Category: राजस्थान
विधानसभा का सत्र शुरू, कलराज मिश्र के अभिभाषण में दिखा भजनलाल सरकार का विजन
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र के अभिभाषण के साथ ही 16वीं विधानसभा का सत्र शुरू हुआ। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार के विजन और प्राथमिकताओं का उल्लेख करते हुए पूर्ववर्ती सरकार के काम पर भी कई सवाल उठाए। राज्यपाल के अभी भाषण के दौरान ही रालोपा विधायक हनुमान बेनीवाल ने आरपीएससी को भंग करने की मांग करते हुए हंगामा किया। सदन की कार्रवाई शुरू होते ही राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि पूर्ववर्ती सरकार की नीतियों के चलते प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर रहा। चुनावी वैतरणी पार करने के लिए बिना वित्तीय प्रबंधन बनाई योजनाओं की समीक्षा ... Read more
जयपुर के होटल में घुसा तेंदुआ, जान बचाने के लिए भागे लोग
जयपुर। कानोता कैसल होटल में लेपर्ड घुसने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही होटल में मौजूद लोग जान बचाने के लिए बाहर भाग गए।होटल स्टाफ़ से मिली जानकारी के अनुसार सुबह क़रीब 9 बजकर 50 मिनट पर लेपर्ड होटल स्टाफ के कमरे में घुसा था। उस कमरे में रहने वाला कर्मचारी अपने बेटे को स्कूल छोड़ने गया था जिसके चलते किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं होटल में मौजूद कर्मचारियों ने लेपर्ड को देखते ही सूझबूझ से काम लिया और कमरे को बंद कर दिया। इसके बाद वन विभाग को मामले की सूचना दी गई। विभाग की ... Read more
केन्द्र में जाट आरक्षण की मांग को लेकर महापड़ाव शुरू
भरतपुर। केंद्र में भरतपुर-धौलपुर के जाटों को आरक्षण की मांग को लेकर जाट समाज ने बुधवार को जयचोली में स्कूल और दिल्ली-मुम्बई रेलमार्ग के समीप महापड़ाव शुरू किया जो फिलहाल सात दिन रहेगा। महापड़ाव के मंच से जाट समाज के नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि 22 जनवरी तक सरकार द्वारा वार्ता नहीं की गई तो रेलवे मार्ग और सड़क मार्ग को जाम कर दिया जाएगा। वहीं ऐतिहात के तौर पर पुलिस और प्रशासन की ओर से रेलमार्ग और सड़क मार्ग पर पुलिस के जवान तैनात कर दिए हैं। भरतपुर-धौलपुर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह ... Read more
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत दी ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी
जयपुर। एसएसजी पारीक पीजी महिला महाविद्यालय जयपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना की अधिकारी डॉ.राज्य तिवारी, डॉ.अनामिका वर्मा, सरस्वती चौधरी और एनएसएस के कार्यकर्ताओं के साथ इस पांच दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ विजयलक्ष्मी पारीक के मार्गदर्शन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा सहयोगी विभाग, नेहरू युवा केंद्र संगठन, राष्ट्रीय सेवा योजना, राजस्थान युवा बोर्ड, भारत स्काउट एंड गाइड, शिक्षा विभाग, राजस्थान पुलिस (यातायात) के द्वारा 13 से 17 जनवरी 2024 तक “सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान” नाम से चलाया गया। ... Read more
कहीं धर्मशाला तो कहीं स्कूलों में चल रहे सरकारी कॉलेज
कोटा। हाड़ौती के सरकारी महाविद्यालय धर्मशाला व स्कूलों में चल रहे हैं, जहां सुविधाएं तो न के बराबर हैं लेकिन हादसों का खतरा भरपूर है। इन कॉलेजों को आज तक खुद का भवन नसीब नहीं हुआ। कस्बों के सरकारी स्कूलों में उधार के कमरों में यह कॉलेज चल रहे हैं। हालात यह हैं, कहीं 2 तो कहीं 4 कमरों में कॉलेज संचालित करना पड़ रहा है। जबकि, अधिकतर महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या 600 से ज्यादा है। वहीं, नए खुले कॉलेजों में भी 180 विद्यार्थियों का नामांकन है। ऐसे में विद्यार्थियों को बैठने तक की जगह नहीं मिलती। हाल ही ... Read more
