Tag: jhalawar news

शिक्षा का मंदिर खंडहर में तब्दील: सात सालों से टीन शेड के नीचे पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी

मनोहरथाना। मनोहरथाना से 15 किलोमीटर दूर राजकीय प्राथमिक आफूखेड़ी का भवन जर्जर हो चुका है। ऐसे में 7  सालों से आफूखेड़ी गांव के बच्चों को गांव में  एक घर के बाहर चबूतरे पर बैठ कर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर है। वैसे तो स्कूल में 25 बच्चों का नामांकन है और यहां महज एक ही अध्यापक बच्चों को पढ़ाता है। स्कूल भवन के दरवाजे और खिड़कियां तक नहीं है। स्कूल भवन खंडहर प्रतित होता है। विगत दस सालों से स्कूल भवन बदहाल स्थिति में है। ग्रामीण बताते है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी आंखें मूंदे बैठे है। ऐसे में बच्चों ... Read more

तीन शिक्षकों के भरोसे स्कूल, विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में

झालरापाटन। एक ओर तो शिक्षा विभाग कस्बे के छोटे-छोटे गांवों में शिक्षा का पाठ पढ़ाते हुए स्कूल सृजित कर रहे है। वही दूसरी ओर शहर के राजकीय नूतन उच्च प्राथमिक विद्यालय झालरापाटन में शिक्षा विभाग की उदासीनता के चलते आज भी 188 बच्चों का नामांकन होने के बावजूद भी मात्र 3 शिक्षक व एक कार्यवाहक प्रधानाचार्य के भरोसे चल रहा है। जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई चौपट हो रही है, इससे अभिभावकों में रोष है। अभिभावकों ने शुक्रवार को स्कूल में प्रदर्शन कर जल्द से जल्द शिक्षकों को लगाने की मांग की। अभिभावक भावनीशंकर रेगर,रमेश रेगर,अर्जुन सोनी, रेखा,अनिता,रामदयाल समेत अन्य ने ... Read more

अन्तरराष्टÑीय महिला दिवस विशेष : सबसे कठिन था दूध पीते बच्चे को छोड़कर जाना: ऋचा तोमर

झालावाड़। उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव के किसान की बेटी ऋचा तोमर के आईपीएस आॅफिसर बनने की कहानी काफी संघर्षों भरी रही है लेकिन यही कहानी कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।  ऋचा  तोमर ने जीवन में आई सभी चुनौतियों का डटकर सामना किया। आज उनकी सफलता की कहानी से कई लोग सबक ले रहे हैं और हम सभी को सबक लेना चाहिए कि, जीवन में मुश्किलें हमें कमजोर करने के लिए नहीं, बल्कि मजबूत बनाने के लिए आती हैं। आईपीएस  ऋचा  तोमर 2016 बैच की आईपीएस हैं और  राजस्थान कैडर से आती हैं, ऋचा ... Read more

बामन देवरिया स्कूल भवन जर्जर: कैसे होगी बच्चों की पढ़ाई?

चौमहला। चौमहला ग्राम पंचायत किटिया के गांव बामन देवरिया में उच्च प्राथमिक विद्यालय गत सात सालों से बिना कक्षा कक्षों के संचालित हो रहा है। कक्षा कक्ष के अभाव में छात्र छात्राएं खुले आसमान के नीचे कभी धूप में तो कभी पेड़ की छांव के नीचे पढ़ने को मजबूर है। डग ब्लॉक का यह एक मात्र स्कूल है जहां छात्रों के बैठने के लिए कमरे नहीं है। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बामन देवरिया में कक्षा एक से आठ तक 172 छात्र छात्रा अध्ययनरत है, कमरों के अभाव में सभी छात्र छात्रा सर्दियों में धूप में ,गर्मियों में पेड़ के नीचे ... Read more

माड्साब कस्यां आऊं पढबा..स्कूल तो बण ग्यो तळाव..

पनवाड़। पनवाड़ क्षेत्र के लायफल गांव में हरिगढ़ पनवाड़ सड़क पर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में घरों से निकलने वाला गंदा पानी भरा होने से छात्र छात्राओं को स्कूल आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल आते समय बच्चो को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है जिससे कई बार ड्रेस तक गंदी हो जाती है,इसके लिए अभिभावकों ने कई बार प्रशासन को अवगत करवाया लेकिन समस्या का समाधान नही हुआ । लायफल गांव निवासी रवि राठौर,लेखराज सुमन,दुर्गाशंकर भील ,नरेश माली,सोनू माली सहित अन्य लोगों ने बताया कि हरिगढ़ पनवाड़ सड़क पर स्थित ... Read more

व्यर्थ बह रहा ‘अमृत’, सड़क बनी तालाब

भवानीमंडी। भवानीमंडी में विभिन्न स्थानों पर जलदाय विभाग की पाइपलाइन फूटी हुई है, जिसका खामियाजा स्थानीय निवासियों व राहगीरों को उठाना पड़ रहा है। वहीं जलदाय विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है, जहां नगर के संस्कृत स्कूल तिराहा, जवाहर कॉलोनी, विवेकानंद सर्किल, बिड़ला मंदिर के पास सहित कई स्थानों पर सड़कों के किनारों पर पानी की पाइपलाइन फूटी हुई है, जिसके चलते जब भी पानी की सप्लाई की जाती है, सड़कें पानी से लबालब भर जाती है। जहां जलदाय विभाग ने सड़कों को ही तालाब बना दिया है। जहां सड़कों पर लंबे समय तक पानी भरा रहने के ... Read more

रायपुर: मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं लोग

रायपुर। सोयला ग्राम पंचायत के परासली के गांव की मुख्य चौराहे वाली सड़क पर बरसात आने पर इनमें पानी भर जाता है। पूरे रास्ते पर कीचड़ फैल जाता है जिससे से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है और आए दिन बुजुर्ग, महिलाएं और स्कूल के छात्र-छात्राएं गिर पड़ रहे हैं। रास्ते से गुजरने वाले कहीं बाइक सवार गिरकर चोटिल हुए हैं। पूरे साल भर यह समस्या बनी रहती है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है। ग्रामीणों ने मुख्य समस्याओं को लेकर तहसील कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके साथ ही तहसीलदार गणेश शर्मा ... Read more