Category: राजस्थान
बारिश से पानी में डूबी कॉलोनियां, सड़कों पर सैलाब
जयपुर। शहर में बारिश का दौर थम नहीं रहा है। विभिन्न इलाकों में हुई बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। सड़कों पर पानी भरने से जगह जगह यातायात जाम हुआ और लोगों को घंटों फंसे रहना पड़ा। प्रदेश में सक्रिय मानसून का असर राजधानी में देखने को मिल रहा है। वैशाली नगर, सीकर रोड, झोंटवाड़ा, निवारू रोड, मानसरोवर, मालवीय नगर, प्रताप नगर सहित विभिन्न इलाकों में बारिश के चलते सड़कों पर दो-तीन फीट तक पानी भर गया। सबसे अधिक परेशानी निचले इलाकों में होती है, जहां बारिश का पानी जमा हो जाता है। बारिश के चलते अजमेर दिल्ली एक्सपे्रस ... Read more
बंजारा बस्ती की मुख्य सड़क बनी ताल तलैया
नमाना रोड। बम्बोरी ग्राम पंचायत के ग्राम नंदपुरा के नंदपुरा से बंजारा बस्ती होते हुए जावटी खुर्द जाने वाला रास्ता बारिश में इतना खराब हो जाता हैं। वाहन निकलना तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल भरा हैं। नंदपुरा गांव से एक किलोमीटर की दूरी हैं और जावटी खुर्द आधा किलोमीटर हैं। नंदपुरा के झौपड़ा में बाइस परिवार और बंजारा बस्ती में चालीस परिवार निवास करते हैं। बच्चों का कहना हैं आठवी तक स्कूल नंदपुरा हैं और बाहरवी तक औंकारपुरा और जावटी कलां हैं। हमें इस खराब रास्ते से होकर गुजरना पड़ता हैं कहीं बार तो कीचड़ में गिर जाते हैं। ... Read more
जयपुर सहित कई जिलों में बारिश से जनजीवन प्रभावित, बीसलपुर के दो और गेट खोले
जयपुर। राजस्थान में आज भी तेज बारिश का दौर जारी है। जयपुर सहित कई जिलों में शनिवार सुबह से रुक-रुककर तेज बरसात हो रही है। अजमेर में भारी बारिश की चेतावनी के कारण आज स्कूलों में छुट्टी है। मौसम विभाग ने राजस्थान के 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, बीसलपुर में कैचमेंट एरिया में हो रही बरसात के कारण आज डैम के 2 और गेट खोले गए। दो दिन में बांध के 6 गेट खोलकर अब तक 96 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है। राजस्थान में इस मानसून सीजन में बारिश सामान्य ... Read more
प्रेमचंद बैरवा ने दिए छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के संकेत
जयपुर। प्रदेश में छात्रसंघ चुनावों को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा के बयान से स्पष्ट हो गया है कि फिलहाल छात्रसंघ चुनाव नहीं होंगे। बैरवा ने कहा कि फिलहाल राजस्थान में शिक्षा का स्तर को सही करना और गुणवत्ता बढ़ाना ही प्राथमिकता है। चुनाव को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। इस बारे में सरकार ही उचित निर्णय लेगी। मंत्री के बयान के बाद छात्रों में विरोध और बढ़ गया है। बैरवा ने छात्रसंघ के चुनाव पर कहा कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर कोई फैसला मैंने नहीं लिया है। इस पर अंतिम फैसला सरकार ही करेगी। फिलहाल हम स्टाफ ... Read more
न दूध मिल रहा न मोटा अनाज, पोषण से दूर हुए बच्चे
कोटा। मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत कक्षा 1 से 8वीं तक बच्चों को मिलने वाला मिल्क पाउडर दूध बंद हो गया है। कोटा जिले के अधिकतर स्कूलों में दूध का स्टॉक खत्म हो चुका गया है और जहां बचा है वहां भी समाप्त होने के कगार पर है। आखिरी बार मार्च 2024 में स्कूलों को दूध की सप्लाई हुई थी। इसके बाद से शिक्षा विभाग द्वारा दूध की आपूर्ति नहीं की गई। वहीं, शिक्षा मंत्री द्वारा दूध की जगह मोटे अनाज दिए जाने की बात कही गई थी लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि बच्चों को ... Read more
बारिश से जर्जर हुई 2 बिल्डिंगों को निगम ने किया ध्वस्त
