिन होती जिससे बचपन असुरक्षित हो रहा है। हर साल, 2 लाख से अधिक बच्चों का परिवार के ... Read more
निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक, अभिभावक बाजार से भी खरीद सकेंगे किताबें
जयपुर। प्रदेश में संचालित हो रहे प्राइवेट स्कूलों को लेकर शिक्षा विभाग ने नए दिशा-निर्देश जारी की है। इसमें किताबों, यूनिफॉर्म और फीस बढ़ोतरी को लेकर नियम तय किए गए हैं। पेरेंट्स अब स्कूल के अलावा बाजार से भी यूनिफॉर्म और किताबें खरीद सकेंगे। वहीं, प्राइवेट स्कूल की मनमानी को देखते हुए जारी की गई 10 सूत्री यह दिशा-निर्देश करीब 40 हजार प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगी। इन नियमों का पालन नहीं करने पर स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग ने निर्देशों की पालना को लेकर सभी अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। सभी जिला शिक्षा अधिकारी निजी ... Read more
फर्जी एनओसी से ऑर्गन ट्रांसप्लांट प्रकरणः आज या कल में मंत्री को सौपेंगे जांच रिपोर्ट, फिर शुरू होगा बड़ा एक्शन
जयपुर। प्रदेश में फर्जी एनओसी व ऑर्गन ट्रांसप्लांट ह्यूमन ऑर्गन एक्ट के खिलाफ ऑर्गन ट्रांसप्लांट के मामले में चिकित्सा शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट लगभग तैयार हो गई है। जानकारी के अनुसार चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त इकबाल खान और समुचित प्राधिकारी डॉ. रश्मि इसे आजकल में कभी भी चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर को सौंपेंगे। जानकारी के अनुसार रिपोर्ट में फर्जी एनओसी से हुए ऑर्गन ट्रांसप्लांट में हुई अनियमितताएं, उसकी मोनिटरिंग में रही कमियों, अस्पतालों को एनओसी देने में बरती गई लापरवाही, ऑर्गन ट्रांसप्लांट की एनओसी देने में पारदर्शिता लाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों, सुझावों इत्यादि को ... Read more
Delhi Hospital Bomb Threat : अस्पतालों को कॉल कर फिर बम से उड़ाने की धमकी
नई दिल्ली। दिल्ली के अस्पतालों को फिर बम से उड़ाने की धमकी भरे कॉल आए है। इस बार इस लिस्ट में दिल्ली के बड़े अस्पताल गुरू तेग बहादूर अस्पताल, जेटीबी अस्पताल, दीप चंद बंधु अस्पताल, दादा देव अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल समेत कई नाम शामिल है। धमकी भरे कॉल और मेल आने के बाद इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। पुलिस को सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी दिल्ली में 200 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने के धमकी भरे मेल आए थे। और जयपुर ... Read more
लोकसभा चुनाव के बाद राजस्थान में दिल्ली से आएंगी नई पर्ची: डोटासरा
जयपुर। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर फिर निशाना साधते हुए दावा किया है कि राजस्थान में भाजपा का एक भी प्रत्याशी 5 लाख के अंतर से नहीं जीतेगा। लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली से नई पर्ची आएंगी। डोटासरा ने एक्स पर जारी वीडियो में कहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने हर भाषण में दावा कर रहे हैं कि राजस्थान की सभी 25 सीटें भाजपा पांच लाख वोट के अंतर से जीतेगी, लेकिन मेरा दावा है कि इनका एक भी प्रत्याशी पांच लाख वोट के अंतर से नहीं जीत पाएगा। लोकसभा चुनाव के परिणाम का असर राजस्थान ... Read more