Tag: Government
शिक्षकों का होगा सम्मान, सरकार देगी 51 हजार रुपए की राशि
जयपुर। राजस्थान में शिक्षक दिवस पर 1374 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। राज्य सरकार ब्लॉक स्तर पर 5100, जिला स्तर पर 11,000 और राज्य स्तर पर 51 हजार रुपए की सम्मान राशि देगी। अगले माह होगा समारोह पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर पर शिक्षकों का सम्मान होगा। बताया जा रहा है जिन शिक्षकों का सम्मान होगा उनकों सम्मान देने के पीछे सरकार ने इस बार कुछ नियमों एवं शर्तें लागू की है। इनमें चयन का आधार सबसे ज्यादा योगदान शिक्षकों के पांच साल के परीक्षा परिणाम पर होगा। वहीं जन सहयोग प्राप्त करने और ग्राउंड ... Read more
हजारों पद खाली: हिंदी माध्यम से ले रहे, अंग्रेजी माध्यम के शिक्षक
कोटा। शिक्षा विभाग की ओर से अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। लेकिन अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में की जा रही शिक्षक भर्ती में सभी पदों को हिंदी माध्यम के शिक्षकों से भरा जा रहा है। ऐसे में अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों को तो शिक्षक मिल जाएंगे लेकिन हिंदी माध्यम के विद्यालयों में शिक्षकों की पहले चली आ रही कमी और ज्यादा हो जाएगी। वहीं इसके लिए सरकार की ओर से कोई बड़ी भर्ती की भी घोषणा नहीं की गई है जिससे खाली पड़े पदों को भरा जा सके। कोटा में 2 हजार सहित प्रदेश में ... Read more
निजी मेडिकल स्टोर की हड़ताल से आरजीएचएस में नहीं मिल रहीं दवाएं
कोटा। केस 1 – परिवहन विभाग के कर्मचारी कृष्ण कुमार सक्सेना का घुटनों का इलाज चल रहा है। ऐसे में उन्हें हर महीने डॉक्टर को दिखाना होता है। सक्सेना पिछले हफ्ते भारत विकास परिषद अस्पताल में घुटनों को दिखाने गए तो डॉक्टर ने उन्हें तीन तरह की दवाईयां लिखी जिनमें से एक तो अस्पताल के ड्रग काउंटर पर उपलब्ध थी लेकिन दो दवाईयां उन्हें बाहर से लेनी पड़ी। सक्सेना ने बताया कि मेडिकल स्टोर वाले से आरजीएचएस के तहत भुगतान के लिए कहा तो स्टोर संचालक ने मना कर दिया। ऐसे में उन्हें नकद पैसे देकर दवाईयां लेनी पड़ी। सक्सेना ... Read more
NIRF Ranking 2024: Education Ministry to release India rankings list at 3 pm today. Check details here | Mint
NIRF Ranking 2024: The National Institutional Ranking Framework or NIRF is a ranking methodology adopted by the Education Ministry to rank higher educational institutions in India. The framework was approved by the erstwhile Human Resource Development Ministry (HRD) and launched by the Minister for Education on September 29, 2015. When & Where to Check 2024 India Rankings List The India Rankings for the current year (2024) will be released at 3 pm today (August 12), as per a notice on the official NIRF rankings website. You can check the list on the official website here – https://nirfindia.org/ About NIRF Parameters ... Read more
मौत के साए में पढ़ाई को मजबूर नौनिहाल
मनोहरथाना। जहां एक और राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को दूरुस्त करने का वादा कर रही है लेकिन मनोहर थाना ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोतीपुरा की तस्वीरें कुछ और हकीकत बयान कर रही हैं। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोतीपुरा गांव का सरकारी स्कूल है जहां जमीन पर बैठे बच्चे, हाथों में किताब और सिर पर खुला आसमान। ये तस्वीर यह बताने के लिए काफी हैं कि यहां के सरकारी स्कूल में बच्चे किन हालातों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। दरअसल इस स्कूल का भवन पूरा भवन जर्जर हो चुका है। इस वजह से स्कूल के विद्यार्थी खुले आसमान ... Read more
