Category: राजस्थान
टीम के ट्रायल पर अजमेर ने उठाई अंगुली
कोटा। राजकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय नयापुरा में मंगलवार को हुए राज्य स्तरीय टीम चयन प्रक्रिया में विवाद उत्पन्न हो गया। राज्य स्तरीय अंडर 17 टीम के ट्रायल देने आई अजमेर की खिलाड़ियों का कहना है कि चयन समिति ने भेदभाव के तहत उन्हें चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जबकि वो चयन किए गए खिलाड़ियों से बेहतर हैं। वहीं दूसरी ओर स्कूल प्रशासन का कहना है कि खिलाड़ियों द्वारा समय पर फॉर्म नहीं जमा करा पाने के कारण उनका चयन नहीं किया गया। बता दें की 23 दिसम्बर से बिहार के छपरा में राष्टÑीय स्तर की अंडर 17 ... Read more
पूर्णिमा इंस्टीट्यूट में शुरू हुआ स्मार्ट इंडिया हैकथॉन
जयपुर। एजुकेशन, स्मार्ट ऑटोमेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, एजुकेशन इकोसिस्टम, महिला सुरक्षा व पर्यावरण जैसे कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों की समस्याओं के सॉल्यूशन तलाशने के लिए में देश की युवा टीमें। यह नजारा था पूर्णिमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में शुरु हुए ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (एसआईएच) 2023’ के ग्रैंड फिनाले का। इसमें आईआईटी, एनआईटी कई प्रतिष्ठित संस्थानों के 180 से अधिक स्टूडेंट्स की 30 टीमें झारखंड सरकार के लिए कुछ रीयल टाइम प्रॉब्लम्स के सॉफ्टवेयर आधारित समाधान तैयार कर रही हैं। इसके लिए ये स्टूडेंट्स लगातार 36 घंटे काम करेंगे। इनके काम का 12 सदस्यीय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा गहन आकलन किया ... Read more
एचएमएसआई ने माइंडसेट डेवलपमेन्ट फॉर फ्यूचर जनरेशन को आगे बढ़ाया
एजेंसी/नवज्योति,गुरुग्राम। सड़क सुरक्षा के बारे में जागरुकता बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए होण्डा मोटरसाइकिल एण्ड स्कूटर इंडिया ने वर्तमान में चल रही अपनी परियोजना -माइंडसैट डेवलपमेन्ट फॉर आॅवर फ्यूचर जनरेशन-के तहत नौरंगपुर के होण्डा सामाजिक विकास केन्द्र में स्कूलों के प्रधानाध्यापकों एवं अध्यापकों के साथ दो सड़क सुरक्षा सम्मेलनों का आयोजन किया। दो सम्मेलनों में गुरुग्राम के 250 से अधिक निजी एवं सरकारी स्कूलों से 450 से अधिक स्कूली प्रधानाध्यापकों एवं अध्यापकों ने हिस्सा लिया। एक सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले माननीय अतिथि थे- सुत्सुमु ओतानी, प्रेसीडेन्ट, सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, होण्डा मोटरसाइकिल एण्ड स्कूटर इंडिया, विनय ... Read more
सड़कों पर मौत बनकर बेखौफ वाहन दौड़ा रहे नाबालिग
कोटा। शहर के प्रमुख चौराहों पर नाबालिग खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस की आंखों के सामने न केवल वाहन दौड़ा रहे बल्कि मोटरयान नियमों का भी मखौल उड़ा रहे हैं। जिम्मेदारों की घोर लापरवाही के कारण नाबालिग खुद के साथ अन्य वाहन चालकों की जान भी खतरे में डाल रहे हैं। जबकि, कुछ माह पहले ही गुमानपुरा फ्लाईओवर से गिरकर नाबालिग बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो चुकी है। इसके बावजूद न ट्रैफिक पुलिस और न ही अभिभावकों ने सबक लिया। नतीजन, चौराहों पर हर दिन हादसे हो रहे हैं। इसका ताजा उदारहण हाल ही ... Read more
चुनाव से पहले बनी सड़कों का डामर उधड़ा
कोटा। एक तरफ तो शिक्षा नगरी को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है। जहां उम्मीद की जा रही है देशी ही नहीं विदेशी पर्यटक भी यहां आकर विकास को देखे। वहीं दूसरी तरफ सड़कों की हालत इतनी खराब है कि विधानसभा चुनाव से पहले बनी सड़कों का डामर ही उखड़ गया। जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। शहर में पहले जहां सड़कें बनाने का काम सार्वजनिक निर्माण विभाग का था। वह काम अब अधिकतर नगर विकास न्यास के माध्यम से किया जा रहा है। शहर के मुख्य मार्गों की और डिवाइडर साइड की सभी प्रमुख ... Read more
