Tag: नैनीताल की खबरें

नैनीताल जा रहे थे मोहम्मद शमी, आगे चल रही कार का हो गया एक्सीडेंट और फिर…

तनुज पांडे/ नैनीताल. भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) मैदान में जितना अपनी आक्रामक गेंदबाजी के चलते जाने जाते हैं, उतना ही अपने व्यक्तिगत जीवन में विनम्र और दूसरों की मदद करने वाले इंसान के तौर पर भी पहचाने जाते हैं. अपने इस स्वभाव की वजह से ही उन्होंने एक दुर्घटनाग्रस्त कार चालक की जान बचाई. उन्होंने इस घटना का जिक्र अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है. मोहम्मद शमी की भतीजी युमना फातिमा और चचेरी बहन अमीरा उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित सेंट मैरी कॉन्वेंट में पढ़ती हैं. वह उन्हें छुट्टियों में घर ले जाने ... Read more

भारत का ‘बकिंघम पैलेस’, जानें नैनीताल के इस खूबसूरत भवन का रोचक इतिहास

तनुज पाण्डे/ नैनीताल.उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित राजभवन ब्रिटिश वास्तुकला की अद्भुत विरासत है. गौथिक शैली में बनी इस इमारत की खूबसूरती, परिवेश, हरियाली, शांत वादियां और पहाड़ों का ठंडा मौसम इसे देश के सर्वश्रेष्ठ राजभवनों में से एक बनाता है. चारों तरफ हरियाली और और कई तरह के पेड़ पौधों से घिरा नैनीताल का राजभवन बेहद खूबसूरत है, जो नैनीताल के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है. समुद्र तल से 6,785 फीट ऊंचाई पर स्थित इस राजभवन की नींव 27 अप्रैल 1897 को रखी गई थी, जो मार्च 1900 में बनकर तैयार हुआ. गौथिक शैली में बने इस ... Read more

नैनीताल के संजय का चाट बेचने का अनोखा स्टाइल, सोशल मीडिया पर हुए वायरल

रिपोर्ट- तनुज पाण्डे/ नैनीताल. उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल (Nainital News) अपनी नैसर्गिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए विश्व विख्यात है. यहां की खूबसूरत वादियां, नैनी झील और प्राकृतिक वातावरण दिल छू लेने वाला है. इस वजह से देश-विदेश के पर्यटकों की पहली पसंद नैनीताल होता है. सरोवर नगरी के खूबसूरत पर्यटन स्थलों पर सालभर सैलानियों की आमद रहती है. यहां आने वाले सैलानियों का स्वागत नैनीताल के लेक व्यू प्वाइंट में चाट का स्टॉल लगाने वाले संजय बिष्ट बेहद ही खास अंदाज में करते हैं, जिस वजह से संजय इन दिनों सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं. ... Read more

Nainital Tourist Spot: यहां जंगल के बीच में छिपा है खूबसूरत वॉटरफॉल, आपको पता है?

सीमा नाथ/नैनीताल. उत्तराखंड का नैनीताल जो हरी-भरी शांत वादियों में बसा है. सरोवर नगरी की सुकून देने वाली मनमोहक वादियां यहां आने वाले सैलानियों के मन को भा जाती हैं, जिस वजह से यह सैलानियों की फेवरेट डेस्टिनेशन में से एक है. वैसे तो नैनीताल में घूमने के लिए कई फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स हैं, लेकिन अगर आप शहर की आपाधापी से दूर प्रकृति की गोद में सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो आप जंगल के बीचो बीच बसे नैनीताल के इस हिडन वॉटरफॉल पर आ सकते हैं. यह वॉटरफॉल नैनीताल के रातीघाट-गरमपानी पैदल मार्ग में स्थित है, जहां ... Read more

Nainital: जंगल के बीचोंबीच है नैनीताल का ये खूबसूरत ‘हिडन वॉटरफॉल’, एक बार आएंगे तो इश्क हो जाएगा!

रिपोर्ट- सीमा नाथ नैनीताल. उत्तराखंड का नैनीताल शहर प्रकृति की गोद में बसा है. यह नगर शांति और प्राकृतिक सुंदरता का एक अद्भुत संगम है. जिस वजह से यह सैलानियों की फेवरेट डेस्टिनेशन में से एक है. वैसे तो नैनीताल में घूमने के लिए कई जगह हैं, लेकिन अगर आप शहर की भागदौड़ से दूर प्रकृति की गोद में सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो नैनीताल के इस हिडन वॉटरफॉल पर आ सकते हैं. यह झरना नैनीताल के मशहूर बिड़ला स्कूल से करीब तीन किलोमीटर दूर पैदल मार्ग पर स्थित है. नैनीताल की जू रोड पर करीब तीन किलोमीटर ... Read more

