Tag: लोकल 18

बस में चढ़ने के लिए यात्रियों में मची होड़, बसों में सीट के लिए हो रही ‘जंग’

पवन कुंवर/हल्द्वानी. स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां होने पर लोग पहाड़ों पर  धूमने आ रहे हैं. वहीं, नैनीताल आने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ गई है. नैनीताल के लिए बसें (BUS) कम हैं, इसलिए यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है. भीड़ बढ़ने पर हर रोज निगम अतिरिक्त बसें भेज रहा है. नैनीताल की बस में सीट पाने के लिए अफरातफरी का माहौल हो रहा है, यात्री खिड़की से बस के अंदर घुसते दिख रहे है. घंटों तक सवारियों को परेशान होना पड़ रहा है. यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड रोडवेज प्रबंधन के तमाम दावे ... Read more

देहरादून में चलेगा कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस सिस्टम, नए SP ने लोगों से मांगे सुझाव

हिना आज़मी/ देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एसपी ट्रैफिक के पद पर सर्वेश पंवार ने जिम्मेदारी संभाल ली है. नए एसपी ट्रैफिक अब दून की यातायात प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रहे हैं. वह देहरादून में कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस सिस्टम की पहल करने जा रहे हैं, जिसमें ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ सोसायटी भी यातायात को दुरुस्त करने में मदद करेगी. इसके अलावा यातायात से जुड़े सुझाव और शिकायत को भी ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया पर साझा करते हुए एसपी ट्रैफिक से लोग सीधा जुड़ सकेंगे. देहरादून सिटी ट्रैफिक सर्वेश पंवार ने जानकारी देते ... Read more

उत्तराखंड का साढ़े पांच साल का बच्चा बना दुनिया का सबसे कम उम्र का Chess Player

राहुल सिंह/ हल्द्वानी. उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. खेल, संगीत, एक्टिंग, कला से लेकर हर क्षेत्र में राज्य के तमाम लोगों ने अपने हुनर का परिचय दिया है. इस फेहरिस्त में अब एक साढ़े पांच साल का बच्चा भी शामिल हो गया है. हम बात कर रहे हैं कुमाऊं के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले शहर हल्द्वानी के रहने वाले तेजस तिवारी (Tejas Tiwari Chess Uttarakhand) की. तेजस दुनिया के सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं. अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (International Chess Federation aka FIDE) ने उन्हें सबसे कम उम्र का खिलाड़ी घोषित किया है. FIDE ... Read more

अल्मोड़ा पुलिस ने पकड़ी ‘स्मैक’ की अब तक की सबसे बड़ी खेप!

राहुल सिंह/रोहित भट्ट अल्मोड़ा. उत्तराखंड में पुलिस का ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान (Drugs Free Devbhumi Campaign) जारी है. सभी 13 जिलों की पुलिस नशे के सौदागरों पर नकेल कस रही है. इसी कड़ी में अल्मोड़ा पुलिस (Almora Police) को बड़ी कामयाबी मिली है. जिले में पहली बार स्मैक की अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद की गई है. इसकी कीमत 16 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. पुलिस ने दोनों स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा के सीओ विमल प्रसाद के नेतृत्वमें एसओजी, एएनटीएफ और कोतवाली पुलिस की ... Read more

पर्यावरण प्रेम की मिसाल बनी धाद, प्रदेश के कोने-कोने में मनाएगी हरेला पर्व

हिना आज़मी/देहरादून. उत्तराखंड की बड़ी सामाजिक संस्था धाद इस बार विशेष रूप से महीने भर के लिए हरेला पर्व मनाने जा रही है जिसके मद्देनजर धाद संस्था अपने पर्यावरण प्रहरी की टीमों को गांव और शहरों में उतारेगी. नए पेड़ लगाने से लेकर पुराने पेड़ों को बचाने का अभियान शुरू किया जाएगा. इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक लोग शामिल होंगे. 16 जुलाई से यह हरेला पर्व शुरू हो गया है और 17 अगस्त तक महीनेभर के लिए मनाया जाएगा. धाद संस्था, पर्यावरण प्रेमियों का पेड़-पौधों के साथ इंसान का रिश्ता मजबूत करने के लिए पिछले तीन दशकों से काम ... Read more

