Category: उत्तराखंड
पहाड़ की अनोखी घास जो है औषधीय गुणों से भरपूर, मगर मारती है बिच्छू की तरह डंक, जानें डिटेल्स
रिपोर्ट : सीमा नाथ नैनीताल. उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में कई ऐसे पेड़-पौधे पाए जाते हैं, जो औषधीय गुणों से भरपूर हैं. ऐसी ही एक घास पहाड़ी इलाकों में पाई जाती है, जिसे छूने से लोग डरते हैं, लेकिन यह औषधीय गुणों से भरपूर है. इसे बिच्छू घास, कंडाली या फिर सिसौंण (Nettle Leaf) भी कहा जाता है. गढ़वाल में इसे कंडाली और कुमाऊं में इसे सिसौंण कहा जाता है. साथ ही इसे एक प्राकृतिक मल्टी विटामिन के रूप में भी जाना जाता है. 800 से 2000 मीटर की ऊंचाई पर मिलने वाली यह घास डंक मारने के लिए जानी ... Read more
Chamoli News : 2020 में पहाड़ी संग्रहालय का निर्माण , महज 3 वर्षों में हुआ बदहाल , जानिए वजह
रिपोर्ट : सोनिया मिश्रा चमोली/गोपेश्वर.उत्तराखंड में वैसे तो घूमने के शौकीनों के लिए कई जगह है, लेकिन पहाड़ी संस्कृति, वेशभूषा इत्यादि को समझने के लिए एक ही जगह में उनका कलेक्शन आपको बेहद ही कम मिलेगा. आज इस रिपोर्ट में हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जहां आपको सदियों पुरानी परंपरागत पहाड़ी आभूषण, पुरानी प्रचलित मुद्राएं, बर्तन आदि की झलक देखने को मिलेगी. चमोली के जिला मुख्यालय गोपेश्वर के कलेक्ट्रेट परिसर में पहाड़ी संग्रहालय का निर्माण 2020 में तत्कालीन जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया द्वारा करवाया गया था. यहां प्राचीन मुद्राओं ,होमस्टे का मॉडल, भोटिया जनजाति के परिधान, ... Read more
International Women’s Day 2023: शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस-प्रशासन…हर क्षेत्र में महिलाएं दिखा रहीं अपना दम
रिपोर्ट : ओम प्रयास हरिद्वार. बदलते समय के साथ बहुत सी चीजें भी बदल गई है. जब कोई महिला पुलिस अधिकारी, प्रशासन, डॉक्टर, पायलट, मंत्री या अन्य बड़े पदों पर बैठती है, तो हमने लोगों को यह कहते सुना है कि आज के समय में महिलाएं किसी से कम नहीं है. वर्तमान दौर में महिलाएं हर एक क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है. पुलिस विभाग, रेलवे विभाग, प्रशासन, राजनीति, एयरफोर्स, थल सेना जैसे अनेक विभागों में महिलाएं भी पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर काम रही है या फिर यह कहना गलत नहीं होगा कि देश के विकास में ... Read more
उत्तराखंड के इस जिले में खुला ‘पैड बैंक’, यहां से फ्री में लें सेनेटरी नैपकिन
रोहित भट्टअल्मोड़ा. आप में से हर किसी ने ब्लड बैंक, वॉटर बैंक या फिर पैसे के लेन देन वाले बैंकों का नाम तो सुना होगा लेकिन उत्तराखंड के अल्मोड़ा में पहली बार ऐसा पैड बैंक खुला है, जहां से कोई भी निशुल्क में सेनिटरी पैड ले जा सकता है. साथ ही कोई भी यहां पैड डोनेट कर सकता है. अल्मोड़ा में इसकी शुरुआत सोच संस्था द्वारा की गई है. अल्मोड़ा के मिलन चौक के पास स्थित खम्पा मार्केट में स्थित सोच संस्था के ऑफिस में पैड बैंक खुला है, जहां से जरूरतमंद लड़कियां और महिलाएं यहां से सेनेटरी पैड मुफ्त में ... Read more
प्रिंसिपल पर महिला कर्मचारी ने लगाया रेप की कोशिश का आरोप, बोली- छात्राओं से भी करता है छेड़छाड़
पवन सिंह कुंवर काशीपुर. उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में इंटर कॉलेज प्रिंसिपल पर महिला कर्मचारी से रेप के प्रयास का आरोप लगा है. मामला शहर के एक इंटर कॉलेज का है. पीड़िता ने पुलिस को प्रिंसिपल के खिलाफ तहरीर दी है जिसमें कहा गया कि प्रधानाचार्य ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. प्रिंसिपल ने उसपर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया. ऐसा न करने पर सैलरी रोकने की धमकी दी. बदनामी के डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई थी, लेकिन प्रबंधन ने उसको अस्थायी तौर पर कार्यमुक्त किया हुआ है तो आरोपी ने उसे मुंह ... Read more
