Category: राजस्थान
कलराज मिश्र ने समारोह में फहराया झंडा, परेड का किया निरीक्षण
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित भव्य राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने इसके बाद परेड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष प्रो. वासुदेव देवनानी और अन्य लोग भी समारोह में उपस्थित रहे। उल्लास, उमंग और उत्साह से मनाए गए गणतंत्र दिवस पर्व में समारोह स्थल पर पुलिस आयुक्तालय जयपुर, जीआरपी, राजस्थान कारागार विभाग, पंजाब पुलिस, एसडीआआरएफ, तीसरी बटालियनआरएसी, बॉर्डर होमगार्ड, अरबन होमगार्ड, एनसीसी आर्मी, एयरविंग और नेवल विंग, स्काउट एवं गाइड, एमजीडी स्कूल आदि की टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। परेड का नेतृत्व भारतीय ... Read more
गाजा में संरा प्रशिक्षण केंद्र पर हमला, 9 लोगों की मौत
यूनिस। गाजा के प्रमुख दक्षिणी शहर खान यूनिस में संयुक्त राष्ट्र प्रशिक्षण केंद्र पर हमला किया गया और आग लगा दी गई, जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। गाजा में नियर ईस्ट (यूएनआरडब्ल्यूए) में फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी के निदेशक थॉमस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि दो टैंक राउंड ने उस इमारत पर हमला किया, जिसमें 800 लोगों को आश्रय दिया गया था, जिसमें कम से कम नौ लोग मारे गए और 75 अन्य घायल ... Read more
प्रदेश के स्कूलों में तंबाकू नियंत्रण पर शिक्षा विभाग सख्त, अब बनाई कमेटी
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। प्रदेश के स्कूलों में तंबाकू नियंत्रण को लेकर शिक्षा विभाग सख्त है। जो इसकी पालना नहीं करेगा उस पर विभाग कार्रवाई करेगा। अभिभावक संघ बोल रहे है कि विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहे और तंबाकू नियंत्रण की कमेटी में बिना अभिभावकों के कैसे बेहतर काम हो सकता है। दरअसल विद्यार्थियों के किए जा रहे तंबाकू सेवन पर नियंत्रण को लेकर शिक्षा विभाग ने यह कवायद की है और प्रदेश के 70 हजार स्कूलों में तंबाकू नियंत्रण कमेटी गठित करने की घोषणा की है। इस पर संयुक्त अभिभावक संघ ने कहा कि विभाग जिम्मेदारियों से ... Read more
30 यूनिवर्सिटीज के प्रतिनिधियों ने की कैरियर काउंसलिंग
जयपुर। ग्रेजुएशन के बाद कौन सा कोर्स करना फायदेमंद साबित हो सकता है, देशभर में मौजूद कई बिजनेस स्कूल्स में से कैसे सर्वश्रेष्ठ इंस्टीट्यूट का चयन किया जाएगा। स्टूडेंट्स को कुछ ऐसे ही सवालों का जवाब मिला ‘मैनेजमेंट फेस्ट-2024‘ में, होटल रॉयल ऑर्किड में आज आयोजित इस फेस्ट में शहर के स्टूडेंट्स ने विजिट की और विशेषज्ञों से काउंसलिंग कर मैनेजमेंट एजुकेशन से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। हाइटेक सर्विसेज एंड सॉल्यूशंस की ओर से आयोजित इस फेस्ट में स्टूडेंट्स को विभिन्न राज्यों की 30 प्रमुख यूनिवर्सिटीज के प्रतिनिधियों की कैरियर काउंसलिंग का लाभ प्राप्त हुआ। हाइटेक सर्विसेज एंड ... Read more
अब सरकारी स्कूलों में होगा सूर्य नमस्कार
नवज्योति/कोटा। प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों में अब सूर्य नमस्कार अनिवार्य कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षा विभाग को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद से ही विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार करवाया जा रहा है। आदेश जनवरी के प्रथम सप्ताह में ही जारी कर दिए थे लेकिन घोषणा सोमवार को की। मंत्री दिलावर ने कहा, स्कूलों में विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ संस्कार मिले। उन्होंने कहा कि आगामी 15 व 16 फरवरी को सूर्य सप्तमी है। इस दिन को बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। इसमें भामाशाह एवं ... Read more
न्यू कोचिंग पॉलिसी से शिक्षा में आएंगे सुधार!
हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने कोचिंग संस्थानों के लिए नए दिशा-निर्देशों की घोषणा की है, जो बहुत ही स्वागत योग्य कदम है। वास्तव में शिक्षा मंत्रालय द्वारा ये कदम कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के लिए दिशा-निर्देश एक कानूनी ढांचे (लीगल फ्रे मवर्क) की आवश्यकता को पूरा करने के साथ-साथ ही बेतरतीब तरीके से निजी कोचिंग संस्थानों की बढ़ोतरी को रोकने के लिए उठाए गए हैं। सच तो यह है कि आज पढ़ाई के तनाव में छात्रों की आत्महत्याओं के मामले देश में लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं और पैरेंट्स के द्वारा कोचिंग संचालकों की मनमानी की ... Read more
ओपीएस बंद नहीं होगी : दिलावर
नवज्योति/जोधपुर। यहां आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के समापन समारोह में शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने कहा कि राजस्थान के शिक्षकों को दी जा रही पुरानी पेंशन व्यवस्था को बंद नहीं किया जाएगा। बाद में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले सरकार में नियुक्त सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी आज से ही अपनी सेवाएं समाप्त समझें। रिलीव नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा, निजी स्वार्थ के लिए पिछली सरकार ने कई अधिकारियों सेवा विस्तार किया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा, शिक्षाविद् अधिकारियों व निजी बड़ी संस्थाओं से विचार करेंगे और कैसे नई ... Read more
प्रदेश के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के हितों के लिए 55 से अधिक सरकारी संगठन कर रहे काम
नवज्योति, जयपुर। प्रदेश में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के हितों के लिए 55 से अधिक सरकारी संगठन काम कर रहे है। इस दौरान शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर संगठन मांग उठाते है और उनको पूरा करवाने के लिए राज्य सरकार तथा शिक्षा विभाग से लड़ाई लड़ रहे है। संगठन सरकार के खिलाफ ज्ञापन देने के साथ ही धरना-प्रदर्शन भी कर रहे है। साथ ही शिक्षक संगठन सरकारी विद्यालयों में सुधार के लिए और बेहतर पढ़ाई के लिए भी काम करते है। इन सभी संगठनों को सरकार का शिक्षा विभाग मान्यता देता है। प्रदेशभर में राज्य स्तरीय शैक्षणिक सम्मेलन शुक्रवार ... Read more
आखिर विदेशी सैलानियों को क्यों नहीं आकर्षित कर पा रही कोटा नगरी
कोटा। कोटा शहर आज पर्यटन की दृष्टि से बहुत समृद्ध हैं। विदेशी पर्यटकों के आकर्षण के लिए कोटा शहर में वह सब कुछ है जो पूरे प्रदेश में कहीं नहीं हैं। लेकिन उसके बाद भी कोटा को देश विदेश में पर्यटन के मानचित्र पर उभारने के प्रयासों के लिए जो प्रयास किए जाने चाहिए वैसे अब तक नहीं किए गए। यहीं कारण है कि विदेशी पर्यटक कोटा के समीप बूंदी देखने तो आते हैं किन्तु कोटा नहीं आते। कुछ विदेशी पर्यटक अगर कोटा आते हैं तो वह निजी ट्रैवल कंपनियों व टूर ऑपरेटर्स की मेहनत का नतीजा है। कोटा में ... Read more
चीन में स्कूल के एक छात्रावास में लगी आग, 13 लोगों की मौत
बीजिंग। चीन के हेनान प्रांत के नानयांग शहर के फैंगचेंग काउंटी में एक स्कूल छात्रावास में आग लगने से 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। स्थानीय अधिकारियों ने सुबह यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रात 11 बजे स्थानीय अग्निशमन विभाग को दुशु टाउन के यानशानपु गांव में यिंगकाई स्कूल के छात्रावास में आग लगने की सूचना मिली। बचावकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और 11:38 बजे आग बुझा दी गई। एक व्यक्ति घायल हो गया और फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है। स्थानीय अधिकारियों ने आग लगने ... Read more