Blog
PWD में 9 सीई के तबादले, ताराचंद गुप्ता बने मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव
जयपुर। सार्वजनिक निर्माण विभाग में 9 मुख्य अभियंताओं के तबादले किए गए हैं। तीन महीने की लंबी अटकलों के बाद ताराचंद गुप्ता को मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग में सुनील जय सिंह को आरएसआरडीसी का प्रबंध निदेशक, मुकेश भाटी को मुख्य अभियंता पथ, संजय सक्सेना मुख्य अभियंता CRIF, विकास दीक्षित मुख्य अभियंता स्पेशल स्कीम्स, सतीश चंद्र अग्रवाल मुख्य अभियंता एनएच, मनवर अली मुख्य अभियंता राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी, सुनील गुप्ता मुख्य अभियंता बिल्डिंग, हरिकेश मीना मुख्य अभियंता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेवारी दी गई है।
45 दिन से सोया नहीं… : टारगेट नहीं हुआ पूरा तो एरिया मैनेजर ने लगा ली फांसी, वर्क प्रेशर का लगाया आरोप
झांसी: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के झांसी में एक फाइनेंस कम्पनी के एरिया मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मौके से 5 पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने बताया कि पिछले दो महीने से अधिकारी उस पर रिकवरी टारगेट पूरा करने का दवाब बना रहे थे. पूरा न होने पर उसके वेतन से काटने की धमकी दी जा रही थी. जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 42 वर्षीय तरुण सक्सेना झांसी जनपद में नवाबाद थाना क्षेत्र के गुमनावरा पिछोर के रहने वाले थे. ... Read more
कल्याणपुरा स्कूल में एक शिक्षिका के भरोसे आठ कक्षाएं
भण्डेड़ा। क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय कल्याणपुरा में लंबे समय से प्रधानाध्यापक सहित शालाध्यापकों की कमी चल रही है। कार्यरत स्टॉफ में से भी आवश्यक कार्य से छुट्टी पर जाने से यह विद्यालय एक शिक्षक के भरोसे आठ कक्षाएं संचालित होती है। जो नौनिहालों का भी शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। संस्कृत शिक्षा विभागीय जिम्मेदार अनदेखी कर रहे है। जिसका खामियाजा स्कूली बच्चे भुगत रहे है। जानकारी के अनुसार बांसी- कालानला मुख्य मार्ग पर कल्याणपुरा में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय लंबे समय से प्रधानाध्यापक की कमी से जुझ रहा है। वर्तमान में तीन शिक्षकों के ... Read more
खेलों में प्रोत्साहन ना ही सुविधाएं, कैसे लाएं मेडल
कोटा । खिलाड़ी अपने शहर राज्य ओर देश का नाम रोशन करने के लिए जी जान लगा देते हैं। एक एक प्रतियोगिता जीतने के लिए ये खिलाड़ी दिन रात एक कर देते हैं। लेकिन इन खिलाड़ियों को इनकी मेहनत का ना बराबर सम्मान मिलता है और ना प्रोत्साहन। कोटा में कई खेलों के खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के बाद भी कई तरह की सुविधाओं के लिए मोहताज हैं। इसके साथ ही इन खिलाड़ियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि भी पिछले 6 साल से नहीं दी गई है। ट्रैक एथेलेटिक्स के खिलाड़ियों के ... Read more
शिक्षा का मंदिर बदहाल: बारिश में टपकता है पानी
भण्डेड़ा। क्षेत्र में सादेड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल भवन जर्जर हो रहा है। बरसात में कक्षाओं में छतों से पानी टपकता है। ऐसे में पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा है। कक्षा कक्षों की कमी के चलते तीन कक्षाएं खुले में बैठकर शिक्षा ग्रहण करवाने की मजबूरी बनी हुई है। इनमें से भी बारिश के समय पांच कक्षों की छत टपकने की समस्या एक हॉल सहित बरामदे की छत जर्जर हालत में है। शाला में चल रही कक्षा-कक्षों की समस्या को लेकर संबंधित विभाग को समय-समय पर अवगत भी करवाते आ रहे है। शाला परिवार की समस्या जस की तस ... Read more
