Category: राजस्थान

प्रदेश में ड्रग्स के खिलाफ चले बड़ा अभियान, सरकार को सतर्क रहने की जरूरत : जूली 

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार का ध्यानाकर्षण दिल्ली और गुजरात में दो हफ्तों में 13 हजार करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद किये जाने की ओर किया है। इससे पहले मध्य प्रदेश में भी करीब दो हजार करोड़ रुपये की ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गयी थी। तब मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ने इसकी जड़ें राजस्थान में होना बताया था। जूली ने कहा कि तब भी उन्होंने राज्य सरकार को चेताया था और अब दिल्ली और गुजरात से आ रही सूचना बहुत चिंताजनक हैं।  नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बयान में कहा कि ... Read more

विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलना चिंता का विषय, सरकार को इस पर करना चाहिए काम : कांग्रेस 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने विमानों को बम से उड़ाने की आए दिन मिल रही धमकियों पर हैरानी जताते हुए कहा है कि जब लोग त्यौहार पर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो इस तरह की धमकियां मिल रही है, जिसको लेकर सरकार को सख्ती से काम करना चाहिए। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक पेज पर ट्वीट कर कहा कि आये दिन देश के विभिन्न हिस्सों में विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है, जिससे यात्रियों में भय का माहौल है। यह चिंता का मामला है और सरकार को इस दिशा में तत्काल ठोस कदम उठाने ... Read more

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब बालिकाओं की सुरक्षा के साथ होगी पढ़ाई

जयपुर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब बेटियों की सुरक्षा के साथ बेहतर पढ़ाई की जाएगी। जिससे की प्रदेश की बेटिया पूरी तरह से सुरक्षित महसूस करते हुए स्कूलों में पढ़ सकेगी। इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी नियमित रूप से तैयारियां करने में लगी हुई है। वहीं छात्राओं के साथ आए दिन होने वाली घटनाओं को ध्यान में रखते हुए विभाग सुरक्षा के साथ पढ़ाई करवाने पर फोकस कर रहा है।  मिलेगी पूरी जानकारी अप टू डेट शिक्षा विभाग अपने स्कूलों का पूरा डेटा अप टू डेट रखने के लिए नियमित रूप से प्रयास कर रहा है। राज्य के सभी ... Read more

शिक्षा में निवेश के लिए प्रयास होंगे तेज, जारी किए निर्देश 

जयपुर। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् जयपुर के आयुक्त एवं राज्य परियोजना निदेशक अविचल चतुर्वेदी ने वीसी के माध्यम से यूडाइस एवं एपी एएआर आईडी जनरेशन की समीक्षा कर न्यून प्रगति वाले जिलों को तय सीमा में कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत शिक्षा विभाग द्वारा दान-दाताओं एवं प्रवासी राजस्थानियों से शिक्षा में निवेश करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिला, ब्लॉक एवं पंचायत स्तर के अधिकारी दान-दाताओं को ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से राइजिंग राजस्थान से जोड़ना सुनिश्चित करें, ताकि दान-दाताओं ... Read more

लापरवाही: सातलखेड़ी तालाब दुर्दशा का शिकार

सातलखेड़ी। कस्बे में गांव सातलखेड़ी स्थित तालाब में गंदगी के कारण पानी सड़ने लगा है। बदबू आने से आसपास रहने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोड तक के दुकानदार को भी अपनी दुकानों पर बैठना तक दुश्वार हो रहा है। तालाब के समीप रह रहे दुकानदारों ने सरपंच शांतिबाई को 6 वर्ष पहले बताया था  कि तालाब के पानी सड़ने से बदबू आने लगी है। सरपंच ने गांव के तालाब का निरीक्षण कर सफाई भी करवाई गई थी। गांव वालों का कहना है कि तालाब करीब सौ साल पुराना है, पर यह तालाब देखरेख के ... Read more

खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर नौनिहाल

राजपुर। एक और तो सरकार लाखों करोड़ों रुपए का बजट जारी कर शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए हर तरीके के प्रयास करने में जुटी हुई है ताकि सहरिया क्षेत्र में शिक्षा का स्तर सुधर सके तो वहीं दूसरी ओर सहरिया अंचल क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ारा के हाल बदहाल बने हुए हैं। कक्षा 1 से 5 वीं तक संचालित विद्यालय में करीब 97 बच्चे अध्ययन कर रहे हैं। विद्यालय में मात्र दो ही कमरे हैं। ऐसे में एक में पोषाहार सामग्री और खाना पकाने का काम किया जाता है तो दूसरे कमरे में एक कक्षा को बिठाया ... Read more

एजुकेशन कंसलटेंसी की आड़ में फर्जी डिग्रियां देने वाले तीन मास्टर माइंड पकड़े, ई-मित्र से 700 मार्कशीट बरामद

जयपुर। जिला जयपुर पूर्व टीम ने ई-मित्र एवं कोचिंग संस्थान की आड़ में बिना पढ़ाई के फर्जीवाड़ा कर देश के नामी विश्वविद्यालयों की डिग्रियां बांटने वाले रैकेट का खुलासा कर तीन मास्टर माइंड को गिरफ्तार किया है। टीम ने इनके कब्जे से करीब बीस विश्वविद्यालयों की सात सौ से ज्यादा डिग्री-मार्क्सशीट समेत अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं। खुलासा हुआ कि पूरा फर्जीवाड़ा विश्वविद्यालयों और दलालों की मिलीभगत से चल रहा था। ऐसे में यूनिवर्सिटी की भी जांच होगी। डीसीपी ईस्ट तेजस्वनी गौतम ने बताया कि विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों की फर्जी अंकतालिका, प्रमाण पत्र, डिग्री, माइग्रेशन ई-मित्र संचालकों ... Read more

तकनीकी शिक्षा पर विस्तार से किया मंथन

जयपुर। तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर प्रगति दिवस समारोह का आयोजन किया गया। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इस समारोह में पैनल डिस्कशन और एक्सपर्ट चर्चा का आयोजन भी किया गया, जिसमें तकनीकी और उद्योगों से जुड़े हुए विशेषज्ञ वर्तमान दौर की तकनीकी शिक्षा और उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से मंथन किया। इस पैनल चर्चा में प्रदेश के साथ ही देश भर से जुड़े हुए तकनीकी एजुकेशन की विशेषज्ञ और टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के शिक्षकों ने आपस में चर्चा की और विद्यार्थियों को तकनीकी के बारे में जानकारी दी। इस मौके ... Read more

राजस्थान में बदला स्कूलों का समय, तापमान कम होने पर लिया फैसला

जयपुर। प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में समय परिवर्तन किया गया है। स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगे रहे हैं। शिविरा पंचांग के अनुसार स्कूलों का शीतकालीन समय एक अक्टूबर से प्रभावी हो जाता है, लेकिन इस बार 1 अक्टूबर को तापमान अधिक रहने पर पंचांग में संशोधन कर ग्रीष्मकालीन की अवधि 15 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी। अब तापमान कम होने लग गया है। ऐसे में स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक हो गया है।  शिक्षा विभाग की शिविरा पंचाग के अनुसार 1 अक्टूबर से शीतकालीन समय लागू हो जाता ... Read more

शिक्षा विभाग ने पहले तबादलों के जारी किए आदेश, फिर किए निरस्त

जयपुर। शिक्षा विभाग में शिक्षकों की तबादला सूची जारी हुई, लेकिन महज कुछ घंटे बाद ही सूची निरस्त कर दी गई। यह सब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा के आपस में खींच तान के चलते हुआ है। प्रदेश में तबादलों पर प्रतिबंध के बावजूद शिक्षा विभाग में व्याख्याता और तृतीय श्रेणी शिक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई। सूची के आउट होने के साथ ही जयपुर तक हलचल हुई, जिसके बाद तत्काल ही तबादला सूची को निरस्त कर दिया गया। शिक्षा निदेशालय की इस तबादला सूची में व्याख्याता और तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादला किए गए, ... Read more