Category: उत्तराखंड

शिक्षा विभाग का गजब खेल! कहीं 54 बच्‍चों पर 18 शिक्षक तैनात तो कहीं एक टीचर के सहारे पूरा स्‍कूल

हिमांशु जोशी/ पिथौरागढ़. उत्तराखंड के शिक्षा विभाग का गजब हाल है. दअरसल पिथौरागढ़ के कई सरकारी स्कूल एक शिक्षक के भरोसे हैं, तो एक इंटर कॉलेज ऐसा भी हैं, जहां नाम मात्र के स्टूडेंट्स को पढ़ाने के लिए 16 परमानेंट टीचर्स सहित कुल 18 का स्टाफ तैनात है. हम बात कर रहे हैं पिथौरागढ़ हेडक्वार्टर के करीब पीपलकोट इंटर कॉलेज की. एक दौर था जब पीपलकोट इंटर कॉलेज में छात्रों का जमावड़ा लगा रहता था, लेकिन बदलते वक्त के साथ अन्य सरकारी स्कूलों की तरह यहां भी छात्र संख्या में लगातार कमी आई है. हालात ये हैं कि इस सरकारी ... Read more

लड़की ने Facebook पर टीचर से की दोस्ती, जन्मदिन के बहाने घर बुलाया और फिर…

वेद प्रकाश/ काशीपुर. उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर से हनी ट्रैप का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोपी पति-पत्नी और उनके दो अन्य साथियों ने मिलकर एक टीचर को अपना शिकार बनाया. दरअसल लड़की ने फेसबुक पर टीचर से पहले दोस्ती की और फिर उसे जन्मदिन के बहाने अपने घर बुलाया. इसके बाद लड़की अश्लील हरकत करने लगी. इस बीच उसका पति और अन्य साथी आ गए. उन्होंने टीचर से मारपीट की और वीडियो बना लिया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी और उनके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मिली जानकारी के ... Read more

Pithoragarh News: जिले के सरकारी स्कूलों में इस बार बढ़ी छात्रों की संख्या, शिक्षकों और सुविधाओं की भारी कमी

हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़. एक तरफ जहां सरकारी स्कूलों में छात्रों की तादात लगातार कम हो रही है, वहीं पिथौरागढ़ में इस साल छात्रों की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिला है. स्टूडेंट्स की संख्या में इजाफा होने से शिक्षा विभाग तो उत्साहित है ही, साथ बंद होते सरकारी स्कूलों के दिन बदलने की भी उम्मीद जगी है. प्रदेश की तर्ज पर पिथौरागढ़ में भी बीते सालों तक सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या लगातार गिरती रही. हालात ये थे कि छात्र संख्या कम होने से दर्जनों स्कूलों में ताला लटक गया है. लेकिन इस बार यहां नजारा एकदम उलट दिखाई दे रहा ... Read more

Udham Singh Nagar: मदरसे नहीं अब RSS के स्कूलों में जा रहे हैं मुस्लिम बच्चे, लगातार बढ़ रही है संख्या

वेद प्रकाश/ऊधम सिंह नगर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नाम सुनते ही कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े लोग, आरएसएस को मुस्लिम विरोधी संगठन करार देते हैं. लेकिन ऊधम सिंह नगर जनपद में कई जगह से ऐसे तथ्य सामने आए हैं जहां आरएसएस द्वारा संचालित विद्या भारती के स्कूलों में पिछले कुछ सालों में मुस्लिम समुदाय के छात्र छात्राओं की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिला है. मुस्लिम समुदाय के छात्र छात्राएं विद्यालय द्वारा आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं और अच्छा प्रदर्शन कर अपने विद्यालय और परिवार का नाम रौशन कर रहे हैं. ऊधम सिंह नगर जनपद ... Read more

Haldwani News : ऐपण के जरिए कुमाऊं की लोककला को घर-घर तक पहुंचाना चाहती हैं नैनीताल जिले की पूजा पडियार

पवन सिंह कुंवर/हल्द्वानी. उत्तराखंड के ओखलकांडा ब्लॉक के भिड़ापानी निवासी पूजा पडियार ने ऐपण बनाने में महारत हासिल की है और उनके बनाए ऐपण देश के अलग-अलग कोनों में लोगों के घरों की शोभा बढ़ा रहे हैं. पूजा ने बताया कि वह पिछले 16-17 वर्षों से अपने परिवार के साथ भीमताल में रह रही हैं.रंगोली भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा और लोक-कला है. अलग-अलग प्रदेशों में रंगोली के नाम और उसकी शैली में भिन्नता हो सकती है लेकिन इसके पीछे निहित भावना और संस्कृति में समानता है. इसकी यही विशेषता इसे विविधता देती है और इसके विभिन्न आयामों को भी ... Read more

Nainital Tourist Spot: यहां जंगल के बीच में छिपा है खूबसूरत वॉटरफॉल, आपको पता है?