रावत पब्लिक स्कूल को स्कूल विद एजुकेशनल एक्सीलेंस अवार्ड
जयपुर। रावत पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर को जी एस एल सी स्पार्क 2024 में स्कूल विद एजुकेशनल एक्सीलेंस अवार्ड दिया गया। रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक नरेंद्र सिंह रावत को ये अवार्ड जी एस एल सी के फाउंडर और सी ई ओ पंकज शर्मा, जी एस एल सी के सी बी ओ सनी लालवानी और विख्यात शिक्षा विद रमा दत्त द्वारा दिया गया। रावत को इससे पूर्व भी शिक्षा के क्षेत्र में रावत एजुकेशनल ग्रुप की एक नवीन पहचान बनाने के लिए अनेक अंतर्राष्ट्रीय एवम राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। रावत एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन बी एस रावत ने इस ... Read more
नई तकनीक और संस्कारों से विद्यार्थियों का संवरेगा भविष्य
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। प्रदेश में स्कूली शिक्षा में नई तकनीक और प्राचीन संस्कारों के समन्वय से विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के लिए हर स्तर पर सतत पहल राज्य सरकार की ओर से की जाएगी। इंफ्रास्ट्रकचर और मैन पावर की पुख्ता व्यवस्था के बाद ही नए स्कूल खोलेंगे, जिससे विद्यार्थियों को पूरा लाभ मिलेगा। वहीं शिक्षा विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। साथ ही प्रदेश में संचालित हो रहे महात्मा गांधी इग्लिश मीडियम स्कूलों में टीचर्स की पर्याप्त संख्या और भवनों की स्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा। उसके बाद आगे की दिशा तय की जाएगी। बालिका शिक्षा ही ... Read more
कहने को लाडो, असल में ‘लडडू’ ही गोपाल
कोटा। कहने को लाड़ो, असल में लडडू ही गोपाल…, यह मुहावरा नहीं बल्कि समाज के दोहरे चरित्र का आईना है। बेटियों को बराबरी का हक होने का एहसास तो कराया जाता है लेकिन जब साबित करने की बारी आती है तो समानता का आईना दोगलेपन की दरार से तड़क जाता है। आधुनिक युग में आज भी बेटों और बेटियों की शिक्षा में भेद किया जा रहा है। जिसकी गवाही सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का रिकॉर्ड खुद बयां कर रहा है। नवज्योति ने कोटा जिले के करीब 2 हजार सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के पिछले चार सालों ... Read more
मध्य प्रदेश में शिक्षक के खिलाफ छेडख़ानी का मामला दर्ज
बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी के सेंधवा के एक सरकारी स्कूल की एक छात्रा ने अपने ही शिक्षक के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है। सेंधवा शहर थाना पुलिस सूत्रों के अनुसार कक्षा 12 की छात्रा ने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध छेडख़ानी समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कराया है। बताया गया कि अध्यापक ने उसे मोबाइल पर कई बार फोन किए। इसके अलावा अकेले देखकर छेडख़ानी भी की। अध्यापक ने कहा कि वह प्रत्येक छात्रा से इसी तरह का व्यवहार करता है। इसका आशय गलत नहीं होता है। स्कूल द्वारा अध्यापक को नोटिस दिया गया है।
युवा हाथों में प्रदेश के 16 जिलों की कमान
जयपुर। प्रदेश के 16 जिलों की जिम्मेदारी युवा हाथों में है। इन जिलों के कलक्टरों की उम्र 35 साल से कम है। वैसे भी राजस्थान में करीब 21 फीसदी आईएएस युवा हैं। प्रदेश में अभी 253 आईएएस हैं। इनमें से 53 की उम्र 35 साल से कम है। कार्मिक विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार हनुमानगढ़ के जिला कलक्टर अंशदीप, सवाईमाधोपुर के डॉ. कुशाल यादव, भरतपुर के लोकबंधु, सांचौर की पूजा पार्थ, नागौर के डॉ. अमित यादव, जैसलमेर के प्रताप सिंह, दूदू की अर्तिका शुक्ला, ब्यावर के उत्सव कौशल, गंगापुरसिटी के डॉ. गौरव सैनी, केकड़ी की श्वेता चौहान, अनूपगढ़ के अवधेश ... Read more