चमोली जिले के गणाई में शिक्षक को दी विदाई, पूरा गांव रोया फुट फुट कर

सोनिया मिश्रा चमोली/जोशीमठ: उत्तराखंड में ही नहीं, बल्कि पूरे भारत वर्ष में प्रत्येक विभागों में ट्रांसफर की प्रक्रिया होती है. इसी प्रकार, शिक्षा विभाग में भी सुगम और दुर्गम का प्रावधान होता है, जिसे सभी अध्यापकों को मानना होता है. वे अपनी सेवाएं अपनी कर्मभूमि में ही देने का प्रयास करते हैं. हालांकि, कुछ अध्यापक अपनी मेहनत, प्यार और ईमानदारी के साथ सभी के दिलों में अपनी एक अलग छवि, पहचान और रिश्ते बना लेते हैं. इसके बाद, जब उनको किसी अन्य स्थान पर ट्रांसफर होने की सूचना मिलती है, तो उनसे जुड़े सभी व्यक्तियों की आंखें उनके जाने से भावुक ... Read more

Dehradun: सरकार की इस योजना का लाभ लेकर महिलाएं कर रहीं कमाई, आप भी जानिए तरीका

7 हफ्तों के इस प्रोग्राम में जूट की सामग्री बनाने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है. इसमें लैपटॉप बैग, कैरी बैग, स्कूल बैग, फाइल फोल्डर आदि बनाना सिखाया जाता है. 24 महिला प्रशिक्षणार्थियों के चार समूहों को सालभर में प्रशिक्षण देकर तैयार किया जाता है.

उत्तराखंड के इस टीचर ने लगाए 1 लाख पेड़, सूखे पड़े कई नदियों को किया जीवित

अरशद खान/देहरादून: आमतौर पर किसी स्कूल शिक्षक की दिनचर्या घर से स्कूल आने-जाने तक सीमित रहती है, लेकिन अल्मोड़ा के सुरईखेत में स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के रसायन शास्त्र के शिक्षक मोहन चंद्र कांडपाल ने ऐसी मिसाल पेश की है, जो अपवाद है. पर्यावरण एवं चेतना के अभियान में जुटे मोहन चंद्र कांडपाल का अभियान द्वाराहाट और भिकियासैंण विकास खंडों के लगभग 50 गांवों में फैल चुका है. शुरुआती दौर में उन्होंने यह काम साथी अध्यापकों, स्थानीय दुकानदारों के चंदे से किया. पर्यावरण सुधार के इस अभियान को स्कूल से बाहर गांव तक ले जाने के साथ ही रचनात्मक कार्यों ... Read more

CBSE ने इन स्कूलों की रद्द की मान्यता, इसलिस्ट में आपके स्कूल का नाम तो नहीं?

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने राजधानी देहरादून के 10 स्कूलों की मान्यता खत्म कर दी है. उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के ये सभी स्कूल सामान्य मान्यता पर चल रहे थे. जिन स्कूलों की मान्यता खत्म की गई है, उनमें 10वीं और 12वीं की मान्यता वाले स्कूल शामिल हैं. ये सभी स्कूल प्रोविजनल मान्यता पर चल रहे थे. बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक, इन सभी स्कूलों में बोर्ड परीक्षाएं नियमित तौर पर नहीं हुईं, साथ ही मान्यता संबंधी कई नियमों की अनदेखी की गई. इसी वजह से इनकी मान्यता रद्द की गई है. मिली जानकारी के अनुसार, CBSE के संयुक्त ... Read more

पहाड़ी स्वाद और संस्कृति को संजो रहा है ‘रस्याण… एक छत के नीजे मिलेगा सबकुछ, जानें पता

हिना आज़मी/देहरादून: बात पहाड़ की मिट्टी की करें या उस मिट्टी में उपजे अनाज और दालों के स्वाद की या पहाड़ के चटकीले नमक या पहाड़ के अचार और घी के महक की इस जगह की हर चीज अनोखी है. अपने गांव से दूर देहरादून शहर में इन उत्पादों के शौकीन मिल ही जाएंगे. वहीं इसे याद करने वालों के लिए देहरादून में ही ‘रस्याण’ लोगों तक पहाड़ी उत्पाद पहुंचा रही है. यहां पहाड़ी दालें, पहाड़ी उत्पाद, पहाड़ी जूस ,पहाड़ी नमक, पहाड़ी जेवर और पहाड़ की संस्कृति को बयां करने वाली किताबें भी आपको मिल जाएंगी. दुकान संचालक ललित बताते ... Read more