Month: July 2023
पब्लिक फंड से चलती है यह लाइब्रेरी, यहां पढ़कर कई छात्रों ने संवारा भविष्य
कमल किशोर पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. ‘‘बेहतर जिंदगी का रास्ता बेहतर किताबों से होकर गुजरता है‘‘ श्रीनगर पब्लिक लाइब्रेरी के बोर्ड पर लिखी ये पंक्तियां बहुत कुछ बयां करती है. कहते हैं अगर आपके अंदर पढ़ने की ललक है तो आपको पढ़ाई के लिए कोई न कोई रास्ता मिल ही जाता है. शिक्षा का हब कहा जाने वाले श्रीनगर गढ़वाल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लेकर देश के अलग-अलग कोनों से भी छात्र यहॉ बढ़ने के लिए पहुंचते हैं, कई ऐसे छात्र भी होते हैं जो नगर क्षेत्र की कमर्सियल लाइब्रेरी में मोटी फीस नहीं दे पाते हैं, इन छात्रों के ... Read more
अल्मोड़ा पुलिस ने पकड़ी ‘स्मैक’ की अब तक की सबसे बड़ी खेप!
राहुल सिंह/रोहित भट्ट अल्मोड़ा. उत्तराखंड में पुलिस का ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान (Drugs Free Devbhumi Campaign) जारी है. सभी 13 जिलों की पुलिस नशे के सौदागरों पर नकेल कस रही है. इसी कड़ी में अल्मोड़ा पुलिस (Almora Police) को बड़ी कामयाबी मिली है. जिले में पहली बार स्मैक की अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद की गई है. इसकी कीमत 16 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. पुलिस ने दोनों स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा के सीओ विमल प्रसाद के नेतृत्वमें एसओजी, एएनटीएफ और कोतवाली पुलिस की ... Read more
बारिश और उमस के बाद उधम सिंह नगर में आई फ्लू का कहर
वेद प्रकाश/ऊधम सिंह नगर : उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में मौसम में लगातार हो रहे मौसम परिवर्तन के चलते आंखों में संक्रमण बड़ी ही तेजी से में फैल रहा है. आंखों में संक्रमण के समस्या का मरीज बड़ी संख्या में सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में पहुंचकर नेत्र रोग विशेषज्ञों से इलाज करा रहे हैं. जिले में पिछले कुछ दिनों में आई फ्लू से ग्रसित मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है. स्वास्थ्य विभाग भी लगातार मरीजों को आई फ्लू के प्रति जागरूक कर रहा है. वहीं जिले के कई स्कूलों ने आई फ्लू से ग्रसित बच्चों ... Read more
विभाग ने बंद किया 123 साल पुराना सरकारी स्कूल, ग्रामीणों ने जबरन खुलवाया
जिले में सिर्फ सिरपोली ही नहीं और भी ऐसे कई स्कूल हैं जहां शिक्षा विभाग समय के साथ ना तो इन विद्यालयों के भवन सुधार पाया है और ना ही यहां की शिक्षा व्यवस्था को, जिससे आज पहाड़ों में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना एक बड़ी चुनौती बन गया है.
