Tag: haldwani news
बस में चढ़ने के लिए यात्रियों में मची होड़, बसों में सीट के लिए हो रही ‘जंग’
पवन कुंवर/हल्द्वानी. स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां होने पर लोग पहाड़ों पर धूमने आ रहे हैं. वहीं, नैनीताल आने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ गई है. नैनीताल के लिए बसें (BUS) कम हैं, इसलिए यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है. भीड़ बढ़ने पर हर रोज निगम अतिरिक्त बसें भेज रहा है. नैनीताल की बस में सीट पाने के लिए अफरातफरी का माहौल हो रहा है, यात्री खिड़की से बस के अंदर घुसते दिख रहे है. घंटों तक सवारियों को परेशान होना पड़ रहा है. यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड रोडवेज प्रबंधन के तमाम दावे ... Read more
उत्तराखंड का साढ़े पांच साल का बच्चा बना दुनिया का सबसे कम उम्र का Chess Player
राहुल सिंह/ हल्द्वानी. उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. खेल, संगीत, एक्टिंग, कला से लेकर हर क्षेत्र में राज्य के तमाम लोगों ने अपने हुनर का परिचय दिया है. इस फेहरिस्त में अब एक साढ़े पांच साल का बच्चा भी शामिल हो गया है. हम बात कर रहे हैं कुमाऊं के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले शहर हल्द्वानी के रहने वाले तेजस तिवारी (Tejas Tiwari Chess Uttarakhand) की. तेजस दुनिया के सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं. अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (International Chess Federation aka FIDE) ने उन्हें सबसे कम उम्र का खिलाड़ी घोषित किया है. FIDE ... Read more
UPSC Success Story: फार्मासिस्ट की बेटी दीक्षिता बनी IAS, हल्द्वानी की साक्षी बिष्ट ने भी मारी बाजी
पवन सिंह कुंवर/हल्द्वानी. उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. उत्तराखंड के कई होनहार अपनी मेहनत और क्षमता के दम पर ही उच्च पदों पर काबिज हैं. यूपीएससी नतीजों के सामने आने के बाद उत्तराखंड के कई घरों में जश्न का माहौल है. राज्य के कई युवाओं ने यूपीएससी में सफलता हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है. इस फेहरिस्त में हल्द्वानी की रहने वाली दीक्षिता जोशी (Dikshita Joshi UPSC) का नाम भी शामिल है. पीलीकोठी क्षेत्र की रहने वाली दीक्षिता जोशी ने यूपीएससी परीक्षा में 58वीं रैंक हासिल की है. इसके साथ ही उनका आईएएस ऑफिसर बनने का ... Read more
Haldwani News : ऐपण के जरिए कुमाऊं की लोककला को घर-घर तक पहुंचाना चाहती हैं नैनीताल जिले की पूजा पडियार
पवन सिंह कुंवर/हल्द्वानी. उत्तराखंड के ओखलकांडा ब्लॉक के भिड़ापानी निवासी पूजा पडियार ने ऐपण बनाने में महारत हासिल की है और उनके बनाए ऐपण देश के अलग-अलग कोनों में लोगों के घरों की शोभा बढ़ा रहे हैं. पूजा ने बताया कि वह पिछले 16-17 वर्षों से अपने परिवार के साथ भीमताल में रह रही हैं.रंगोली भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा और लोक-कला है. अलग-अलग प्रदेशों में रंगोली के नाम और उसकी शैली में भिन्नता हो सकती है लेकिन इसके पीछे निहित भावना और संस्कृति में समानता है. इसकी यही विशेषता इसे विविधता देती है और इसके विभिन्न आयामों को भी ... Read more
Haldwani News: नशे में धुत पति इस तरह झपट रहा था कि पत्नी हो गई क्रूर, राॅड से पीट-पीटकर ले ली जान
रिपोर्ट – पवन सिंह कुंवर हल्द्वानी. उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया. गुस्से में आकर पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी. रामपुर रोड स्थित देवलचौड़ बंदोबस्ती में एक महिला ने खिड़की के पर्दे में लगने वाली स्टील की रॉड से पीट-पीटकर पति को मौत के घाट उतार दिया. घटना दोपहर की थी, पर आरोपी महिला ने घंटों बाद परिजनों को जानकारी दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में लिया. उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है. जानकारी के ... Read more