सीमा नाथ/नैनीताल. उत्तराखंड का नैनीताल जो हरी-भरी शांत वादियों में बसा है. सरोवर नगरी की सुकून देने वाली मनमोहक वादियां यहां आने वाले सैलानियों के मन को भा जाती हैं, जिस वजह से यह सैलानियों की फेवरेट डेस्टिनेशन में से एक है. वैसे तो नैनीताल में घूमने के लिए कई फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स हैं, लेकिन अगर आप शहर की आपाधापी से दूर प्रकृति की गोद में सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो आप जंगल के बीचो बीच बसे नैनीताल के इस हिडन वॉटरफॉल पर आ सकते हैं. यह वॉटरफॉल नैनीताल के रातीघाट-गरमपानी पैदल मार्ग में स्थित है, जहां ... Read more

रिटायरमेंट के बाद काटने लगा अकेलापन तो 20 साल छोटी महिला पर आया दिल, धोखेबाज हसीना ने ठग लिए 80 लाख

रिपोर्ट- शिविका पांडेदेहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक रिटायर्ड बैंक अफसर से ठगी का अनोखा मामला सामने आया है. बुजुर्ग का रिटायरमेंट से पहले तलाक हो गया था. वह अकेला महसूस कर रहे थे, लिहाजा उनसे 20 साल छोटी एक महिला उनके संपर्क में आई.वह पहली ही मुलाकात में महिला को दिल दे बैठे. मुलाकातें बढ़ती गईं और फिर बात शादी तक पहुंच गई. इस दौरान बुजुर्ग महिला को कई किश्तों में 80 लाख रुपये दे चुके थे. महिला ने कभी प्लॉट खरीदने तो कभी घर बनाने के नाम पर यह रकम ली थी. जब शादी का दिन आया, ... Read more

Chamoli News: स्कूल में पढ़ाने के बजाय घर पर सोते मिले नशे में धुत मास्टर जी, ग्रामीणों ने VIDEO बनाया तो हुए सस्पेंड

सोनिया मिश्राचमोली.आजकल सोशल मीडिया का युग है, जहां तरह-तरह की खबरें, जानकारियां, लोग या फिर चौंकाने वाले वीडियो अचानक वायरल हो जाते हैं. कुछ इसी तरह उत्तराखंड के चमोली जिले का एक वीडियो भी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को स्कूली बच्चों के माता-पिता बना रहे हैं और वीडियो बनाते हुए वह स्कूल के टीचर के कमरे में चले जाते हैं, जहां गुरुजी कथित तौर पर नशे में धुत होकर आराम फरमा रहे होते हैं. आरोप है कि बच्चों को स्कूल में पढ़ाने के बजाय वह शराब पीकर अपने कमरे में सो रहे थे. ... Read more

बाघ की दहशत! पौड़ी के 24 गांवों में नाइट कर्फ्यू, स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद

रिपोर्ट: सोनिया मिश्रा पौड़ी. उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बाघ के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. पिछले पांच दिनों में बाघ ने दो लोगों को मार डाला है. इसके बाद पौड़ी जिले के रिखणीखाल और धूमाकोट विकासखंड के 24 गांवों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है. वहीं, जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने के आदेश दिए हैं. हमलावर बाघ को पकड़ने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है. प्रभावित इलाकों में कैमरे और पिंजरे लगाए जा रहे हैं. वहीं, बाघ को ट्रेंकुलाइज करने के लिए भी टीम तैयार ... Read more

Haldwani News: नशे में धुत पति इस तरह झपट रहा था कि पत्नी हो गई क्रूर, राॅड से पीट-पीटकर ले ली जान

रिपोर्ट – पवन सिंह कुंवर हल्द्वानी. उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया. गुस्से में आकर पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी. रामपुर रोड स्थित देवलचौड़ बंदोबस्ती में एक महिला ने खिड़की के पर्दे में लगने वाली स्टील की रॉड से पीट-पीटकर पति को मौत के घाट उतार दिया. घटना दोपहर की थी, पर आरोपी महिला ने घंटों बाद परिजनों को जानकारी दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में लिया. उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है. जानकारी के ... Read more