Adventure Sport: खुशखबरी… समर वैकेशन में ‘रॉक क्लाइंबिंग’ का मजा लेना है? नैनीताल आएं, यहां है खास तैयारी

रिपोर्ट – सीमा नाथ नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल शहर में रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. एडवेंचर एक्टिविटीज का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए अब सरोवर नगरी नैनीताल जल्द ही एक नए आकर्षण के रुप में उभर कर सामने आने वाला है. दरअसल नैनीताल के मल्लीताल स्थित ऐतिहासिक डीएसए मैदान में कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा करीब 95 लाख रुपये की लागत से एक आर्टिफिशियल रॉक-क्लाइम्बिंग वॉल का निर्माण किया जा रहा है. इससे पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी इस साहसिक खेल से जोड़ा जा सकेगा. जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेंद्र पांडे ने बताया कि ... Read more

पहाड़ की अनोखी घास जो है औषधीय गुणों से भरपूर, मगर मारती है बिच्छू की तरह डंक, जानें डिटेल्स

रिपोर्ट : सीमा नाथ नैनीताल. उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में कई ऐसे पेड़-पौधे पाए जाते हैं, जो औषधीय गुणों से भरपूर हैं. ऐसी ही एक घास पहाड़ी इलाकों में पाई जाती है, जिसे छूने से लोग डरते हैं, लेकिन यह औषधीय गुणों से भरपूर है. इसे बिच्छू घास, कंडाली या फिर सिसौंण (Nettle Leaf) भी कहा जाता है. गढ़वाल में इसे कंडाली और कुमाऊं में इसे सिसौंण कहा जाता है. साथ ही इसे एक प्राकृतिक मल्टी विटामिन के रूप में भी जाना जाता है. 800 से 2000 मीटर की ऊंचाई पर मिलने वाली यह घास डंक मारने के लिए जानी ... Read more

Nainital News: नैनीताल की वो पहाड़ी जो रूस के अल्मा हिल्स से खाती है मेल, जानिए इसकी कहानी

रिपोर्ट: सीमा नाथ नैनीताल: देवभूमि उत्तराखंड का खूबसूरत शहर नैनीताल चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा हुआ है. यह अपने प्राकृतिक सौन्दर्य और ठंडी आबोहवा की वजह से लोगों को बेहद पसंद आता है. यहां आकर स्वर्ग जैसा अहसास होता है. इस शहर का अपना एक अलग ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है. ब्रिटिश हुक्मरानों ने इस शहर को आरामगाह के रूप में बसाया था. इसके लिए उन्होंने सुख सुविधाओं भरे कई संसाधन भी जोड़े और इसी तरह धीरे धीरे समय के साथ साथ इस शहर के विकास में कई अध्याय जुड़ते चले गए. जिसमें शहर के ऐतिहासिक भवन भी शामिल ... Read more

Holi 2023: नैनीताल में फागोत्सव की धूम, महिलाओं ने स्वांग से बयां किया जोशीमठ का दर्द

रिपोर्ट: सीमा नाथनैनीताल: इन दिनों रंगों के त्योहार होली की पूरे देशभर में धूम है. पूरा देश होली के जश्न में डूबा है. वहीं नैनीताल में भी फागोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया है. नैनीताल में इस महोत्सव के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें महिला बैठकी होली, पुरुष बैठकी होली के साथ ही कवि सम्मेलन भी शामिल है. नैनीताल की धार्मिक संस्था श्रीराम सेवक सभा लंबे समय से कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाती आ रही है. इसी संस्था की ओर से नगर में फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है. फागोत्सव अगले 9 दिनों ... Read more

Nainital Bubu’s Cafe: अमेरिका में नौकरी छोड़ नैनीताल में खोला बूबूज कैफे, जानिए पूरी कहानी

हिमांशु जोशीनैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल के तल्लीताल बाजार में खुला है बूबूज ट्रीट कैफे (Bubu’s Treat Cafe), जो यहां के स्थानीय लोगों और नैनीताल आने वाले पर्यटकों को स्वादिष्ट और अच्छा खाना दे रहा है. इस कैफे की खास बात है इसका नाम और इसके अंदर का बनाया गया डिजाइन. कैफे के मालिक वैभव ने ‘न्यूज 18 लोकल’ से बात करते हुए बताया कि उन्होंने नैनीताल के स्कूल से ही पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की और फिर एमबीए का कोर्स किया. इस दौरान वह यूएस चले गए और वहां इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट में काम किया. कोरोना काल की ... Read more