Category: उत्तराखंड

Pithoragarh News: सरकारी विभागों ने नहीं किया बिजली का बिल जमा, करोड़ों वसूलने में बिजली विभाग के छूटे पसीने

रिपोर्ट- हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में बिजली विभाग को सरकारी दफ्तरों ने ही परेशान किया हुआ है. यहां जनता तो समय से अपने बिल का भुगतान कर रही है, लेकिन कई ऐसे सरकारी विभाग हैं, जिन्होंने अपना बिजली का बिल अभी तक नहीं भरा है, जो बिजली विभाग के लिए सिरदर्द बना हुआ है. देखा जाए तो करोड़ों रुपए का भुगतान जिले के विभागों को करना है, जिसमें जल संस्थान, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगरपालिका, पेयजल निगम मुख्य रूप से हैं. इनका लंबे समय से बिजली का बिल पेंडिंग ही है. सभी विभागों को बिजली के बिल ... Read more

Haldwani Crime News: घर में गैर मर्द के साथ मिली पत्नी, पूछने पर पीट दिया, केस दर्ज

रिपोर्ट : पवन सिंह कुंवर हल्द्वानी. उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से ‘पति, पत्नी और वो’ का एक मामला सामने आया है. बाजार से पति जब घर लौटा, तो दरवाजा अंदर से बंद था. उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खुला. कुछ समय बाद जब दरवाजा खुला, तो अंदर पत्नी एक पराए मर्द के साथ थी. इसकी वजह पूछने पर पत्नी व उसका प्रेमी बिफर गए और दोनों ने मिलकर पति को पीट दिया. पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. मामले की जांच की जा रही है. ... Read more

बाहुबली पान से लेकर फायर पान तक की वैरायटी है देहरादून के इस कैफे में, कहें साहब, क्या खाना पसंद करेंगे आप

रिपोर्ट- हिना आज़मी देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चकराता रोड पर बनारसी पान कैफे स्थित है, जिसकी शुरुआत साल 1953 में एक छोटी सी दुकान के रूप में की गई थी. हालांकि जैसे-जैसे जमाने में बदलाव आते गए, वैसे-वैसे लोगों के स्वाद के मद्देनजर इसमें फ्लेवर को शामिल किया गया. इस दुकान आपको सिल्वर पान, फायर पान, स्मोक पान, चॉकलेट पान, मिंट पान जैसी कई वैरायटी मिल जाएंगी. देहरादून के यमुना कॉलोनी के नजदीक बनारसी पान कैफे स्थित है, जहां पान के साथ आपको कई स्वाद मिल जाएंगे. बनारसी पान कैफे के मालिक नरेश तिवारी ने बताया कि उनका ... Read more

Dehradun: ये है 42 साल पुरानी बेकरी, यहां के घी पिन्नी बिस्किट और रसमलाई केक के लोग हैं दीवाने

देहरादून. उत्तराखंड की राजधानीदेहरादून में वैसे तो कई बेकरी शॉप हैं लेकिन साल 1980 की एक ऐसी बेकरी कि हम आपको बात बताने जा रहे हैं, जो कई तरह की मिठाइयां तो परोस ही रही है लेकिन यहां सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं रसमलाई केक और घी पिन्नी बिस्किट. अगर आप भी मीठा खाना पसंद करते हैं, तो आप देहरादून के चकराता रोड स्थित वीनस बेकर्स एंड स्वीट कॉर्नर पर जरूर आएं और यहां की मशहूर मिठाइयों और बेकरी उत्पादों का आनंद लें. बेकरी के मालिक राहुल गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि साल 1980 में उनके पिता राजेश ... Read more

रेलवे का 134 साल पुराना बोर्डिंग स्कूल, जिसे ईस्ट इंडिया कंपनी ने किया था शुरू, जानें खासियत

Best Government Schools in India, Oak Grove School, Dehradun: हमारे देश में आजकल प्राइवेट स्कूलों का क्रेज ज्यादा है. हर पेरेंट्स अपने बच्चों को महंगे से महंगे और अच्छे से अच्छे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाना चाहते हैं. हालांकि केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, मिलिट्री स्कूल जैसे कुछ प्रतिष्ठित सरकारी स्कूल भी हैं, जिनमें अपने बच्चों का एडमिशन कराने के लिए अभिभावकों में होड़ लगी रहती है. लेकिन इनके अलावा भी कई स्पेशल सरकारी स्कूल भी हैं, जिनके बारे में कम लोगों को पता है. उन्हीं में से एक है रेलवे का ओक ग्रोव स्कूल, जोकि 134 साल की लेगेसी ... Read more