सरकार और प्राइवेट स्कूल के बीच पिस रहा अभिभावक
कोटा। आरटीई के तहत प्री-प्राइमरी कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की फीस को लेकर सरकार और प्राइवेट स्कूलों के बीच विवाद में अभिभावक पिस रहा है। सरकार ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत सत्र 2024-25 में निजी स्कूलों में नर्सरी से विद्यार्थियों को एडमिशन तो दिलवा दिए लेकिन पुनर्भरण राशि कक्षा-एक से दे रही है। जबकि, निजी स्कूलों द्वारा प्री-प्राइमरी कक्षाओं में अध्ययनरत बच्चों का पुनर्भरण किए जाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, सरकार के हाथ खड़े कर देने से प्राइवेट स्कूल अभिभावकों पर फीस का दबाव बना रहे हैं। कहीं, नर्सरी में एडमिशन न देने तो कहीं पिछले ... Read more
हेल्थ फॉर आॅल और वन नेशन वन टैक्स लागू हो
कोटा। केन्द्रीय बजट से कोटा को आशा और अपेक्षा विषय को लेकर मंगलवार को दैनिक नवज्योति कार्यालय में परिचर्चा आयोजित की गई। परिचर्चा में उद्योग वाणिज्य, व्यापार, इकॉनॉमिस्ट, मैनुफैक्चरर, सामान्य व्यापारी, टैक्स जीएसटी, होटल और पर्यटन, किराना, सीए, कामर्स फ्रोफेसर, मेडिकल एन्ड हेल्थ, कोटा स्टोन सहित सभी सैक्टर के विषय विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। ढाई घंटे चली परिचर्चा में विशेषज्ञों ने कई ऐसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए जिससे कोटा प्रगति के पथ पर और अधिक तेजी से अग्रसर हो सके। प्रस्तुत हैं उसके अंश : केन्द्रीय बजट से कोटा की आशा और अपेक्षा– इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट की जरूरत।– इंडियन ... Read more
कॉलेज में 4 हजार की डिग्री के लग रहे 40 हजार
कोटा। उच्च शिक्षा में सरकार का दोहरा रवैया बेटियों को शिक्षा से दूर करता नजर आ रहा है। एक ओर जहां बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही जा रही वहीं, दूसरी ओर महंगी शिक्षा के बोझ तले प्रतिभाएं कुचली जा रही है। हालात यह हैं, कोटा संभाग का सबसे बड़ा गर्ल्स कॉलेज जेडीबी आर्ट्स में दो साल की डिग्री कोर्स के लिए बेटियों को 4 हजार की जगह 40 हजार चुकाने पड़ रहे हैं। जबकि, इसमें सेमेस्टर एग्जाम फीस नहीं जुड़ी है। यदि, वह भी जोड़ लिया जाए तो उनकी पीजी 50 हजार में पूरी होगी। सरकारी कॉलेज ... Read more
मैडम! तीन साल बीत ग्या छै, अब तो सुणलो…
कोटा। मैडम! थोड़ा घणा इब तो तीन साल बित ग्या, अब तो म्हारी भी पुकार सुण लो…। थारे आगे हाथ जोड़ र बिनती करुं, म्हारे पति की मौत हुइया घणो टाइम होग्यो, म्हारी दोनों छोरियां ही म्हारी देखभाल कर रही है, अब तो आप पेंशन शुरू करा दो, थारी मेहरबानी होगी। कुछ इस तरह दोनों हाथ जोड़कर बिनती कर रही थी। कोटा में पेंशन विभाग के आयोजित कार्यशाला में बूंदी से पहुंची फोरी बाई उर्फ केसर बाई। वे यहां पर अपनी दोनों बेटियों के साथ आई थी। फोरी बाई ने बताया कि उनके पति गोपाल सिंचाई विभाग में कार्य करते ... Read more
शिक्षा का मंदिर खंडहर में तब्दील: सात सालों से टीन शेड के नीचे पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी
मनोहरथाना। मनोहरथाना से 15 किलोमीटर दूर राजकीय प्राथमिक आफूखेड़ी का भवन जर्जर हो चुका है। ऐसे में 7 सालों से आफूखेड़ी गांव के बच्चों को गांव में एक घर के बाहर चबूतरे पर बैठ कर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर है। वैसे तो स्कूल में 25 बच्चों का नामांकन है और यहां महज एक ही अध्यापक बच्चों को पढ़ाता है। स्कूल भवन के दरवाजे और खिड़कियां तक नहीं है। स्कूल भवन खंडहर प्रतित होता है। विगत दस सालों से स्कूल भवन बदहाल स्थिति में है। ग्रामीण बताते है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी आंखें मूंदे बैठे है। ऐसे में बच्चों ... Read more