Category: राजस्थान
इनफार्मेशन मैनेजमेंट विषय पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस
जयपुर। पूर्णिमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की ओर से इन्फोर्मेशन मैनेजमेंट एंड मशीन इंटेलिजेंस विषय पर 3 दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। आईएसटीई और सीएसआई इंडिया द्वारा प्रायोजित इस कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के रिसर्चर, वैज्ञानिक, लेखक, एजुकेशनिस्ट, प्रोफेशनल व स्टूडेंट्स शामिल हुए तथा 160 से अधिक रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए गए। विप्रो जयपुर के ग्लोबल हेड योगेश अग्रवाल और एनआईटी रायपुर के प्रोफेसर (डॉ.) दिलीप सिंह सिसोदिया इसके उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि थे। मेजबान पीआईईटी के डायरेक्टर डॉ. दिनेश गोयल ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत किया और इंस्टीट्यूट की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर ... Read more
RAS योगेश कुमार श्रीवास्तव मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी नियुक्त
जयपुर। राजस्थान में आरएएस योगेश कुमार श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का विशेषाधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्मिक विभाग के शनिवार को जारी आदेश के अनुसार पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में आरएएस श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। एक अन्य आदेश में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष रीको जयपुर कुलदीप रांका, सचिव मुख्यमंत्री एवं शासन सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग गौरव गोयल एवं सचिव मुख्यमंत्री आरती डोगरा तथा विशिष्ट सचिव मुख्यमंत्री एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजस्थान स्टेट सर्विस डिलिवरी वार रुम राजन विशाल को आगामी आदेशों तक पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में रखा गया है। ... Read more
ज्वैलर्स शॉप से 35 लाख का सोना-चांदी चोरी
अजमेर। पुरानी मण्डी क्षेत्र स्थित सागर ज्वैलर्स के बीती रात को चोरों ने ताले तोड़कर करीब 35 लाख रुपए के गहने व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने वारदात में इलेक्ट्रिक कटर का भी इस्तेमाल किया है। सीसीटीवी मेंं तीन-चार चोरों का फुटेज दिखाई दिया है। कोतवाली थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। चोरी की वारदात पुरानी मण्डी के सामने सेन्ट्रल गर्ल्स स्कूल के निकट स्थित सागर ज्वैलर्स में हुई है। संचालक रामगंज निवासी सागर गुप्ता ने बताया कि सुबह 6 बजे उनके पास फोन आया था कि उनकी दुकान का ताला टूटा व शटर ऊंचा ... Read more
टी. रविकांत सीएम के अस्थाई प्रमुख सचिव, आनंदी सचिव
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपना अस्थाई प्रमुख सचिव आईएएस टी. रविकांत को बनाया है। इसके साथ ही आनंदी को सचिव और डॉ. सौम्या झा को अस्थाई संयुक्त सचिव बनाया है। मुख्यमंत्री के शुक्रवार को शपथ लेने के कुछ घंटों बाद ही कार्मिक विभाग ने इन तीनों के अतिरिक्त कार्यभार का यह पहला आदेश जारी किया। टी. रविकांत चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव, आनंदी सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के सचिव और डॉ. सौम्या आरजीएवीपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर तैनात हैं। वर्ष 1998 बैच के आईएएस टी. रविकांत मूलरूप से आंध्रप्रदेश के रहने वाले हैं। वह छह ... Read more
माड्साब कस्यां आऊं पढबा..स्कूल तो बण ग्यो तळाव..
