Category: राजस्थान
जमीं से आसमां की सैर कर सकेंगे बच्चे
जयपुर। स्कूली बच्चों को राजस्थान सरकार के साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग ने जमीं पर ही आसमां के सारे नजर दिखाने की तैयारी कर ली है। बच्चे मूवी थियेटर की तरह डिजिटल प्लेनेटोरियम में बैठकर अंतरिक्ष की सैर कर सकेंगे। इसके लिए प्रदेश में 7 करोड़ रुपए खर्च कर कोटा शहर में पहला थ्री डी डिजिटल प्लेनेटोरियम बनाया जा रहा है। प्लेनेटोरियम कोटा के निर्माणाधीन साइंस पार्क में बनाया जाएगा। इसके बाद भरतपुर में भी इसी तरह के प्लेनेटोरियम बनाने की कार्य योजना है। वहीं जयपुर में इन दोनों से भी आधुनिक यानी सेवन-डी प्लेनेटोरियम बनाने का प्रस्ताव है। विभाग ने ... Read more
प्रिंस लोटस वैली स्कूल बना सीकर का पहला केएएमपी- सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
सीकर। सीकर में स्थित प्रिंस लोटस वैली स्कूल ने पहला केएएमपी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करके अपनी साख और बढ़ा ली है। नॉलेज एंड अवेयनेस मैपिंग प्लेटफ़ॉर्म (केएएमपी), सीएसआईआर-एनआईएसीपीआर का उपक्रम है, जिसने एम/एस एनसीपीएल के साथ सेंटर ऑफ एजुकेशन के रूप में प्रिंस लोटस वैली स्कूल (पीएलवी), सीकर में विद्यार्थियों के लिए रोबोटिक्स और एआई लैब स्थापित किया है। कार्यक्रम का आयोजन 6 मई को प्रिंस लोटस वैली स्कूल के प्रमुख प्रबंध निदेशक, राजेश ढिल्लों, प्रमुख प्रबंध निदेशक, रमाकांत स्वामी, प्रमुख, प्रिंस एनडीए अकादमी ब्रिगेडियर बी.बी.जानु (सेवानिवृत्त), प्राचार्य, पीएलवी, पूनम चथम, केएएमपी अधिकारी परियोजना निदेशक, आशीष कुमार मित्तल, अकादमिक ... Read more
शिक्षक स्कूल में नहीं ला सकेंगे मोबाइल, पढाई होती है प्रभावित: दिलावर
जयपुर। सरकारी शिक्षक अब सरकारी स्कूलों में मोबाइल नही ले जा सकेंगे। स्कूलों में मोबाइल पूरी तरह से बैन किया जाएगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए इसकी जानकारी दी। दिलावर का तर्क है कि स्कूलों में टीचर पूरे दिन मोबाइल पर शेयर मार्केट और अन्य चीजें देखते रहते हैं। शिक्षक उसमें उलझे रहते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई का नुकसान होता है। मोबाइल एक बीमारी जैसा हो गया है। अब कोई शिक्षक गलती से मोबाइल लेकर आ जाता है तो उसे अपना मोबाइल प्रिंसिपल के पास जमा कराना होगा। केवल प्रिंसिपल को ... Read more
Mahatma Gandhi English Medium School सस्ती लोकप्रियता का हिस्सा थे : कालीचरण
जयपुर। भाजपा के मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने बताया कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार द्वारा आनन फानन में अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले थे, जो सस्ती लोकप्रियता का हिस्सा है। बिना किसी तैयारी के कांग्रेस सरकार के वक्त स्कूलों को संचालित कर दिया। जो बच्चा छठी कक्षा तक हिंदी मीडियम में पढ़ेगा। उसके बाद उस बच्चे को आप सरकारी अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने स्कूल भेजेगो तो वह बच्चा वहां जाकर क्या पढ़ेगा। बच्चे को समझ नहीं आएगा। इसके अलावा जिन हिंदी मीडियम स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में परिवर्तित किया गया है उनमें अंग्रेजी माध्यम के अध्यापक भी नहीं है। फिर ... Read more
मावठा में सफाई अभियान : 2 घंटे में किया 8 टन से अधिक कचरा एकत्रित
जयपुर। नगर निगम जयपुर हेरिटेज के जागो जयपुर, जगमग जयपुर अभियान के तहत आमेर मावठा में सफाई अभियान चलाकर निगम अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों सहित व्यापार मंडलों और स्वयंसेवी संस्थाओं सहित शहरवासियों ने करीब दो घंटे तक श्रमदान कर करीब आठ टन कचरा एकत्रित किया। निगम हेरिटेज आयुक्त अभिषेक सुराणा ने बताया कि सुबह 7 से 9 बजे तक आमेर महल अधीक्षक राकेश छोलक ने भी अपनी टीम के साथ श्रमदान किया। इस दौरान शहर को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई। अतिरिक्त आयुक्त डॉ. रौनक बैरागी ने बताया कि इस दौरान निगम हेरिटेज के ब्राण्ड एम्बेसडर सिंगर रविन्द्र उपाध्याय और कनिका ... Read more
