Category: राजस्थान

प्रदेश में छात्रवृत्ति घोटाले का मामला फिर हुआ तेज, सरकार के पास पहुंच रही शिकायतें

जयपुर। राज्य सरकार में छात्रवृत्ति घोटाले में ब्लैकलिस्ट हुए निजी विश्वविद्यालयों का मामला फिर से तेज होने लगा है, क्योंकि एक बार फिर से सरकार के पास शिकायते पहुंचनी शुरू हो गई है, जिससे मामला फिर से सुर्खियां बंटोरने में लगा हुआ है। पिछले साल जांच के बाद सरकार के सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग ने 27 दिसंबर, 2023 को 7 निजी विश्वविद्यालयों और 33 आईटीआई संस्थानों को ब्लैकलिस्ट किया। इससे पहले 1 दिसंबर को 2023 को दो निजी विश्वविद्यालयों को छात्रवृत्ति घोटाले में ब्लैकलिस्ट किया था। इन सभी 9 निजी विश्वविद्यालयों को लेकर एक जांच कमेटी बनी, जिसकी प्रारंभिक रिपोर्ट ... Read more

Youth Parliament: देशभर से आए छात्रों ने कोटा में कोचिंग स्टूडेंट्स की सुसाइड पर नाराजगी की जाहिर 

जयपुर। नीट पेपर लीक और स्टूडेंट्स सुसाइड मामलों को लेकर युवाओं में काफी गुस्सा है। इस गुस्से को वे अब तक पी रहे थे, लेकिन जब मौका मिला, तो उनका गुस्सा फूट भी गया। उनको यह मौका राजस्थान विधानसभा ने दिया। विधानसभा में युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें 41 विघालयों के 181 छात्रों ने भाग लिया। उन्होंने सदन में बैठकर जनहित के मुद्दे उठाए। युवा संसद में छात्रों ने विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाई। स्टूडेंट्स ने पेपर लीक और कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड मामलों में लचर सिस्टम को लेकर जमकर आक्रोश जताया। यहीं नहीं ... Read more

पहली बारिश में ही स्कूल हो गए पानी-पानी

कोटा। कोटा में गुरूवार को इस मानसून की पूरे दिन भर पहली बारिश हुई। इस बारिश से जहां एक ओर पूरे शहर का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया तो कई इलाकों में पानी भर गया। ऐसे ही नजारे के शहर के कई विद्यालयों में देखने को मिले किसी विद्यालय में छत से पानी टपक रहा था तो किसी विद्यालय के प्रांगण ने तालाब का रुप ले लिया। इससे पहले भी गुरुवार को छावनी स्थित विद्यालय की दीवार ढह गई थी। हालांकि दीवार के ढह जाने से कोई हथाहत नहीं हुआ। लेकिन शिक्षा विभाग और सरकार की ओर से विद्यालयों ... Read more

यूनिवर्सिटी में नहीं हो सुनवाई तो सीधे लोकपाल से करें सम्पर्क

कोटा। विश्वविद्यालय में किसी भी स्तर पर विद्यार्थी की सुनवाई नहीं होती है, कमेटी समस्याओं का निवारण नहीं करती है तो स्टूडेंट्स परेशान न हों, वे सीधे लोकपाल से सम्पर्क कर सकते हैं। विद्यार्थी व्यक्तिगत, ई-मेल व व्हाट्स एप के माध्यम से लोकपाल को अपनी शिकायत भेज सकते हैं। विश्वविद्यालय में स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण बनाने, अनियमितताओं पर लगाम कसने और विद्यार्थियों का सर्वागिंण विकास ही पहली प्राथमिकता है। यह कहना है, जय मिनेश यूनिवर्सिटी के नवनियुक्त लोकपाल एमएल गुप्ता का। गुप्ता 25 साल से कोटा में जेडीबी कॉलेज में प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष, प्रशासनिक अधिकारी, कोटा यूनिवर्सिटी में प्रशासनिक सचिव, अकेडमिक काउंसलिंग ... Read more