CBSE allows Indian languages as medium of instruction – Times of India
NEW DELHI: In a major move to promote multilingual education in the country, the Central Board of Secondary Education (CBSE) has allowed schools to offer education in India languages right from pre-primary to Class XII. Currently in majority of the CBSE affiliated schools the medium of instruction is English and in some education is delivered in Hindi. The National Education Policy 2020 advocates use of home language, mother tongue, local language, or regional language as the medium of instruction across the education sector starting from schools. According to CBSE, the minister of education has directed the National Council for Education ... Read more
कभी खंडहर बन चुका था देहरादून का यह सरकारी स्कूल, प्रिंसिपल की जिद से चमकी सूरत, देखें Video
अरशद खान/देहरादून: देहरादून से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नयागांव पैलियो में एक अध्यापक ने कारनामा कर दिखाया है. दरअसल अध्यापक का नाम दुर्गा प्रसाद तिवारी है और यह उत्तराखंड के जोशीमठ सरस्वती शिशु मंदिर से राजधानी देहरादून एक विशेष जिम्मेदारी के साथ आए. जिम्मेदारी थी 5 सालों से बंद पड़े एक स्कूल को पुनः शुरू करने की. इन 5 सालों में स्कूल पूर्ण रूप से खंडहर में तब्दील हो चुका था, लेकिन दुर्गा प्रसाद तिवारी ने नयागांव पैलियो के सरस्वती शिशु मंदिर को अपने बलबूते पर एक बार फिर से शुरू कर दिया और आज इस स्कूल की ... Read more
पर्यावरण प्रेम की मिसाल बनी धाद, प्रदेश के कोने-कोने में मनाएगी हरेला पर्व
हिना आज़मी/देहरादून. उत्तराखंड की बड़ी सामाजिक संस्था धाद इस बार विशेष रूप से महीने भर के लिए हरेला पर्व मनाने जा रही है जिसके मद्देनजर धाद संस्था अपने पर्यावरण प्रहरी की टीमों को गांव और शहरों में उतारेगी. नए पेड़ लगाने से लेकर पुराने पेड़ों को बचाने का अभियान शुरू किया जाएगा. इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक लोग शामिल होंगे. 16 जुलाई से यह हरेला पर्व शुरू हो गया है और 17 अगस्त तक महीनेभर के लिए मनाया जाएगा. धाद संस्था, पर्यावरण प्रेमियों का पेड़-पौधों के साथ इंसान का रिश्ता मजबूत करने के लिए पिछले तीन दशकों से काम ... Read more
चमोली जिले के गणाई में शिक्षक को दी विदाई, पूरा गांव रोया फुट फुट कर
सोनिया मिश्रा चमोली/जोशीमठ: उत्तराखंड में ही नहीं, बल्कि पूरे भारत वर्ष में प्रत्येक विभागों में ट्रांसफर की प्रक्रिया होती है. इसी प्रकार, शिक्षा विभाग में भी सुगम और दुर्गम का प्रावधान होता है, जिसे सभी अध्यापकों को मानना होता है. वे अपनी सेवाएं अपनी कर्मभूमि में ही देने का प्रयास करते हैं. हालांकि, कुछ अध्यापक अपनी मेहनत, प्यार और ईमानदारी के साथ सभी के दिलों में अपनी एक अलग छवि, पहचान और रिश्ते बना लेते हैं. इसके बाद, जब उनको किसी अन्य स्थान पर ट्रांसफर होने की सूचना मिलती है, तो उनसे जुड़े सभी व्यक्तियों की आंखें उनके जाने से भावुक ... Read more
देहरादून के साइंटिस्ट बृजमोहन शर्मा कर रहे गजब के आविष्कार, हजारों छात्रों को दे चुके ट्रेनिंग
अरशद खान/देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रोफेसर, साइंटिस्ट डॉक्टर बृजमोहन शर्मा पर्यावरण की संजीदगी को देखते हुए लगातार नए-नए आविष्कार कर रहे हैं. उन्होंने अपने आसपास दिखाई देने वाली जरुरतों पर मुख्य रूप से इनोवेशन किए हैं. उन्होंने बताया कि हम जानकारी के अभाव में बहुत से कैमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. उदाहरण के तौर पर होली के त्योहार में इस्तेमाल होने वाला रंग हमारे शरीर को काफी नुकसान पहुंचाता है, यहां तक कि मंदिरों में लगाया जाने वाला टीका, महिलाओं की मांग में भरा जाने वाला सिन्दूर भी शत प्रतिशत टॉक्सिक होता है. डॉ बृजमोहन शर्मा ... Read more
मूसलाधार बारिश में फंसे परीक्षा देने आए युवा, तब देवदूत बने PCS अफसर
वेद प्रकाश/ऊधम सिंह नगर :उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित की समूहग की परीक्षा के लिए ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र के नालंदा स्कूल परीक्षा केंद्र बनाया गया था. समूह ग की परीक्षा से ठीक पहले मूसलधार बारिश होने से रास्ते में जल भराव हो गया था, मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कौस्तुभ मिश्र तहसील प्रशासन की टीम और नगर पालिका किच्छा की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पानी निकलवाने का प्रयास करने लगे. परीक्षा से पहले रास्ता साफ ना होने पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने अपने स्तर से ... Read more