Category: राजस्थान
शिक्षक दिवस विशेष – शिक्षा में आड़े आया पैसा तो ढाल बने गुरुजी
कोटा। मां बालक की पहली गुरु होती है, लेकिन बालक जब शिक्षा की दहलीज पर कदम रखता है तो संस्कार से लेकर शिक्षा देने तक जिम्मेदारी शिक्षक की होती है। बदलाव की बयार में भले ही सब कुछ बदलने लगा हो, लेकिन शिक्षकों की भूमिका आज भी वही है। शिक्षक, शिष्य के जीवन की तस्वीर बदलकर तकदीर लिख रहे हैं। ऐसे कई शिक्षक हैं, जिन्होंने आदर्श स्थापित कर शिष्यों को नई राह दिखाकर मिसाल पेश किए हैं। समाज में ऐसे कई सारथी हैं, जो न केवल अशिक्षा के भंवर में फंसी जिंदगी में शिक्षा की रोशनी बिखेर रहे हैं। बल्कि ... Read more
अमेरिका में एक स्कूल में फायरिंग के कारण 4 लोगों की मौत, हिरासत में संदिग्ध
न्यूयॉर्क। अमेरिका में जॉर्जिया प्रांत के एक उच्च विद्यालय के परिसर हुई फायरिंग में कम से कम 4 लोग मारे गए और 9 घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी की घटना जॉर्जिया के विंडर में अपालाची उच्च विद्यालय में हुयी। बैरो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि गोलीबारी के बाद एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। कार्यालय ने बताया कि सुबह गोलीबारी होने की जानकारी मिली और इसके बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों और आपातकालीन प्रतिक्रियाकर्ताओं को सुबह 10:30 बजे स्कूल में भेजा गया। जॉर्जिया ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (जीबीआई) ने कहा कि गोलीबारी के कारण चार ... Read more
शिक्षा विभाग में सबसे अधिक सरकारी कर्मचारी, फिर भी नहीं हो पा रही बेहतर पढ़ाई
जयपुर। राजस्थान में सबसे अधिक सरकारी कर्मचारी स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत है, फिर भी नहीं प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बेहतर पढ़ाई हो पा रही है। जबकि सरकार इन स्कूलों में बदलाव के लिए कई प्रयास कर रही है, लेकिन सरकार के प्रयास रंग नहीं ला रहे है। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण शिक्षकों का सही तरीके से पढ़ाई नहीं करवाना है। इन कार्मिकों में सबसे अधिक 2 लाख से ज्यादा तृतीय श्रेणी शिक्षक है। इसके बाद भी स्कूलों में करीब 50 हजार के आस-पास शिक्षकों की कमी है। 92,00,000 से ज्यादा विद्यार्थी कर रहे पढ़ाईप्रदेश में 69 ... Read more
जोधपुर में भारी बारिश, सड़कें-रेल पटरियां डूबी
जोधपुर। शहर में मंगलवार से भारी बारिश का दौर शुरू हुआ जो बुधवार को भी जारी रहा। इससे शहर के भीतरी और बाहरी कई इलाकों में जलभराव की स्थिति हो गई। लगभग शहर के हर इलाके में जलभराव के हालात देखे गई। भीतरी शहर में सडक़े नदी नाले की तरह नजर आई। बाहरी इलाके पाल रोड, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, गायत्री नगर, डीपीएस चौराहा, बनाड़ रोड, एयरपोर्ट रोड, मंडोर सहित कई इलाकों में सडक़ें तालाब बन गई, जिसके चलते सुबह ऑफिस जाने वाले सरकारी और निजी कर्मचारियों के साथ स्कूली व कॉलेज विद्यार्थियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौसम विभाग ने ... Read more
वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिक्षक दिवस की तैयारी, शिक्षा मंत्री ने दी शिक्षक दिवस की अग्रिम बधाई
जयपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रदेश के शिक्षकों को शिक्षा दिवस की अग्रिम बधाई दी है। दिलावर शिक्षा संकुल में आयोजित वीसी के माध्यम से संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी और पदेन जिला परियोजना समन्वयक, समसा, जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक तथा प्रारम्भिक, प्राचार्य, डाईट, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, समसा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और पदेन ब्लॉक संदर्भ केन्द्र प्रभारी, समसा, पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी, शहरी संकुल प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 5 सितम्बर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह के लाइव कार्यक्रम में अधिक से अधिक शिक्षकों को ... Read more
