Category: राजस्थान
असर खबर का – देवरी के मुख्य बाजार में फिर लगा जाम
देवरी। देवरी कस्बे के मुख्य बाजार में लगने वाला जाम अभी तक भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि अब दो दिनों से पुलिस समय-समय पर गश्त करके चालानी कार्रवाई भी कर रही है। शुक्रवार सुबह से लेकर शाम तक कुल 12 चालान बनाकर कई लोगों को समझाया गया कि मुख्य मार्ग पर वाहन व्यर्थ खड़े ना करें। लेकिन मुख्य बाजार का रास्ता संकरा होने के चलते दोनों ओर से आने वाले वाहनों के कारण तुरंत जाम के हालात बन जाते हैं। हर घंटे लग रहा जामसाथ ही दुकानों के दोनों और खड़ी बाइकों के कारण भी दोनों ... Read more
असर खबर का – गर्मी से राहत के लिए निगम ने शुरु किए आश्रय स्थल
कोटा। अप्रैल से जून के तीन महीनों में इस बार सामान्य से अधिक और भीषण गर्मी पड़ने व हीटवेव की संभावना को देखते हुए उससे राहत के लिए नगर निगम की ओर से शहर में आश्रय स्थल शुरु किए गए हैं। नगर निगम कोटा उत्तर व कोटा दक्षिण ने अपने-अपने क्षेत्रों में शुरु किए इन आश्रय स्थलों में लोगों को गर्मी से राहत के पूरे इंतजाम किए गए हैं। जिसके तहत स्थायी आश्रय स्थलों के अलावा टेंट लगाकर अस्थायी आश्रय स्थल भी बनाए गए हैं। जहां लोगें को गर्मी से बचाने के लिए छाया की सुविधा तो की ही है। ... Read more
कीचड़ में फंसते नन्हे कदम: स्कूल तक पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं
छीपाबड़ौद। शिक्षा बच्चों का मौलिक अधिकार है, लेकिन जब स्कूल तक पहुंचना ही किसी संघर्ष से कम न हो, तो यह सवाल उठता है कि विकास के दावों की सच्चाई क्या है? उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोरधनपुरा के तुमड़ा गांव में स्थित राजकीय विद्यालय तक पहुंचना बच्चों और शिक्षकों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है। बारिश हो या न हो, कीचड़ और गंदगी से भरे रास्ते उनके लिए रोज की हकीकत बन चुके हैं। गांव के मुख्य मार्ग से विद्यालय तक जाने वाला रास्ता बुरी तरह से कीचड़ और पानी में डूबा रहता है। हालात यह हैं ... Read more
ट्रैफिक गार्डन का स्टीयरिंग फैल, टूट फूट का जाम
कोटा। शहर के सभी प्रमुख क्षेत्रों में छोटे-छोटे पार्कों के साथ ही तीन बड़े उद्यान भी है। जिनमें लोग घूमने व बच्चों को झूले झुलाने के लिए ले जाते है। लेकिन उन पार्कों व उद्यानों की हालत इतनी बदतर हो रही है कि लोगों को वहां जाकर निराश होना पड़ रहा है। ऐसी ही हालत है एक प्रमुख ट्रैफिक गार्डन की। शहर के तीन बड़े प्रमुख उद्यानों में से एक है ट्रैफिक गार्डन। नए कोटा क्षेत्र में चम्बल गार्डन के पास होने से यहां सामान्य दिनों में ही आस-पास के अलावा दूरदराज से लोग घूमने के लिए आते हैं। जबकि ... Read more
कौन है ये अनन्या यादव जिसका जिक्र सुप्रीम कोर्ट में किया गया, स्कूल बैग को लेकर दौड़ने का वीडियो हुआ था वायरल
नई दिल्ली। यूपी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के समय एक 8 साल की बच्ची अनन्या यादव अपने घर से स्कूल बैग लेकर भागी थी। किताबों सो भरे स्कूल बैग को लेकर दौड़ने का वीडियो सेशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है। इसको लेकर जस्टिस एएस ओका और जस्टिस उज्जवल भुइयां ने कहा कि एक बच्ची अपने हाथ में कुछ किताबें लेकर भागती है ताकि वह किताबें बर्बाद न हों जाए। इस वीडियो से हर किसी को सदमा लगा है। अनन्या से बातचीत के दौरान पता चला कि अनन्या स्कूल से लौटी थी और उसने अपना बैग नीचे ... Read more
इस माह लंबे वीकेंड पर पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की रह सकती है अच्छी संख्या, स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद
जयपुर। इस माह 10 से 14 अप्रैल तक रहेगा लॉन्ग वीकेंड। स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद। लगातार पांच दिन की छुट्टियों से शहर के पर्यटन स्थलों पर रह सकती है पर्यटकों की अच्छी संख्या। पर्यटन विशेषज्ञ संजय कौशिक का कहना इस दौरान एमपी, आगरा, दिल्ली, हरियाणा सहित अन्य राज्यों से जयपुर घूमने आ सकते हैं पर्यटक। इन छुट्टियों का सकारात्मक असर पर्यटन पर देखने को मिलेगा।
फस्ट अप्रैल फूल’स डे पर खास : दोस्ती जिंदाबाद, दोस्त को 1959 में बनाया था ‘फूल’, 400 को देते हैं हर फस्ट अप्रैल को पार्टी
जयपुर। जयपुर के जाने माने सीए सतीश अजमेरा ने 66 साल पहले स्कूलिंग के दौरान अपने खास दोस्त सुधीर वर्मा को एक अप्रैल पर अपने घर पर डिनर पार्टी देने के लिए झूठा न्यौता देकर अप्रैल फूल बनाया था। तब सुधीर शाम को उनके घर आए, लेकिन सतीश उन्हें अप्रैल फूल बनाने के लिए घर से गायब हो गए, लेकिन सतीश के आने तक सुधीर उनके घर पर ही बैठे रहे। सतीश अजमेरा की मां को सुधीर ने सारा किस्सा बताया और कहा कि वे डिनर करके ही जाएंगे। वे उनके घर डिनर करके ही गए। सतीश अजमेरा ने इसे ... Read more
सचिन तेंदुलकर की माओवाद प्रभावित इलाकों में पहल : छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए बढ़ाया कदम, 50 स्कूलों में बनाए जा रहे है खेल मैदान
दंतेवाड़ा। क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर की संस्था ने छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित इलाकों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए पहल की और कदम बढ़ाया है। तेंदुलकर की संस्था से जुड़ी मानसी चैम्पियंस ने दंतेवाड़ा जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक अनूठी पहल की है। इस पहल के तहत जिले के 50 स्कूलों में खेल मैदान बनाए जा रहे हैं, जहां कबड्डी, खो-खो, गोला फेंक और भाला फेंक सहित विभिन्न खेलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गीदम ब्लॉक के छिंदनार स्थित हाईस्कूल में प्रशिक्षकों ने एक मैदान कप तैयार किया है। इंद्रावती नदी ... Read more
पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण सौंपना नैतिक जिम्मेदारी, युवा पीढ़ी को व्यापक स्तर पर पर्यावरण परिवर्तन में देना होगा योगदान : मुर्मू
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण की विरासत सौंपना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। मुर्मू ने शनिवार को यहां पर्यावरण-2025 पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि पर्यावरण से जुड़े सभी दिवस यह संदेश देते हैं कि हमें उनके उद्देश्यों और कार्यक्रमों को ध्यान में रखकर यथासंभव अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सभी की भागीदारी पर आधारित सतत सक्रियता से ही पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन संभव होगा। बच्चों को करना पड़ेगा पर्यावरण परिवर्तन का सामनाराष्ट्रपति ने कहा कि बच्चों और युवा पीढ़ी ... Read more
आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण की विरासत सौंपना नैतिक जिम्मेदारी : मुर्मु
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण की विरासत सौंपना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। मुर्मु ने शनिवार को ‘पर्यावरण-2025’ पर 2 दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि पर्यावरण से जुड़े सभी दिवस यह संदेश देते हैं कि हमें उनके उद्देश्यों और कार्यक्रमों को ध्यान में रखकर यथासंभव अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सभी की भागीदारी पर आधारित सतत सक्रियता से ही पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन संभव होगा। राष्ट्रपति ने कहा कि बच्चों और युवा पीढ़ी को व्यापक स्तर पर पर्यावरण परिवर्तन का ... Read more