जयपुर। शहर के चारदीवारी क्षेत्र में बारिश के चलते जर्जर हुई दो बिल्डिंगों को नगर निगम जयपुर हैरिटेज ने किशनपोल क्षेत्र में गिरा दिया। इन बिल्डिंगों के मालिकों को पूर्व में निगम हैरिटेज ने क्षतिग्रस्त होने पर मरम्मत कराने के नोटिस जारी किए थे, लेकिन उन्होंने इनकी मरम्मत नहीं कराई। किशनपोल जोन उपायुक्त पूजा मीना ने बताया कि शहर में बारिश के चलते जर्जर हुई बिल्डिंगों से किसी प्रकार की जनधन की हानि नहीं हो, इसके लिए ऐसी बिल्डिंगों को चिह्नित कर मालिकों को नोटिस जारी किए गए है। उन्होंने बताया कि नोटिस जारी होने के बाद भी मकान मालिकों ... Read more
ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव: 108 आईएएस अधिकारियों के तबादला, लिस्ट जारी
जयपुर। राजस्थान सरकार ने लंबे समय से लंबित आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल करते हुए 108 आईएएस अफसर के तबादले किए हैं। राज्य सरकार की ओर से तबादले की सूची जारी की गई है। सूची में इन अधिकारियों के नाम शामिल आईएएस शुभ्रा सिंह को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम में अध्यक्ष, श्रेया गुहा को ग्रामीण विकास विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव ,भास्कर आत्माराम सावंत को जलदाय विभाग में प्रमुख शासन सचिव ,अश्विनी भगत को अल्पसंख्यक मामलात विभाग में प्रमुख शासन सचिव, राजेश कुमार यादव को स्वास्थ्य शासन विभाग में प्रमुख शासन सचिव, ... Read more
मुर्मु ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 50 शिक्षकों को किया सम्मानित
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरुवार को विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में 50 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2024 प्रदान किया। मुर्मु ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार, रजत पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किये। गौरतलब है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 50 शिक्षकों का चयन किया। इन शिक्षकों में 28 राज्यों, तीन केंद्र शासित प्रदेशों और छह संगठनों के शिक्षक शामिल हैं। इनमें 34 पुरुष, 16 महिलाएं, दो दिव्यांग और एक दिव्यांग बच्चों के ... Read more
कागजों में ही बन रही सड़क, 100 गांवों की जनता भुगत रही खामियाजा
नमाना। नमाना कस्बे से कोटा और बूंदी को जोड़ने वाली सड़कें खस्ताहाल हो रही है। एक तरफ 29 बी स्टेट हाईवे जो की बूंदी – सिलोर-नमाना भोपतपुरा तक मेगा हाइवे की सड़क क्षतिग्रस्त है। दूसरी तरफ 29 बी स्टेट हाईवे जो की बूंदी – सिलोर-नमाना भोपतपुरा तक मेगा हाइवे की सड़क पर भी जगह-जगह गड्ढे हो रहे है। खराब सड़कों की स्थिति को देखकर लोगों को दुर्घटना का डर रहता है। इस रोड से गुजरने वाले स्कूली बच्चों, आम लोगों को दुर्घटना का डर बना रहता है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। 100 गांव का संपर्क इन सड़कों से ... Read more
जान जोखिम में डालकर गुजर रहे स्कूली बच्चे
भण्डेड़ा। क्षेत्र के बांसी कस्बे में बुधवार को तालाब की दूसरी तरफ की चादर के पानी से देई-बांसी मुख्य मार्ग पर बाण्डी खाल नाले की पुलिया पर डेढ़ फीट बरसाती पानी का बहाव होता नजर आया। इसी जगह से होकर बांसी सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के स्कूली बच्चों को गुजरना पड़ा है। गनीमत रही कि खतरे भरी राह को पार करते समय कोई अनहोनी घटना नहीं हुई है। हालांकि खतरे भरी राह को पार करते समय पीईईओ के आदेशानुसार मौके पर शालाध्यापक मौजूद रहे और स्कूली बच्चों को यह राह पार करवाकर घर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार ... Read more