राज्य सरकार हेरिटेज संरक्षण के लिए खर्च करेगी 100 करोड़ रुपए : दीया कुमारी
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि राज्य सरकार ने बजट में जयपुर शहर के हेरिटेज संरक्षण और विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिससे जयपुर शहर में हेरिटेज संरक्षण और विकास पूर्ण नियोजन के साथ किया जाना है। उसी प्लान की तैयारियों के परिपेक्ष्य में जयपुर शहर के विभिन्न स्थलों का जायज़ा लिया है और जयपुर की हेरिटेज से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर अधिकारियों को विभिन्न विकास कार्यों के लिए निर्देशित किया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से जयपुर शहर को विरुपण से बचाने के साथ ही हेरिटेज को संरक्षित किया जाना है। ... Read more
सफाई व्यवस्था की रेंडम चैकिंग करें निगम आयुक्त-जिला कलक्टर
कोटा। जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने नगर निगम उत्तर एवं दक्षिण के आयुक्तों को शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुक्त स्वयं प्रात: फील्ड में जाकर रेंडम चैकिंग करें एवं जो सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए जाएं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। डॉ. गोस्वामी सोमवार को विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने मुख्य मार्गों से अवैध होर्डिंग हटाने के भी निर्देश दिए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय करने ... Read more
मान्यता की तलवार, एलएलबी के लिए इंतजार
कोटा। बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता नहीं मिलने के कारण हाड़ौती के सभी राजकीय विधि महाविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। जबकि, कोटा विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों के यूजी के परीक्षा परिणाम जारी हो चुके हैं। ऐसे में हजारों विद्यार्थी एलएलबी प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के इंतजार में हैं। दरअसल, एलएलबी प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए बीसीआई की मान्यता चाहिए होती है, जो अब तक नहीं मिल सकी। जबकि, गवर्नमेंट लॉ कॉलेज कोटा ने गत वर्ष दिसम्बर माह में ही आवेदन कर दिया था। एडमिशन ... Read more
आम रास्ते पर पानी व कीचड़ भरा होने से वार्डवासी परेशान
भंवरगढ़। भंवरगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 9 आशापाला माताजी के मंदिर पर जाने वाले आम रास्ते पर काफी समय से पानी व कीचड़ भरा हुआ होने से निकलने वाले आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड नंबर 9 के वार्डवासी गंगाराम चंदेल, गफूर मोहम्मद, मोहर सिंह चंदेल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से मकान के आगे कीचड़ व पानी भरा हुआ है। जिससे पैदल आने जाने वाले तथा स्कूली बच्चों व मंदिर पर आने जाने वाले लोगों के कपड़े पानी में निकलने की वजह से खराब हो जाते हैं। कई लोग फिसलन होने की वजह ... Read more
ब्लॉक में 78 स्कूल भवन जर्जर, कई में शिक्षकों का अभाव
दीगोद। कस्बे में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का अभाव है तो दूसरी ओर भवन जर्जर हो रहे हैं। ब्लॉक के करीब 78 स्कूलों को भवनों की मरम्मत का इंतजार है। वहीं क्षेत्र में कई स्कूल ऐसे हैं, जो एक अध्यापक के भरोसे चल रहे हैं। वहीं किसी स्कूल में तो अध्यापक ही नहीं हैं। ऐसे में अन्य जगह से व्यवस्था कर बच्चों को अध्ययन करवाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो ब्लॉक क्षेत्र में करीब 181 स्कूल हैं, जिनमें कुछ न कुछ सुविधाओं का अभाव है। ब्लॉक क्षेत्र के स्कूलों में बिल्डिंग जर्जर है तो शिक्षकों की कमी होने ... Read more