Tag: ward

कोटा दक्षिण वार्ड 8 – वार्ड के कुछ क्षेत्र में सीसी रोड व नालियों का निर्माण, अभी कई कार्य करवाने बाकी

कोटा । नगर निगम दक्षिण के वार्ड 8 में विकास कार्यों को देखा जाए तो इसमें सीसी रोड व नालियों का निर्माण सहित अन्य कार्य किए गए हैं। इस वार्ड का प्रतिनिधित्व उपमहापौर पवन कुमार मीणा करते हैं। विनोबाभावे नगर निवासी गोविंद कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में सीसी रोड व नालियों का निर्माण हुआ है और कचरा गाड़ी नियमित रूप से आती है। धनराज गुर्जर व दिनेश भील ने बताया कि वे बंधा गांव में रहते हैं। यहां केवल सीसी रोड का निर्माण हुआ है। गांव के कुछ हिस्सों में नालियां बनी हैं, जबकि कुछ में अब भी ... Read more

कोटा उतर वार्ड 47- कॉलोनियों में बने ऊंचे डिवाइडर व आवारा पशुओं से परेशान रहवासी, ओवरफ्लो हो रही नालियां, घरों के आगे झूल रहे तारों की समस्या

कोटा। शहर के नगर निगम के उतर वार्ड 47 में बदहाली का आलम छाया हुआ है। वार्ड की अधिकतर कॉलोनियों में नालियां ओवरफ्लो हो रही है। बरसात के दिनों में पानी नालियों के बाहर भी आ जाता है।  वहीं वार्ड में आवारा कुत्तों से भी राहगीर व रहवासी परेशान है। रात को वाहन चालकों के पीछे दौड़ते रहते है जिससे चोटिल होने कीआशंका बनी रहती है। वार्ड में भोलेनाथ मंदिर के पास नाला खुला हुआ तथा जाम हो रखा है। वहीं कई कॉलोनियों में तार नीचे की तरफ झूल रहे है। वहीं मुख्य सड़कों पर गायें बेसहारा घूम रही है। ... Read more

कोटा उत्तर वार्ड 2 – घरों के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन, नालों में कचरे का अंबार, कॉलोनियों में नहीं पार्क व सामुदायिक भवन

कोटा। शहर के उत्तर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं. 2 में रहने वाले लोगों के सिर पर हर वक्त खतरा मंडरा रहा है। कई कॉलोनियों में घरों के ठीक ऊपर से हाईटेंशन बिजली की लाइन गुजर रही है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में कई बार शिकायतें कीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। काली बस्ती क्षेत्र में स्थिति और भी बदतर है। यहां बना नाला कचरे से अटा पड़ा है, जिसके चलते बरसात के दिनों में पानी सड़कों पर भर जाता है और आवागमन बाधित हो जाता ... Read more

कोटा उत्तर वार्ड 5 – मोहन टॉकीज रोड पर खतरा बने खुले चैंबर, ऊंचे स्पीड ब्रेकर से बढ़ा वाहन चालकों का संकट

कोटा। नगर निगम कोटा उत्तर के वार्ड नंबर 5 की स्थिति आम नागरिकों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन चुकी है। यह वार्ड शहर के प्रमुख बाजारी और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में शामिल है। यहां हर रोज जाम, गंदगी और अव्यवस्था के हालात बने रहते हैं। लोगों की शिकायत है कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कई बार नगर निगम में शिकायत की गई, लेकिन अब तक किसी तरह का ठोस समाधान नहीं निकला है। सुलभ कॉम्प्लैक्स में नहीं लाइट-पानी की व्यवस्थाबाढ़ क्षेत्र में बने सुलभ कॉम्प्लेक्स की स्थिति भी बेहद दयनीय है। यहां लाइट और पानी की ... Read more

कोटा उत्तर वार्ड 17- विकास के वादों के बीच जमीनी हकीकत बदहाल, बुनियादी सुविधाएं भी नहीं

कोटा। कोटा उत्तर नगर निगम के वार्ड नंबर 17 की तस्वीर विकास के वादों से एकदम उलट नजर आती है। वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के अभाव ने लोगों की जिंदगी मुश्किल बना रखी है। क्षेत्र के कई हिस्सों में सफाई, रोशनी और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं अब तक अधूरी हैं। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभागों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।  रायपुरा चौराहे पर रोजाना जाम से त्रस्त लोगवार्ड की सबसे बड़ी समस्या रायपुरा चौराहे पर रोजाना लगने वाला जाम है। सुबह से शाम तक इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी ... Read more

कोटा दक्षिण वार्ड 46- महापौर के प्रयासों से बदली वार्ड की तस्वीर, अधिकतर समस्याओं का हो चुका समाधान

