Category: राजस्थान
लाखेरी स्कूल: अव्यवस्था की किताबें खुली, मैदान पानी-पानी
लाखेरी। बूंदी जिले के लाखेरी बस स्टैंड के समीप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बना हुआ है, जो की काफी वर्षों से संचालित हो रहा है एवं वर्तमान में आदर्श विद्यालय की श्रेणी में आता है, किंतु शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय पर ध्यान नहीं देने के कारण इस विद्यालय के अंदर कई प्रकार की अव्यवस्थाएं देखी जा सकती है। इस विद्यालय में वर्तमान में 400 के लगभग छात्र व छात्राएं अध्यनरत है, इनको पढ़ाने के लिए मात्र 14 शिक्षक लगे हुए हैं, जो पर्याप्त नहीं है। इस विद्यालय में कुल 12 क्लास संचालित होती है, इस विद्यालय में सब्जेक्ट टीचर्स की ... Read more
प्रदेश में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति अटकी
जयपुर। प्रदेश के तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति लंबे समय से अटकी हुई है, जिसको अब वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कवायद करने की गुहार शिक्षक कर रहे है। जबकि प्रदेश में 2 लाख से ज्यादा तृतीय श्रेणी शिक्षक है। न्यायालय प्रकरण के कारण चार वर्ष से लम्बित तृतीय श्रेणी शिक्षकों की डीपीसी पदोन्नति भी प्रिंसिपलों से जिला शिक्षा अधिकारी के समान ही अस्थाई वैकल्पिक के रूप से करने चाहिए। तृतीय श्रेणी से वरिष्ठ अध्यापक पदों पर डीपीसी के लिए तैयार सूची से वरिष्ठतम अध्यापकों की कार्य व्यवस्थार्थ अस्थाई पोस्टिंग की जानी चाहिए। इस तरह से करनी होगी व्यवस्था राजस्थान प्राथमिक एवं ... Read more
कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट पर हुआ त्रिपक्षीय एमओयू
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आमजन को अत्याधुनिक हवाई सुविधाएं उपलब्ध कराने के क्रम में कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट मील का पत्थर साबित होगा। इसके निर्माण से प्रदेश में ना केवल पर्यटन को गति मिलेगी अपितु शिक्षा एवं व्यापारिक गतिविधियों में भी इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि विकसित राजस्थान के लक्ष्य की प्राप्ति में विमानन क्षेत्र का विकास अहम है। सीएम शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के विकास को लेकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, नगरीय विकास विभाग एवं नागरिक उड्डयन विभाग के मध्य हुए त्रिपक्षीय एमओयू पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ... Read more
असर खबर का – बांसी-रामगंज मार्ग पर क्रॉसिंग नाली का लिया जायजा
भण्डेड़ा। भण्डेड़ा में गुरुवार को क्षेत्र के बांसी कस्बे में रामगंज मार्ग पर सड़क के एक तरफ की नाली का पानी दूसरी तरफ नाली में जाने वाले पानी की जगह पर मुख्य सड़क पर क्रॉसिंग की जगह पर जो नाली रखी हुई है। उसकी चौड़ाई कम होने से हो रही मोहल्ले सहित राहगीरों की समस्या का सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जाएजा लिया। मौके पर देखकर जल्द इस समस्या का उचित समाधान के लिए लोगों को आश्वासन भी दिया गया है। जानकारी अनुसार बांसी में आधी आबादी का बरसाती व मकानों की छतो का व्यर्थ का बहकर आनेवाले पानी ... Read more
बजट में निर्मला सीतारमण कर चुकी है उद्योगपतियों की बात, अमीरी-गरीबी की बढ़ती खाई पर उनके इरादे स्पष्ट नहीं : कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अपना 7वां बजट पेश करेंगी और इसको लेकर वह उद्योगपतियों, बैंकर्स, किसान संगठनों से बात कर चुकी है, लेकिन देश में सबसे बड़ी चुनौती बेरोजगारी, महंगाई और अमीर गरीब के बीच बढ़ती खाई है, जिसे कम करने के लिए उनके इरादे स्पष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यहां पार्टी मुख्यालय में कहा कि बड़ा संकट यह है कि देश की एक फीसदी आबादी के पास लगभग आधा संपत्ति है जिसके कारण गरीबी और अमीरी के बीच की खाई बढ़ रही है और बेरोजगारी का हल नहीं ... Read more