पनवाड़। पनवाड़ क्षेत्र के लायफल गांव में हरिगढ़ पनवाड़ सड़क पर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में घरों से निकलने वाला गंदा पानी भरा होने से छात्र छात्राओं को स्कूल आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल आते समय बच्चो को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है जिससे कई बार ड्रेस तक गंदी हो जाती है,इसके लिए अभिभावकों ने कई बार प्रशासन को अवगत करवाया लेकिन समस्या का समाधान नही हुआ । लायफल गांव निवासी रवि राठौर,लेखराज सुमन,दुर्गाशंकर भील ,नरेश माली,सोनू माली सहित अन्य लोगों ने बताया कि हरिगढ़ पनवाड़ सड़क पर स्थित ... Read more
भीषण ठंड की वजह से किर्गिस्तान के स्कूलों ने ऑनलाइन पढ़ाई शुरू
बिश्केक। किर्गिस्तान में भीषण ठंड के बाद सभी स्कूलों ने बुधवार से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है। देश के शिक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार तक ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। किर्गिस्तान की हाइड्रोमेटोरोलॉजी एजेंसी के मुताबिक देश के कुछ इलाकों में इन दिनों हवा का तापमान शून्य से 35 डिग्री सेल्सियस नीचे तक गिरने की आशंका है। आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने बताया कि किर्गिस्तान के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण हिमस्खलन की आशंका है। इसके अलावा, सड़कों पर बर्फ का बहाव, बर्फबारी और बर्फीली स्थिति पैदा हो सकती है। देश के परिवहन ... Read more
शहर में धड़ल्ले से दौड़ रही ओवरलोडिंग वाहन
कोटा। किसी भी शहर में कहीं आने जाने के लिए निजी वाहनों के अलावा ऑटो व मैजिक टैक्सी सबसे बड़ा साधन होते हैं, जिनमें शहर के लाखों लोग हर दिन सफर करते हैं। लेकिन शहर के कुछ ऑटो व मैजिक टैक्सी वाले चंद रुपए की ज्यादा कमाई करने के लिए अपनी सवारियों की जान जोखिम में डालने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। इनके मालिक तीन सवारी वाले ऑटो में 5 से 7 सवारी बैठाकर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। दूसरी ओर नियमित रूट पर चलने वाले मैजिक टैक्सी में भी भेड़ बकरियों की तरह लोग बिठाए जा रहे ... Read more
खस्ताहाल सड़क से निकलना हो रहा है बड़ा मुश्किल
लाखेरी। शहर के नाडी और भावपुरा पर कोटा लालसोट मेगा हाईवे से जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल हो रही है। इस सड़क से आमजन को आवाजाही करना तक मुश्किल हो रहा है। दरअसल भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत कराए जा रहे निर्माण की वजह से भारी वाहनों दिनभर आवाजाही लगी रहती है। जिसकी वजह से सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई है। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो चुके है। इस वजह से पैदल तक निकलने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीण वरिष्ठ नागरिक राम रतन गुर्जर, दयाराम गुर्जर, राजू वर्मा, महेंद्र वर्मा कांति बैरवा, रामनारायण वर्मा, महेंद्र बजरंगी, शांतिलाल, बादाम ... Read more
व्यर्थ बह रहा ‘अमृत’, सड़क बनी तालाब
भवानीमंडी। भवानीमंडी में विभिन्न स्थानों पर जलदाय विभाग की पाइपलाइन फूटी हुई है, जिसका खामियाजा स्थानीय निवासियों व राहगीरों को उठाना पड़ रहा है। वहीं जलदाय विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है, जहां नगर के संस्कृत स्कूल तिराहा, जवाहर कॉलोनी, विवेकानंद सर्किल, बिड़ला मंदिर के पास सहित कई स्थानों पर सड़कों के किनारों पर पानी की पाइपलाइन फूटी हुई है, जिसके चलते जब भी पानी की सप्लाई की जाती है, सड़कें पानी से लबालब भर जाती है। जहां जलदाय विभाग ने सड़कों को ही तालाब बना दिया है। जहां सड़कों पर लंबे समय तक पानी भरा रहने के ... Read more
पेच की बावड़ी से पगारा तक की 12 किमी सड़क खस्ताहाल
पेच की बावड़ी। कस्बे से पगारा तक लगभग 12 किलोमीटर लंबी संपर्क सड़क पर खस्ताहाल है। इस सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए। सड़क की गिट्टी तक उखड़ चुकी है। वही कई जगहों पर तो रोड का नामोनिशान ही नही रहा। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन हिचकोले खाते हुए चलते है। वही दुपहिया, चार पहिया वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाना पड़ता है। फिर भी कई बार वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके है। ग्रामीणों और जनप्रतिनियों ने कई बार प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं हो पाया ... Read more