Uttarakhand News: उत्तरकाशी दूसरा जोशीमठ! लगातार जमीन धंसने से दहशत में लोग, आंदोलन की तैयारी

बलबीर परमार उत्तरकाशी. चिन्यालीसौड़ नगर क्षेत्र के साथ ही आसपास की बस्ती पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टिहरी बांध परियोजना की झील से चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में भू धंसाव के चलते जमीन लगातार धंस रही है. भू धंसाव से हवाई पट्टी के पास नेशनल हाईवे समेत स्कूलों व आवासीय भवनों पर लंबी और चौड़ी दरारें उभर आई हैं. माना जा रहा है कि अगर इसी तरह भू धंसाव होता रहा, तो यहां भी जोशीमठ जैसे हालात बन सकते हैं. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से सुरक्षात्मक उपायों पर अमल करने की मांग की है. दरअसल, नगर पालिका ... Read more

Uttarakhand Board Exam 2023: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में इन नियमों का रखना होगा ध्यान, पढ़ें गाइडलाइन

नई दिल्ली. Uttarakhand Board Exam 2023: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं की परीक्षा के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है. 10वीं की परीक्षा आज से शुरू हो गई है. वहीं 12वीं की परीक्षा कल यानी 16 मार्च से शुरू हो चुकी है. यह परीक्षा 3 घंटे की सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जा रही है. परीक्षा के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है. ऐसे में स्टूडेंट्स को परीक्षा कक्ष में जाने के पहले इन गाइडलाइन का ध्यान रखना चाहिए. बता दें कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा एक ही पाली में आयोजित ... Read more

UK Board Exam 2023: उत्तराखंड बोर्ड एग्जाम 16 मार्च से होंगे शुरू, हरिद्वार में हैं सबसे ज्यादा 9 अतिसंवेदनशील सेंटर्स

UK Board Exam 2023: गुरुवार से उत्तराखण्ड बोर्ड के एग्जाम शुरू होने जा रहे हैं. 1253 सेन्टर्स पर एग्जाम सकुशल समपन्न करवाने को लेकर जहां एक तरफ एजुकेशन डिपार्टमेन्ट तैयार है, वहीं पहली बार बोर्ड एग्जाम देने जा रहे स्टूडेन्ट्स टेंशन में हैं. बता दें कि उत्तराखण्ड बोर्ड के 12वीं के मेन पेपर जहां 16 मार्च से होंगे, वहीं 10 क्लास के पेपर 17 मार्च से 6 अप्रैल तक होंगे. एग्जाम को लेकर प्रदेशभर में 1253 सेन्टर्स बनाये गये हैं. जिसमें 15 अतिसंवेदनशील एग्जाम सेन्टर्स बनाये गये हैं. नकलचियों के मामले में सबसे ज्यादा आगे रहने वाले हरिद्वार जिले में ही ... Read more

Almora News: महिलाओं की सुरक्षा घेरा हुआ और मजबूत, ‘चीता मोबाइल’ बना नारी शक्ति का कवच

अल्मोड़ा. उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand Police) महिला सुरक्षा को लेकर बेहद सक्रिय नजर आ रही है. इसी दिशा में अल्मोड़ा में महिला चीता मोबाइल की शुरुआत की गई है. इसकी शुरुआत अल्मोड़ा की नई एसएसपी रचिता जुयाल (IPS Rachita Juyal) द्वारा की गई है. नगर के लिए महिला चीता मोबाइल का गठन किया गया है. इसका सबसे ज्यादा फायदा उन छात्राओं और महिलाओं को होगा जो थाने नहीं जाना चाहतीं. वे अब अपनी समस्याएं महिला चीता कर्मियों को बता सकती हैं. जिसके आधार पर संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. एसएसपी रचिता जुयाल ने बताया कि जल्द ही जनपद के ... Read more

Almora News : उत्तराखंड में ‘ऑपरेशन मुक्ति’ से सामाजिक क्रांति की शुरुआत , मासूमों को भिक्षा नहीं शिक्षा की जरूरत

अल्मोड़ा की एसएसपी रचिता जुयाल ने बताया कि ‘ऑपरेशन मुक्ति’ और ‘भिक्षा नहीं शिक्षा दें’ के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान दो चरणों में चलाया जा रहा है. पंचधारा स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू नेगी बताती हैं कि पुलिस द्वारा जिन बच्चों का दाखिला पिछले साल कराया गया था, वह काफी अच्छा कर रहे है.