Category: राजस्थान
अब बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं कर पाएंगे कोचिंग
कोटा। अब कक्षा दस से कम और 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कोचिंग संस्थान यदि पढ़ाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में शुक्रवार को मुख्य जिला शिक्षाधिकारी (मुख्यालय) के.के शर्मा ने एक एडवायजरी आदेश जारी कर बताया कि विभाग से बिना मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान द्वारा शिक्षण कार्य या सामूहिक शिक्षा देना गैर कानूनी की श्रेणी में आता है। यदि ऐसा पाया जाता है तो शिक्षा विभाग द्वारा नियम विरूद्द संचालित संस्थाओं पर निर्धारित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एडवायजरी में यह भी कहा गया है कि अभिभावक व विद्यार्थी किसी भी गैर सरकारी विद्यालय ... Read more
अजमेर के एमके एकेडमी की मान्यता रद्द
जयपुर। अजमेर के चांचियावास स्थिति एमके एकेडमी स्कूल में अनाचार पीड़ित छात्रा को संरक्षण देने के बजाय उसकी टीसी काट देने के मामले में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सख्त कार्रवाई करते हुए सीनियर सैकेंडरी तक की मान्यता रद्द कर दी है। वहीं इस छात्रा को ओपन स्कूल में एग्जाम दिलाकर उसका सत्र बचाने का प्रयास किया जाएगा। दरअसल अजमेर के चांचियावास में स्थित एमके स्कूल ने पीड़ित छात्रा को संरक्षण देने के बजाय उसकी टीसी काटकर दे दी। इसे राज्य सरकार और शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है। स्कूल प्रबंधन को शुक्रवार को अपनी बात रखने के लिए जयपुर ... Read more
सफेद हाथी साबित हो रही डबल डेकर बोट
कोटा। शहर के बीचो बीच स्थित किशोर सागर तालाब में कुछ समय पहले तक जहां शाम के समय भारी भरकम दो मंजिला बोट चलती दिखती थी। जिसमें डीजे की धुन पर संगीत बजता रहता और लोग उसमें नाचते गाते नजर आते थे। लेकिन पिछले कुछ समय से यह शहर वासियों को और तालाब की पाल व सेवन वंडर्स घूमने आने वालों को नहीं दिख रहा है। शिक्षा नगरी कोटा में जिस तरह से पिछली कांग्रेस सरकार में काम हुए उससे इसे पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया गया। उसी तरह की सुविधाएं यहां शुरू भी की गई। लेकिन हालत ... Read more
10 लाख रूपए कीमत की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
जयपुर। डीएसटी टीम और मुरलीपुरा थाना पुलिस ने 10 लाख रुपए की कीमत के स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी नरेश गुर्जर निवासी गांव खेडली बांसला अटरू बांरा और पवन चारण चुनावड श्रीगंगानगर हाल विजयबाडी मुरलीपुरा के रहने वाले हैं। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि जयपुर शहर में अवैध नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत डीएसटी टीम को सूचना मिली कि बाल स्कूल पथ नंबर 07 मुरलीपुरा के पास नरेश गुर्जर मादक पदार्थ स्मैक की सप्लाई करने आने वाला है। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए ... Read more
मुफ्त सुविधा को शिक्षा की अनिवार्यता से जोड़ना जरूरी
कोटा। किसी भी सरकार के लिए सबसे महत्वपूर्ण जनता होती है। लोकतंत्र में जनता ही सरकार को चुनती है। किसी भी सरकार की जिम्मेदारी होती है वह जनता की सेवा करें, उनके हित में कल्याणकारी योजनाएं लाएं। देश में गरीबी बहुत बड़ी समस्या है। जो परिवार अपना गुजर बसर करने में सक्षम नहीं होते उन्हें सरकारी मदद की जरूरत होती हैं। ऐसे में सरकार गरीबों को मुफ्त में या सस्ते में चीजें बांटती है। जिससे आवश्यक वस्तुओं के लिए उनकी जद्दोजहद कम हो सके। यह सही भी हैं। यदि इसके साथ ही शिक्षा पर भी फोकस किया जाए कि ऐसे ... Read more
पर्यावरणीय चुनौतियां और मानव स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सेमिनार