पेपर हुआ वॉयरल: दसवीं की सामाजिक विज्ञान और संस्कृत की परीक्षा रद्द
चूरू। समान परीक्षा योजना के तहत जिले में चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा की 10वीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान और संस्कृत की परीक्षा रद्द कर दी है। सामाजिक विज्ञान का पेपर सोमवार को होना था। इसके अलावा संस्कृत की परीक्षा 20 दिसम्बर को होनी थी, मगर रविवार को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसको लेकर सोमवार को परीक्षा से पहले जब शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने वायरल पेपर का असली पेपर से मिलान किया तब दोनों पेपर हुबहू मिले। इसके चलते सामाजिक विज्ञान व संस्कृत की परीक्षा रद्द कर दी गयी है। ... Read more
कार-स्कूल बस भिड़े चार लोगों की मौत
रींगस। श्रीमाधोपुर थाना अंतर्गत श्रीमाधोपुर सड़क मार्ग पर छीलावाली के निकट एक बाइक को बचाने के प्रयास में स्कूल बस व कार में भिड़ंत हो गई, हादसे में मौके पर ही तीन युवकों की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए। घायलों को रींगस सीएचसी व निजी अस्पताल से जयपुर रैफर किया गया, जिनमें से एक युवक ने चोमू के समीप बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। जिसके शव को भी रींगस सीएससी की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने बताया कि बस व कार की भिड़ंत में रींगस निवासी अनिल जांगिड़, सुभाष जांगिड़, बागरियावास निवासी बजरंग लाल ... Read more
एग्जाम देने निकली 8वीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप
लालसोट। लालसोट उपखण्ड के मण्डावरी क्षेत्र में घर से स्कूल के लिए परीक्षा देने गई एक 13 वर्षीय 8वीं कक्षा की छात्रा का दो बाइक सवारों द्वारा उपहरण कर उसके साथ गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है।आरोपियों के खिलाफ छात्रा के परिजनों ने गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। परिजनों के अनुसार छात्रा 14 दिसंबर को 8 वीं की परीक्षा देने सुबह 9 बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी। गांव से बाहर निकलते ही रास्ते में बाइक से आए सुरेश मीणा और उसके साथी ने छात्रा को जबरन बाइक पर बैठा लिया। दोनों आरोपी पीड़ता को ... Read more
असर खबर का – स्कूली शिक्षा में कोटा प्रदेश में दूसरे नम्बर पर आया
कोटा। शिक्षा नगरी के लिए खुशखबरी है। स्कूली शिक्षा में कोटा प्रदेश में दूसरे नम्बर पर रहा। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा जारी की गई रैंकिंग में कोटा 50.91 अंक हासिल कर राज्य में दूसरे पायदान पर अपना स्थान बनाने में कामयाब हुआ। जबकि, राजधानी जयपुर अपनी रैंकिंग संभाल नहीं पाया और 26वें नम्बर पर पहुंच गया। वहीं, 55 अंकों के साथ चुरू प्रदेश में अव्वल रहा। इधर, भीलवाड़ा 49.96 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। गौरतलब है कि दैनिक नवज्योति ने सरकारी विद्यालयों में क्वालिटी एजुकेशन को लेकर अभियान चलाया था। जिसके बाद शिक्षा अधिकारियों ने शैक्षणिक व्यवस्थाओं ... Read more
देश में चल रही है रिपोर्ट कार्ड की राजनीति: जेपी नड्डा
बिलासपुर। देश के तीन राज्यों में बड़ी जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल के अपने पहले दौरा में कहा कि देश में राजनीति की संस्कृति बदल गई है झूठ बोलकर वोट नहीं मिलता बल्कि काम करके वोट मिलता है। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा वह दिया और जो नहीं कहा वह भी दिया। आज की राजनीति रिपोर्ट कार्ड की राजनीति है, जो रिपोर्ट कार्ड रखेगा वह जीत हासिल करेगा। देश को मोदी की गारंटी पर विश्वास है, गारंटी पूरी करने की गारंटी है तो वह मोदी की ... Read more