Category: उत्तराखंड

पहाड़ से लेकर मैदान तक…हमेशा मदद को तैयार हल्द्वानी का ‘वंदे मातरम’ ग्रुप

वंदे मातरम ग्रुप के सदस्य शैलेंद्र दानू के साथ कई लोग पहाड़ पहुंच चुके हैं और वे पहाड़ में ऐसी जगहों जा रहे हैं, जहां अत्यधिक ठंड होती है. समूह स्कूल पढ़ने वाले बच्चों को गर्म कपड़े उपलब्ध करा रहा है.

तिवारी जी की मैगी प्वाइंट का हर कोई दीवाना, स्वाद ऐसा कि ग्राहकों की लगती है भीड़

रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा यहां की खूबसूरत वादियों की वजह से भी जान जाती है और अब अपने खानपान की वजह से भी हलचल मचा रही है. अगर आप अल्मोड़ा घूमने के लिए आ रहे हैं और आप खाने के शौकीन है तो हम आपको एक ऐसी मैगी प्वाइंट के बारे में बताते हैं जहां पर आकर आप इसका स्वाद ले सकते हैं. इस मैगी का हर कोई दीवाना है. यहां पर दिन और शाम के वक्त लोगों की काफी भीड़ देखने को मिलती है और इस जगह से सनसेट का बेहतरीन नजारा भी देखने को मिलता ... Read more

देहरादून का सबसे सस्ता और सुरक्षित हॉस्टल, यहां लाइब्रेरी और जिम भी

हिना आज़मी/ देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को एजुकेशन हब कहा जाता है क्योंकि न सिर्फ राज्य के लगभग सभी जिलों से बल्कि अन्य राज्यों से भी लोग पढ़ाई करने के लिए यहां आते हैं. वहीं राजधानी में रहकर नौकरी करने वालों की संख्या भी कुछ कम नहीं है. पढ़ाई या नौकरी करने वाली लड़कियां/महिलाएं अगरदेहरादून (Girls Hostel in Dehradun) में अच्छा हॉस्टल चाहती हैं, तो तीलू रौतेली छात्रावास बेहद ही किफायती है क्योंकि यहां रहने-खाने के लिए सिर्फ 7100 रुपये प्रति माह देने होते हैं. इसमें आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलता है. जो लड़कियां आर्थिक रूप से कमजोर ... Read more

बेहद खास है ये वाटिका, यहां मिलती है हर मर्ज की दवा, तुरंत मिलेगी राहत!

पवन सिंह कुंवर/ हल्द्वानी.उत्तराखंड के हल्द्वानी में स्थित वन अनुसंधान केंद्र में एक ऐसी वाटिका बनाई गई है, जिसमें हर मर्ज का पौधा उपलब्ध है. सिर, पेट, सांस, त्वचा, अस्थि रोग ठीक करने वाले औषधीय पौधे उपलब्ध इस वाटिका में लगाए गए हैं. इस वाटिका में जिसमें शरीर के अलग-अलग अंगों की मर्ज की दवा मिलती है. दुर्लभ वनस्पतियों को संरक्षित करने वाले वन अनुसंधान केंद्र ने एक अलग ही तरह की वाटिका तैयार की है. बकायदा बोर्ड लगाकर लोगों को हर पौधे का नाम और महत्व भी बताया गया है. इन्हें लेने के लिए दूरदराज से लोग पहुंच भी ... Read more

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में कला प्रदर्शनी का आयोजन, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की डीन प्रोफ़ेसर डॉ. गीता रावत की पुस्तक का हुआ विमोचन

डॉ. गीता रावत की पुस्तक का हुआ विमोचन पुस्तक 19वीं सदी में तिब्बत का सर्वेक्षण करने वाले उत्तराखंड एक गुमनाम नायक नैन सिंह रावत की उपलब्धियो पर आधारित है I

पहाड़ के छात्रों को डिजिटल सौगात…20 सरकारी स्कूलों में लगाए गए ‘डिजिटल बोर्ड’

कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. टेक्नोलॉजी के इस दौर में अब पहाड़ों के सरकारी स्कूल भी डिजिटलाइज हो रहे हैं. जहां उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों की बदहाली की खबरें सामने आती थीं, वहीं इस बीच देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में सरकारी स्कूलों को आधुनिक किया जा रहा है. इसके लिए देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी की पहल पर विधानसभा के स्कूलों को डिजिटल बोर्ड की सौगात दी गई है. इसमें कीर्तिनगर ब्लॉक और हिंडोलाखाल ब्लॉक के 20 स्कूल शामिल हैं. अब इन स्कूलों के छात्र डिजिटल माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे. पहले इस तरह की सुविधा प्राइवेट स्कूलों में ही देखने को मिलती ... Read more