जयपुर। एस .एस.जी. पारीक पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बानीपार्क में आईएसएलएस के सहयोग से पर्यावरण एवं इससे संबंधित चुनौतियां और मानव स्वास्थ्य विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित की गयी। इस सेमिनार के आयोजन का उद्देश्य विशेषज्ञों, विद्वानों, और अधिवक्ताओं को एक मंच पर लाकर पर्यावरणीय चुनौतियों के मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले व्यापक प्रभावों पर चर्चा करना है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता पर्यावरण विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिक, हेलो किसान संस्थापक मुकेश गुप्ता ने पर्यावरणीय मुद्दों के स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने में समुदाय की भागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव को ... Read more
श्वानों के काटने के बढ़ते मामले से क्षेत्रवासी दहशत में
रावतभाटा। संपूर्ण रावतभाटा क्षेत्र में आवासीय परिसर कॉलोनी हो या बाहरी क्षेत्र सभी जगह श्वानों के लोगों के काटने के मामले तेजी से बढ़ रहे है। जिससे लोग अपने घरों से बाहर निकलने से डर रहे है। श्वानों की बढ़ रही जनसख्ंया भी चिंता का विषय है। शहर में 15 से 20 डॉग्स बाइट्स के मामले हर महीने अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिनमें डॉग बाइट्स के कुछ गंभीर मामले भी सामने आए। सालभर में 250 मामले डॉग बाइट्स के हो चुके है। अभिभावकों द्वारा छोटे बच्चों को लेकर चिंता और भय बना रहता है। बच्चों द्वारा बाहर स्कूल और खेलने ... Read more
निलबंन के विरोध में उतरे रेजीडेंट डॉक्टर्स, कर दी हड़ताल बोले- एक तरफा कार्रवाई ठीक नहीं, निष्पक्ष जांच की मांग
जयपुर। कांवटिया अस्पताल में चबूतरे पर महिला का प्रसव होने और इस मामले में लापरवाही बरतने वाले तीन रेजीडेंट डॉक्टर्स को चिकित्सा शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया था। इस निलंबन के विरोध में अब जयपुर एसोसिएशन आफ रेजीडेंट डॉक्टर्स यानी जार्ड ने मोर्चा खोल दिया है। जार्ड के बैनर तले सोमवार सुबह आठ बजे से एसएमएस मेडिकल कॉलेज से जुड़े हॉस्पिटल सवाई मानसिंह समेत दूसरे हॉस्पिटल में रेजीडेंट्स डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। इसके चलते सबसे ज्यादा परेशानी ओपीडी में इलाज करवाने पहुंचे मरीजों को हुई, क्योंकि यहां अधिकांश मरीजों को रेजीडेंट डॉक्टर्स ही देखते हैं। वहीं ... Read more
डाबी में जगह-जगह हो रहा अतिक्रमण
डाबी। डाबी ग्राम पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह अतिक्रमण हो रहा है। सरकारी पटवार घर पंचायत के सामने बने पुराने सरकारी अस्पताल, स्कूल के चौक सार्वजनिक चौराहे सहित गांव के मुख्य मार्ग अतिक्रमण की चपेट में है। जिस पर जिला प्रशासन व ग्राम पंचायत की उदासीनता की वजह से अभी तक अतिकर्मियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होने से ग्रामीणों में जिला प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी जताई है। स्थानीय खुशीराम बैरागी का कहना है कि डाबी मेन चौराहे पर पटवार घर बना है जिसे लोगों ने खुर्द बुर्द कर दिया है। पटवार घर के सामने दुकान लगाने वाले आए दिन ... Read more
मोदी की गारंटी सिर्फ जुमलेबाजी, हमने कई राज्यों में गारंटी पूरी की : डोटासरा
जयपुर। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने कांग्रेस के वचनपत्र में शामिल गारंटियों को देश में इंडी गठबंधन की सरकार बनते ही पूरा करने का दावा किया और मोदी की गारंटी को सिर्फ जुमलेबाजी करार दिया। पीसीसी मुख्यालय पर मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कांग्रेस न्याय पत्र में शामिल घोषणाओं के बारे में जानकारी दी। राजस्थान के परिपेक्ष्य में घोषणाओं की जानकारी देते हुए कहा कि हमने उन योजनाओं को शामिल किया है, जिनसे आम आदमी लाभान्वित होगा। इसमें असंगठित कार्मिक, नरेगा श्रमिक, महिलाएं, युवा, किसान सभी वर्ग के लिए घोषणाएं शामिल की गई हैं। इंडी गठबंधन सरकार ... Read more