Tag: Government

मौत के साए में पढ़ाई को मजबूर नौनिहाल

मनोहरथाना। जहां एक और राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को दूरुस्त करने का वादा कर रही है लेकिन मनोहर थाना ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोतीपुरा की तस्वीरें कुछ और हकीकत बयान कर रही हैं। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोतीपुरा  गांव का सरकारी स्कूल है जहां जमीन पर बैठे बच्चे, हाथों में किताब और सिर पर खुला आसमान। ये तस्वीर यह बताने के लिए काफी हैं कि यहां के सरकारी स्कूल में बच्चे किन हालातों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। दरअसल इस स्कूल का भवन  पूरा भवन जर्जर हो चुका है। इस वजह से स्कूल के विद्यार्थी खुले आसमान ... Read more

सरकार और प्राइवेट स्कूल के बीच पिस रहा अभिभावक

कोटा। आरटीई के तहत प्री-प्राइमरी कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की फीस को लेकर सरकार और प्राइवेट स्कूलों के बीच विवाद में अभिभावक पिस रहा है। सरकार ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत सत्र 2024-25 में निजी स्कूलों में नर्सरी से विद्यार्थियों को एडमिशन तो दिलवा दिए लेकिन पुनर्भरण राशि कक्षा-एक से दे रही है। जबकि, निजी स्कूलों द्वारा प्री-प्राइमरी कक्षाओं में अध्ययनरत बच्चों का पुनर्भरण किए जाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, सरकार के हाथ खड़े कर देने से प्राइवेट स्कूल अभिभावकों पर फीस का दबाव बना रहे हैं।  कहीं, नर्सरी में एडमिशन न देने तो कहीं पिछले ... Read more

हेल्थ फॉर आॅल और वन नेशन वन टैक्स लागू हो

कोटा। केन्द्रीय बजट से कोटा को आशा और अपेक्षा विषय को लेकर मंगलवार को दैनिक नवज्योति कार्यालय में परिचर्चा आयोजित की गई। परिचर्चा में उद्योग वाणिज्य, व्यापार, इकॉनॉमिस्ट, मैनुफैक्चरर, सामान्य व्यापारी, टैक्स जीएसटी, होटल और पर्यटन, किराना, सीए, कामर्स फ्रोफेसर, मेडिकल एन्ड हेल्थ, कोटा स्टोन सहित सभी सैक्टर के विषय विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।  ढाई घंटे चली परिचर्चा में विशेषज्ञों ने कई ऐसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए जिससे कोटा प्रगति के पथ पर और अधिक तेजी से अग्रसर हो सके। प्रस्तुत हैं उसके अंश : केन्द्रीय बजट से कोटा की आशा और अपेक्षा– इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट की जरूरत।– इंडियन ... Read more

कॉलेज में 4 हजार की डिग्री के लग रहे 40 हजार

कोटा। उच्च शिक्षा में सरकार का दोहरा रवैया बेटियों को शिक्षा से दूर करता नजर आ रहा है। एक ओर जहां बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही जा रही वहीं, दूसरी ओर महंगी शिक्षा के बोझ तले प्रतिभाएं कुचली जा रही है। हालात यह हैं, कोटा संभाग का सबसे बड़ा गर्ल्स कॉलेज जेडीबी आर्ट्स में दो साल की डिग्री कोर्स के लिए बेटियों को 4 हजार की जगह 40 हजार चुकाने पड़ रहे हैं। जबकि, इसमें सेमेस्टर एग्जाम फीस नहीं जुड़ी है। यदि, वह भी जोड़ लिया जाए तो उनकी पीजी 50 हजार में पूरी होगी। सरकारी कॉलेज ... Read more

मैडम! तीन साल बीत ग्या छै, अब तो सुणलो…

कोटा। मैडम! थोड़ा घणा इब तो तीन साल बित ग्या, अब तो म्हारी भी पुकार सुण लो…। थारे आगे हाथ जोड़ र बिनती करुं, म्हारे पति की मौत हुइया घणो टाइम होग्यो, म्हारी दोनों छोरियां ही म्हारी देखभाल कर रही है, अब तो आप पेंशन शुरू करा दो, थारी मेहरबानी होगी। कुछ इस तरह दोनों हाथ जोड़कर बिनती कर रही थी। कोटा में पेंशन विभाग के आयोजित कार्यशाला में बूंदी से पहुंची फोरी बाई उर्फ केसर बाई। वे यहां पर अपनी दोनों बेटियों के साथ आई थी। फोरी बाई ने बताया कि उनके पति गोपाल सिंचाई विभाग में कार्य करते ... Read more

