Category: राजस्थान
पोशाक को लेकर असमंजस, गरिमा कैसे पूर्ण करें शिक्षक
कोटा। राज्य सरकार की ओर से मार्च के अंतिम सप्ताह में सरकारी दफ्तरों में कार्यालय समय के दौरान जिंस पैंट, टी शर्ट, कलरफुल और अमर्यादित कपड़े पहनकर आने पर रोक लगा दी थी। वहीं शिक्षा विभाग की ओर से 25 अप्रैल को इसके संदर्भ में एक और आदेश जारी किया गया था। जिसमें अधिकारियों ने किसी भी प्रकार के संभावित विवाद से बचने के लिए जिंस पैंट, टी शर्ट जैसे ड्रेस को आदेश से हटाकर उसकी जगह गरिमापूर्ण गणवेश शब्द का उपयोग किया था। ऐसे में विभाग की ओर से गरिमापूर्ण गणवेश का उपयोग तो कर दिया गया, लेकिन गणवेश ... Read more
अब के समय बेहतर शिक्षा की है जरुरत : धनखड़
जयपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जगतपुरा स्थित द कुलिश स्कूल का उद्घाटन किया। इससे पहले उपराष्ट्रपति ने स्कूल परिसर का भ्रमण भी किया और मूर्ति का अनावरण भी किया। समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि अब के समय बेहतर शिक्षा की जरुरत है, जिससे की पढ़ाई के साथ ही युवाओं को रोजगार मिल सके। स्कूल में फिलहाल चौथी कक्षा तक प्रवेश जा रहे हैं, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों पाठ्यक्रम शामिल हैं। यहां शिक्षा केवल एक प्रक्रिया से नहीं होगी, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी के लिए शिक्षा, एकता और असीमित क्षमता का उत्सव होगा। स्कूल में ... Read more
प्रदेश के 33 हजार से ज्यादा प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन की पहल
जयपुर। अगर आप अपने बच्चे को निजी स्कूल में बिल्कुल फ्री शिक्षा दिलवाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। शिक्षा विभाग ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत राजस्थान के 33 हजार से ज्यादा निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए बच्चों के आवेदन मांग रखे हैं, जिसके लिए 29 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस अधिनियम के तहत जो अभिभावक पात्रता रखते हैं वो राजस्थान शिक्षा विभाग की आरटीई की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ढाई लाख रुपए सालाना आय वाले इस अधिनियम के तहत अपने बच्चों को निजी शिक्षण संस्थानों में नि:शुल्क पढ़ाने ... Read more
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
जयपुर। प्रदेश भर में संचालित बाल वाहिनी अब और अधिक सुरक्षित होगी। इसके लिए परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने तैयारी कर ली है।प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए परिवहन विभाग की ओर से बाल वाहिनियों के लिए नियम तैयार किए जा रहे है। इसके तहत बाल वाहिनियों में स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए कवायद की जा रही है। परिवहन आयुक्त डॉ मनीषा अरोड़ा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए नियम बनाए जा रहे है। परिवहन विभाग जल्द नए मानक जारी करेगा। इसके बाद स्कूली बच्चों का सुगम और सुरक्षित सफर होगा। पिछले दिनों ... Read more
देश में चुनावी नवाचार एवं मतदान प्रतिशत
देश में लोकसभा 2024 के लिए 543 सीटों में से प्रथम चरण में लगभग 102 सीटों के लिए मतदान सम्पन्न हो चुका है, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि मतदान का प्रतिशत पूर्व लोकसभा चुनाव 2019 की तुलना में लगभग 6 प्रतिशत कम हुआ है। प्रथम चरण में 64 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि लोकसभा 2019 में यह प्रतिशत 70 था। राज्यों में त्रिपुरा में सर्वाधिक 80 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि बिहार में सबसे कम 48 प्रतिशत मतदान हुआ है। बहुत से राज्यों में मतदान प्रतिशत 50 प्रतिशत के समक्ष रहा है। राजस्थान में भी प्रथम चरण में लोकसभा ... Read more
आजादी के 74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे ग्रामीण