दिल्ली की CM आतिशी और केजरीवाल को मानहानि मामले में SC से राहत, निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और दिल्ली की सीएम आतिशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने मानहानि के मामले में निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक लगा दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने शिकायतकर्ता बीजेपी नेता राजीव बब्बर को नोटिस जारी किया है. दरअसल अग्रवाल समाज का नाम वोटिंग लिस्ट से काटने वाले बयान से जुड़े मानहानि के मामले में केजरीवाल और आतिशी ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. केजरीवाल और आतिशी को निचली अदालत ने समन जारी कर पेश होने ... Read more
CBSE बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू, परीक्षा केंद्र पर होंगे कड़े इतेजाम, एग्जाम रूम में CCTV कैमरे से निगरानी
नई दिल्ली: CBSE Board Exam 2025 Under CCTV Camera: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में होंगी, लेकिन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अभी से बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है. सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा को लेकर एक जरूरी नोटिस जारी किया है. यह नोटिस बोर्ड परीक्षा के कड़े इंतेजामों को लेकर है. सीबीएसई ने अपने सभी स्कूलों से कहा कि उनके सभी एग्जाम रूम में सीसीटीवी कैमरे होने चाहिए ताकि चोरी की कोई गुंजाइश न हो. एग्जाम रूम में सिर्फ कैमरे ही नहीं बल्कि रिकॉर्डिंग को सेव भी रखना होगा ताकि जरूरत पड़ने पर वीडियो की समीक्षा की ... Read more
मोदी झारखंड में करेंगे 83 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अक्टूबर को झारखंड का दौरा करेंगे और 83,300 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार मोदी झारखंड के हजारीबाग में दोपहर बाद लगभग दो बजे देश भर में जनजातीय समुदायों के व्यापक और समग्र विकास को सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप 79,150 करोड़ रुपये से अधिक के कुल परिव्यय के साथ धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू करेंगे। यह अभियान लगभग 63 हजार गांवों को कवर करेगा, जिससे 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 549 जिलों और 2740 ब्लॉकों में पांच करोड़ ... Read more
प्रदेश में पहली बार सरकारी-प्राइवेट स्कूलों में होगा हिन्दी ओलम्पियाड
कोटा। प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पहली बार हिन्दी विषय में ओलम्पियाड शुरू किया जाएगा। अब तक अंग्रेजी, गणित और विज्ञान में ही ओलम्पियाड होता था। लेकिन इस बार शिक्षा सत्र 2024-25 से हिन्दी ओलम्पियाड शुरू होगा। इस संबंध में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक ने सभी जिलोें को निर्देश जारी कर दिए हैं। दरअसल, हिन्दी को बढ़ावा देने और भारतीय ज्ञान, संस्कृति और वैदिक ज्ञान का प्रचार-प्रसार करने के लिए इसका आयोजन किया जाएगा। हिन्दी ओलम्पियाड का आयोजन हिन्दी ओलम्पियाड फाउंडेशन नई दिल्ली की ओर से किया जाएगा। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी परीक्षा हिन्दी ओलम्पियाड ... Read more
Bihar Board Exam 2025: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा की रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ी, बीएसईबी ने किया ट्वीट
नई दिल्ली: Bihar Board Class 10th Exam 2025 Registration Date Extended: सीबीएसई, यूपी बोर्ड समेत बिहार बोर्ड भी साल 2025 की बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है. बिहार बोर्ड (Bihar Board) ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू कर दी है, जिसकी अंतिम तिथि 27 सितंबर ती. वहीं बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने एक आधिकारिक नोटिस में बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाने की जानकारी दी. अब बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 (Bihar Board Class 10th Exam 2025) के लिए ऑनलाइन ... Read more