Diwali 2023: दीवाली को खास बना देंगे ये गिफ्ट हैंपर्स, जानें यहां क्या-क्या मिल रहा खास

हिना आज़मी/देहरादून. आज के समय में हर कोई अपनी बिजी लाइफ में बहुत व्यस्त रहता है. आजकल लगभग सभी लोग नौकरी करते हैं लेकिन जो लोग नहीं भी करते हैं उनके पास भी इतना वक्त नहीं होता है कि वह परिवार वालों के साथ या दोस्तों, रिश्तेदारों से मिलकर उनके साथ कुछ वक्त बिता सकें. हालांकि, दीवाली एक ऐसा त्योहार है, जो लोगों को करीब लाने के साथ ही रिश्तों में प्यार भी बढ़ाता है. दीवाली में हर कोई शॉपिंग करता है और अपने बजट के मुताबिक एक दूसरे के लिए मिठाई और गिफ्ट्स लेता है. अगर इस मौके पर ... Read more

500 साल पुराना है रम्माण नृत्य…18 तालों में पूरी होती है रामायण, जानें क्या है ‘मुखौटा नृत्य’

सोनिया मिश्रा//चमोली. देवभूमि उत्तराखंड ने सदियों से लोक संस्कृति, लोककलाओं, लोकगाथाओं को संजोकर रखा है और यही बात इसे दूसरों से अलग बनाती है. ऐसी ही एक लोक संस्कृति है रम्माण, जिसने देवभूमि के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्र से विश्व सांस्कृतिक धरोहर में अपना स्थान बनाया है. साथ ही जिसने आज भी अपने 500 वर्षों के इतिहास को संजोकर रखा है. चमोली जिले के दूरस्थ विकासखंड जोशीमठ में प्रत्येक वर्ष रम्माण उत्सव का धूमधाम से आयोजित किया जाता है. इसमें रामायण से संबंधित विभिन्न विधाओं की ढोल दमाऊ की 18 तालों में प्रस्तुति की जाती है. इसे ‘मुखौटा नृत्य’ भी ... Read more

पिथौरागढ़ की बेटी के मुक्के का दम देख दुनिया हैरान, तीसरी बार एशियन चैंपियन बनी निकिता

हिमांशु जोशी/ पिथौरागढ़. उत्तराखंड राज्य के नौनिहालों ने कजाकिस्तान में हुई जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपना दम खम दिखाया है. राज्य के सीमावर्ती सुदूर जिले पिथौरागढ़ से पांच नौनिहाल कजाकिस्तान में हुए मुकाबले के लिए चयनित किए गए थे. इन पांचों ने इस प्रतियोगिता में अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन दिखाते हुए भारत के लिए पदकों की झड़ी लगा दी. इन सब के बीच एक उभरती सितारा रहीं हैं निकिता चंद (Nikita Chand Pithoragarh). 60 किलो वजन में यूथ चैंपियन बनीं निकिता कजाकिस्तान में आयोजित जूनियर एंड यूथ एशियाई चैंपियनशिप के लिए निकिता चंद को भारतीय टीम में चुना गया था. ... Read more

दून लिटिल वर्ल्ड स्कूल में नेशनल आर्ट चैम्पियनशिप – ‘कलर योर ड्रीम्स कॉन्टेस्ट’ में बच्चों ने प्रकट की कला की ऊंची उड़ान”

“नई शिक्षा नीति के अनुरूप आयोजित हुई प्रतियोगिता ने सपनों को असलियत में बदला” एकलव्य लर्नर्स पब्लिशिंग ने दून लिटिल वर्ल्ड स्कूल केनाल रोड देहरादून , में “कलर योर ड्रीम्स कॉन्टेस्ट” राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया, जो कक्षा 4 और 5 के छात्रों के लिए हुआ। इस कॉन्टेस्ट का आयोजन नई शिक्षा नीति की के लक्ष्य के अनुरूप रखा गया था । इस प्रतियोगिता में, बच्चों को उनके सपनों को रंगने का मौका मिला, जिससे उनकी रचनात्मकता और सोचने की क्षमता को बढ़ावा मिला। इस प्रतियोगिता के जरिए, बच्चे कला के माध्यम से उनके सपनों को प्राथमिकता देने के अद्वितीय ... Read more