शिक्षा का मंदिर खंडहर में तब्दील: सात सालों से टीन शेड के नीचे पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी

मनोहरथाना। मनोहरथाना से 15 किलोमीटर दूर राजकीय प्राथमिक आफूखेड़ी का भवन जर्जर हो चुका है। ऐसे में 7  सालों से आफूखेड़ी गांव के बच्चों को गांव में  एक घर के बाहर चबूतरे पर बैठ कर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर है। वैसे तो स्कूल में 25 बच्चों का नामांकन है और यहां महज एक ही अध्यापक बच्चों को पढ़ाता है। स्कूल भवन के दरवाजे और खिड़कियां तक नहीं है। स्कूल भवन खंडहर प्रतित होता है। विगत दस सालों से स्कूल भवन बदहाल स्थिति में है। ग्रामीण बताते है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी आंखें मूंदे बैठे है। ऐसे में बच्चों ... Read more

पोशाक को लेकर असमंजस, गरिमा कैसे पूर्ण करें शिक्षक

कोटा। राज्य सरकार की ओर से मार्च के अंतिम सप्ताह में सरकारी दफ्तरों में कार्यालय समय के दौरान जिंस पैंट, टी शर्ट, कलरफुल और अमर्यादित कपड़े पहनकर आने पर रोक लगा दी थी। वहीं शिक्षा विभाग की ओर से 25 अप्रैल को इसके संदर्भ में एक और आदेश जारी किया गया था। जिसमें अधिकारियों ने किसी भी प्रकार के संभावित विवाद से बचने के लिए जिंस पैंट, टी शर्ट जैसे ड्रेस को आदेश से हटाकर उसकी जगह गरिमापूर्ण गणवेश शब्द का उपयोग किया था। ऐसे में विभाग की ओर से गरिमापूर्ण गणवेश का उपयोग तो कर दिया गया, लेकिन गणवेश ... Read more

सरकार ने अटका दिए प्राइवेट स्कूलों के 22.50 करोड़

कोटा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम-आरटीई के दायरे में आने वाले कोटा जिले के 1 हजार से ज्यादा प्राइवेट स्कूल पिछले तीन साल से अपने हक के पैसों के लिए तरस रहे हैं। सरकार ने ईसीएस के चक्कर में 22.50 करोड़ का भुगतान अटका दिया। जबकि,  भुगतान के बिल ट्रैजरी से पास भी हो गए थे। मगर, वित्त विभाग जयपुर से ईसीएस नहीं होने से पैसा स्कूलों के खातों में ट्रांसफर नहीं हो पाया। ऐसे में सरकार ने ट्रैजरी से सभी बिल वापस रिवर्ट भी करवा लिए। गत वित्तीय वर्ष की समाप्ती के साथ स्कूलों को भुगतान के लिए मिला बजट ... Read more

सरकारी स्कूल में पढ़ रहे हैं झ से छतरी, एस से पेड़, यू फॉर नेस्ट

कोटा। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय साजीदेहड़ा में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। पिछले एक साल से उन्हें झ से छतरी, स से पेड़, द से खिड़की और यू फॉर नेस्ट पढ़ाया जा रहा है। वहीं, कक्षाओं में दीवारों पर लिखे प्रेरणास्त्रोत स्लोगन में भारी शाब्दिक गलतियां हैं, जो बच्चों को प्रेरणा देने की जगह भ्रमित कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है, इस स्कूल में 10 शिक्षक तैनात हैं, इसके बावजूद उन्हें 2 साल से स्लोगन में हो रही गलतियां खुली आंखों से भी दिखाई नहीं दे रही।  शिक्षकों की लापरवाही का आलम यह है, ... Read more

ढिलाई पड़ेगी भारी, सहायता राशि पर गिरेगी गाज

कोटा। सामाजिक एवं न्याय आधिकारिता विभाग की ओर से पालनहार योजना में पात्र बच्चों को दी जाने वाली सहायता राशि सत्यापन के अभाव में अटकी सकती है। इस योजना के तहत प्रदेश में 3 लाख 26 हजार 242 पालनहार लाभांवित हो रहे हैं। इनमें से 42 हजार का अभी तक सत्यापन नहीं हो पाया है। वहीं कोटा जिले की बात करें तो यहां योजना में कुल 8000 पालनहार हंै। इनमें से अभी तक 1000 बच्चों का सत्यापन नहीं हो पाया है, जबकि इन लाभार्थियों को पिछले कई वर्षों से योजना में लगातार लाभ मिल रहा है। पालनहार योजना में किसी ... Read more