Category: उत्तराखंड

उत्तराखंड में फ्लॉप रहा अरविंद केजरीवाल का दिल्ली एजुकेशन मॉडल! AAP बोली-नकल के लिए चाहिए अक्ल 

हाइलाइट्स उत्तराखंड में फ्लॉप रहा केजरीवाल एजुकेशन पैटर्न. उत्तराखंड राज्य में चल रहे 189 अटल उत्कृष्ट स्कूल. विद्यालयों में टीचर्स की कमी, पुस्तकें भी उपलब्ध नहीं. देहरादून. उत्तराखंड में केजरीवाल स्कूल मॉडल की कॉपी बुरी तरह पिट गयी है. आलम ये है कि स्कूल तो इंग्लिश मीडियम कर दिए गए, लेकिन अंग्रेजी का टीचर ही स्कूल में नहीं मिलेंगे. यही नहीं किताबें तो 6 से 12 क्लास तक के किसी भी स्टूडेंट्स के पास नहीं है. ऐसे में उत्तराखंड सरकार कठघरे में खड़ी दिख रही है, जबकि आम आदमी पार्टी इसको लेकर हमलावर है. बता दें कि साल 2021 में ... Read more

जज्‍बे को सलाम: पलायन रोकने के लिए खेती से लोगों को जोड़ रहे पद्मश्री प्रेमचंद्र, कृषि में करते हैं नये प्रयोग

हिना आज़मी/ देहरादून. उत्तराखंड में पलायन एक बड़ी समस्या है. लोग रोजगार के लिए शहरों और दूसरे राज्यों में जाते हैं, लेकिन कई लोग कृषि से रोजगार की राह खोलते हुए अपने खाली होते गांव को घोस्ट विलेज बनने से रोक रहे हैं. ऐसे ही कहानी है उत्तराखंड के पहाड़ी किसान प्रेमचंद शर्मा की, जो देहरादून के त्यूणी के ग्राम हटाल से हैं. प्रेमचंद शर्मा कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पद्मश्री, किसान भूषण, कृषक सम्राट सम्मान, किसान सम्मान के अलावा कई सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं. उन्होंने News18 Local से बातचीत में बताया कि उत्तराखंड के त्यूणी ... Read more

उत्तराखंड में ‘अपणो स्कूल-अपनो प्रमाण’, अब स्कूलों में ही मिलेंगे निवास, जाति व आय प्रमाण पत्र

उत्तराखंड के विद्यालयों में अब ‘अपणो स्कूल, अपणू प्रमाण’. उत्‍तराखंड में स्कूलों में मिलेंगे निवास, आय व जाति प्रमाणपत्र. देहरादून. उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने गुड गवर्नेंस की बड़ी पहल की है. नये निर्देश के अनुसार, ‘अपणो स्कूल, अपणु प्रमाण’ के तहत अब प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को इन प्रमाणपत्रों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. उत्तराखंड में 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हजारों छात्र-छात्राओं को स्थायी निवास, जाति और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र विद्यालयों में ही उपलब्ध कराए जाएंगे. उत्तराखंड सीएम के सचिव श्री शैलेश बगोली के ... Read more

Chamoli News : चमोली को सौ फीसदी साक्षर बनाने को समर्थ गांव योजना शुरू, जिले में पुरूष और महिला साक्षरता में है बड़ा अंतर

सोनिया मिश्रा/चमोली. उत्तराखंड का चमोली जिला साक्षरता श्रेणी में राज्य में तीसरे नंबर पर पर आता है. और जिले की साक्षरता दर 82.85 है. जिसे देखते हुए चमोली जिला प्रशासन ने ‘समर्थ गांव योजना’ के माध्यम से एक नई पहल शुरू की है. जिसमें की गांव और नगर क्षेत्रों में निरक्षर लोगों को साक्षर बनाया जाएगा.दरअसल चमोली जिले को शत प्रतिशत साक्षर जिला बनाने के लिए चमोली प्रशासन द्वारा समर्थ गांव योजना शुरू की है. जिसमें की गांव से लेकर शहरों तक के अनपढ़ लोगों को ट्रेनिग देने के लिए ट्रेनरों की नियुक्ति की गई है. योजना को साकार बनाने के ... Read more

बाल वाटिका के अंदर है ज्ञान का खजाना, छोटे-छोटे बच्चे खेल-खेल में अर्जित कर रहे ज्ञान

बच्चों की शिक्षा की नींव बचपन से रखी जाती है क्योंकि बच्चे बड़े होकर अपने आने वाले भविष्य को तैयार करते हैं. इसी को देखते हुए बच्चों को कैसे खेल खेल में पढ़ाया जाए इसके लिए बैकलेस एजुकेशन शुरू की गई है. अल्मोड़ा के सरस्वती शिशु मंदिर जीवन धाम में बच्चों को कैसे पढ़ाया जा रहा है . हम आपको इस खबर में बताते हैं. इस क्लास का दरवाजा खोलते ही आपको यहां पर कितने डिग्री में दरवाजा खुल रहा है यह सबसे ये देखने को मिलता है. इस बाल वाटिका के अंदर आपको विभिन्न तरीके के पाठ्यक्रम एक ही ... Read more