4 वर्ष गुजरने के बावजूद इमानुएल मिशन स्कूल का अतिक्रमण कायम
झालावाड़। झालावाड़ के गावड़ी का तालाब से निकलने वाले प्राचीन और ऐतिहासिक रोमन एक्वाडक्ट (पानी के धोरे) पर इमानुएल मिशन स्कूल ने अतिक्रमण कर रखा है। स्कूल प्रबंधन ने धोरे की दीवार पर ही अपनी दीवार बना ली है और डेढ़ सौ फीट से अधिक धोरे को दबा दिया है। वही स्कूल ने धोरे को दबाते हुए रास्ता भी अवैध तरीके से निकाल रखा है जिस पर कार्यवाही की मांग कई बार उठती आई है। लेकिन चार स्कूल सहित कुल छह आतिक्रमण करने वालों पर 4 साल बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। जिसके चलते शहर में आतिक्रर्मियों ... Read more
दिल्ली की 109 वर्ष पुरानी मारवाड़ी सार्वजनिक पुस्तकालय में 201 निर्धन एवं मेधावी छात्रों को छात्रवृत्तियों और पाठ्यक्रम वितरण
नई दिल्ली। दिल्ली के चाँदनी चौक में आजादी के आन्दोलन का केन्द्र और साक्षी रही 109 वर्ष पुराने मारवाड़ी सार्वजनिक पुस्तकालय में 201 निर्धन एवं मेधावी छात्रों को छात्रवृत्तियों का वितरण किया गया। संस्था के प्रधान प्रेम सिंघानिया, महामंत्री राज कुमार तुलस्यान तथा अतिथियों ने इन छात्रों को 1200 रु प्रति छात्र छात्रवृत्ति, स्कूल बेग्स, पाठ्य और लेखन सामग्री प्रदान की । महामंत्री राज कुमार तुलस्यान ने इस मौके पर बताया कि संस्था अपने सामाजिक और शिक्षा के प्रति दायित्वों को हर वर्ष बख़ूबी निभाती है। उन्होंने बताया कि मारवाड़ी पुस्तकालय में संविधान को मूल कोपी की प्रति सहित दुर्लभ ... Read more
प्राइवेट स्कूलों में निरीक्षण करेगा शिक्षा विभाग, स्टेट लेवल पर होगी मॉनिटरिंग
जयपुर। प्राइवेट स्कूलों में अभिभावकों की शिकायतों के निस्तारण के लिए शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों के साथ साथ अब प्राइवेट स्कूलों में भी निरीक्षण कराएगा। जिला स्तर पर निरीक्षण कमेटी की रिपोर्ट्स पर स्टेट लेवल पर मॉनिटरिंग के लिए भी कमेटी काम करेगी। आचार संहिता हटने के बाद विभाग की इस मामले में कवायद तेज हो जाएगी। राजस्थान में प्राइवेट स्कूलों में संबंधित नियमों की पालना सुचारू रूप से हो रही है या नहीं अब इसकी जांच होगी। साथ ही निजी स्कूलों की समस्याओं के समाधान के लिए निरीक्षण समिति का गठन किया जाएगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देशों ... Read more
असर खबर का – हरकत में आए शिक्षा विभाग के अधिकारी
मनोहरथाना। मनोहरथाना ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय आफूखेड़ी में 10 सालों से विद्यालय भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण गांव के बच्चे एक चबूतरे पर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर है। वहीं विद्यालय में राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाला राशि से भी बच्चो के खेल की और विद्यालय में कोई भी सामग्री अध्यापक द्वारा नहीं खरीदी गई और पैसे उठा लिए। वहीं विद्यालय में ना तो खेल का सामान हैं इस खबर को लेकर दैनिक नवज्योति टीम ने मुद्दा उठाया था। 1 मई को शिक्षा का मंदिर खंडहर में तब्दील,सात सालों से टीन शेड के नीचे पढ़ ... Read more
प्रशासनिक अनदेखी के चलते 5 दिन में मैरिज गार्डन में दूसरा हादसा, एक की हुई मौत
बून्दी। टोंक के टोडारायसिंह के एक परिवार में शादी की खुशियां उस समय काफ ूर हो गई, जब बून्दी शहर के नैंनवां रोड़ के इंडस्ट्रीयल एरिया में संचालित शहनाई मैरिज गार्डन में बुधवार सुबह 6 बजे आग लगने की घटना में दुल्हनों के दादा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मैरिज गार्डन में लगे एक सफारी टेंट के एसी में शॉर्ट सर्किट और एसी का कंप्रेसर फ ट जाने यह हादसा हुआ, जिसमें दुल्हनों के दादा की मौत ने न केवल परिवार में शादी की खुशियों को मातम में बदल दियाए वहीं दुल्हनों को पूरे जीवन भर न भूलाने ... Read more