गड्ढे वाली आधा किमी डगर पर मुश्किल हुआ सफर
भण्डेड़ा। क्षेत्र के बांसी से देई मार्ग पर आबादी के निकट आधा किमी मुख्य सड़क पर गहरे गड्ढों में तब्दील होने से आमजन के लिए आफत बनी हुई है। मुख्य सड़क होने से यहां से आवाजाही वाले हजारों राहगीर भी परेशान है। पर संबंधित सार्वजनिक निर्माण विभाग के जिम्मेदार राहगीरों का दर्द नहीं समझ रहे है। जानकारी के अनुसार बांसी से देई आवाजाही की सार्वजनिक निर्माण विभाग की मुख्य सड़क है। जो कुछ समय पहले ही बनाई गई थी। जिसमें जहां आवश्यकता सीसी सड़क की थी, वहां पर डामरीकृत सड़क बनाई गई थी। जो इस समय आधा किमी तक सड़क ... Read more
म्यांमार में नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण बाढ़, 19 स्कूल बंद
यांगून। म्यांमार में दक्षिण के बागो क्षेत्र में स्थित पांडुंग टाउनशिप के 19 स्कूलों को अयेयारवाडी नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण बंद कर दिया गया है। रिपोर्ट में कहा कि पांडुंग टाउनशिप में हाई स्कूल, मिडिल स्कूल और प्राइमरी स्कूल समेत 160 स्कूल हैं। निचले इलाकों के 19 स्कूलों को नदी में आयी बाढ़ के कारण अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इन 19 स्कूलों में 2,864 छात्र और 207 शिक्षक हैं। रिपोर्ट के अनुसार नदी का जलस्तर कम होने के बाद स्कूल फिर से खुलेंगे और यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जायेगा कि छात्र छूटी ... Read more
पौधारोपण अभियान: वन विभाग ने आखिर कहां लगा दिए पांच लाख से ज्यादा पौधे
कोटा। प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे सघन पौधारोपण महाअभियान की रफ्तार धीमी चल रही है। एक ओर कई विभाग अपने लक्ष्य से बहुत पीछे चल रहे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ विभाग ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक पौधारोपण की शुरूआत भी नहीं की। सरकारी विभागों द्वारा पौधारोपण को लेकर गंभीरता की कमी और शिथिलता से अभियान पिछड़ रहा है। वहीं कोटा जिले में पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल के लिए कोई पुख्ता इंतजाम भी नहीं किए गए हैं। ऐसे में सरकार की ओर से विभागों को दिए गए बड़े बड़े लक्ष्यों को कैसे पूरा किया जाएगा ... Read more
असर खबर का – पीडब्ल्यूडी ने लगवाए स्पीड ब्रेकर
सांवतगढ़। पंचायत मुख्यालय सांवतगढ़ बस स्टैंड चौराहे पर बूंदी नैनवा रोड पर स्पीड ब्रेकर नहीं लगने से स्कूली बच्चों सहित आमजन को हादसा होने का खतरा बना रहता था। इस समस्या को दैनिक नवज्योति में 6 जुलाई को सावंतगढ़ बसस्टैंड बना ताल तलैया, मुश्किल हुआ सफर …शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को दो ब्रेकर मुख्य चौराहे पर और एक स्कूल गेट के पास लगाया हे। वही नाली पर हो रहे अतिक्रमण से ग्राम पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटवाकर आमजन को राहत प्रदान की गई ... Read more
RSOS की परीक्षाओं में नकल का मामला, शिक्षा विभाग ने की बड़ी कारवाई,12 शिक्षक निलंबित, FIR दर्ज
जयपुर। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की परीक्षाओं में नकल का मामले में शिक्षा विभाग ने संख्त कदम उठाए हैं। विभाग ने नकल में लिप्त 12 शिक्षकों पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। दरअसल, विभिन्न स्रोतों से मिली सूचनाओं के आधार पर राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल से एक उड़नदस्ता गठित कर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पंजी का बेरा फलोदी का 16 जुलाई को परीक्षा के दौरान निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल पहुंचा तो विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाया गया था। अंदर जाने पर सभी परीक्षा कक्षों में वीक्षकों द्वारा ब्लैक बोर्ड पर लिखकर सामूहिक नकल करवाते हुए ... Read more