Pithoragarh News: प्रशासन ने नैनी-सैनी एयरपोर्ट से सटे 3 घरों और एक स्कूल को तोड़ा, जमकर मचा बवाल

हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़. उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के नैनीसैनी गांव में उस समय बवाल मच गया जब प्रशासन ने नैनी-सैनी एयरपोर्ट से सटे 3 भवनों के साथ ही 1 स्कूल को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की. इस दौरान प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर के जरिए पहले हवाई सेवा में लंबे समय से बाधक बने एक स्कूल को तोड़ा. इसके बाद भवनों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की. इस दौरान प्रशासन को स्थानीय लोगों को भारी विरोध भी झेलना पड़ा. हालांकि स्थानीय ग्रामीणों से तीखी नोकझोंक और विरोध के बावजूद प्रशासन ने बलपूर्वक विरोध कर हालात पर काबू ... Read more

Dehradun News: ऐपण कला से सजी देहरादून की दीवारें, पर्यावरण संरक्षण के साथ दे रहीं ये खास संदेश

हिना आज़मी/देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद लगातार जारी है. देहरादून नगर निगम भी स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में अच्छी रैंक लाने की कोशिश कर रहा है. इसी कड़ी में देहरादून की दीवारों पर भी खूबसूरत पेंटिंग बनाई जा रही हैं. समय-समय पर नगर निगम पेंटिंग प्रतियोगिताएं करवा रहा है. इस अभियान में स्कूली छात्र भी शामिल होंगे. आपने अक्सर देखा होगा कि कई जगह सड़कों की दीवारों पर गुटके के थूक के निशानों और काई जमने आदि से दीवारें बहुत गंदी लगती है, लेकिन देहरादून शहर के मुख्य मार्गों की गंदगी नहीं बल्कि कलाकारों के ... Read more

उत्तराखंडः10वीं और 12वीं में फेल हुए बच्चों को मिलेगा पास होने का मौका, जानें-कैसे

देहरादून: उत्तराखंड में मैट्रिक और इंटर-मीडिएट की परीक्षा में 1 या 2 विषयों में फेल होने वाले विद्यार्थियों को सरकार पास होने का मौका देने जा रही है. दरअसल, उत्तराखंड बोर्ड बैक पेपर की सुविधा देने जा रही है. बता दें कि जो विद्यार्थी सिर्फ 2 विषयों में फैल होंगे. केवल, वहीं बैक पेपर की परीक्षा दे सकते है. बुधवार को होने वाली केबिनेट में सरकार एजुकेशन डिपार्टमेंट के इस प्रस्ताव पर मुहर लगा सकती है. इस साल बोर्ड परीक्षा में 48 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं फेल हुए हैं. दरअसल, सीबीएसई के तर्ज पर अब उत्तराखण्ड बोर्ड भी बोर्ड स्टूडेंट्स को एक ... Read more

Pithoragarh News : कभी बंद होने के कगार पर पहुंच गया था यह स्कूल, आज प्राइवेट स्कूलों से है आगे

हिमांशु जोशी/ पिथौरागढ़ . उत्तराखंड के विद्यालयों में सरकारी स्कूलों की बदहाली किसी से छुपी नहीं है. लेकिन कहते हैं न समाज को बदलना है तो पहले खुद को बदलना पड़ता है. उत्तराखंड में ऐसे ही शिक्षा के स्तर को बढ़ाने का काम किया है आदर्श प्राथमिक पाठशाला गुरना के प्रधानाध्यापक सुभाष जोशी ने. जिन्होंने बंद होने की स्थिति से स्कूल को निकालकर आज अन्य विद्यालयों और शिक्षकों के लिए एक मिसाल कायम की है. जिनके प्रयास से आज गुरना प्राथमिक पाठशाला पूरे उत्तराखंड में बेहतर शिक्षा के लिए जाना जाता है, जहाँ बिना किसी विभागीय मदद के शिक्षा के मंदिर में ... Read more

News18 India Open Mic: ऑफिस-ऑफिस के पांडे जी ने बताया-पहली कमाई में मिले 50 रुपये का क्या किया?

देहरादून. देवभूमि उत्तराखंड के विकास को लेकर न्यूज18 इंडिया की ओर से ऑपन माइक कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया. इस कार्यक्रम में फेमस टीवी सीरियल ऑफिस-ऑफिस में पांडे जी का किरदार करने वाले हमेंत पांडे ने भी शिरकत की. इस दौरान उन्होंने अपने एक्टर बनने के सफर को लेकर न्यूज18 से बातचीत की. बता दें कि हमेंत पांडे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से हैं. हमेंत ने बताया कि वह पिथोरागढ़ का रहने वाले हैं. 33 साल पहले दिल्ली आ गए थे. घर से बस पकड़ी और 22 घंटे के सफर के बाद दिल्ली वहुंच गए. यहा वह आईटीओ और ... Read more