Haldwani Crime News: घर में गैर मर्द के साथ मिली पत्नी, पूछने पर पीट दिया, केस दर्ज
रिपोर्ट : पवन सिंह कुंवर हल्द्वानी. उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से ‘पति, पत्नी और वो’ का एक मामला सामने आया है. बाजार से पति जब घर लौटा, तो दरवाजा अंदर से बंद था. उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खुला. कुछ समय बाद जब दरवाजा खुला, तो अंदर पत्नी एक पराए मर्द के साथ थी. इसकी वजह पूछने पर पत्नी व उसका प्रेमी बिफर गए और दोनों ने मिलकर पति को पीट दिया. पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. मामले की जांच की जा रही है. ... Read more
Haldwani: दिल की बात सुन युवा ने शुरू की मशरूम खेती, अब दूसरे राज्य से भी आती है डिमांड
पवन सिंह कुंवर हल्द्वानी. उत्तराखंड के हल्द्वानी के युवा अश्वनी मेहरा ने अपने दिल की बात सुन कर खेती-बाड़ी का काम शुरू किया, और आज वो एक कामयाब किसान हैं. जिले के गौलापार के देवलातल्ला गांव के अश्वनी मेहरा ने पांच साल पहले मशरूम की खेती शुरू की थी, और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. अश्वनी की मेहनत रंग लाई और मशरूम उत्पादन से वो आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं. साथ ही, अब यह गांव के कई परिवारों के लिए भी रोजगार का साधन बन चुका है. अश्वनी मेहरा ने बीयर शिवा स्कूल से इंटरमीडिएट करने के बाद ... Read more
Haldwani: देश की पहली रामायण वाटिका में देख सकेंगे संजीवनी समेत 149 दुर्लभ वनस्पतियां
रिपोर्ट: पवन सिंह कुंवर हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी के वन अनुसंधान केंद्र में देश की पहली रामायण वाटिका बनाए जाने का दावा किया गया है. यह वाटिका देखने में जितनी सुंदर है, उतनी ही इस वाटिका में महत्वपूर्ण जानकारियां भी लोगों को मिल रही हैं. यह वाटिका पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. रामायण में भगवान श्रीराम की जीवन यात्रा के दौरान वह जिन-जिन स्थलों और जंगलों से होकर गुजरे थे, वहां मिलने वाली वनस्पतियों का जिक्र रामायण में किया गया है. उन्हीं वनस्पतियों को हल्द्वानी स्थित वन अनुसंधान केंद्र में संरक्षित किया गया है, ताकि ... Read more
Uttarakhand: उत्तराखंड के स्कूलों में अब बच्चे खाएंगे मंडुवे की रोटी, जानें सरकार का प्लान
उत्तराखंड के किसानों की आय को बढ़ाने को लेकर सरकार ने मंडुवे को खरीदने का फैसला किया है. इससे पर्वतीय जिलों में मंडुवा पैदा कर रहे किसान प्रोत्साहित होंगे. राज्य के सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने कहा है कि मंडुवे को एमएसपी पर खरीदा जाएगा, जो कि 35.78 रुपये प्रति किलो रहेगा. राज्य सरकार द्वारा खरीदे गए मंडुवे को पीडीएस, आंगनबाड़ी एवं विद्यालयों में मिड डे मील के माध्यम से वितरित किया जाएगा. बताया गया है कि स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील में मंडुवे की रोटी परोसी जाएगी. उन्होंने कहा कि मंडुवा खरीदने की समय सीमा 31 ... Read more
बड़ी खबर: सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट का ऐलान, HMT फैक्ट्री बनेगी मिनी सिडकुल
पवन सिंह कुंवर हल्द्वानी. दुनिया की सबसे बड़ी घड़ी निर्माता कंपनी HMT में 2016 से ताला लटका हुआ है. कभी हजारों कर्मचारी रानी बाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री में काम किया करते थे, लेकिन अचानक से 2016 में एचएमटी फैक्ट्री बंद होने से कर्मचारियों का रोजगार छिन गया. वहीं, अभी भी कुछ कर्मचारी जो एचएमटी फैक्ट्री में काम किया करते थे, वह जर्जर बिल्डिंग में रहने को मजबूर हैं. इसको लेकर News 18 लोकल की टीम ने खंडहर हुई एचएमटी फैक्ट्री की खबर भी दिखाई थी. इसके खबर के बाद खंडहर में तब्दील हो रही रानीबाग एचएमटी परिसर के लिए भविष्य ... Read more