Tag: vehicles
पुलिया के बहते पानी में बंद हुई स्कूल वेन
सीसवाली। सीसवाली में नौनिहाल स्कूली छात्रों के जीवन के साथ कैसा खिलवाड़ किया जा रहा है। इसकी बानगी का नजारा मंगलवार को सीसवाली खाड़ी नदी की बाइपास पुलिया पर देखने को मिला। जहां पुलिया पर डेढ- दो फीट पानी होने के बावजूद वेन चालक ने लापरवाही बरतते हुए बच्चों से भरी वेन को पुलिया पर उतार दिया गया लेकिन वेन पानी से भरी पुलिया पर थोड़ी दूर जाकर बीच में बंद हो गई। जिससे स्कूली छात्रों की सांसे मानो थम सी गई हो। बाद में आसपास के युवकों और कस्बेवासियों ने दौड़कर वेन को धक्का लगाते हुए पुलिया से पार ... Read more
वाहिनियों में लगाने होंगे सीसीटीवी और सुझाव पेटी
कोटा। शिक्षा विभाग अब निजी स्कूलों पर नकेल कसने जा रहा है। स्कूल की बाल वाहिनियों में दुर्घटना, अनियमितता, मारपीट, छेड़छाड़ सहित अन्य वारदातों की रोकथाम को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। साथ ही बाल वाहिनियों के निरीक्षण के लिए स्कूल में एक यातायात समिति गठित करने होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से निजी स्कूलों को नई गाइडलाइन जारी की गई है। जिसमें स्कूल बस का रंग सुनहरी पीला, बस के आगे-पीछे स्कूल बस लिखना, साथ ही अनुबंधित बस, आॅटो, कैब या वैन पर आॅन स्कूल ड्यूटी लिखने के साथ ही पीछे व साइड में 150 मिली मीटर ... Read more
हैंगिंग ब्रिज पर टोल कंपनी काट रही कोटावासियों की जेब
कोटा। नेशनल हाइवे पर 27 पर बने हैंगिंग ब्रिज टोल प्लाजा कोटा-बूंदी वाहन चालकों की जैब काट रहा है। जबकि, पूर्व में सांसद ने कोटा-बूंदी निवासियों के लिए टोल फ्री करवाया था। इसके बावजूद, टोल कम्पनी गुपचुप तरीके टोल वसूल रही है। स्थानीय वाहन चालकों को इसका पता 2 से 4 किमी आगे जाने के बाद मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पता चलता है। लोग इसकी शिकायत एनएचआई प्रबंधन व टोल कम्पनी को करते हैं तो संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। प्रतिदिन गुजरते हैं हजारों वाहनकोटा निवासी वाहन चालक यतीश राजपूत का कहना है, कोटा से बूंदी और बूंदी से ... Read more
जर्जर पुलिया पर स्कूल बस, हलक में अटकती जान
कोटा। बोरखेड़ा की ग्रामीण पुलिस लाइन स्थित 6 कॉलोनियों के बाशिंदे इनदिनों अनहोनी की आशंका के साय में जी रहे हैं। स्कूल बसों को घर की दहलीज पर आने से पहले ही रोक दी जाती है और अभिभावक बच्चों को पैदल लेकर लौटते हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि 20 फीट लंबी पुलिया है, जो 35 साल से भी ज्यादा पुरानी है और जर्जर अवस्था में है। पुलिया एक तरफ से झुक चुकी है और वाहनों के आवागमन के दौरान टूटने का खतरा बना रहता है। जिससे स्थानीय निवासियों को अनहोनी का डर सताता है। दरअसल, ग्रामीण पुलिस लाइन ... Read more
शहर में धड़ल्ले से दौड़ रही ओवरलोडिंग वाहन
कोटा। किसी भी शहर में कहीं आने जाने के लिए निजी वाहनों के अलावा ऑटो व मैजिक टैक्सी सबसे बड़ा साधन होते हैं, जिनमें शहर के लाखों लोग हर दिन सफर करते हैं। लेकिन शहर के कुछ ऑटो व मैजिक टैक्सी वाले चंद रुपए की ज्यादा कमाई करने के लिए अपनी सवारियों की जान जोखिम में डालने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। इनके मालिक तीन सवारी वाले ऑटो में 5 से 7 सवारी बैठाकर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। दूसरी ओर नियमित रूट पर चलने वाले मैजिक टैक्सी में भी भेड़ बकरियों की तरह लोग बिठाए जा रहे ... Read more
खस्ताहाल सड़क से निकलना हो रहा है बड़ा मुश्किल
लाखेरी। शहर के नाडी और भावपुरा पर कोटा लालसोट मेगा हाईवे से जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल हो रही है। इस सड़क से आमजन को आवाजाही करना तक मुश्किल हो रहा है। दरअसल भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत कराए जा रहे निर्माण की वजह से भारी वाहनों दिनभर आवाजाही लगी रहती है। जिसकी वजह से सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई है। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो चुके है। इस वजह से पैदल तक निकलने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीण वरिष्ठ नागरिक राम रतन गुर्जर, दयाराम गुर्जर, राजू वर्मा, महेंद्र वर्मा कांति बैरवा, रामनारायण वर्मा, महेंद्र बजरंगी, शांतिलाल, बादाम ... Read more