कारगिल विजय दिवस पर सेना के जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, मुख्यमंत्री ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जयपुर। कारगिल विजय दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर अमर जवान ज्योति पर बारिश के बीच रजत जयंती समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अमर शहीदों को पुष्प चक्र चढ़कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विषम परिस्थितियों में हमारे जवानों ने कारगिल में दुश्मन से लोहा लेकर अपनी वीरता का परचम फहराया। उन सभी वीरों, शहीदों और वीर नारियों को मैं नमन करता हूं। वीर नारियों का भी बहुत बड़ा योगदान है कि उन्होंने देश सेवा के लिए शूरवीरों को समर्पित किया। रजत जयंती के अवसर पर उन सभी वीर नारियों को सम्मानित करके गर्व की अनुभूति हो ... Read more

एनआईओएस में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू 

जयपुर। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) कक्षा 10वीं, 12वीं में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। एनआईओएस माध्यमिक स्तर पर 19 भाषाओं सहित 38 विषय, उच्चतर माध्यमिक स्तर पर 13 भाषाओं सहित 43 विषय के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। एनआईओएस में छात्रों की पढ़ाई सेल्फ इंस्ट्रक्शनल मैटेरियल, स्टडी सेंटर्स, स्किल ट्रेनिंग सेंटर्स, ऑडियो/वीडियो प्रोग्राम और लाइव इंटेरैक्टिव के माध्यम से होती है।  ओपन बोर्ड साल में दो बार परीक्षा का भी आयोजन करता है। ओपन स्कूलिंग की फीस भी कम होती है साथ ही इसका सर्टिफिकेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर मान्य होता है। एनआईओएस ... Read more

लापरवाही: सड़क बनी दरिया, वाहन चालक परेशान

सांवतगढ़। ग्राम पंचायत सांवतगढ़ के सोरण गांव में ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग पर सड़क बनाते समय क्रॉसिंग नाली नहीं रखने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाली नहीं रखने के कारण सड़क पर पानी भर जाता है जिससे राहगीर व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा पिछले वर्ष सड़क निर्माण कार्य किया गया था। ग्रामीणों के कहने के बावजूद भी संवेदक द्वारा पानी निकासी के लिए बस स्टैंड क्रॉसिंग पर पानी निकासी के लिए नाली नहीं रखी गई। जिससे गांव के अंदर ... Read more

नाटक के जरिए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का दिया संदेश

जयपुर। शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने के साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए नगर निगम जयपुर ग्रेटर की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत निगम ग्रेटर ने स्वच्छता अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान के अंतर्गत स्वच्छता का संदेश नुक्कड़ नाटक पापी प्लॉस्टिक और रैली के माध्यम से आमजन तक स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अभियान में रुकमणी बिरला स्कूल के बच्चों और स्टाफ  ने स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया और स्वच्छता रैली का आयोजन किया। इसके साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध और कचरे का स्रोत पर अलगाव पर ... Read more

चौथी कक्षा के छात्र की बेरहमी से पिटाई छात्र बेहोश, प्रिंसिपल सहित दो गिरफ्तार 

जयपुर। सुविधा आश्रम पब्लिक स्कूल, टैगोर नगर में एक बच्चे को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने अभिभावकों की शिकायत पर प्राचार्य सहित दो जनों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। दरअसल स्कूल प्रिंसिपल अंकित कुमार पर बच्चे की बेरहमी से पिटाई की। अभिभावक ने आरोप लगाकर महेश नगर थाने में शिकायत दर्ज करवा प्रिंसिपल पर कानूनी कार्रवाई करने की अपील की। अभिभावक रूपेश कुमार बडगोली ने बताया कि शुक्रवार को मेरा बेटा हार्दिक जब घर आया तब उसके दोनों तरफ के गालों पर चोट के निशान देखकर हम घबरा गए और ... Read more

विधानसभा की कार्यवाही 22 जुलाई सुबह 11 बजे तक स्थगित

जयपुर। राजस्थान विधानसभा की जारी कार्यवाही सोमवार 22 जुलाई सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कार्यवाही को स्थगित कर दिया।  इससे पहले आज दिन भर में ये कार्यवाही हुई खसरा स्थान बदलकर सरकारी जमीन पर किया कब्जा, सरकार के कलेक्टर को दी जांचराजस्थान विधानसभा में शनिवार को सदन की कार्यवाही ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से शुरू हुई। शनिवार को सदन चलने पर प्रश्नकाल नहीं हुआ। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के साथ शुरू हुई विधानसभा की कार्यवाही में भाजपा विधायक केसाराम चौधरी ने ध्यानाकर्षण के माध्यम से मारवाड़ जंक्शन में भूमि पर अवैध कब्जे का ... Read more