कोटा। नगर निगम दक्षिण क्षेत्र के वार्ड 46 में शहर के कई पुराने इलाके आते हैं। वार्डवासियों ने बताया कि पहले वार्ड में अनेक समस्याएं थीं, परंतु जब से पार्षद (अब महापौर) को अवगत कराया गया, तब से टूटी सड़कें, खराब रोड लाइट, क्षतिग्रस्त नालियां, पानी के प्रेशर तथा साफ-सफाई सहित अन्य कई समस्याओं का समाधान हो चुका है। वार्डवासियों ने कहा कि जब भी हम किसी भी समस्या के लिए पार्षद को अवगत कराते हैं, तो वे तुरंत संबंधित कर्मचारियों को फोन कर समाधान के निर्देश दे देते हैं। इस वार्ड का प्रतिनिधित्व वर्तमान में दक्षिण के महापौर राजीव ... Read more

कोटा उत्तर वार्ड 44 – टूटी सड़कें, जर्जर नहर से परेशान रहवासी, नहर में मगरमच्छ का खतरा

कोटा। शहर के नगर निगम कोटा उत्तर क्षेत्र के वार्ड 44 की स्थिति इन दिनों चिंताजनक बनी हुई है। वार्ड के निवासियों का कहना है कि तुल्लापुरा कॉलोनी से गुजरने वाली नहर पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। नहर की दीवारें काफी नीची हैं, जिससे आसपास रहने वाले लोगों के लिए हरदम खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नहर में मगरमच्छ होने की भी पुष्टि हुई है, जिसके कारण बच्चे और बुजुर्ग नहर के किनारे जाने से डरते हैं। बरसात के मौसम में यह खतरा और भी बढ़ जाता है, क्योंकि पानी का स्तर ऊपर आने से ... Read more

कोटा उत्तर वार्ड 16- सड़कें व सीवरेज चैम्बर का लेवल सही नहीं, नालियां चौक, कई जगह ढकान के कारण नहीं हो पा रही सफाई

कोटा। शहर के उत्तर क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 की तस्वीर कुछ मिली-जुली नजर आती है। एक ओर जहां वार्ड में सामुदायिक भवन और पार्क जैसे विकास कार्य कराए गए हैं, वहीं दूसरी ओर गंदगी, नालियों की सफाई और सड़कों की हालत ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड की कई गलियों में नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं हुई, जिसके चलते गंदगी जमा है और बदबू फैल रही है। बरसात के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है, कई इलाकों में नालियों का पानी सड़कों पर बहता हुआ दिखाई देता है, ... Read more

कोटा उत्तर वार्ड 10 – सब्जीमंडी में सफाई व्यवस्था लाचार, नालियां जाम: पुल के नीचे अवैध पार्किंग से बढ़ रही परेशानी

कोटा। शहर की पहचान साफ-सुथरे और व्यवस्थित नगर के रूप में बनी रहे, इसके लिए नगर निगम हर वार्ड में सफाई व्यवस्था सुधारने और नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने का दावा करता है। लेकिन कोटा उत्तर नगर निगम के वार्ड नंबर 10 की तस्वीर इन दावों से बिलकुल उलट दिखाई देती है। वार्ड की गलियां, नालियां और सार्वजनिक स्थल अव्यवस्था और गंदगी की चपेट में हैं, जिससे आमजन त्रस्त हैं। वार्ड क्षेत्र में न पार्क है, न सामुदायिक भवन, जहां लोग किसी प्रकार के सामाजिक या सांस्कृतिक आयोजन कर सकें। इस वजह से वार्ड के निवासियों को छोटे-मोटे पारिवारिक कार्यक्रमों के ... Read more

कोटा दक्षिण वार्ड 52 – पार्क में सुविधाओं का अभाव, खुले विद्युत ट्रांसफार्मर से हादसों का खतरा, खाली प्लॉट बन रहे कचरा प्वॉइंट

कोटा। शहर के नगर निगम दक्षिण के वार्ड 52 में पार्षद द्वारा वार्ड के हिसाब से विकास करवाया गया व समय-समय पर वार्ड में विकास कार्य करवाने के लिए निगम की बैठकों में आवाज भी मुखर की गई। वार्ड की वीरसावरकर नगर, नारकोटिक्स कॉलोनी सहित अन्य जगहों पर प्रतिदिन सफाई होती है, साथ ही कचरा गाड़ी भी आती है। पार्षद द्वारा समय-समय पर वार्ड का निरीक्षण भी किया जाता है। कच्ची बस्ती के लोगों ने बताया कि हमारी तरफ नालियों की सफाई प्रतिदिन नहीं होती है। विद्युत लाइनों के तार मकानों के पास से गुजर रहे हैं, जिससे कभी भी ... Read more