सांगोद। देश एक ओर जहां आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, वहीं दूसरी ओर हजारों गांवों को अभी तक बुनियादी सुविधाओं का इंतजार है। कई गांवों में आज भी जहां लोग पीने के पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे हैं, वहीं चिकित्सा सुविधाएं और पक्की सड़क तो आज भी ग्रामीणों के लिए किसी सपने से कम नहीं है। ऐसा ही एक गांव है सांगोद उपखंड का खजूरी ओदपुर जिसमें आज भी लोगों को पक्की सड़क का इंतजार है। इस गांव के ग्रामीण आज भी धूल भरी कच्ची सड़क से आवागमन करने को मजबूर हैं। वहीं बारिश ... Read more
अवैध ऑर्गन ट्रांसप्लांट रोकने के लिए हाईटेक बनेगा सिस्टम
जयपुर। राजस्थान में ऑर्गन ट्रांसप्लांट में फर्जीवाड़े और ऑर्गन की अवैध खरीद बेचान को रोकने के लिए हेल्थ विभाग और मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट मिलकर एक ऐसा हाईटेक सिस्टम विकसित करने जा रहा है जिसमे अवैध ऑर्गन ट्रांसप्लांट की संभावनाओं को रोका जा सके। इस के ऑनलाइन हाईटेक सिस्टम बनाए का काम शुरू हो गया है। विभाग की अतरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह इसमें खुद बड़े फैसले कर रही है। ऑनलाइन सिस्टम में डोनर और रिसीवर की आईडी, उनकी पहचान और रिलेशन आदि का पूरा ब्योरा अपलोड होगा ताकि डोनर और रिसीवर की पहचान की जा सके। ओरेगन ट्रांसप्लांट की सारी ... Read more
लेजर प्रपल्शन बना रहा चीन, समुद्र में गायब हो जाएंगी ड्रैगन की सबमरीन
बीजिंग। चीनी वैज्ञानिक अगली पीढ़ी की परमाणु पनडुब्बियों के लिए लेजर प्रपल्शन विकसित कर रहे हैं। इससे चीनी पनडुब्बियां समुद्र में बिलकुल शांत हो जाएंगी। ऐसे में चीनी पनडुब्बियों की खोज करना मुश्किल हो जाएगा। चीनी वैज्ञानिकों ने कहा कि उन्होंने लेजर प्रोपेलर की दक्षता में उल्लेखनीय सुधार करने का एक तरीका ढूंढ लिया है जो एक दिन पानी के नीचे के जहाजों को चला सकता है। शोधकर्ताओं ने कहा कि नई तकनीक पनडुब्बी के ऑप्टिकल फाइबर की कोटिंग के माध्यम से उत्सर्जित 2 मेगावाट लेजर शक्ति का उपयोग करके लगभग 70,000 न्यूटन का जोर पैदा कर सकती है। यह ... Read more
विज्ञान संकाय ही नही, विद्यार्थियों के डॉक्टर बनने का सपना कैसे होगा साकार
पेच की बावड़ी । पेच की बावड़ी का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बूंदी जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर ग्रामीण अंचल का विद्यालय हैं। यह विद्यालय उच्च माध्यमिक स्तर का आज से लगभग 30 वर्ष पूर्व क्रमोनत किया गया था। यहां पर वर्तमान में 500 से अधिक गरीब,किसान ,मजदूर के बालक बालिकाएं अध्ययन करते हैं । लेकिन यहां पर केवल कला वर्ग के विषय संचालित है जिससे यहां के बालक बालिकाएं जो विज्ञान वर्ग पढ़ना चाहते हैं। उनका डॉक्टर, इंजीनियर बनने के सपने अधूरे ही रह जाते हैं क्योंकि इस विद्यालय में विज्ञान संकाय संचालित नहीं है। जबकि ग्राम ... Read more
मणिपुर में 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान जारी, मतदाताओं को धमकाने, ईवीएम को नष्ट करने तथा गोलीबारी के बाद भड़की थी हिंसा
इंफाल। मणिपुर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान की प्रक्रिया के दौरान उपद्रवियों द्वारा मतदाताओं को धमकाने, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों(ईवीएम) को नष्ट करने तथा गोलीबारी के बाद भड़की हिंसा के बाद इनर मणिपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत 11 मतदान केंद्रों पर सोमवार को पुनर्मतदान कराए जा रहे हैं। प्रदेश चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक खुरई विधानसभा क्षेत्र में मोइरंगकम्पु साजेब अपर प्राइमरी स्कूल और एस. इबोबी प्राइमरी स्कूल (ईस्ट विंग), क्षेत्रीगाओ में 04, उरीपोक में 03 तथा थोंगजू और कोनथौजम 01-01 बूथ में अतिरिक्त बलों की उपस्थिति के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह ... Read more