Nainital News: नैनीताल की वो पहाड़ी जो रूस के अल्मा हिल्स से खाती है मेल, जानिए इसकी कहानी
रिपोर्ट: सीमा नाथ नैनीताल: देवभूमि उत्तराखंड का खूबसूरत शहर नैनीताल चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा हुआ है. यह अपने प्राकृतिक सौन्दर्य और ठंडी आबोहवा की वजह से लोगों को बेहद पसंद आता है. यहां आकर स्वर्ग जैसा अहसास होता है. इस शहर का अपना एक अलग ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है. ब्रिटिश हुक्मरानों ने इस शहर को आरामगाह के रूप में बसाया था. इसके लिए उन्होंने सुख सुविधाओं भरे कई संसाधन भी जोड़े और इसी तरह धीरे धीरे समय के साथ साथ इस शहर के विकास में कई अध्याय जुड़ते चले गए. जिसमें शहर के ऐतिहासिक भवन भी शामिल ... Read more
Dehradun news: बहन को छेड़ता था इसलिए तोड़ दिए युवक के हाथ, पूरी कहानी जानकर दंग रह जाएंगे आप
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले एक युवक की बेरहमी से इतनी पिटाई की गई कि उसके दोनों हाथ ही टूट गए. मनचला नाबालिग लड़कियों से उनके स्कूल आते-जाते समय छेड़खानी करता था. उनमें से एक लड़की के भाई को जब इस बात का पता चला तो उसने युवक को इतना मारा कि उसके दोनों हाथ ही तोड़ दिए. इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना देहरादून में प्रेम नगर थाना क्षेत्र की है. एसएसआई प्रवीण पुंडीर ने तहरीर के आधार ... Read more
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिले के 63 साल, स्वास्थ्य-शिक्षा-रोजगार…सब बेहाल!
हिमांशु जोशीपिथौरागढ़. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले को बने 6 दशक से ज्यादा का समय हो गया है. 24 फरवरी 1960 को अल्मोड़ा से अलग होकर दूरस्थ क्षेत्रों और हिमालयी इलाकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए नए जिले पिथौरागढ़ का गठन हुआ था. इन 63 सालों में अगर पिथौरागढ़ के विकास की बात की जाए, तो जिला मुख्यालय में शहरीकरण काफी तेजी से बढ़ा है और अगर ग्रामीण इलाकों की बात करें, तो वहां के लोग मूलभूत सुविधाओं के अभाव में पलायन कर रहे हैं, जिसका सिलसिला लगातार जारी है. जिला मुख्यालय में भी अभी तक स्वास्थ्य सेवाएं ... Read more
NEP 2020: नई शिक्षा नीति के तहत चमोली में शुरू हुई शिक्षकों की ट्रेनिंग, बच्चों की पढ़ाई पर दिखेगा असर
चमोली.उत्तराखंड के चमोली जिले में शिक्षा विभाग ने नई शिक्षा नीति -2020 के तहत कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित ट्रेनिंग आयोजित की गई . जिला मुख्यालय गोपेश्वर के कोठियालसैंण इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है.राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 35 शिक्षक इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रशिक्षण ले रहे है. यह प्रशिक्षण 10दिनों तक चलेगा. इस ट्रेनिंग में शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के तहत कोडिंग की बारीकी से जानकारी दी जा रही है. भविष्य में बच्चों की पढ़ाई पर इसका असर दिखेगा. 20 फरवरी से शुरू हुई यह ट्रेनिंग 1 मार्च तक चलेगा . इसमें 8 ... Read more
उत्तराखंड के युवाओं से बोले पीएम मोदी- नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति युवाओं को नई सदी के लिए तैयार करती है
देहरादून. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से उत्तराखंड रोजगार मेले को सम्बोधित किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन उन लोगों के लिये नई शुरुआत का दिन है, जिन्हें अपने नियुक्त पत्र मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह न केवल जीवन को बदलने वाला अवसर है, बल्कि समग्र बदलाव के लिये एक माध्यम भी है. शिक्षा क्षेत्र के संदर्भ में देश में होने वाले नये प्रयोगों को रेखांकित करते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पाने वाले लोगों में से ज्यादातर लोग शिक्षा क्षेत्र में सेवा देंगे. इस संकल्प को आगे बढ़ाने के क्रम में ... Read more